SA NewsSA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
SA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Politics
  • Educational
  • Tech
  • History
  • Events
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Follow US
© 2024 SA News. All Rights Reserved.

Home » भारतीय रेलवे का नया नियम: अब केवल कन्फर्म टिकट धारकों को मिलेगा प्लेटफॉर्म पर प्रवेश

National

भारतीय रेलवे का नया नियम: अब केवल कन्फर्म टिकट धारकों को मिलेगा प्लेटफॉर्म पर प्रवेश

SA News
Last updated: March 9, 2025 2:22 pm
SA News
Share
भारतीय रेलवे का नया नियम अब केवल कन्फर्म टिकट धारकों को मिलेगा प्लेटफॉर्म पर प्रवेश
SHARE

भारतीय रेलवे का नया नियम: बीते शुक्रवार रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भारतीय रेलवे के उच्च पदस्थ अधिकारियों के साथ बैठक की और यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। अब देश के 60 प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर केवल उन्हीं यात्रियों को प्लेटफॉर्म में जाने की अनुमति होगी, जिनके पास कन्फर्म टिकट होगा। भारतीय रेलवे ने बताया कि यह नियम जल्द ही लागू किया जाएगा, जिससे अनावश्यक भीड़ पर नियंत्रण पाया जा सके।  

Contents
  • भारतीय रेलवे के नए नियम पर मुख्य बिंदु 
  • भारतीय रेलवे ने की नई घोषणाएं 
  • नए नियम की ज़रूरत क्यों पड़ी?  
  • किन स्टेशनों पर लागू होगा यह नियम?
  • रेलवे की यह पहल क्यों महत्वपूर्ण है?  
  • भारतीय रेलवे के नए नियम पर FAQs 

भारतीय रेलवे के नए नियम पर मुख्य बिंदु 

1. यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए उनके पास कन्फर्म टिकट होना अनिवार्य।

2. रेलवे के नए नियम में दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, पटना, वारानसी और अयोध्या  सहित कई स्टेशन शामिल।

3. स्टेशन निदेशक को स्टेशन की क्षमता और उपलब्ध ट्रेनों के अनुसार टिकटों की बिक्री नियंत्रित करने का अधिकार होगा।

भारतीय रेलवे ने की नई घोषणाएं 

  • भारतीय रेलवे ने नए नियम के बारे में कहा “60 प्रमुख स्टेशनों पर केवल कन्फर्म टिकट वाले यात्रियों को ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।” बिना टिकट या वेटिंग लिस्ट वाले यात्री प्रतीक्षा क्षेत्र में रहेंगे। 
  • भारतीय रेलवे ने बताया कि महाकुंभ के दौरान प्रयागराज में भीड़भाड़ से अव्यवस्था उत्पन्न होने पर वहां के नौ स्टेशनों में इसी प्रकार की व्यवस्था की गई, जो कारगर साबित हुई। 
  • नए नियम में रेलवे ने स्टेशन के बाहर प्रतीक्षा क्षेत्र बनाने की घोषणा की। कन्फर्म टिकट यात्रियों को छोड़कर बाकी सभी यात्री ट्रेन आने तक बाहर ही प्रतीक्षा करेंगे। 
  • नए घोषणा में रेलवे ने कहा स्टेशनों पर एक प्लेटफार्म से दूसरे पर जाने के लिए 12 मीटर लंबी और 6 मीटर चौड़ी फुट-ओवर ब्रिज का निर्माण किया जाएगा।  
  • रेलवे ने कहा, यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्टेशन और आस-पास के इलाकों में निगरानी के लिए बड़ी संख्या में कैमरे लगाए जाएंगे। 
  • भारतीय रेलवे ने टिकटों की बिक्री ट्रेनों की क्षमता के अनुसार करने के साथ-साथ स्टेशनों पर रेलवे स्टाफ के लिए नए ड्रेस कोड लागू करने की भी घोषणा की है।

नए नियम की ज़रूरत क्यों पड़ी?  

त्योहारों का सीज़न और छुट्टियों के समय में रेलवे स्टेशनों पर भारी भीड़ उमड़ती है। कई बार यात्रियों के अलावा उनके परिजन और दोस्त भी स्टेशन पर पहुंच जाते हैं, जिससे प्लेटफॉर्म पर भीड़ अत्यधिक बढ़ जाती है। जो न केवल असुविधा पैदा करता है, बल्कि सुरक्षा के लिहाज़ से भी खतरा बन सकता है।  

किन स्टेशनों पर लागू होगा यह नियम?

यह नियम देश के 60 व्यस्ततम रेलवे स्टेशनों पर लागू किया जाएगा, जिनमें नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, मुंबई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CMMT), हावड़ा जंक्शन (कोलकाता), चेन्नई सेंट्रल, बेंगलुरु सिटी रेलवे स्टेशन (बेंगलुरु), सिकंदराबाद जंक्शन (हैदराबाद) आदि अन्य प्रमुख स्टेशनों को भी शामिल किया गया है।

रेलवे की यह पहल क्यों महत्वपूर्ण है?  

भारतीय रेलवे देश की लाइफलाइन मानी जाती है और लाखों लोग रोज़ाना ट्रेनों से यात्रा करते हैं। स्टेशन पर बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए यह एक आवश्यक कदम है, जिससे भीड़भाड़ कम होने से रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को सतर्कता बरतने में आसानी होगी। कन्फर्म टिकट को छोड़कर यात्रियों को प्लेटफ़ॉर्म पर तभी जाने दिया जाएगा जब ट्रेनें आएँगी। इससे स्टेशनों पर भीड़ कम होगी। 

Also Read: Railway New Rules (भारतीय रेल की नई टिकट नीति): वेटिंग टिकट धारकों के लिए कड़े नियम

भारतीय रेलवे के नए नियम पर FAQs 

1. भारतीय रेलवे नया नियम कब से लागू होगा? 

भारतीय रेलवे ने अभी इसकी सटीक तारीख घोषित नहीं की है, लेकिन यह जल्द ही लागू किया जाएगा।  

2. क्या वेटिंग लिस्ट वाले यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर जाने की अनुमति मिलेगी?

नहीं, वेटिंग लिस्ट वाले यात्री प्लेटफॉर्म पर नहीं जा सकेंगे। उन्हें स्टेशन के बाहर प्रतीक्षा क्षेत्र में रहना होगा।  

3. कौन-कौन से रेलवे स्टेशन इस नियम के दायरे में आएंगे?

यह नियम 60 प्रमुख स्टेशनों पर लागू होगा, जिनमें नई दिल्ली, मुंबई CSMT, हावड़ा, चेन्नई सेंट्रल, बेंगलुरु सिटी, सिकंदराबाद जंक्शन आदि शामिल हैं।  

4. क्या किसी विशेष परिस्थिति में बिना टिकट प्लेटफॉर्म पर जाने की अनुमति मिल सकती है? 

फिलहाल इस पर रेलवे ने कोई स्पष्ट दिशा-निर्देश नहीं दिए हैं।

5. क्या वेटिंग लिस्ट की समस्या को पूरी तरह समाप्त करने की कोई योजना है?

रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घोषणा की है कि वेटिंग लिस्ट की समस्या को 2030-31 तक पूरी तरह समाप्त करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए तीन मल्टी-मॉडल आर्थिक कॉरिडोर बनाए जा रहे हैं, जो रेलवे नेटवर्क की क्षमता को बढ़ाएंगे।

Share This Article
Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
BySA News
Follow:
Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.
Previous Article Mahila Samriddhi Yojana दिल्ली की महिलाओं को बड़ा तोहफा! सीएम रेखा गुप्ता करेंगी बड़ा ऐलान, मिलेगी ₹2500 की सहायत Mahila Samriddhi Yojana: दिल्ली की महिलाओं को बड़ा तोहफा! सीएम रेखा गुप्ता करेंगी बड़ा ऐलान, मिलेगी ₹2500 की सहायता
Next Article How to Write a Research Paper How to Write a Research Paper – Step-by-Step Guide & Tips
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Popular Posts

From Despair to Greenery: How Sant Rampal Ji Maharaj Revived Dhiranwas

Not long ago, the village of Dhiranwas in the Hisar district of Haryana faced a…

By SA News

Samchana Flood Relief Phase 2: A New Hope of Relief from Sant Rampal Ji Maharaj for a Settlement Troubled by Dirty Water

The well-being of a village is connected not only with the greenery of its fields…

By SA News

Cristiano Ronaldo and CR7 Brand – From Football Legend to Global Fashion and Lifestyle Brand Success

Cristiano Ronaldo isn’t just one of the greatest footballers of all time - he’s one…

By SA News

You Might Also Like

Who is Rohit Arya? Understanding the Mumbai Hostage Crisis
National

Who is Rohit Arya? Understanding the Mumbai Hostage Crisis

By Gudya Maddheshiya
Nationwide 100-Day Campaign
National

Nationwide 100-Day Campaign to Eradicate Tuberculosis Launched by PM Modi

By SA News
Bairabi–Sairang Railway Line: Mizoram’s Long-Awaited Link to the Nation
National

Bairabi–Sairang Railway Line: Mizoram’s Long-Awaited Link to the Nation

By SA News
दिल्ली में पाकिस्तानी शरणार्थियों को पहली बार वोट देने का मिला अधिकार
National

दिल्ली में पाकिस्तानी शरणार्थियों को पहली बार वोट देने का मिला अधिकार

By SA News
SA NEWS LOGO SA NEWS LOGO
748KLike
340KFollow
13KPin
216KFollow
1.8MSubscribe
3KFollow

About US


Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.

Top Categories
  • Politics
  • Health
  • Tech
  • Business
  • World
Useful Links
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Copyright Notice
  • Contact Us
  • Official Website (Jagatguru Sant Rampal Ji Maharaj)

© SA News 2027| All rights reserved.