SA NewsSA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
SA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Politics
  • Educational
  • Tech
  • History
  • Events
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Follow US
© 2024 SA News. All Rights Reserved.

Home » जम्मू कश्मीर में आरक्षण नीति के खिलाफ नेशनल कांफ्रेंस के सांसद का विरोध प्रदर्शन 

Local

जम्मू कश्मीर में आरक्षण नीति के खिलाफ नेशनल कांफ्रेंस के सांसद का विरोध प्रदर्शन 

SA News
Last updated: December 24, 2024 2:33 pm
SA News
Share
cm-omar-abdullah-son-joins-protests-against-reservation-policy-in-jammu-and-kashmir-hindi
SHARE

श्रीनगर में एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया, जहां नेशनल कॉन्फ्रेंस के लोकसभा सदस्य रूहल्लाह मेहदी ने अनुच्छेद 370 के बाद लागू आरक्षण नीति का विरोध करते हुए आरक्षण नीति में महत्वपूर्ण बदलाव की मांग की। मेहदी ने स्पष्ट किया कि वर्तमान आरक्षण नीति को तर्कसंगत बनाया जाए।

Contents
  • क्या है छात्रों की मांग?
  • रूहल्लाह मेहदी का बयान 
  • क्या है सरकार की प्रतिक्रिया ?

सोमवार को छात्रों द्वारा एक व्यापक विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया, जिसका नेतृत्व रूहल्लाह मेहदी ने किया। यह मार्च गुपकर रोड से मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के आवास तक निकाला गया। इस विरोध प्रदर्शन मार्च में पुलवामा के विधायक वहीद उर रहमान पारा, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता इल्तिज़ा मुफ्ती, लागेट के विधायक शेख खुर्शीद और श्रीनगर के पूर्व मेयर जुनैद मट्टू भी सीएम आवास के बाहर छात्रों के साथ विरोध प्रदर्शन में शामिल रहे। 

क्या है छात्रों की मांग?

छात्रों की मुख्य मांगें थीं – आरक्षित सीटों को 60 प्रतिशत से घटाकर 25 प्रतिशत करना और उस सरकारी आदेश को वापस लेना जिसमें आरक्षित श्रेणी के छात्रों को मेरिट के आधार पर सामान्य श्रेणी की सीट चुनने की अनुमति दी गई है। बता दे कि वर्तमान में सामान्य श्रेणी केवल 30% रह गई है, 70% सीटें विभिन्न समुदायों के लिए आरक्षित है। 

रूहल्लाह मेहदी का बयान 

लोकसभा सदस्य रूहल्लाह मेहदी ने स्पष्ट रूप से कहा कि अब्दुल्ला सरकार ओबीसी और एससी के बीच में आरक्षण संबंध बनाने में विफल रही है। मेहदी ने छात्रों का समर्थन करते हुए यह भी बताया कि अब्दुल्ला सरकार इस आरक्षण को लेकर केंद्र सरकार पर दबाव बनाने में भी विफल रही है।

क्या है सरकार की प्रतिक्रिया ?

विरोध प्रदर्शन के बाद छात्रों के एक समूह ने मुख्यमंत्री के आवास पर उनसे मुलाकात की। अब्दुल्ला सरकार ने उन छात्रों से वादा करते हुए कहा कि इस मुद्दे को छः महीने में सुलझा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने छात्रों को दिलासा देते हुए कहा कि इस मुद्दे को लेकर मंत्रियों की उप- समिति काम कर रही है।

हालांकि, अभी भी यह सवाल बना हुआ है कि अगर मंत्रियों की उप-समिति काम कर रही है, तो फिर पहले से ही ऐसा निर्णय क्यों लिया गया? यह विवाद जम्मू-कश्मीर में आरक्षण नीति पर व्यापक बहस को जन्म दे रहा है।

Share This Article
Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
BySA News
Follow:
Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.
Previous Article ब्राजील विमान दुर्घटना में 10 लोगों की मौत से ब्राजील में शोक का माहौल ब्राजील विमान दुर्घटना में 10 लोगों की मौत से ब्राजील में शोक का माहौल 
Next Article DMRC Foundation Day From Shahdara to Stardom A Journey of Metro’s Transformation DMRC Foundation Day 2024: From Shahdara to Stardom: A Journey of Metro’s Transformation
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Popular Posts

How to Create a Budget You Can Actually Stick To

You make your budget every time, but end up losing money at the end of…

By SA News

Radhika Yadav Murder Case: राष्ट्रीय स्तर की टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या: पिता ने चार गोलियां मारकर की हत्या, मामले में कई सवाल अनसुलझे

Radhika Yadav Murder Case: राधिका यादव हत्या: गुरुग्राम में राष्ट्रीय स्तर की टेनिस खिलाड़ी राधिका…

By SA News

The Basics of Affiliate Marketing for Beginners

Affiliate marketing has become a powerful way for individuals and businesses to earn passive income…

By SA News

You Might Also Like

लखनऊ को मिला UNESCO का “रचनात्मक गैस्ट्रोनॉमी शहर” टैग अवधी व्यंजनों की वैश्विक स्वीकृति
Local

लखनऊ को मिला UNESCO का “रचनात्मक गैस्ट्रोनॉमी शहर” टैग: अवधी व्यंजनों की वैश्विक स्वीकृति

By Reetesh Pal
उत्तराखंड में सामने आई कोलकाता जैसी हैवानियत नर्स का दुष्कर्म कर गला दबाकर हत्या
Local

उत्तराखंड में सामने आई कोलकाता जैसी हैवानियत: नर्स का दुष्कर्म कर गला दबाकर हत्या

By SA News
दिल्ली पानी बिल पर बड़ी राहत: 31 मार्च 2027 तक 100% LPSC माफी का मौका
Local

दिल्ली के पानी उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, पुराने बिलों पर 100% LPSC माफी की समयसीमा बढ़ी; 31 मार्च 2027 तक मिलेगा मौका

By SA News
जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा के गुगलधार गांव में दो आतंकी ढेर
Local

जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा के गुगलधार गांव में दो आतंकी ढेर

By SA News
SA NEWS LOGO SA NEWS LOGO
748KLike
340KFollow
13KPin
216KFollow
1.8MSubscribe
3KFollow

About US


Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.

Top Categories
  • Politics
  • Health
  • Tech
  • Business
  • World
Useful Links
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Copyright Notice
  • Contact Us
  • Official Website (Jagatguru Sant Rampal Ji Maharaj)

© SA News 2025 | All rights reserved.