SA NewsSA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
SA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Politics
  • Educational
  • Tech
  • History
  • Events
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Follow US
© 2024 SA News. All Rights Reserved.

Home » EPFO, DOE Update: PF का पूरा पैसा निकालने के लिए स्वयं से ऑनलाइन अपडेट करें Date Of Exit,  , जानें तरीका

Utility

EPFO, DOE Update: PF का पूरा पैसा निकालने के लिए स्वयं से ऑनलाइन अपडेट करें Date Of Exit,  , जानें तरीका

SA News
Last updated: April 7, 2026 11:18 am
SA News
Share
EPFO, DOE Update: PF का पूरा पैसा निकालने के लिए स्वयं से ऑनलाइन अपडेट करें Date Of Exit,  , जानें तरीका
SHARE

EPFO DOE Update: अगर आपने अपनी पुरानी कंपनी को छोड़कर नई कंपनी में जॉइनिंग की है और आपको यह पता लगे कि ईपीएफओ (EPFO) पोर्टल पर आपकी डेट ऑफ एग्जिट (DOE) की एंट्री ही नहीं है अगर है तो वह गलत है तो आप अपने पीएफ (PF) का पूरा पैसा नहीं निकलवा सकते। अब आपको DOE अपडेट करने के लिए किसी सरकार या पुरानी कंपनी के चक्कर मारने की जरूरत नहीं है। आप अपने फोन से स्वयं ही DOE को अपडेट कर सकते हैं। इसके लिए आपको EPFO पोर्टल पर चंद आसन चरणों का पालन करना होगा।

Contents
  • कर्मचारी भविष्य निधि: EPFO पोर्टल पर ऑनलाइन एग्जिट (Exit) कैसे मार्क करें:
  • कर्मचारी भविष्य निधि: DOE को अपडेट करना अनिवार्य 
  • कर्मचारी भविष्य निधि: EPFO पर DOE को अपडेट करने का तरीका
  • नियमों का रखें ध्यान: कर्मचारी भविष्य निधि 
  • निष्कर्ष: कर्मचारी भविष्य निधि

कर्मचारी भविष्य निधि: EPFO पोर्टल पर ऑनलाइन एग्जिट (Exit) कैसे मार्क करें:

अपने पुराने पीएफ अकाउंट में से नए पीएफ अकाउंट में पैसा ट्रांसफर करना या पीएफ का पूरा पैसा निकालने के लिए अब आपको किसी भी सरकारी दफ्तर में या पुरानी कंपनी में चक्कर लगाने की कोई भी आवश्यकता नहीं है। अक्सर लोगों को यह परेशानी होती है की नौकरी छोड़ने की तारीख पोर्टल पर दर्ज नहीं है परंतु अब आप ऑनलाइन भी अपने फोन से ही घर बैठे EPFO पर DOE यानी की डेट का एग्जिट को अपडेट कर सकते हैं।।

कर्मचारी भविष्य निधि: DOE को अपडेट करना अनिवार्य 

  • पुरानी कंपनी का पैसा नए अकाउंट में भेजने के लिए EPFO का अपडेट होना बहुत जरूरी।
  • अपने पेंशन की राशि को निकालने के लिए Form 10C नौकरी छोड़ने की तारीख लिखना बहुत जरूरी।
  • बिना तारीख दर्ज किए आप अपनी PF का पैसा नहीं निकल सकते।

कर्मचारी भविष्य निधि: EPFO पर DOE को अपडेट करने का तरीका

चरण 1: गूगल पर EPFO पोर्टल पर जाएं :https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in इस Member Unified Portal की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।

चरण 2: फिर View टैब में जाकर सेवा इतिहास (Service History)  पर क्लिक करें। यहां अगर आपकी पिछली कंपनी ने नाम के आगे डेट ऑफ एग्जिट (DOE) में नॉट अवेलेबल (Not Available) लिखा है तो उसको स्वयं से अपडेट करना होगा।

चरण 3: अब आप अपनी नई कंपनी की डेट ऑफ जॉइनिंग (Date Of Joining) नोट कर लें। ध्यान रहे कि आपकी पुरानी कंपनी की एग्जिट डेट हमेशा नई कंपनी की जॉइनिंग डेट से पहले की होनी चाहिए।

चरण 4: इसके बाद ऊपर दिए गए मैनेज (Manage) टैब पर क्लिक करें और सबसे नीचे मार्क एग्जिट (Mark Exit) का ऑप्शन चुनें। अब मेन्यू (Menu) से अपनी उस पुरानी कंपनी को चुनें जिसकी डेट ऑफ एक्जिट (DOE) अपडेट करना चाहते हैं।

चरण 5: अब आपके सामने एक छोटा सा फॉर्म खुलेगा जिसमें आपने अपनी नौकरी छोड़ने की तारीख डालनी है तथा सेवा समाप्ति का कारण (Reason of Cessation) में शॉर्ट सर्विस (Short Service) को सिलेक्ट करें।

चरण 6: उसके बाद चेक बॉक्स (Check Box) पर टिक (☑️) करें और रिक्वेस्ट ओटीपी (Request OTP) पर क्लिक करें।

चरण 7: उसके बाद आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, ओटीपी दर्ज करने के बाद किए गए बदलावों को सबमिट कर दें। आपकी एग्जिट तुरंत अपडेट हो जाएगी और आप इसे सर्विस में जाकर चेक भी कर सकते हैं। 

नियमों का रखें ध्यान: कर्मचारी भविष्य निधि 

EPFO पोर्टल पर DOE स्वयं से अपडेट करते समय निम्नलिखित नियमों का ध्यान रखना चाहिए।

  • नौकरी छोड़ते ही स्वयं से DOE अपडेट नहीं कर सकते, इसके लिए आपको 60 दिन का इंतजार करना होगा।
  • आपने पुरानी कंपनी को अपने 2 महीने से भी कम समय में छोड़ दिया हो तो DOE अपडेट नहीं कर सकते। 
  • निकास तिथि हमेशा नई कंपनी की जॉइनिंग डेट से पहले की होनि चाहिए। अगर दोनों तारीखों को नियमानुसार नहीं लिखा गया तो ईपीएफओ (EPFO) इसे तकनीकी गलती मानकर आपका PF वाला पैसा रोक सकता है।
  • DOE अपडेट करते समय नौकरी छोड़ने की सही तारीख ही लिखें।
  • अगर आपके पुरानी कंपनी के नियोक्ता ने पहले ही विरोधाभासी तिथि दर्ज की हो तो भी आप DOE अपडेट नहीं कर सकते।
  • ऑनलाइन निकास तिथि (DOE) अपडेट करते समय नौकरी छोड़ने का सही कारण लिखने का सही ऑप्शन चुनें। उसमें शॉर्ट सर्विस (Short Service) का यां सेवा में समाप्ति (Cessation) का ऑप्शन चुन सकते हैं।
  • इसके इलावा यह सारी क्रिया OTP पर आधारित है, इसलिए आपका मोबाइल नंबर आपके आधार कार्ड से लिंक हो और वह नंबर आपके पास मौजूद और एक्टिव होना चाहिए।

यदि इनमें से कोई भी अपडेट गलत होता है तो आप अपने नियोक्ता से अनुरोध करना होगा कि वे अपनी और से अपडेट कर दे।

निष्कर्ष: कर्मचारी भविष्य निधि

अब अपने EPFO निकासी की तारीख तय करना आसान और झंझट मुक्त हो गया है। सिर्फ लॉगिन करें, अपनी सही जानकारी दर्ज करें, OTP से सत्यापित करें और हो गया। इससे मानव संसाधन विभाग से संपर्क करने का झंझट समाप्त हुआ।

शास्त्र अनुसार मनुष्य जन्म केवल परमात्मा प्राप्ति के लिए हुआ है। 84 लाख योनियों में केवल मनुष्य योनि ही परमात्मा प्राप्त कर सकती है। परंतु वर्तमान में मानुष अपने वास्तविक उद्देश्य को भूल कर पैसे कमाने और अपनी वाह-वाई सुनने में ही बुरी तरह से फस गया है। वह यह भी भूल गया कि वह जन्म से पूर्व कहां था और मृत्यु उपरांत कहां जाएगा। वह यह भी भूल गया जब गर्भ में था, ऊपर को पैर और नीचे को सर था, तब परमात्मा से वचन किए थे कि में सत भक्ति करूंगा। अगर वर्तमान में किसी मनुष्य को केवल 9 दिन के लिए उल्टा लटका दे तो वह बर्दाश नहीं कर सकता परंतु गर्भ में 9 महीने कैसे निकले, सब भूल गया, मानुष

जन्म के उद्वेश्य को भूल गया।

इस विषय पर संत शिरोमणि कबीर साहिब जी अपने दोहों व लोकक्तिंयों के माध्यम से बताते हैं –

कबीर मानुष जन्म दुर्लभ है, मिले ना बारंबार। 

तरुवर से पत्ता टूट गिरे, वो बहुर ना लगता डार।।

कबीर साहिब जी के दोहों को हम स्कूल में भी पढ़ते आए, मंदिरों में भी स्पीकर पर सुनते आए, धर्म गुरुओं के भी मुख से सुनते आए, परंतु हमने कभी यह जानने का प्रयास ही नहीं किया कि संत शिरोमणि कबीर साहिब जी किन मंत्रों का जाप करने को बताते थे जिससे मोक्ष प्राप्ति सरल और संभव हो।

आज वर्तमान में संत शिरोमणि कबीर साहिब जी के अवतार संत रामपाल जी महाराज जी मोक्ष मंत्र प्रदान कर रहे हैं जिन मंत्रों को संत शिरोमणि कबीर साहिब जी दिया करते थे और सबसे बड़ी बात वह ज्ञान और भक्ति मंत्र समस्त शास्त्रों से प्रमाणित है जिससे संत रामपाल जी महाराज जी ने ऑनलाइन उंगली रख कर पूरे मानव समाज को पढ़ाया व समझाया ।

अधिक जानकारी के लिए सुने मंगल प्रवचन फेसबुक चैनल Spiritual Leader Sant Rampal Ji Maharaj पर।।

Share This Article
Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
BySA News
Follow:
Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.
Previous Article Bans Khurd Bijan Flood Relief: Sant Rampal Ji Maharaj Restored Farming Through Annpurna Muhim From Submerged Land to Rising Hope: Farmers’ Smiles Returned in Bans Khurd Bijan Through the Service of Sant Rampal Ji Maharaj
Next Article भारत में कैंसर जांच की नई तकनीकें और उनकी उपलब्धता भारत में कैंसर जांच की नई तकनीकें और उनकी उपलब्धता
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Popular Posts

An Easy Breakdown of Digital Transformation in Business

Digital Transformation in Business: If peer pressure had a digital face, then digital transformation would…

By SA News

Switzerland Bar Fire: New Year Celebration Turns Into Nightmare, 40 Feared Dead in Crans-Montana

Crans-Montana (Switzerland): A devastating tragedy struck the luxury Swiss ski resort of Crans-Montana in the…

By Gudya Maddheshiya

डिजिटल इंडिया: केवल सुविधा या नया संघर्ष?

डिजिटल इंडिया अभियान की शुरुआत 2015 में हुई, जिसका मकसद भारत को एक ऐसा देश…

By SA News

You Might Also Like

Aadhaar Update Guide: Online Vs. Offline Update Process Explained
Utility

Aadhaar Update Guide: Online Vs. Offline Update Process Explained

By Prashant Chhabra
आधार-PAN लिंक स्टेटस कैसे चेक करें – जानिए राष्ट्रीय सरकारी पोर्टल पर आसान तरीका
Utility

आधार-PAN लिंक स्टेटस कैसे चेक करें – जानिए राष्ट्रीय सरकारी पोर्टल पर आसान तरीका

By SA News
भारत में LPG यूज़र्स को PNG पर शिफ्ट करने की प्रक्रिया
Utility

भारत में LPG यूज़र्स को PNG पर शिफ्ट करने की प्रक्रिया

By SA News
How to Book Train Tickets Online in India: A Complete IRCTC Guide for Beginners
TravelUtility

How to Book Train Tickets Online in India: A Complete IRCTC Guide for Beginners

By SA News
SA NEWS LOGO SA NEWS LOGO
748KLike
340KFollow
13KPin
216KFollow
1.8MSubscribe
3KFollow

About US


Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.

Top Categories
  • Politics
  • Health
  • Tech
  • Business
  • World
Useful Links
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Copyright Notice
  • Contact Us
  • Official Website (Jagatguru Sant Rampal Ji Maharaj)

© SA News 2025 | All rights reserved.