SA NewsSA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
SA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Politics
  • Educational
  • Tech
  • History
  • Events
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Follow US
© 2024 SA News. All Rights Reserved.

Home » Nobel Prize 2024: आर्थिक विज्ञान में डेरॉन ऐसमोग्लू ,साइमन जॉनसन और जेम्स ए. रॉबिन्सन को मिला नोबेल पुरस्कार 

World

Nobel Prize 2024: आर्थिक विज्ञान में डेरॉन ऐसमोग्लू ,साइमन जॉनसन और जेम्स ए. रॉबिन्सन को मिला नोबेल पुरस्कार 

SA News
Last updated: October 15, 2024 3:30 pm
SA News
Share
Nobel Prize 2024 in Hindi
SHARE

आर्थिक विज्ञान में नोबेल पुरस्कार 2024 की घोषणा हुई। इस वर्ष यह पुरस्कार तीन अर्थशास्त्रियों को संयुक्त रूप से दिया गया है।अर्थशास्त्र में नोबेल मेमोरियल पुरस्कार डेरॉन ऐसमोग्लू ,साइमन जॉनसन और

Contents
  • डेरॉन ऐसमोग्लू, साइमन जॉनसन और जेम्स ए. रॉबिन्सन के शोध के नए दृष्टिकोण 
  • रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज की नोबेल समिति का बयान 

जेम्स ए. रॉबिन्सन को राष्ट्रों के बीच समृद्धि में अंतर पर शोध के लिए दिया गया है।

नोबेल पुरस्कार समिति ने कहा, “इन अर्थशास्त्रियों के शोध ने आर्थिक विज्ञान में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और वित्तीय स्थिरता के मुद्दों पर नए दृष्टिकोण प्रदान किए हैं।” साथ साथ यह भी कहा कि, “इन अर्थशास्त्रियों के शोध ने हमें समझने में मदद की है कि क्यों कुछ देश गरीब रहते हैं और कुछ देश अमीर बन जाते हैं।”

इन अर्थशास्त्रियों को इस पुरस्कार के साथ 9 मिलियन स्वीडिश क्रोना (लगभग 7.5 करोड़ रुपये) की राशि प्रदान की जाएगी। यह पुरस्कार आर्थिक विज्ञान में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है।यह पुरस्कार आर्थिक विज्ञान में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है और यह अर्थशास्त्रियों को उनके शोध के लिए मान्यता प्रदान करता है।

BREAKING NEWS
The Royal Swedish Academy of Sciences has decided to award the 2024 Sveriges Riksbank Prize in Economic Sciences in Memory of Alfred Nobel to Daron Acemoglu, Simon Johnson and James A. Robinson “for studies of how institutions are formed and affect prosperity.”… pic.twitter.com/tuwIIgk393

— The Nobel Prize (@NobelPrize) October 14, 2024

डेरॉन ऐसमोग्लू, साइमन जॉनसन और जेम्स ए. रॉबिन्सन के शोध के नए दृष्टिकोण 

डेरॉन ऐसमोग्लू, साइमन जॉनसन और जेम्स ए. रॉबिन्सन के शोध ने आर्थिक विज्ञान में नए दृष्टिकोण प्रदान किए हैं। उनके शोध से पता चलता है कि :- 

  • देशों की आर्थिक नीतियाँ जो कि समृद्धि के लिए महत्वपूर्ण है।
  • राजनीतिक स्थिरता जो कि आर्थिक विकास के लिए आवश्यक है।
  • शिक्षा और स्वास्थ्य जो कि समस्त देशों की मानव पूंजी को बढ़ावा देते हैं।
  • व्यापार और निवेश यह दोनों देश की आर्थिक विकास को बढ़ावा देते हैं आदि कारक देशों की समृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज की नोबेल समिति का बयान 

रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज की नोबेल समिति ने यह भी कहा है, “कानून का खराब शासन और आबादी का शोषण करने वाली संस्थाओं वाले समाजों में विकास या बेहतर बदलाव नहीं होता। पुरस्कार विजेताओं के शोध से हमें यह समझने में मदद मिलती है कि ऐसा क्यों होता है।”

ऐसमोग्लू और जॉनसन मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में काम करते हैं और रॉबिन्सन शिकागो विश्वविद्यालय में अपना शोध करते हैं। औपचारिक रूप से अर्थशास्त्र पुरस्कार को अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में आर्थिक विज्ञान में ‘बैंक ऑफ स्वीडन’ पुरस्कार के रूप में जाना जाता है। केंद्रीय बैंक ने 1968 में नोबेल की स्मृति में इसकी स्थापना की थी। नोबेल 19वीं सदी के स्वीडिश व्यवसायी और रसायनज्ञ थे, जिन्होंने डायनामाइट का आविष्कार किया था और पांच नोबेल पुरस्कारों की स्थापना की थी।

बातगल्ब है कि रसायन विज्ञान के लिए 2024 का नोबेल पुरस्कार डेविड बेकर को “कम्प्यूटेशनल प्रोटीन डिजाइन के लिए” तथा डेमिस हसाबिस और जॉन जम्पर को “प्रोटीन संरचना भविष्यवाणी के लिए” संयुक्त रूप से दिया जाएगा।

इसके अलावा दक्षिण कोरिया की ‘हान कान’ ने साहित्य पुरस्कार जीता।इस वर्ष अब तक वह एकमात्र महिला यह पुरस्कार विजेता हैं।जबकि चिकित्सा पुरस्कार में जीन विनियमन को समझने में की गई खोजों की सराहना की गई।

नोबेल पुरस्कार में एक डिप्लोमा, एक स्वर्ण पदक और एक मिलियन डॉलर की एकमुश्त राशि शामिल होती है।

इन्हें 10 दिसंबर को स्टॉकहोम और ओस्लो में आयोजित समारोह में प्रदान किया जाएगा, जो वैज्ञानिक और पुरस्कार निर्माता अल्फ्रेड नोबेल की 1896 में हुई मृत्यु की वर्षगांठ है।

Share This Article
Email Copy Link Print
What do you think?
Love1
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
BySA News
Follow:
Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.
Previous Article Steve Jobs The Perfectionist who Founded Apple Steve Jobs: The Perfectionist who Founded Apple
Next Article SpaceX aims to launch an uncrewed Starship to mars in two years SpaceX aims to launch an uncrewed Starship to mars in two years
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Popular Posts

How GPT-5 Is Redefining AI Intelligence & AI Video Tools You Must Try

AI is becoming the foundation of modern innovation, rather than just a buzzword. With GPT-5,…

By SA News

How to Get Start Up Funding: A Beginner’s Guide To Raising Capital

How to get start up funding: In today's hyper-competitive business ecosystem, startup funding is often…

By SA News

Sant Rampal Ji Maharaj Relieves Flood Crisis under Kisan Mazdoor Bachao Abhiyan Phase 2 in Silani Village, Jhajjar

The village of Silani, officially known as Silani Zalim, located in the Jhajjar district of…

By SA News

You Might Also Like

Bangladesh Halts Internet flow to North-eastern states of India
World

Bangladesh Halts Internet flow to North-eastern states of India

By SA News
9 Indian Civil Servants Selected for Higher Studies in Japan Under JDS Program
World

9 Indian Civil Servants Selected for Higher Studies in Japan Under JDS Program

By SA News
ईरान पर हमला टला! ट्रंप के फैसले से इजरायल हैरान
World

ईरान पर हमला टला! ट्रंप के फैसले से इजरायल हैरान, क्या बदल रहा है पश्चिम एशिया का समीकरण?

By SA News
Azerbaijan Airlines Plane Crashes 38 Likely Dead, 29 Injured
World

Azerbaijan Airlines Plane Crashes 38 Likely Dead, 29 Injured

By SA News
SA NEWS LOGO SA NEWS LOGO
748KLike
340KFollow
13KPin
216KFollow
1.8MSubscribe
3KFollow

About US


Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.

Top Categories
  • Politics
  • Health
  • Tech
  • Business
  • World
Useful Links
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Copyright Notice
  • Contact Us
  • Official Website (Jagatguru Sant Rampal Ji Maharaj)

© SA News 2025 | All rights reserved.