SA NewsSA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
SA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Politics
  • Educational
  • Tech
  • History
  • Events
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Follow US
© 2024 SA News. All Rights Reserved.

Home » टाइम पॉवर्टी: व्यस्तता के पीछे छिपी जीवन की असली कमी

Lifestyle

टाइम पॉवर्टी: व्यस्तता के पीछे छिपी जीवन की असली कमी

SA News
Last updated: April 21, 2026 10:57 am
SA News
Share
टाइम पॉवर्टी: व्यस्तता के पीछे छिपी जीवन की असली कमी
SHARE

टाइम पॉवर्टी: आज वर्तमान की भागदौड़ भरी व्यस्त जिंदगी में  हर एक व्यक्ति के मुख से एक ही वाक्य सुनने को ज्यादा मिलता हैं “समय नहीं है”, “टाइम ही नहीं मिलता”

Contents
  • टाइम पॉवर्टी: एक अदृश्य संकट
  • किन कारणों से बढ़ रही है समय की कमी
    • काम का बढ़ता दबाव
    • डिजिटल दुनिया का जाल
    • लंबी यात्रा और शहरी जीवन
    • घरेलू जिम्मेदारियां
  • टाइम पॉवर्टी की मार: किन वर्गों पर सबसे ज्यादा असर?
    • कामकाजी महिलाएं
    • निम्न आय वर्ग
    • युवा वर्ग
    • देखभाल करने वाले लोग
  • टाइम पॉवर्टी के दुष्प्रभाव: बढ़ता तनाव, बिगड़ते रिश्ते और घटती खुशियां
    • मानसिक तनाव
    • रिश्तों में दूरी
    • जीवन से असंतोष
  • टाइम पॉवर्टी का समाधान: संतुलित जीवन की ओर सही कदम
  • टाइम पॉवर्टी से संतुलन की ओर: असली जीवन का सफर

एक आम वाक्य बन चुका है। लेकिन यही वाक्य आज हमारे लिए एक गहरी सामाजिक सच्चाई को उजागर करता है। इसे ही कहा जाता है टाइम पॉवर्टी यानी समय की गरीबी।

यह सब के लिए सिर्फ व्यस्तता नहीं, बल्कि एक ऐसी स्थिति है जहां हर एक व्यक्ति के पास आज अपने मानव जीवन को संतुलित तरीके से जीने का समय ही नहीं बचता।

टाइम पॉवर्टी: एक अदृश्य संकट

टाइम पॉवर्टी आज वर्तमान में एक ऐसा संकट है, जो दिखाई तो नहीं देता, लेकिन इसका असर प्रत्येक मानव को हर दिन महसूस होता है। जब मानव जीवन में हर एक व्यक्ति काम, जिम्मेदारियों और सामाजिक  दबावों के बीच इस कदर उलझ जाता है। उसके पास खुद के लिए, परिवार के लिए या मानसिक शांति के लिए समय ही नहीं बचता, यहीं से इसकी शुरुआत होती है।

यह समस्या खासतौर पर शहरी और आधुनिक जीवनशैली में तेजी से बढ़ रही है, जहां हर एक कोई व्यस्त है, लेकिन संतुष्ट बहुत कम लोग हैं।

किन कारणों से बढ़ रही है समय की कमी

काम का बढ़ता दबाव

वर्तमान के दौर में नौकरी सिर्फ 8 घंटे तक सीमित नहीं रह गई है। बल्कि कंपनी टारगेट, डेडलाइन और प्रतिस्पर्धा के  दबाव ने काम के घंटे बढ़ा दिए हैं।

डिजिटल दुनिया का जाल

आज डिजीटल दुनियां में मोबाइल, सोशल मीडिया और ईमेल ने हमें 24×7 व्यस्त बना दिया है। काम खत्म होने के बाद भी आज हर एक व्यक्ति का दिमाग काम में ही उलझा रहता है।

लंबी यात्रा और शहरी जीवन

बड़े शहरों में रोज़ाना घंटों ट्रैफिक में बिताना भी समय की बर्बादी नहीं, बल्कि समय की मजबूरी बन चुका है।

घरेलू जिम्मेदारियां

घर का काम, बच्चों की देखभाल और परिवार की जिम्मेदारियां—ये सब मिलकर प्रत्येक व्यक्ति का पूरा दिन भर देती हैं।

टाइम पॉवर्टी की मार: किन वर्गों पर सबसे ज्यादा असर?

कामकाजी महिलाएं

आज महिलाएं घर और ऑफिस  की दोहरी जिम्मेदारी निभाती हैं, जिससे उनके पास खुद के लिए समय लगभग खत्म सा हो जाता है।

निम्न आय वर्ग

कम आय वाले लोग आज अधिक मेहनत और कई घंटों तक काम करते हैं, जिससे उन्हें आराम और स्वास्थ्य  सुधार के लिए समय नहीं बचता।

यह भी पढ़ें: FAU-G Game Details [Hindi]: अध्यात्म की दृष्टिकोण से जानिए कैसे इन नकली खेलों ने समय के महत्व को छुपा दिया है

युवा वर्ग

वर्तमान परिदृश्य में करियर की दौड़ में युवा अपने जीवन का संतुलन खो रहा हैं, जिससे उन्हें तनाव और थकान बढ़ती है।

देखभाल करने वाले लोग

बुजुर्गों, बच्चों या बीमार व्यक्तियों की देखभाल करने वाले लोग भी अक्सर अपनी स्वयं की जरूरतों को पीछे छोड़ देते हैं।

टाइम पॉवर्टी के दुष्प्रभाव: बढ़ता तनाव, बिगड़ते रिश्ते और घटती खुशियां

मानसिक तनाव

आज वर्तमान में लगातार कई घंटों तक कार्य और समय की कमी से देखा जा रहा है कि मानव जीवन में तनाव, चिंता और थकान बढ़ती ही जा रही है।

रिश्तों में दूरी

वर्तमान परिदृश्य में देखा जा रहा है कि हर एक व्यक्ति को परिवार, रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ समय न बिताने से रिश्तों में खटास आने लग रही है।

जीवन से असंतोष

जब मनुष्य के पास खुद के लिए ही समय नहीं होता, तो वह धीरे-धीरे जीवन से खुश रहना ही भूल जाता है।

टाइम पॉवर्टी का समाधान: संतुलित जीवन की ओर सही कदम

  1. बेहतर समय प्रबंधन: आज के समय में मानव को अपने लिए जरूरी और गैर-जरूरी कामों में फर्क समझना जरूरी है।
  2.  डिजिटल डिटॉक्स: आज वर्तमान समय में अगर कुछ समय के लिए मानव समाज मोबाइल और सोशल मीडिया से दूरी बनाना सीख ले तो ज़्यादा फायदेमंद हो सकता है।
  3. काम और जीवन में संतुलन: प्रत्येक व्यक्ति को अपने लिए कार्य क्षेत्र में और निजी जीवन के बीच स्पष्ट सीमाएं तय करनी होंगी।
  4. जिम्मेदारियों का साझा करना: प्रत्येक परिवार को अपने घर के कामों को बांटने से समय का दबाव भी कम किया जा सकता है।

टाइम पॉवर्टी से संतुलन की ओर: असली जीवन का सफर

टाइम पॉवर्टी आज सिर्फ एक व्यक्ति की समस्या नहीं है, यह हमारे समाज की बदलती प्राथमिकताओं का एक संकेत है। अगर हम समय के पीछे ऐसे ही भागते रहेंगे, तो एक दिन समय ही हमारे हाथ से निकल जाएगा।

वर्तमान में “टाइम पॉवर्टी” हमें यह सोचने पर मजबूर करती है कि असली अमीरी क्या है—पैसा या फिर समय? अगर हमारे पास अपने लिए जीने का समय ही नहीं है, तो सारी उपलब्धियां अधूरी हैं। अब वक्त आ गया है कि हम अपनी प्राथमिकताओं को समझें और जीवन में संतुलन बनाएं, ताकि सिर्फ काम ही नहीं, बल्कि हम जिंदगी भी पूरी तरह से एक संतुलित जी सकें।

टाइम पॉवर्टी की भागदौड़ में उलझा मानव समाज से जब संत रामपाल जी महाराज के आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ता है, तो उसे एहसास होता है कि जीवन में समय की कमी नहीं, बल्कि दिशा की कमी थी। पूर्ण सतगुरु द्वारा किया गया सत्संग वह दर्पण है, जो जीवन का असली उद्देश्य—मोक्ष और आत्मिक शांति—स्पष्ट कर देता है। जब व्यक्ति परमार्थ को अपनाता है, तो उसका हर क्षण सार्थक बनता है। अपने लिए तो सभी जीते हैं, पर जो दूसरों के काम आए—वही सच्चा जीवन जीता है और वही समय का सही उपयोग करता है। अधिक जानकारी के लिए आप Sant Rampal Ji Maharaj App डॉउनलोड करें।

Share This Article
Email Copy Link Print
What do you think?
Love4
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
BySA News
Follow:
Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.
Previous Article Sajjanpur Flood Crisis: Farmland Revived After 25 Years in Bhiwani Sajjanpur Flood Crisis: Farmland Revived After 25 Years in Bhiwani
Next Article Overthinking Economy सोचने की आदत कैसे बिज़नेस बन गई Overthinking Economy: सोचने की आदत कैसे बिज़नेस बन गई
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Popular Posts

RBI Orders Closure of Three Types of Bank Accounts From Feb 1, 2026: What Changes for Customers

From February 1, 2026, banks across India will begin closing certain long-unused bank accounts under…

By SA News

UGC NET 2026 Notification Out: Key Dates, Eligibility & How to Apply

The UGC NET 2026 Notification has officially been released by the National Testing Agency, opening…

By Prashant Chhabra

The Architecture of Loneliness: Is Our Modern Infrastructure Killing Social Life?

In today’s fast-paced world, cities are expanding, technology is advancing, and life is becoming more…

By SA News

You Might Also Like

ब्लू लाइट और अनिद्रा: क्या आपकी स्क्रीन आपकी नींद चुरा रही है? 

By SA News
डिस्ट्रैक्शन से कैसे बचें? – डिजिटल डिटॉक्स की ज़रूरत
Lifestyle

डिस्ट्रैक्शन से कैसे बचें? – डिजिटल डिटॉक्स की ज़रूरत

By SA News
Top 10 Ways To Improve Focus & Concentration
Lifestyle

Top 10 Ways To Improve Focus & Concentration

By SA News
फ्रीलांसिंग: घर बैठे कमाई और करियर की शुरुआत कैसे करें?
Lifestyle

फ्रीलांसिंग: घर बैठे कमाई और करियर की शुरुआत कैसे करें?

By SA News
SA NEWS LOGO SA NEWS LOGO
748KLike
340KFollow
13KPin
216KFollow
1.8MSubscribe
3KFollow

About US


Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.

Top Categories
  • Politics
  • Health
  • Tech
  • Business
  • World
Useful Links
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Copyright Notice
  • Contact Us
  • Official Website (Jagatguru Sant Rampal Ji Maharaj)

© SA News 2025 | All rights reserved.