SA NewsSA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
SA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Politics
  • Educational
  • Tech
  • History
  • Events
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Follow US
© 2024 SA News. All Rights Reserved.

Home » Synthetic Reality – Real vs Artificial Experiences का Blur होना

Artificial Intelligence

Synthetic Reality – Real vs Artificial Experiences का Blur होना

SA News
Last updated: May 19, 2026 12:22 pm
SA News
Share
Synthetic Reality – Real vs Artificial Experiences का Blur होना
SHARE

वर्तमान समय की डिजिटल दुनिया में बदलती वास्तविकता की तस्वीर वर्तमान का समय केवल इंटरनेट और सोशल मीडिया का ही नहीं, बल्कि “Synthetic Reality” यानी कृत्रिम वास्तविकता का दौर बनता जा रहा है। एक ऐसी दुनिया, जहां असली और नकली अनुभवों के बीच की दूरी तेजी से खत्म हो रही है। अब मानव जीवन में केवल तस्वीरें ही एडिट नहीं होतीं, बल्कि आवाज, वीडियो, चेहरा, भावनाएं और यहां तक कि मानव समाज का व्यवहार तक कृत्रिम तकनीकों द्वारा तैयार किए जा रहे हैं।

Contents
  • क्या है Synthetic Reality?
  • सोशल मीडिया ने बढ़ाई चुनौती
  • शिक्षा, मनोरंजन और व्यापार में भी बढ़ रहा प्रभाव.
  • समाज के सामने नई नैतिक चुनौतियां.
  • Deepfake तकनीक का दुरुपयोग.
  • मानव जीवन पर मनोवैज्ञानिक प्रभाव
  • भविष्य की दुनिया कैसी होगी?

Artificial Intelligence, Deepfake, Virtual Reality और Augmented Reality जैसी तकनीकों ने मानव जीवन को पहले से अधिक सुविधाजनक तो बनाया है, लेकिन साथ ही यह प्रश्न भी खड़ा कर दिया है कि आखिर वास्तविकता क्या है और भ्रम क्या है? आज के दौर में सोशल मीडिया पर दिखाई देने वाला हर वीडियो, हर फोटो या हर बयान जरूरी नहीं कि वास्तविक ही हो। कई बार लोग ऐसी डिजिटल दुनिया में खो जाते हैं, जहां कृत्रिम अनुभव उन्हें असली जीवन से अधिक आकर्षक लगने लगते हैं।

क्या है Synthetic Reality?

Synthetic Reality का अर्थ है एक ऐसी डिजिटल तकनीकी के रूप से बनाई गई वास्तविकता, जो देखने और महसूस करने में बिल्कुल असली जैसी लगे। इसमें AI द्वारा बनाए गए वीडियो, Deepfake ऑडियो, वर्चुअल इंसान, CGI कंटेंट और मेटावर्स जैसी तकनीकें भी शामिल हैं।

उदाहरण के तौर पर, आज AI किसी भी इंसान की आवाज को हूबहू नकल कर सकता है। किसी नेता, अभिनेता या आम व्यक्ति का ऐसा वीडियो बनाया जा सकता है, जिसमें वह कुछ ऐसा बोलता दिखे जो उसने कभी कहा ही नहीं। यही कारण है कि Deepfake तकनीक को आने वाले समय में सामाज में बड़ी चुनौती माना जा रहा है।

आज दुनिया भर के कई देशों में चुनावों, सामाजिक तनाव और ऑनलाइन धोखाधड़ी में ऐसी तकनीकों के उपयोग के मामले सामने आ चुके हैं।

सोशल मीडिया ने बढ़ाई चुनौती

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल होने की होड़ ने Synthetic Reality को और तेजी से बढ़ाया है। लोग पोस्ट पर लाइक्स और व्यूज़ के लिए फिल्टर, AI एडिटिंग और नकल का सहारा लेने लगे हैं।

धीरे-धीरे यह स्थिति बन रही है कि लोग अपनी असली जिंदगी से ज्यादा कृत्रिम डिजिटल पहचान को महत्व देने लगे हैं। वास्तविक भावनाओं की जगह “डिजिटल पूर्णता” ने ले ली है।

विशेषज्ञों का मानना है कि लगातार कृत्रिम अनुभवों के संपर्क में रहने से मानव की सोच, मानसिक स्थिति और सामाजिक व्यवहार पर असर पड़ सकता है। खासकर युवाओं में तुलना, तनाव और आत्मविश्वास की कमी जैसी समस्याएं वर्तमान परिदृश्य में बढ़ रही हैं।

शिक्षा, मनोरंजन और व्यापार में भी बढ़ रहा प्रभाव.

कृत्रिम वास्तविकता केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं है। वर्तमान में शिक्षा, चिकित्सा, मार्केटिंग और व्यापार की दुनिया में भी इसका उपयोग बहुत तेजी से बढ़ रहा है।

Virtual Reality के माध्यम से छात्र अब डिजिटल क्लासरूम में पढ़ाई कर रहे हैं। आज कंपनियां AI मॉडल्स के जरिए ग्राहकों से बातचीत कर रही हैं। आज कई ब्रांड्स ने तो AI Influencers तक तैयार कर दिए हैं, जो वास्तविक मानव की तरह सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं।

फिल्म दुनियां में भी अब ऐसे दृश्य बनाए जा रहे हैं जिन्हें असल जिंदगी में शूट करना संभव नहीं होता है ,इससे रचनात्मकता बढ़ी है, लेकिन इसके साथ वास्तविकता और भ्रम के बीच का अंतर भी कम होता जा रहा है।

समाज के सामने नई नैतिक चुनौतियां.

आज के दौर में तकनीक जितनी तेजी से आगे बढ़ रही है, उतनी ही नैतिक और कानूनी चुनौतियां भी बढ़ रही हैं। सबसे बड़ा सवाल तो यह है कि यदि कोई वीडियो या ऑडियो नकली है, तो उसकी पहचान कैसे होगी?

Deepfake तकनीक का दुरुपयोग.

 किसी की व्यक्ति की छवि खराब करने, फर्जी खबर फैलाने या आर्थिक धोखाधड़ी के लिए इनका उपयोग किया जा सकता है। कई विशेषज्ञ मानते हैं कि आने वाले समय में “डिजिटल ट्रस्ट” सबसे बड़ी चुनौती बनने वाला है। ऐसे में सरकार के बनाएं नियम के साथ तकनीकी कंपनियों और समाज को मिलकर जागरूकता  अभियान चलाने होंगे, जिससे आम लोग असली और नकली कंटेंट के बीच फर्क समझ सकें।

मानव जीवन पर मनोवैज्ञानिक प्रभाव

कृत्रिम वास्तविकता का सबसे बड़ा और गंभीर असर व्यक्ति के मन पर पड़ रहा है। जब व्यक्ति लगातार कृत्रिम दुनिया में अधिक समय बिताने लगता है, तो वास्तविक रिश्ते नाते और सामाजिक जुड़ाव में दूरी आने लगती है। Virtual अनुभव कई बार इतने आकर्षक बना दिए जाते हैं कि लोग वास्तविक जीवन की कठिनाइयों से बचने के लिए डिजिटल दुनिया में  खोने लगते हैं। इससे अकेलापन, चिंता और मानसिक तनाव जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। आज विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि तकनीक का उपयोग मानव जीवन में संतुलित तरीके से किया जाए और वास्तविक सामाजिक संबंधों को भी प्राथमिकता दी जाए।

भविष्य की दुनिया कैसी होगी?

आने वाले वर्षों में  कृत्रिम वास्तविकता और अधिक विस्तार होने वाला है। AI आधारित वर्चुअल दुनिया, डिजिटल अवतार और हाइपर-रियल अनुभव सामान्य जीवन का हिस्सा बन सकते हैं। संभव  है कि भविष्य में लोग मीटिंग, शिक्षा, खरीदारी और मनोरंजन का बड़ा हिस्सा पूरी तरह से डिजिटल वातावरण में करें। लेकिन इसके साथ यह जिम्मेदारी भी बढ़ेगी कि तकनीक मानवता की सहायता करे, न कि उसे भ्रम और अविश्वास की ओर ले जाएं।

आज कृत्रिम वास्तविकता के युग में केवल डिजिटल दुनिया ही नहीं, बल्कि अध्यात्म के क्षेत्र में भी वास्तविक और कृत्रिम ज्ञान के बीच बड़ा अंतर देखने को मिलता है। एक ओर मनमुखी साधनाएं, लोककथाओं और बिना प्रमाण वाले आध्यात्मिक विचार लोगों को भ्रमित करते हैं, वहीं दूसरी ओर वेद, श्रीमद्भगवद्गीता, बाइबल, कुरान शरीफ तथा अन्य पवित्र सूक्ष्म वेद सदग्रंथ प्रमाणिक आध्यात्मिक सत्य की ओर संकेत करते हैं। संत रामपालजी महाराज ने इन्हीं धर्मग्रंथों के आधार पर यह स्पष्ट किया कि पूर्ण परमात्मा कबीर साहेब जी हैं, जिनका वर्णन विभिन्न सद्ग्रंथों में मिलता है। 

जब संसार कृत्रिम अनुभवों और भ्रमित करने वाली जानकारियों की ओर बढ़ रहा है, तब प्रमाण आधारित सतभक्ति और सत्य ज्ञान ही मानव जीवन को वास्तविक शांति, सही दिशा और मोक्ष प्रदान कर सकते हैं।

Share This Article
Email Copy Link Print
What do you think?
Love4
Sad0
Happy1
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
BySA News
Follow:
Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.
Previous Article Online Disinhibition Effect: लोग सोशल मीडिया पर इतने एक्सट्रीम क्यों होते हैं? Online Disinhibition Effect: लोग सोशल मीडिया पर इतने एक्सट्रीम क्यों होते हैं?
Next Article Digital Immortality – तकनीक, यादें और भविष्य की नई दुनिया Digital Immortality – तकनीक, यादें और भविष्य की नई दुनिया
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Popular Posts

Digital Education, AI Learning, and EdTech Growth

The education sector has undergone a remarkable transformation over the past decade, driven by rapid…

By SA News

Why Is This Indian Nurse on Death Row in Yemen? The Story of Nimisha Priya

Nimisha Priya, a Kerala based Indian origin nurse, who was working in Yemen, is now…

By SA News

नदियाँ और सभ्यताएँ: विकास, समृद्धि एवं प्रगति की कहानी

मानव सभ्यता के विकास की कहानी प्रकृति और मनुष्य के बीच स्थापित एक गहरे और…

By SA News

You Might Also Like

The End of the Deepfake Era? Eight Tech Titans Ink Historic White House Anti-Fraud Accord
Artificial Intelligence

The End of the Deepfake Era? Eight Tech Titans Ink Historic White House Anti-Fraud Accord

By SA News
India’s AI Revolution in 2026
Artificial Intelligence

India’s AI Revolution in 2026: How Artificial Intelligence Is Transforming Jobs, Education, Healthcare, and Governance

By SA News
OpenAI GPT-5.6: OpenAI to Launch GPT-5.6 After Security Delay
Artificial Intelligence

OpenAI to Launch GPT-5.6 After Security Delay as U.S. Clears Broader Rollout

By Khushi Sharma
tcs-openai-partner-gigawatt-data-center
Artificial Intelligence

The Sovereign Cloud: TCS and OpenAI Partner to Build India’s Gigawatt AI Data Center

By SA News
SA NEWS LOGO SA NEWS LOGO
748KLike
340KFollow
13KPin
216KFollow
1.8MSubscribe
3KFollow

About US


Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.

Top Categories
  • Politics
  • Health
  • Tech
  • Business
  • World
Useful Links
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Copyright Notice
  • Contact Us
  • Official Website (Jagatguru Sant Rampal Ji Maharaj)

© SA News 2025 | All rights reserved.