SA NewsSA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
SA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Politics
  • Educational
  • Tech
  • History
  • Events
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Follow US
© 2024 SA News. All Rights Reserved.

Home » टेक्नोलॉजी का मानव मस्तिष्क पर प्रभाव: क्या सच में कम हो रही है हमारी याददाश्त?

Tech

टेक्नोलॉजी का मानव मस्तिष्क पर प्रभाव: क्या सच में कम हो रही है हमारी याददाश्त?

SA News
Last updated: March 31, 2026 11:23 am
SA News
Share
टेक्नोलॉजी का मानव मस्तिष्क पर प्रभाव: क्या सच में कम हो रही है हमारी याददाश्त?
SHARE

आज के डिजिटल युग में स्मार्टफोन, इंटरनेट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने मानव जीवन को पहले से कहीं अधिक आसान बना दिया है। बैंकिंग से लेकर शिक्षा, संचार और मनोरंजन तक, लगभग हर कार्य अब कुछ ही सेकंड में पूरा हो जाता है। लेकिन इन सुविधाओं के साथ एक महत्वपूर्ण प्रश्न भी उठने लगा है—क्या तकनीक के बढ़ते उपयोग का मानव मस्तिष्क पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है?

Contents
  • पहले की अपेक्षा वर्तमान में मस्तिष्क पर असर
    • याददाश्त क्या होती है और यह कैसे काम करती है?
  • तकनीक के बढ़ते उपयोग का मस्तिष्क पर प्रभाव
  • “Digital Amnesia” क्या है?
  • क्या तकनीक पूरी तरह जिम्मेदार है?
  • याददाश्त सुधारने के लिए उपाय
  • टेक्नोलॉजी और मानव मस्तिष्क: विशेषज्ञ क्या कहते हैं
  • बढ़ती भागदौड़ की जिंदगी में मानव भूल रहा है भगवान

विशेषज्ञों के अनुसार लगातार बढ़ता स्क्रीन टाइम, सोशल मीडिया का अत्यधिक उपयोग और इंटरनेट पर निर्भरता मानव की याददाश्त और ध्यान क्षमता को प्रभावित कर रही है। कई मनोवैज्ञानिक अध्ययनों में यह बताया गया है कि तकनीक पर अत्यधिक निर्भरता के कारण लोगों की memory retention यानी याद रखने की क्षमता धीरे-धीरे कमजोर होती जा रही है।

पहले की अपेक्षा वर्तमान में मस्तिष्क पर असर

पहले के समय में हम हर जरूरी बात यह फोन नंबर यानि कोई जानकारी लिखकर रखते थे या याद रखते थे लेकिन आज हम छोटी-छोटी चीजें जैसे फोन नंबर, रास्ते, तारीखें या जरूरी जानकारी भी याद नहीं रखते। इसका मुख्य कारण है तकनीक पर अत्यधिक निर्भरता। अधिक निर्भर होने के कारण हमारी याददाश्त भी धीरे-धीरे कम होने लगी है। 

याददाश्त क्या होती है और यह कैसे काम करती है?

याददाश्त (Memory) हमारे मस्तिष्क की वह क्षमता है, जिसके माध्यम से हम जानकारी को संग्रहित (store), सुरक्षित (retain) और जरूरत पड़ने पर पुनः प्राप्त (recall) करते हैं।

यह मुख्य रूप से दो प्रकार की होती है:

  • अल्पकालिक स्मृति (Short-term Memory): जिसमें हम थोड़े समय के लिए जानकारी रखते हैं फिर भूल जाते है।
  • दीर्घकालिक स्मृति (Long-term Memory): जिसमें जानकारी लंबे समय तक रहती है

जब हम किसी चीज को बार-बार दोहराते हैं या उस पर ध्यान देते हैं, तो वह जानकारी लंबे समय तक हमारे दिमाग में रहती है। इसे दीर्घकालीन मेमोरी या स्मृति कहते है।

तकनीक के बढ़ते उपयोग का मस्तिष्क पर प्रभाव

  • गूगल पर निर्भरता (Google Effect)- आज किसी भी सवाल का जवाब हमें तुरंत गूगल पर मिल जाता है। इससे हम जानकारी को याद रखने की बजाय सर्च करने की आदत डाल लेते हैं। क्योंकि हमे इससे कम समय के अंदर ही जानकारी प्राप्त हो जाती हैं।
  • स्मार्टफोन और नोटिफिकेशन का असर- बार-बार आने वाले नोटिफिकेशन हमारे ध्यान को भटकाते हैं। इससे हमारा फोकस कम होता है और हम चीजों को ठीक से याद नहीं रख पाते।
  • सोशल मीडिया का प्रभाव- लगातार सोशल मीडिया और इंटरनेट से आने वाली जानकारी के कारण दिमाग Information Overload का शिकार हो जाता है। जब मस्तिष्क पर बहुत अधिक जानकारी का दबाव होता है, तो वह महत्वपूर्ण चीजों को भी लंबे समय तक याद नहीं रख पाता।

‘ब्रेन रॉट’: डिजिटल दुनिया की एक नई बीमारी, कहीं आप भी तो फोन एडिक्शन के शिकार नहीं?

“Digital Amnesia” क्या है?

डिजिटल अम्नेसिया (Digital Amnesia) एक ऐसी स्थिति है जिसमें व्यक्ति जानकारी को स्वयं याद रखने की बजाय डिजिटल उपकरणों पर निर्भर हो जाता है। उदाहरण के लिए, लोग फोन नंबर, मीटिंग की तारीखें या महत्वपूर्ण जानकारी याद रखने के बजाय मोबाइल या क्लाउड सेवाओं पर भरोसा करने लगते हैं।

  • मल्टीटास्किंग की बढ़ती आदत- एक साथ कई काम करने से हमारा ध्यान बंट जाता है, जिससे कोई भी जानकारी ठीक से दिमाग में नहीं बैठती।
  • ध्यान (Focus) में गिरावट- लगातार स्क्रीन देखने से हमारी एकाग्रता कमजोर हो जाती है। 
  • ज्यादा स्क्रीन टाइम- अधिक स्क्रीन टाइम दिमाग को थका देता है, जिससे याददाश्त प्रभावित होती है।
  • निर्णय लेने की क्षमता में कमी- जब दिमाग में जानकारी कम होती है, तो सही निर्णय लेना मुश्किल हो जाता है।
  • मानसिक थकान और तनाव- लगातार डिजिटल डिवाइस के उपयोग से मानसिक थकान बढ़ती है, जो याददाश्त को और कमजोर करती है।

क्या तकनीक पूरी तरह जिम्मेदार है?

तकनीक खुद में गलत नहीं है। समस्या इसका गलत और अत्यधिक उपयोग है। अगर हम तकनीक का संतुलित उपयोग करें, तो यह हमारी मदद भी कर सकती है।

मानव की आदतें भी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। अगर हम खुद जानकारी को याद रखने की कोशिश करें, तो याददाश्त बेहतर बनी रह सकती है।

याददाश्त सुधारने के लिए उपाय

  • डिजिटल डिटॉक्स (Digital Detox)
  • दिन में कुछ समय के लिए मोबाइल और इंटरनेट से दूर रहें।
  • दिमागी एक्सरसाइज और गेम्स
  • पजल, क्विज और मेमोरी गेम्स खेलने से दिमाग तेज होता है।
  • नोट्स बनाने की आदत- महत्वपूर्ण जानकारी को लिखना याददाश्त को मजबूत बनाता है।
  • ध्यान और मेडिटेशन
  • मेडिटेशन करने से फोकस बढ़ता है और दिमाग शांत रहता है।

टेक्नोलॉजी और मानव मस्तिष्क: विशेषज्ञ क्या कहते हैं

विशेषज्ञों के अनुसार आज के समय में technology effect on brain एक गंभीर चर्चा का विषय बन चुका है। लगातार बढ़ता screen time impact और सोशल मीडिया का अत्यधिक उपयोग मानव मस्तिष्क की कार्यप्रणाली को प्रभावित कर रहा है। कई शोधों में यह भी बताया गया है कि लगातार इंटरनेट और स्मार्टफोन पर निर्भर रहने से digital amnesia की समस्या बढ़ रही है, जिसमें व्यक्ति जानकारी को याद रखने के बजाय सीधे डिजिटल डिवाइस पर निर्भर हो जाता है। यही कारण है कि आज memory loss और social media effect on brain जैसे विषयों पर दुनिया भर में शोध किए जा रहे हैं। विशेषज्ञ मानते हैं कि यदि तकनीक का उपयोग संतुलित तरीके से किया जाए और दिमाग को सक्रिय रखने वाली आदतें अपनाई जाएँ, तो technology and memory के बीच बेहतर संतुलन बनाया जा सकता है और मस्तिष्क की क्षमता को लंबे समय तक स्वस्थ रखा जा सकता है।

बढ़ती भागदौड़ की जिंदगी में मानव भूल रहा है भगवान

आज की तेज़ भागदौड़ भरी जिंदगी में इंसान इतना व्यस्त हो गया है कि भगवान को पूरी तरह भूलता जा रहा है। छात्र पढ़ाई की चिंता में, युवा करियर और भौतिक सुखों की दौड़ में, तथा बड़े लोग जिम्मेदारियों के बोझ में फंसे हुए हैं। परिणामस्वरूप मानसिक तनाव, चिंता और अशांति बढ़ती जा रही है।

सत्संग सुनने से जीवन का वास्तविक सार समझ में आता है। सत्गुरु हमें आध्यात्मिक ज्ञान देकर मानसिक शांति और सच्ची खुशी प्रदान करते हैं।

अधिक जानकारी के लिए YouTube चैनल – Sant Rampal Ji Maharaj पर अवश्य जाएं।

Share This Article
Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
BySA News
Follow:
Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.
Previous Article New Policies Aim to Transform India’s Agricultural Export Landscape New Policies Aim to Transform India’s Agricultural Export Landscape
Next Article तुलना की आदत और मानसिक स्वास्थ्य पर इसका प्रभाव एवं बचाव के उपाय तुलना की आदत और मानसिक स्वास्थ्य पर इसका प्रभाव एवं बचाव के उपाय
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Popular Posts

Business Risk Management: Why Life’s Biggest Risk Goes Unnoticed

Just like life throws challenges at us every now and then, businesses also ride the…

By SA News

Maruti Suzuki Brezza Facelift 2026: Expected Features, Price, Launch Date and Buying Guide

Maruti Suzuki Brezza Facelift 2026: The Maruti Suzuki Brezza Facelift 2026 is just days away…

By Aditi Parab

Big Ongoing Steps for India Space Centers in Terms of Funding

On Wednesday, the Union Cabinet approved a funding of ₹22,750 crore ($2.7 billion) for in…

By SA News

You Might Also Like

Google Pixel 10a Launched: Know the Premium Features in Budget Friendly Phone!
Tech

Google Pixel 10a Launched: Know the Premium Features in Budget Friendly Phone!

By Dolly Singh
Apple MacBook Air Vs Pro Get Your Perfect Match 
Tech

Apple MacBook Air Vs Pro : Get Your Perfect Match 

By SA News
​​AEO Guide 2026 Beyond Keywords Why Answer Engine Optimization (AEO) is the Critical Success Factor
Tech

​​AEO Guide 2026: Beyond Keywords: Why Answer Engine Optimization (AEO) is the Critical Success Factor for Businesses in 2026

By Nandini
UP Electric Vehicle Hub: जानिए 700 करोड़ की EV योजना कैसे बदलेगी प्रदेश की तस्वीर
AutomobileTech

UP Electric Vehicle Hub: जानिए 700 करोड़ की EV योजना कैसे बदलेगी प्रदेश की तस्वीर

By SA News
SA NEWS LOGO SA NEWS LOGO
748KLike
340KFollow
13KPin
216KFollow
1.8MSubscribe
3KFollow

About US


Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.

Top Categories
  • Politics
  • Health
  • Tech
  • Business
  • World
Useful Links
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Copyright Notice
  • Contact Us
  • Official Website (Jagatguru Sant Rampal Ji Maharaj)

© SA News 2025 | All rights reserved.