SA NewsSA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
SA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Politics
  • Educational
  • Tech
  • History
  • Events
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Follow US
© 2024 SA News. All Rights Reserved.

Home » जंतर-मंतर पर गूंजा विरोध: वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन!

National

जंतर-मंतर पर गूंजा विरोध: वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन!

SA News
Last updated: March 18, 2025 1:33 pm
SA News
Share
जंतर-मंतर पर गूंजा विरोध: वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन!
SHARE

नई दिल्ली के जंतर मंतर पर 17 मार्च को वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ एक बड़ा विरोध प्रदर्शन हुआ। इस प्रदर्शन में विभिन्न मुस्लिम सामाजिक संगठनों, राजनीतिक नेताओं और आम नागरिकों ने भाग लिया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यह बिल जनता के अधिकारों का हनन करता है और इसके कई प्रावधान संविधान के मूल सिद्धांतों के खिलाफ है।

Contents
  • क्या है वक्फ संशोधन बिल
  • होली से पहले होने वाला था विरोध प्रदर्शन
  • बिल को लेकर जनता की चिंताएँ
  • क्या हैं प्रदर्शनकारियों की मुख्य माँगें
  • इस विरोध प्रदर्शन में कौन-कौन शामिल हुए
  • वक्फ संपत्तियों की सुरक्षा भी ज़रूरी
  • जीवन में शांति एकमात्र उपाय: सतभक्ति 

क्या है वक्फ संशोधन बिल

यह एक विधेयक है, जिसमें वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन और उनसे जुड़े दावों को लेकर प्रावधानों में बदलाव किए गए हैं। इस बिल का उद्देश्य वक्फ संपत्तियों का अधिक प्रभावी ढंग से संचालन और प्रशासन में पारदर्शिता लाना बताया जा रहा है। 

हालाँकि, विरोध करने वालों का कहना है कि इस बिल से सरकारी और निजी संपत्तियों पर वक्फ बोर्ड के दावों को और अधिक शक्ति मिल सकती है, जिससे आम नागरिकों को संपत्ति संबंधी विवादों का सामना करना पड़ सकता है।

होली से पहले होने वाला था विरोध प्रदर्शन

वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ यह विरोध प्रदर्शन पहले 13 मार्च को होना था, लेकिन होली के कारण इसे टाल दिया गया और फिर 17 मार्च को आयोजित किया गया।

यह भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर में आरक्षण नीति के खिलाफ नेशनल कांफ्रेंस के सांसद का विरोध प्रदर्शन 

इस बार होली पर मस्जिदों में तिरपाल डालने का मुद्दा भी उबेदुल्लाह आजमी ने उठाया है। आजमी ने कहा है कि भारत की तस्वीर पर कालिख पोतने वाली काली हुकूमत ने मस्जिदों के ऊपर तिरपाल डलवाया था।

बिल को लेकर जनता की चिंताएँ

दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि यह बिल मुस्लिम समुदाय पर सीधा हमला है और वक्फ संपत्तियों पर कब्ज़ा करने का रास्ता खोलता है। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) के महासचिव ने कहा कि उन्होंने सरकार को लोकतांत्रिक तरीकों से समझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई।

क्या हैं प्रदर्शनकारियों की मुख्य माँगें

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड द्वारा इस विरोध प्रदर्शन का आयोजन इस बिल की वापसी की माँग को लेकर किया गया।

दिल्ली: वक़्फ़ संशोधन बिल के खिलाफ़ जंतर मंतर पर हुआ बड़ा प्रदर्शन, मुसलमान बोले- हम सब कुछ बर्दास्त कर सकते है लेकिन अपने मज़हब पर आंच बर्दाश्त नहीं करेंगे.#WaqfAmendmentBill #Muslim #Delhi

पूरी वीडियो यहां देखें 👇 https://t.co/7LMlMD7WKa pic.twitter.com/Am8nBTKyr2

— Journo Mirror (@JournoMirror) March 17, 2025

इस विरोध प्रदर्शन में कौन-कौन शामिल हुए

इस प्रदर्शन में कई बड़े नेता और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:

1.असदुद्दीन ओवैसी (AIMIM अध्यक्ष)

2.मौलाना महमूद मदनी (जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष)

3.टीएससी सांसद अबू ताहिर

4.सीपीआई महासचिव सय्यद अजीज पाशा

5.ई.टी. बसीर (इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के सांसद)

6.राजा राम सिंह (CPIML के सांसद)

वक्फ संपत्तियों की सुरक्षा भी ज़रूरी

उबेदुल्लाह आज़मी, जो कि ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष हैं, ने कहा कि भारत का संविधान धार्मिक मामलों की सुरक्षा की गारंटी देता है। जैसे हमारे लिए रोज़ा और नमाज़ ज़रूरी हैं, वैसे ही वक्फ संपत्तियों की सुरक्षा भी आवश्यक है।

उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार को वक्फ की जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए थी। लेकिन इसके विपरीत, सरकार ने वक्फ संपत्तियों पर कब्जा करने के लिए ही कानून बना दिया।

उन्होंने आगे कहा, सब कुछ हड़प लेने के बाद आप कहाँ जाओगे? समाज चुप नहीं बैठेगा। 1200 साल से हम इस देश की सेवा कर रहे हैं और इसके लिए बहुत कुर्बानियाँ दी हैं। इंडिया गेट पर चमकता लहू हमारे बलिदानों की गवाही देता है।

वक्फ संशोधन बिल को लेकर जंतर मंतर पर हुआ यह विरोध प्रदर्शन मुस्लिम समुदाय की गहरी चिंताओं को दर्शाता है। प्रदर्शनकारियों का मानना है कि यह बिल वक्फ संपत्तियों पर सरकारी हस्तक्षेप को बढ़ाकर उनके अधिकारों का हनन करता है। सरकार को इस विषय पर पारदर्शी संवाद कर, सभी पक्षों की चिंताओं को दूर करने की दिशा में कदम उठाने चाहिए।

जीवन में शांति एकमात्र उपाय: सतभक्ति 

दुनिया में हर व्यक्ति पैसे, परिवार और संपत्ति के पीछे भागता रहता है, लेकिन सब कुछ पाने के बाद भी उसे आत्मिक शांति नहीं मिलती। चाहे कितना भी धन प्राप्त हो, शांति का अनुभव नहीं हो सकता, क्योंकि इंसान की इच्छाएँ असीमित होती हैं, और जब तक संतोष नहीं होगा, शांति भी नहीं मिलेगी।

सतगुरु के सत्संग से जीवन का वास्तविक उद्देश्य और सही तरीका समझ में आता है। पूर्ण परमात्मा की भक्ति करने से न केवल आत्मिक शांति प्राप्त होती है, बल्कि आर्थिक, मानसिक, और सामाजिक रूप से भी लाभ होते हैं। अधिक जानकारी के लिए आप विजिट करें संत रामपाल जी महाराज ऐप पर।

Share This Article
Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
BySA News
Follow:
Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.
Previous Article Ordnance Factories Day 2025: शक्ति, स्वदेशीकरण और आत्मनिर्भर भारत का प्रतीक Ordnance Factories Day 2025: शक्ति, स्वदेशीकरण और आत्मनिर्भर भारत का प्रतीक
Next Article Nagpur Violence: औरंगजेब की कब्र के विवाद पर सुलग उठा नागपुर Nagpur Violence: औरंगजेब की कब्र के विवाद पर सुलग उठा नागपुर
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Popular Posts

Sant Rampal Ji Maharaj Became a Hope for Farmers in Waterlogged Lakhan (Rajasthan), Nagla Kundan (Rajasthan), Nagla Asha (Uttar Pradesh) and Lohagarh (Rajasthan) Villages

Natural disasters do not only damage the standing crops in the fields, but they also…

By SA News

सोशल मीडिया की लाइक्स-लत: क्या Virtual Validation बन रही है मानसिक तनाव का नया कारण

आज वर्तमान समय में मनुष्य का अधिकतर समय पूरी तरह सोशल मीडिया के प्रभाव में…

By SA News

Apple का भारत में धमाका: चार नए फ्लैगशिप स्टोर खोलने की तैयारी

Apple आने वाले महीनों में भारत में चार और फ्लैगशिप स्टोर खोलने की योजना बना…

By SA News

You Might Also Like

ई-नाम (e-NAM) क्या है? किसानों के लिए डिजिटल कृषि बाज़ार की सम्पूर्ण जानकारी
National

ई-नाम (e-NAM) क्या है? किसानों के लिए डिजिटल कृषि बाज़ार की सम्पूर्ण जानकारी

By SA News
National Road Safety Week 2025 Theme, History, Significance & Road Safety Rules
National

National Road Safety Week 2025: Theme, History, Significance & Road Safety Rules

By SA News
​End of an Era Krishi and Shastri Bhawan Set for Demolition to Build New Central Secretariat
National

​End of an Era: Krishi and Shastri Bhawan Set for Demolition to Build New Central Secretariat

By SA News
New Policies Aim to Transform India’s Agricultural Export Landscape
National

New Policies Aim to Transform India’s Agricultural Export Landscape

By SA News
SA NEWS LOGO SA NEWS LOGO
748KLike
340KFollow
13KPin
216KFollow
1.8MSubscribe
3KFollow

About US


Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.

Top Categories
  • Politics
  • Health
  • Tech
  • Business
  • World
Useful Links
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Copyright Notice
  • Contact Us
  • Official Website (Jagatguru Sant Rampal Ji Maharaj)

© SA News 2025 | All rights reserved.