SA NewsSA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
SA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Politics
  • Educational
  • Tech
  • History
  • Events
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Follow US
© 2024 SA News. All Rights Reserved.

Home » Top 10 Tourist Spots in India: ये हैं भारत के 10 मुख्य पर्यटन स्थल

National

Top 10 Tourist Spots in India: ये हैं भारत के 10 मुख्य पर्यटन स्थल

SA News
Last updated: September 4, 2024 1:36 pm
SA News
Share
Top 10 Tourist Spots in India ये हैं भारत के 10 मुख्य पर्यटन स्थल
SHARE

Top 10 Tourist Spots in India: विरासत और इतिहास से समृद्ध भारत विविध संस्कृति, परंपराओं और प्राकृतिक सुंदरता का देश है, जो हर साल लाखों पर्यटकों को अपनी तरफ़ खींचता है। इस देश की सुंदरता एवं इसके अलग-अलग राज्यों की परंपराएं पर्यटकों को अपनी तरफ़ आकर्षित करती हैं। इस देश के प्रतिष्ठित स्मारक और ऐतिहासिक स्थल, संस्कृति, रंग-बिरंगी परंपराएँ और लज़ीज़ व्यंजनों का अनूठा मिश्रण लोगों को बहुत लुभाता है।

Contents
  • दिल्ली (Delhi) 
  • Top 10 Tourist Spots in India: आगरा (Agra)
  • मनाली(Manali)
  • Top 10 Tourist Spots in India: वाराणसी (Varanasi)
  • शिलांग (Shillong)
  • मुंबई (Mumbai)
  • Top 10 Tourist Spots in India: जयपुर(Jaipur)
  • Top 10 Tourist Spots in India: दार्जिलिंग (Darjeeling)
  • शिमला (Shimla)
  • Top 10 Tourist Spots in India: जम्मू-कश्मीर (Jammu & Kashmir)
  • हम भी मृत्यु लोक के स्थायी निवासी नहीं है, हमारा निजी स्थान सतलोक है
  • Top 10 Tourist Spots in India: भारत के 10 प्रमुख पर्यटन स्थल से संबंधित आवश्यक प्रश्न (FAQ)
    • प्रश्न 1. भारत में प्रसिद्ध दिल्ली कितने सालों से बसा हुआ शहर है? 
    • प्रश्न.2 भारत की यात्रा के दौरान पर्यटकों के लिए सबसे अच्छा समय क्या है?
    • प्रश्न.3 भारत के कौन-से राज्य की इमारत को दुनिया के सात अजूबों में गिना जाता है? 
    • प्रश्न.4 भारत के कौन से राज्य को गुलाबी शहर के नाम से जाना जाता है? 
    • प्रश्न. 5 भारत के किस राज्य को धरती का स्वर्ग माना जाता है? 
  • निम्न सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर हमारे साथ जुड़िए

यहाँ के पर्यटन स्थलों को देखकर आप मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। हम इस लेख में पाठकों को भारत के 10 प्रमुख पर्यटन स्थलों दिल्ली,  आगरा,  मनाली,  वाराणसी, शिलांग,  मुंबई, जयपुर, दार्जिलिंग, शिमला और कश्मीर से अवगत कराएंगे। आप इन पर्यटक स्थलों पर जा सकते हैं और अच्छी छुट्टियां बिता सकते हैं। आइए, आपको ले चलते हैं इस रोमांचक यात्रा पर, इसमें हमें भारत के रोमांचक 10 प्रमुख पर्यटन स्थलों (Top 10 Tourist Spots In India) का अनुभव करने का अवसर मिलेगा। 

दिल्ली (Delhi) 

Top 10 Tourist Spots in India: दिल्ली जिसे ‘देश का दिल’ भी कहा जाता है, भारत के सबसे अच्छे पर्यटन स्थलों में से एक है। ये देश की राजधानी तो है ही, साझा संस्कृति का केंद्र भी है। दिल्ली हिन्दुस्तान के आसमान का एक चमकदार सितारा होने के साथ-साथ पुरानी शान-ओ-शौकत और गंगा-जमुनी तहज़ीब का संगम भी है। इसके गली-कूचे इतिहास के गवाह हैं। अनेक शायरों का कलाम इसकी दास्तां बयान करता है। आपको बता दें, दिल्ली 2500 से अधिक वर्षों से बसा हुआ शहर है। यह ब्रिटिश राज, मुगल साम्राज्य और भारत सरकार सहित कई साम्राज्यों की राजधानी रही है। 

Top 10 Tourist Spots in India:  यह शहर अपनी जीवंत स्ट्रीट फूड संस्कृति, विविध आबादी और हलचल भरे बाजारों के लिए जाना जाता है। यह भारत में वाणिज्य, शिक्षा और राजनीति का प्रमुख केंद्र होने के साथ-साथ बहुप्रशंसित व्यापारिक केंद्र, शैक्षणिक संस्थान और सरकारी कार्यालयों का गढ़ भी है। दिल्ली में सैलानियों के लिए घूमने योग्य कई सारे पर्यटन स्थल हैं जैसे कि लाल किला, इंडिया गेट, जंतर मंतर, चांदनी चौक, जामा मस्जिद, हुमायूं का मकबरा, अक्षरधाम मंदिर, कुतुब मीनार, राष्ट्रीय संग्रहालय इत्यादि।

कैसे जाएँ – दिल्ली देश के दूसरे भागों से वायु, रेल और सड़क मार्ग के द्वारा जुड़ा हुआ है। इंदिरा गांधी इंटरनैशनल एयरपोर्ट (आईजीआई) देश का प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है। दिल्ली रेलवे स्टेशन (NDLS), रानी दिल्ली रेलवे स्टेशन (DLI), हज़रत निज़ामुद्दीन रेलवे स्टेशन (NZM), आनंद विहार रेलवे टर्मिनल (ANVT) और दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशन (DEE) हैं। आनंद विहार, कश्मीरी गेट और सराय काले खां अंतर्राज्यीय बस अड्डे हैं। दिल्ली में सबसे बड़ा हाईवे नेटवर्क है, जो इसे देश के अन्य भागों से जोड़ता है। 

Top 10 Tourist Spots in India: आगरा (Agra)

आगरा का सबसे पहला उल्लेख पौराणिक युग से आता है। महाभारत में आगरा को ‘अग्रवन’ कहा गया है जिसका संस्कृत में अर्थ स्वर्ग है। आगरा का संबंध ऋषि अंगिरा से भी है, जो 1000 ईसा पूर्व हुए थे। अंगिरा से आगरा हो गया। तौलमी पहला व्यक्ति था, जिसने इसे आगरा कहकर संबोधित किया। यूनेस्को द्वारा विश्व-धरोहर स्थल के रूप में घोषित आगरा, एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है, जो दुनिया भर से लाखों पर्यटकों को आकर्षित करता आ रहा है। आगरा में 3 यूनेस्को (UNESCO) विश्व-धरोहर स्थल हैं ताज महल, आगरा का किला तथा फ़तेहपुर सीकरी। 

उत्तरी भारत में उत्तर प्रदेश राज्य का एक शहर, यमुना नदी के तट पर स्थित आगरा अपने समृद्ध इतिहास और शानदार वास्तुकला के लिए जाना जाता है और दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित स्मारकों में से एक, ताजमहल का घर है। ताजमहल को दुनिया के सात अजूबों में गिना जाता है, इसकी सुंदरता से प्रेरित होकर इसको देखने के लिए दुनिया भर से लोग यहाँ आते हैं।

आगरा में एक और आम आकर्षण मेहताब बाग है, जो ताजमहल से यमुना नदी के विपरीत दिशा में स्थित एक सुंदर उद्यान हैं। आगरा में घूमने लायक कई सारे पर्यटन स्थल हैं जैसे कि आगरा का किला, ताज महल, फ़तेहपुर सीकरी, महताब बाग, अकबर का मकबरा इत्यादि। आगरा को पेठे का शहर भी कहा जाता है। आगरा जाएं तो यहाँ की इस मशहूर मिठाई का स्वाद अवश्य लें।

■ Also Read: World’s Top 10 Most Dangerous Countries: ये हैं दुनिया के 10 सबसे खतरनाक देश

कैसे जाएँ – सड़क, रेलमार्ग और निकटतम हवाई अड्डे से आगरा आसानी से पहुँचा जा सकता है।आगरा-आगरा कैंट स्टेशन (मुख्य स्टेशन), आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन, राजा की मंडी, आगरा शहर और ईदगाह रेलवे स्टेशन में पांच रेलवे स्टेशन हैं।

इड्गाह बस स्टैंड और आईएसबीटी, दो बड़े अंतरराज्यीय बस टर्मिनल हैं। खेरिया हवाई अड्डा है जो नई दिल्ली से एयर इंडिया उड़ानों से जुड़ा हुआ है। 

मनाली(Manali)

Top 10 Tourist Spots in India: मनाली को ‘मनु-अलाया’ के नाम से भी जाना जाता है। माना जाता है कि ‘मनु संहिता’ के लेखक मनु ने यहां खगोलीय नाव से पहली बार पृथ्वी पर कदम रखा था। मनाली को सर्दियों में घूमने के लिए सबसे अच्छे शहरों में से एक माना जाता है। यह भारत के हिमाचल प्रदेश राज्य में स्थित है। हरे-भरे जंगलों, बर्फ़ से ढके पहाड़ों और बहती नदियों से घिरा मनाली, भारत का एक प्रसिद्ध पर्यटक आकर्षण है।

यह कई ट्रैकिंग यात्राओं का आधार भी है और पैराग्लाइडिंग, स्कीइंग और राफ्टिंग जैसी कई साहसिक गतिविधियाँ मुहैया कराता है। मनाली में घूमने लायक कुछ लाजवाब पर्यटन स्थल हैं जिनके नाम हैं पुराना मनाली, हिडिम्बा मंदिर, भृगु झील, सोलांग घाटी, रोहतांग दर्रा, ब्यास कुंड ट्रैक, योगिनी झरना, राहला फ़ॉल्स इत्यादि।

कैसे जाएँ – मनाली सड़क और हवाई मार्ग से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। निकटतम हवाई अड्डा शहर से लगभग 50 किमी दूर भुंतर में है। मनाली से निकटतम रेलवे स्टेशन जोगिंदर नगर में है। लगातार बस सेवाएं उपलब्ध हैं। आप मनाली की यात्रा के लिए टैक्सी, बाइक किराए पर ले सकते हैं।

Top 10 Tourist Spots in India: वाराणसी (Varanasi)

बनारस अर्थात काशी अर्थात वाराणसी विश्व के प्राचीनतम जीवित शहरों में से एक है। मार्क ट्वेन ने लिखा है “बनारस इतिहास से भी पुराना है, परंपरा से पुराना है, किंवदंती से भी पुराना है और सभी के साथ दोगुना पुराना लगता है।”

‘मंदिरों का शहर’, ‘भारत की धार्मिक राजधानी’, ‘भगवान शिव की नगरी’, ‘दीपों का शहर’, ‘ज्ञान नगरी’ वाराणसी भारत के पर्यटन स्थलों की सूची में उच्च स्थान पर है। यह अपने घाटों (नदी के किनारे की सैर), प्राचीन मंदिरों और गंगा नदी में स्नान के लिए भी प्रसिद्ध हैं। वाराणसी में घूमने लायक पर्यटन स्थल काशी विश्वनाथ मंदिर, भारत कला भवन, संग्रहालय, रामनगर किला, मणिकर्णिका घाट, सारनाथ, दशाश्वमेध घाट इत्यादि है। गंगा घाट की आरती विश्व प्रसिद्ध है। बनारस जाएँ तो बाटीचोखा, टमाटर चाट, मगदल का स्वाद अवश्य लें।

कैसे जाएँ – विभिन्न एयरलाइंस द्वारा लाल बहादुर शास्त्री बाबतपुर हवाई अड्डे से नियमित उड़ान सेवा उपलब्ध है। अंतराष्ट्रीय एवं घरेलू दोनों प्रकार की सेवाएं वाराणसी एयरपोर्ट से उपलब्ध हैं। वाराणसी जंक्शन वाराणसी का सबसे प्रमुख रेलवे स्टेशन है। एनएच-2, एनएच-7, एनएच-29  से देश के प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है।

शिलांग (Shillong)

Top 10 Tourist Spots in India: मेघालय की राजधानी शिलांग को स्कॉटिश हाइलैंड्स के समान बादल वाले मौसम के कारण “पूर्व का स्कॉटलैंड” भी कहा जाता है।  समुद्र तल से लगभग 1496 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह शहर हरी-भरी हरियाली, लहराती पहाड़ियों और झरनों से घिरा हुआ हैं।

शिलांग में स्थानीय भोजन भी शहर की संस्कृति का एक महत्वपूर्ण पहलू है, जिसमें तुंगरिंबई, जादोह और मोमो जैसे कई स्ट्रीट फूड विकल्प हैं। शिलांग में घूमने लायक पर्यटन स्थल माउफ्लांग पवित्र वन, सोहपेटबिनेंग चोटी, लेडी हैदरी पार्क, शिलांग पीक, हाथी झरना, उमियाम झील इत्यादि हैं।

कैसे जाएँ – शिलांग का निकटतम हवाई अड्डा व रेलवे स्टेशन गुवाहाटी है। एनएच 40 के जरिए शिलांग को भारत के बाकी शहरों से जुड़ा हुआ है। अधिकांश प्रमुख शहरों से शिलांग के लिए निजी और सरकारी दोनों तरह की बसें चलती हैं।  

मुंबई (Mumbai)

 Top 10 Tourist Spots in India: “मुम्बई” मुम्बा या महा-अम्बा  – और आई, मराठी भाषा में “मां”। बीस मिलियन से अधिक लोगों की आबादी वाला ‘भारत का मैनहटन’ ‘भारत का न्यूयॉर्क’ कहा जाने वाला ‘भारत का प्रवेश द्वार’ मुंबई पर्यटन स्थलों में से एक है। समुद्र किनारे बसा यह शहर भारत का सबसे महानगरीय महानगर है और देश की कुछ सबसे प्रतिष्ठित इमारतों, स्थलों और संस्थानों का घर है।

ऐसे कई फिल्म स्टूडियो है, जो बॉलीवुड फिल्म उद्योग का फोकस हैं। यह शहर के कुछ सबसे बड़े निगमों और वित्तीय संस्थानों के साथ व्यापार और वाणिज्य का मुख्य केंद्र भी माना जाता हैं। मुंबई में घूमने के लिए मुख्य पर्यटन स्थल जुहू बीच, एलीफैंटा आइलैंड, हैंगिंग गार्डन्स, क्रॉफर्ड मार्के, हाजी अली दरगाह, सिद्धिविनायक मंदिर, मरीन ड्राइव, भारत का प्रवेश द्वार, नेहरू तारामंडल इत्यादि हैं।

कैसे जाएँ – छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा,सांताक्रूज़ घरेलू हवाई अड्डा। सीएसटी स्टेशन, छत्रपति शिवाजी टर्मिनस मुंबई का सबसे लोकप्रिय स्टेशन है। भारत के सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों से मुंबई के लिए ट्रेनें उपलब्ध हैं। रेल सिस्टम को शहर के परिवहन सिस्टम की रीढ़ माना जाता है। मुंबई राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है।

Top 10 Tourist Spots in India: जयपुर(Jaipur)

“गुलाबी शहर” (Pink City) के नाम से मशहूर यह शहर भारत के सबसे बड़े राज्य राजस्थान का राजधानी है। यह शहर विभिन्न प्रकार के महलों और प्राचीन इमारतों से भरा हुआ जयपुर भारत के पर्यटन स्थल का एक अभिन्न अंग माना जाता है। हवा महल लोगों के बीच सबसे मशहूर है अगर आपने यहां आकर हवा महल नहीं देखा तो आपकी यात्रा अधूरी है।

जयपुर में घूमने के लिए पर्यटन स्थल हवा महल, एम्बर कैसल, जयगढ़ किला, नाहरगढ़ किला, सिटी पैलेस, पिंक सिटी मार्केट, अल्बर्ट हॉल संग्रहालय, गलताजी, बिड़ला मंदिर, जल महल इत्यादि हैं। प्याज कचौरी, गट्टे की सब्जी, दाल बाटी चूरमा और घेवर जैसे राजस्थानी व्यंजनों का आनंद भी लें। 

कैसे जाएँ -सड़क, रेलमार्ग और निकटतम सांगानेर हवाई अड्डा है। राजस्थान राज्य सड़क परिवहन निगम (आरएसआरटीसी) नियमित वोल्वो और डीलक्स बसें चलाता है। प्रसिद्ध लग्ज़री ट्रेन पैलेस ऑन व्हील्स का भी आनंद लेना चाहिए।

Top 10 Tourist Spots in India: दार्जिलिंग (Darjeeling)

Top 10 Tourist Spots in India:  भारत का लंदन नाम से मशहूर भारतीय राज्य पश्चिम बंगाल का शहर दार्जिलिंग एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है। इसकी घाटियाँ, चाय के बागान और हिमालय के दृश्य इसे एक अनोखा अनुभव बनाते हैं। दार्जिलिंग के चाय बगीचों में सैर, हिमालयन ट्रेन यात्रा और टाइगर हिल यात्रियों के लिए अद्वितीय है।

दार्जिलिंग घूमने का सबसे अच्छा समय मार्च से मई और सितंबर से दिसंबर के बीच है, जब मौसम सुहावना होता है और प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लिया जा सकता है। दार्जिलिंग में घूमने के लिए मुख्य पर्यटक स्थल टाइगर हिल, दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे, पद्मजा नायर हिमालयन इंस्टिट्यूट, रॉक गार्डन, जापानी मंदिर, गणपति मंदिर इत्यादि हैं। दार्जिलिंग के स्वादिष्ट व्यंजन हैं, थुकपा,पारंपरिक नेपाली थाली, नागा व्यंजन, चुरपी, मोमोज, आलू दम, सेल रोटियां।

कैसे जाएँ – दार्जिलिंग ट्रेन और फ्लाइट से जा सकते हैं। बागडोगरा निकटतम हवाई अड्डा है। ट्रेन से पहले न्यू जलपाईगुड़ी या फिर सिलीगुड़ी जाना होगा। यहां से हर घंटे दार्जिलिंग के लिए बस जाती है।

शिमला (Shimla)

Top 10 Tourist Spots in India: अपनी ठंडी जलवायु, प्राकृतिक सुंदरता और ब्रिटिश विरासत के लिए प्रसिद्ध शिमला हिमाचल प्रदेश का एक प्रमुख पर्यटन स्थल माना जाता हैं। शिमला उत्तरी भारत में हिमाचल प्रदेश की राजधानी हैं।  इसके राष्ट्रीय अध्ययन संस्थान, माल रोड और जाखू मंदिर पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। शिमला की पहाड़ियों में बाइकिंग, ट्रैकिंग और बर्फबारी का आनंद लेना यहां का एक खास अनुभव है।

शिमला घूमने का सबसे अच्छा समय मार्च से जून और सितंबर से नवंबर के बीच है, जब मौसम सुहावना होता है और प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लिया जा सकता है। शिमला में घूमने के लिए मुख्य पर्यटक स्थल राजभवन, राजा का केदार, सरकारी वन्यजीव संरक्षण केंद्र, चड्डीगढ़ मंदिर और किला, नारेवाला मंदिर इत्यादि हैं। हिमाचली व्यंजन धाम, सिद्दू, चना मदरा, चना दही करी आदि का स्वाद भी लें।

कैसे जाएँ – शिमला से निकटतम हवाई अड्डा चंडीगढ़ हवाई अड्डा है। जुब्बरहट्टी हवाई पट्टी है। शिमला सड़क से सभी बड़े शहरों से जुड़ा हुआ है। नैरो गेज लाइन द्वारा कालका से जुड़ा हुआ है, जो भारत के प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है। प्रकृति प्रेमी कालका-शिमला टॉय ट्रेन का आनंद अवश्य लें।

Top 10 Tourist Spots in India: जम्मू-कश्मीर (Jammu & Kashmir)

Top 10 Tourist Spots in India:  जम्मू कश्मीर अन्य स्थानों की तुलना में अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन के लिए प्रसिद्ध है। यह भारत का एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। आपकों बता दें, भारत के तीन क्षेत्रों- जम्मू, लद्दाख और कश्मीर के पर्यटन स्थल आज भी अपनी सुंदरता बरकरार रखते हैं। कश्मीर बर्फ से ढके पहाड़ों, हरी घास के मैदानों, सुंदर झीलों और सुरम्य झरनों सहित कुछ आश्चर्यजनक प्राकृतिक दृश्यों और चित्र-परिपूर्ण पर्यटन स्थलों का खजाना है।

जम्मू-कश्मीर में घूमने लायक पर्यटन स्थल पहलगाम, बेताब घाटी, भद्रवाही, तरसर मार्सारो यात्रा, युसमर्ग, गुलमर्ग, श्रीनगर, पुलवामा, सोनमर्ग डोडा, दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान, अरु घाटी, अनंतनाग और अमरनाथ इत्यादि हैं। कश्मीरी व्यंजन दम आलू, नादरू मोंजे, गोगजी भर्ता, का स्वाद भी लें।

कैसे जाएँ – जम्मू-कश्मीर भारत के प्रमुख शहरों और अन्य भागों से हवाई, रेल और सड़क मार्ग से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। श्रीनगर में एक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा और जम्मू शहर में मुख्य रेलवे स्टेशन भी है। एसआरटीसी बस के अलावा कैब और टैक्सी भी वाजिब दामों पर मिल जाती है।

हम भी मृत्यु लोक के स्थायी निवासी नहीं है, हमारा निजी स्थान सतलोक है

वर्तमान में विभिन्न पर्यटक स्थलों पर आज के समय में लोग परम शांति एवं आनंद प्राप्त करने के लिए, घूमने के उद्देश्य से जाते हैं। भारत में बने कश्मीर, शिमला, दार्जिलिंग एवं अन्य विभिन्न जगहों पर प्रकृति की ओर से अद्भुत सुंदरता देखने को मिलती हैं। इन जगहों पर जाकर लोगों को एक अद्भुत परम शांति एवं आनंद मिलता हैं। परंतु अफ़सोस की बात है कि वास्तव में भारत और उसके जैसे अन्य देशों में भी घूमने से प्राणी को शांति एवं आनंद प्राप्त नहीं हो सकता है क्योंकि यह स्थायी (टिकाऊ) स्थान नहीं हैं। आपको बता दें कि, यहां प्राणी के एक श्वास का भी भरोसा नहीं है 

गुरु नानक साहेब जी की एक वाणी है :-

ना जाने काल की कर डारे, किस विधि ढल जा पासा वे।

जिन्हाते सिर ते मौत खुड़कदी, उन्हानूं केहड़ा हांसा वे।।

कबीरपंथी जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज अपने सत्संग में बताते हैं कि इस पृथ्वी लोक पर आज कोई भी प्राणी सुखी नहीं है। हर घर में कलह, दुख, अशांति है। इसका मुख्य कारण है कि यह हमारा लोक है ही नहीं। हमारा निज स्थान सतलोक है, जहां जाने के पश्चात प्राणी संसार में लौटकर फिर कभी नहीं आता। उस स्थान पर जाने के लिए प्राणी को पूर्ण गुरु की पहचान कर शास्त्रों में बताई हुई, शास्त्र अनुकूल सच्ची साधना करनी चाहिए।

 संत गरीबदास जी महाराज ने भी सतलोक की महिमा बताते हुए कहा है कि 

“संखों लहर मेहर की उपजैं, कहर जहां नहीं कोई।

दास गरीब अचल अविनाशी, सुख का सागर सोई।।”

सतलोक में रहने वाले ( प्राणी ) हंस आत्माओं का जन्म-मरण एवं बुढ़ापा नहीं होता है। उस अनोखे स्थान पर  किसी भी प्रकार का दुख एवं झगड़ा नहीं है। इसके विपरीत पृथ्वी लोक में दुःख ही दुःख है और प्राणी को परम शांति नहीं मिलती। 

Top 10 Tourist Spots in India: भारत के 10 प्रमुख पर्यटन स्थल से संबंधित आवश्यक प्रश्न (FAQ)

प्रश्न 1. भारत में प्रसिद्ध दिल्ली कितने सालों से बसा हुआ शहर है? 

उत्तर. भारत में प्रसिद्ध पर्यटन स्थल दिल्ली लगभग 2500 साल से बसा हुआ शहर है।

प्रश्न.2 भारत की यात्रा के दौरान पर्यटकों के लिए सबसे अच्छा समय क्या है?

उत्तर. भारत में यात्रा के लिए सर्दियों के महीने (अक्टूबर से अप्रैल) घूमने के लिए अनुकूल समय है। 

प्रश्न.3 भारत के कौन-से राज्य की इमारत को दुनिया के सात अजूबों में गिना जाता है? 

उत्तर. भारत के आगरा राज्य के ताजमहल को दुनिया के सात अजूबों में गिना जाता है।

प्रश्न.4 भारत के कौन से राज्य को गुलाबी शहर के नाम से जाना जाता है? 

उत्तर. भारत में स्थित राजस्थान राज्य के जयपुर शहर को गुलाबी शहर के नाम से जाना जाता है।

प्रश्न. 5 भारत के किस राज्य को धरती का स्वर्ग माना जाता है? 

उत्तर. कश्मीर को ‘धरती का स्वर्ग’ माना जाता है।

निम्न सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर हमारे साथ जुड़िए

WhatsApp ChannelFollow
Telegram Follow
YoutubeSubscribe
Google NewsFollow

Share This Article
Email Copy Link Print
What do you think?
Love3
Sad0
Happy3
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
BySA News
Follow:
Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.
Previous Article Aryan Mishra Murder गौतस्कर समझकर 12वीं के छात्र आर्यन मिश्रा की हत्या करने वाले पांचों आरोपी गिरफ्तार Aryan Mishra Murder: गौतस्कर समझकर 12वीं के छात्र आर्यन मिश्रा की हत्या करने वाले पांचों आरोपी गिरफ्तार
Next Article Suicide Rates have Increased among Students भारत में छात्र आत्महत्याओं की दर 4 प्रतिशत बढ़ी Suicide Rates have Increased among Students: भारत में छात्र आत्महत्याओं की दर 4 प्रतिशत बढ़ी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Sant-Rampal-Ji-App-ads

Popular Posts

भारत की सैन्य शक्ति का प्रदर्शन: ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान को स्पष्ट संदेश

भारत की नौसेना ने हाल ही में अरब सागर में एक सफल अभियान 'ऑपरेशन सिंदूर'…

By SA News

बचपन पर मंडरा रहा मोबाइल का खतरा: जानिए इससे बचाव के उपाय!

वर्तमान युग को हम डिजिटल युग भी कह सकते हैं । इस युग में मोबाइल…

By SA News

The Byzantine Empire: A Millennium of Influence and Legacy

The Byzantine Empire, a term coined by historians much later, represents the continuation of the…

By SA News

You Might Also Like

Delhi Air Pollution: ‘Severe’ or ‘very poor’ - What's AQI ? 
WeatherNational

Delhi Air Pollution: ‘Severe’ or ‘very poor’ – What’s AQI ? 

By SA News
7 Flights Affected on Wednesday, 19 Total Due To Fake Bomb Threats in Three Days
National

7 Flights Affected on Wednesday, 19 Total Due To Fake Bomb Threats in Three Days

By SA News
Women Officers Accused of Rigid Leadership Lt Gen Rajeev Puri
National

Women Officers Accused of Rigid Leadership Lt Gen Rajeev Puri

By SA News
Vice Admiral Arti Sarin, First Woman To Head Indian Armed Forces Medical Services (AFMS
National

Vice Admiral Arti Sarin, First Woman To Head Indian Armed Forces Medical Services (AFMS)

By SA News
SA NEWS LOGO SA NEWS LOGO
748kLike
340kFollow
13kPin
216kFollow
1.75MSubscribe
3kFollow

About US


Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.

Top Categories
  • Politics
  • Health
  • Tech
  • Business
  • World
Useful Links
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Copyright Notice
  • Contact Us
  • Official Website (Jagatguru Sant Rampal Ji Maharaj)

© SA News 2025 | All rights reserved.