SA NewsSA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
SA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Politics
  • Educational
  • Tech
  • History
  • Events
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Follow US
© 2024 SA News. All Rights Reserved.

Home » स्मार्ट सिस्टम का खेल: एल्गोरिदम कैसे करता है काम

Artificial IntelligenceHindi NewsTech

स्मार्ट सिस्टम का खेल: एल्गोरिदम कैसे करता है काम

SA News
Last updated: May 5, 2026 12:04 pm
SA News
Share
सोशल मीडिया एल्गोरिदम कैसे काम करता है: फायदे और नुकसान
SHARE

आज के डिजिटल युग में व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म हमारे जीवन का महत्वपूर्ण अंग बन चुके हैं। पहले इन प्लेटफॉर्म्स पर पोस्ट समयानुसार दिखाई जाती थीं, लेकिन अब ऐसा नहीं है। अब ये सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक विशेष सिस्टम का उपयोग करने लगे हैं, जिसे एल्गोरिदम कहा जाता है। यह एल्गोरिदम तय करता है कि आपको कौन-सा कंटेंट दिखाना है और कौन-सा नहीं।

Contents
  • Algorithm: सोशल मीडिया एल्गोरिदम क्या होता है
  • Algorithm: सोशल मीडिया एल्गोरिदम कैसे काम करता है
  • Algorithm: सोशल मीडिया एल्गोरिदम का उद्देश्य
  • Algorithm: सोशल मीडिया एल्गोरिदम के फायदे
  • Algorithm: सोशल मीडिया एल्गोरिदम के नुकसान
  • एल्गोरिदम से कैसे बचें या संतुलन बनाएं
  • सोशल मीडिया का असर: मन और मस्तिष्क पर प्रभाव
    •  

Algorithm: सोशल मीडिया एल्गोरिदम क्या होता है

एल्गोरिदम एक कंप्यूटर प्रोग्राम या नियमों का सेट होता है, जो उपयोगकर्ता (User) के व्यवहार का विश्लेषण करता है और उसी के आधार पर उसे कंटेंट दिखाता है। इस सिस्टम (एल्गोरिदम) का मुख्य उद्देश्य यह होता है कि उपयोगकर्ता प्लेटफॉर्म पर ज्यादा से ज्यादा समय बिताए। 

जब हम सोशल मीडिया का उपयोग करते हैं, तो एल्गोरिदम हमारी हर गतिविधि को नोट करता है। जैसे हम किस पोस्ट को पसंद (Like) करते हैं, किस वीडियो को अंत तक देखते हैं (Watch Time), किन पोस्ट पर कमेंट (Comment) करते हैं और किन लोगों को फॉलो (Follow) करते हैं आदि।

Algorithm: सोशल मीडिया एल्गोरिदम कैसे काम करता है

एल्गोरिदम एक तरह का सिस्टम है, जिसके काम करने का तरीका बहुत ही स्मार्ट और डेटा-आधारित होता है। यह इन मुख्य बातों पर ध्यान देता है:-

  1. रुचि (Interest): आप जिस प्रकार का कंटेंट देखना पसंद करते हैं (जैसे धार्मिक, शिक्षा, समाचार, मनोरंजन या समाचार वीडियो), एल्गोरिदम उसी तरह का कंटेंट परोसता है।
  2. एंगेजमेंट (Engagement): आप किन पोस्ट पर ज्यादा लाइक (Like), कमेंट (Comment) या शेयर (Share) करते हैं। जिस कंटेंट पर हमारी प्रतिक्रिया अधिक होती है, वह हमें बार-बार दिखाया जाता है।
  3. समय (Watch Time): हम किसी वीडियो को कितनी देर तक देखते हैं। यदि हम कोई वीडियो पूरा देखते हैं, तो एल्गोरिदम समझता है कि वह हमें पसंद है।
  4. रिलेशनशिप (Relationship): हम किन दोस्तों या पेज के साथ ज्यादा इंटरैक्ट करते हैं। उनके पोस्ट हमें अधिक दिखते हैं।
  5. ट्रेंड (Trend): जिस समय जो कंटेंट ज्यादा वायरल होता है, उसे एल्गोरिदम सिस्टम अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाता है।

Algorithm: सोशल मीडिया एल्गोरिदम का उद्देश्य

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कंपनियों का उद्देश्य होता है कि यूजर ज्यादा से ज्यादा समय उनके प्लेटफॉर्म पर बिताए। जितना ज्यादा समय आप बिताएंगे, उतने ही ज्यादा विज्ञापन आपको दिखाए जाते हैं, जिससे कंपनियों को ज्यादा फायदा होता है। इसी लिए एल्गोरिदम ऐसा कंटेंट चुनता है, जो आपको पसंद आए, आपको उस प्लेटफॉर्म पर रोके रखे और बार-बार उसकी ओर लाए।

Algorithm: सोशल मीडिया एल्गोरिदम के फायदे

यह आपकी पसंद का कंटेंट दिखाता है। अच्छे और उपयोगी सुझाव देता है। यह सही और उपयोगी कंटेंट जल्दी दिखाता है। यह काम को आसान बनाता है, जिससे आपका समय बचता है। नई-नई जानकारियां व सूचनाएं प्रदान करता है और नई चीजें सीखने में भी मदद करता है। छोटे क्रिएटर्स को आगे बढ़ने का मौका देता है। यह अनचाही या गलत चीजें कम दिखाता है। यह ऐप को चलाना मनोरंजक और आसान बनाता है।

क्या सोशल मीडिया आपकी शांति छीन रहा है? जानिए मानसिक स्वास्थ्य पर सोशल मीडिया का असर

Algorithm: सोशल मीडिया एल्गोरिदम के नुकसान

लाइक, कमेंट और व्यू का दबाव मानसिक तनाव बढ़ा सकता है। लगातार पसंदीदा कंटेंट मिलने से आप ज्यादा समय सोशल मीडिया पर गुजारने लगते हैं। कभी-कभी एल्गोरिदम वायरल कंटेंट को बढ़ावा देता है, चाहे कंटेंट सही हो या गलत, जिससे बुरा असर पड़ता है। सोशल मीडिया का ज्यादा इस्तेमाल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।

एल्गोरिदम से कैसे बचें या संतुलन बनाएं

एल्गोरिदम सिस्टम को पूरी तरह रोकना संभव नहीं है, लेकिन आप इसका सही उपयोग कर सकते हैं। जैसे अलग-अलग तरह के कंटेंट देखें व समय सीमित करें, वास्तविक जीवन में भी समय दें और नकारात्मक या बेकार कंटेंट को “Not Interested” करें। ज्ञान और शिक्षा से जुड़े चैनल फॉलो करें। जैसे कि आप Factual Debates  यूट्यूब चैनल भी फॉलो कर सकते हैं।

सोशल मीडिया का असर: मन और मस्तिष्क पर प्रभाव

सोशल मीडिया एल्गोरिदम एक शक्तिशाली सिस्टम है, जो हमारी पसंद और व्यवहार के आधार पर कंटेंट दिखाता है। हमारी पसंद और व्यवहार दोनों अच्छे होने चाहिए, ताकि हम समाज में उच्च विचारवान बनें। वर्तमान समय में लगभग प्रत्येक व्यक्ति सोशल मीडिया का प्रयोग करता है, जिसका प्रभाव उनके मस्तिष्क पर पड़ता है। इसी लिए जरूरी है कि अच्छी चीजें ही देखी और सीखी जाएं, जिससे जीवन में शांति बनी रहे।

आप सच्चा आध्यात्मिक ज्ञान जानने के लिए भी सोशल मीडिया साइट्स पर जा सकते हैं जैसे कि Sant Rampal Ji Maharaj YouTube Channel  

 

 

Share This Article
Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
BySA News
Follow:
Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.
Previous Article Human vs AI Decision Making: किस पर भरोसा करें? Human vs AI Decision Making: किस पर भरोसा करें?
Next Article Matloda Flood Recovery: Farmers Rebuild After Devastation The Scene of Devastation on Matloda’s Land: When Water Surrounded the Village 
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Popular Posts

Advantages of Container Homes: 10 Amazing Reasons You Can’t Ignore

With rising real estate prices around the world—including in India—many are seeking practical, cost-effective housing…

By SA News

Net Banking V/s Traditional Banking: A Comparative Overview

Net Banking V/s Traditional Banking: In today's rapidly evolving financial world, the way we manage…

By SA News

सोनिया गांधी का हुआ स्वास्थ्य खराब, सर गंगाराम अस्पताल में चल रहा इलाज

बीते रविवार को कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को अचानक पेट संबंधी समस्या…

By SA News

You Might Also Like

Edge Computing Solving Latency In A Hyper-Connected World
Tech

Edge Computing: Solving Latency In A Hyper-Connected World

By SA News
डिजिटल युग: तकनीक पर बढ़ती निर्भरता और समाज पर इसका प्रभाव
LifestyleTech

डिजिटल युग: तकनीक पर बढ़ती निर्भरता और समाज पर इसका प्रभाव

By SA News
Digital Marketing Blueprint From Clicks to Clients
Tech

Digital Marketing Blueprint: From Clicks to Clients

By SA News
3D-Printed Bionic Organs Transform Medicine
Tech

3D-Printed Bionic Organs Transform Medicine in 2025

By SA News
SA NEWS LOGO SA NEWS LOGO
748KLike
340KFollow
13KPin
216KFollow
1.8MSubscribe
3KFollow

About US


Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.

Top Categories
  • Politics
  • Health
  • Tech
  • Business
  • World
Useful Links
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Copyright Notice
  • Contact Us
  • Official Website (Jagatguru Sant Rampal Ji Maharaj)

© SA News 2025 | All rights reserved.