SA NewsSA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
SA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Politics
  • Educational
  • Tech
  • History
  • Events
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Follow US
© 2024 SA News. All Rights Reserved.

Home » शब्दों से इमोजी तक: सोशल मीडिया और नई पीढ़ी की भाषा

Lifestyle

शब्दों से इमोजी तक: सोशल मीडिया और नई पीढ़ी की भाषा

SA News
Last updated: January 20, 2026 11:04 am
SA News
Share
शब्दों से इमोजी तक: सोशल मीडिया और नई पीढ़ी की भाषा
SHARE

अगर वर्तमान में अपने आसपास देखें, तो महसूस होगा कि हमारी रोज़मर्रा की भाषा पहले जैसी नहीं रही।  परिवार या दोस्तों से बातचीत हो, परिवार का व्हाट्सएप ग्रुप हो या फिर फेसबुक–इंस्टाग्राम की पोस्ट—हर जगह शब्दों का अंदाज़ बदल गया है। ऐसे में मन में एक स्वाभाविक सवाल उठता है कि सोशल मीडिया ने हमारी भाषा को संवारा है या उसे बिगाड़ दिया है?

Contents
  • जब भाषा लोगों के और करीब आई
  • सरलता आई,लेकिन जल्दबाज़ी भी
  • इमोजी ने भाव बताए, शब्द पीछे रह गए
  • बच्चों और युवाओं पर असर
  • सोशल मीडिया: भाषा का दुश्मन या सच्चा आईना?
  • डिजिटल युग में युवाओं के लिए सही दिशा: संत रामपाल जी महाराज का तत्वज्ञान

जब भाषा लोगों के और करीब आई

एक समय वह था जब लिखना-पढ़ना कुछ खास लोगों तक सीमित माना जाता था। लेकिन आज सोशल मीडिया ने यह दीवार तोड़ दी। आज कोई भी व्यक्ति अपनी बात खुलकर लिख सकता है—अपनी भाषा में, अपने अंदाज़ में। गांव का युवक हो या शहर का, सबको अपनी आवाज़ रखने का मंच मिला है।

यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया का समाज पर प्रभाव

हिंदी और दूसरी भारतीय  क्षेत्रीय भाषाएं सोशल मीडिया पर खूब इस्तेमाल हो रही हैं। लोग कविता लिख रहे हैं, अपने विचार, अनुभव साझा कर रहे हैं, लोकभाषाओं में वीडियो बना रहे हैं। इससे भाषा सिर्फ किताबों तक सीमित न रहकर ज़िंदगी का हिस्सा बन गई है।

सरलता आई,लेकिन जल्दबाज़ी भी

सोशल मीडिया ने हमें कम शब्दों में ज़्यादा कहने की आदत डाल दी है। अब लंबी-लंबी बातें कम और छोटे वाक्य ज़्यादा दिखते हैं। यह बदलाव कहीं न कहीं भाषा को आसान बनाता है।

image 24

लेकिन इसी जल्दबाज़ी में हम कई बार भाषा की शुद्धता भूल जाते हैं। गलत स्पेलिंग, अधूरे वाक्य और बिना सोचे विचारे लिखा गया कंटेंट आम हो गया है। कोई ना “चल जाएगा” वाली सोच भाषा पर भारी पड़ने लगी है।

इमोजी ने भाव बताए, शब्द पीछे रह गए

आज भावनाएं शब्दों से कम और इमोजी से ज़्यादा जताई जाती हैं। खुशी हो, गुस्सा हो या दुख—सब कुछ एक छोटे से चिन्ह में सिमट गया है। इससे बातचीत आसान तो हुई है, लेकिन शब्दों की गहराई कहीं खोती हुई सी लगती है। जो भाव पहले पंक्तियों में उतरते थे, अब एक  ईमौजी  में निपट जाते हैं।

बच्चों और युवाओं पर असर

सबसे बड़ा असर अब नई पीढ़ी पर दिखता है। बच्चे वही भाषा सीखते हैं जो वे रोज़ देखते हैं। अगर सोशल मीडिया की भाषा अधूरी, अशुद्ध और सतही होगी, तो वही आदतें उनके साथ भी जुड़ जाएंगी। कई बच्चे अब शुद्ध हिंदी लिखने में झिझक महसूस करते हैं, क्योंकि उनकी दुनिया रोमन हिंदी और शॉर्टकट शब्दों तक सिमट गई है।

सोशल मीडिया: भाषा का दुश्मन या सच्चा आईना?

असल में सोशल मीडिया दोषी नहीं है। यह तो एक आईना है, जो हमें वही दिखाता है जो हम खुद उसमें डालते हैं। अगर हम अपनी भाषा को सम्मान देंगे, सही शब्दों का प्रयोग करेंगे, तो सोशल मीडिया भाषा को मजबूत बनाएगा। अगर हम लापरवाही बरतेंगे, तो वही भाषा को कमजोर भी कर देगा।

डिजिटल युग में युवाओं के लिए सही दिशा: संत रामपाल जी महाराज का तत्वज्ञान

आज वर्तमान समय में जब सोशल मीडिया भाषा और विचार दोनों को प्रभावित कर रहा है, ऐसे दौर में संत रामपाल जी महाराज का तत्वज्ञान आज युवाओं के लिए सही दिशा का मार्गदर्शन बनकर सामने आया है। वे युवाओं को अध्यात्म के साथ-साथ  सामाजिक परिपेक्ष्य में सत्य, संयम और शुद्ध विचारों के साथ संवाद करने की प्रेरणा देते हैं। 

सोशल मीडिया पर उनके अनुयायी मर्यादित भाषा, सकारात्मक  संदेश और समाज सुधार से जुड़े विचार साझा कर रहे हैं, जो यह सिद्ध करता है कि डिजिटल माध्यम भी अध्यात्म ज्ञान और जागरूकता का सशक्त साधन बन सकता है। संत रामपाल जी महाराज का संदेश युवाओं को भटकाव रास्तें से निकालकर जिम्मेदार, संवेदनशील और विचारशील अभिव्यक्ति की ओर प्रेरित करता है। अधिक जानकारी के लिए डाउनलोड करें Sant Rampal Ji Maharaj – Google Play 

Share This Article
Email Copy Link Print
What do you think?
Love2
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
BySA News
Follow:
Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.
Previous Article स्वच्छता अभियान: स्वस्थ भारत, सुरक्षित भविष्य और जिम्मेदार नागरिकता का निर्माण स्वच्छता अभियान: स्वस्थ भारत, सुरक्षित भविष्य और जिम्मेदार नागरिकता का निर्माण
Next Article कड़ी मेहनत से ज्यादा जरूरी है सही दिशा - जानिए क्यों ? कड़ी मेहनत से ज्यादा जरूरी है सही दिशा – जानिए क्यों ?
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Popular Posts

Lee Kuan Yew: The Man Who Built Singapore

In the heart of Southeast Asia, there is a shining city-state that is a global…

By SA News

Sant Rampal Ji Maharaj Brings Hope to Sorkhi Village: Floodwaters Cleared and Crops Restored

HISAR, HARYANA – In the village of Sorkhi, located in the Hansi Tehsil of Hisar…

By SA News

Bangladesh Election Result 2026: BNP Wins Landslide Victory as Tarique Rahman Set to Become Next Prime Minister

Bangladesh Election Result 2026: Bangladesh's political landscape has witnessed a historic transformation as the Bangladesh…

By SA News

You Might Also Like

डिहाइड्रेशन और बॉडी फटीग: कारण और रोकथाम
Lifestyle

डिहाइड्रेशन और बॉडी फटीग: कारण और रोकथाम

By SA News
7 Signs You Need a Social Media Detox मानसिक शांति की ओर पहला क़दम
Lifestyle

7 Signs You Need a Social Media Detox: मानसिक शांति की ओर पहला क़दम

By SA News
the Astonishing Secrets of China From Ancient Dynasties to Today's Global Powerhouse!
Lifestyle

12 Essential Tips For Better Decision-Making

By SA News
त्रिची में एयर इंडिया विमान की सफल इमरजेंसी लैंडिंग से बचीं 140 यात्रियों की जान
Lifestyle

त्रिची में एयर इंडिया विमान की सफल इमरजेंसी लैंडिंग से बचीं 140 यात्रियों की जान

By SA News
SA NEWS LOGO SA NEWS LOGO
748KLike
340KFollow
13KPin
216KFollow
1.8MSubscribe
3KFollow

About US


Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.

Top Categories
  • Politics
  • Health
  • Tech
  • Business
  • World
Useful Links
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Copyright Notice
  • Contact Us
  • Official Website (Jagatguru Sant Rampal Ji Maharaj)

© SA News 2025 | All rights reserved.