SA NewsSA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
SA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Politics
  • Educational
  • Tech
  • History
  • Events
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Follow US
© 2024 SA News. All Rights Reserved.

Home » दहेज प्रथा: सामाजिक कलंक, कानूनी साधन और आध्यात्मिक समाधान

Hindi News

दहेज प्रथा: सामाजिक कलंक, कानूनी साधन और आध्यात्मिक समाधान

SA News
Last updated: May 27, 2026 1:01 pm
SA News
Share
दहेज प्रथा: सामाजिक कलंक, कानूनी साधन और आध्यात्मिक समाधान
SHARE

आज के आधुनिक दौर में जहां हम महिला सशक्तिकरण की बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, वहीं दहेज प्रथा जैसी बुराई आज भी हमारे समाज को अंदर से खोखला कर रही है। शादी के नाम पर होने वाला यह सौदा किसी उपहार या परंपरा का हिस्सा नहीं, बल्कि एक मासूम बेटी की जिंदगी का कत्ल करने वाला हथियार बन चुका है। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़े बताते हैं कि आज भी भारत में हर साल हजारों बेटियां दहेज की भेंट चढ़ जाती हैं।

Contents
  • हालिया दिल दहलाने वाले मामले
  • माता-पिता की गलतियां और उनकी भूमिका 
  • दहेज के खिलाफ कानूनी प्रावधान
  • इसका निपटारा कैसे होगा?
  • आध्यात्मिक समाधान: संत रामपाल जी महाराज का ज्ञान

हालिया दिल दहलाने वाले मामले

पिछले कुछ समय में सामने आए तीन बड़े मामलों ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है, जो यह साबित करते हैं कि पढ़ी-लिखी और आत्मनिर्भर लड़की भी इस लालच से सुरक्षित नहीं है:

 1. ट्विशा शर्मा केस (भोपाल, मई 2026): एक बड़ी कॉर्पोरेट कंपनी में काम करने वाली 33 साल की ट्विशा शर्मा की संदिग्ध हालत में मौत ने सभी को हैरान कर दिया। उनके परिवार का आरोप है कि उनके रसूखदार ससुराल वाले लगातार दहेज के लिए उन्हें प्रताड़ित कर रहे थे। ट्विशा का अपने भाई को भेजा आखिरी संदेश आई एम ट्रैप्ड ब्रो (मैं फंस गई हूं भाई) आज भी हर बेटी के दर्द को बयान करता है।

 2. दीपिका नागर केस (ग्रेटर नोएडा, मई 2026): 25 साल की दीपिका नागर की मौत भी दहेज की बेरहमी का नया उदाहरण है। शादी के बाद से ही उन्हें लगातार दबावों और मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा था, जिसका अंत उनकी मौत के रूप में हुआ। शादी में 1 करोड़ का खर्च और 50 लाख रुपए नगद दिए गए, उसके बाद भी लालची लोगों का मन नहीं भरा और दीपिका भी दहेज की वेदी पर बलि चढ़ गई।

image 24

 3. पलक केस(ग्वालियर, मई 2026): पलक के मामले ने भी सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोरीं, जहां एक हंसते-खेलते परिवार की बेटी को शादी के तुरंत बाद से ही गाड़ी, नकदी और महंगे तोहफों के लिए इस कदर परेशान किया गया कि उनकी जिंदगी तबाह हो गई। जिस बेटी ने शादी के बाद सपने संजोए होंगे, वह एक साल के भीतर ही दहेज रूपी दानव का शिकार हो गई।

माता-पिता की गलतियां और उनकी भूमिका 

इस प्रथा को बढ़ावा देने में कहीं ना कहीं लड़का और लड़की दोनों के माता-पिता की गलतियां भी सामने आती हैं:

ससुराल वालों के माता-पिता अपने पढ़े-लिखे बेटे को एक बाजार की वस्तु की तरह देखते हैं और शादी के खर्चे या परिवार की संपत्ति बढ़ाने के लिए दहेज की मांग करते हैं। वहीं लड़की के माता-पिता समाज में अपनी झूठी शान दिखाने के लिए शादियों में पानी की तरह पैसा बहाते हैं और महंगे तोहफे देते हैं, जिससे इस प्रथा को बढ़ावा मिलता है।

सबसे बड़ी गलती तब होती है जब बेटी ससुराल में हो रहे अत्याचार या दहेज की मांग के खिलाफ आवाज उठाती है, तो अक्सर माता-पिता उसे समझौता करने और थोड़ा एडजस्ट करने की सलाह देते हैं। समाज के डर से बेटी को वापस ससुराल भेजना उसे मौत के कुएं में धकेलने जैसा है। माता-पिता बेटी को ‘पराया धन’ कहकर अनजाने में ही दहेज की नींव रखते हैं।

यह विरोधाभास बेहद पीड़ादायक है, शादी से पहले बेटी को शिक्षित और स्वतंत्र बताया जाता है, लेकिन शादी के बाद उससे अपेक्षा की जाती है कि वो मायके से धन-दौलत लाकर अपनी ‘कीमत’ साबित करे।  

दहेज के खिलाफ कानूनी प्रावधान

भारतीय कानून में दहेज लेने और देने दोनों को अपराध माना गया है। नए भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 के तहत इसके खिलाफ कड़े कानून हैं:

बीएनएस की धारा 80 के अनुसार, शादी के 7 साल के अंदर अगर किसी महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होती है और यह पाया जाता है कि उसे दहेज के लिए परेशान किया जा रहा था, तो इसे दहेज हत्या माना जाता है और दोषियों को कड़ी सजा मिलती है। वहीं धारा 85 पति या उसके रिश्तेदारों द्वारा महिला के साथ की जाने वाली किसी भी तरह के अत्याचार और हिंसा को दंडित करती है। इसके अलावा दहेज निषेध अधिनियम, 1961 देश में दहेज के लेनदेन को पूरी तरह प्रतिबंधित करता है।

इसका निपटारा कैसे होगा?

इस बीमारी को जड़ से खत्म करने के लिए सामाजिक और मानसिक बदलाव की जरूरत है। शादियों को बिल्कुल सादगी से किया जाना चाहिए, जहां ना कोई लेनदेन हो और ना ही फिजूलखर्ची। माता-पिता को अपनी बेटियों को सिर्फ पढ़ाना ही नहीं, बल्कि उन्हें इतना मजबूत बनाना होगा कि अगर उन पर अत्याचार हो, तो उनका पीहर उनके साथ ढाल बनकर खड़ा रहे, ना कि उन्हें दोबारा उसी जहन्नुम में भेजे। 

आध्यात्मिक समाधान: संत रामपाल जी महाराज का ज्ञान

इस सामाजिक बुराई का एक मूल और सटीक समाधान आध्यात्मिकता में छिपा है। संत रामपाल जी महाराज बताते हैं कि दहेज और हिंसा जैसी बुराई इंसान के अंदर बैठे लालच और सच्चे ज्ञान के अभाव के कारण है। जो व्यक्ति दहेज लेता है, अगले जन्म में उसे कई गुना कर्ज़ चुकाना पड़ता है।

संत रामपाल जी महाराज ने इसका एक व्यावहारिक समाधान दिया है। उनके संयोजित समाज में हजारों शादियां बिना किसी दहेज, बिना किसी दिखावे और बिना किसी फिजूलखर्ची के होती हैं। इन शादियों को रमैनी कहा जाता है, जो मात्र 17 मिनट में पूरी सादगी से संपन्न हो जाती हैं। उनके अनुसार, पूर्ण परमात्मा कबीर साहेब की सच्ची भक्ति करने से व्यक्ति के अंदर के विकार और लालच खत्म हो जाते हैं। जब समाज इस सच्चे आध्यात्मिक ज्ञान को अपनाएगा, तभी एक सुरक्षित, निष्पक्ष और दहेज-मुक्त समाज का निर्माण संभव है।

Share This Article
Email Copy Link Print
What do you think?
Love1
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
BySA News
Follow:
Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.
Previous Article ​Mirroring the Cosmos: Man and Universe ​As Above, So Below: The Mind-Boggling Visual Symmetry Between the Human Body and the Cosmos
Next Article Adulting 101 In Hindi: वे लाइफ स्किल्स जो हर युवा के लिए बेहद जरूरी हैं Adulting 101 In Hindi: वे लाइफ स्किल्स जो हर युवा के लिए बेहद जरूरी हैं
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Popular Posts

National Handloom Day 2026: Honoring India’s Weaving Legacy and Weavers

National Handloom Day 2026: India observes National Handloom Day every year on 7 th August…

By SA News

Google to Shut Down Dark Web Report Feature in 2026, End Monitoring and Delete User Data

Google is shutting down its Dark Web Report feature, an opt-in security service launched in…

By SA News

Historic Chase: Shubman Gill’s Record-Breaking 223* Powers India to Record 406-Run Target Against West Indies

India chased down a mammoth target of 406 with 8 wickets and 39 balls to…

By SA News

You Might Also Like

आधार कार्ड अपडेट 2025 ट्रेन टिकट से प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) तक
Hindi News

आधार कार्ड अपडेट 2025: ट्रेन टिकट से प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) तक, जानिए आधार कार्ड के 5 बड़े फायदे और नए सरकारी नियम

By SA News
Change in Postal History The 50-Year-Old Registered Postal Service Will No Longer Continue
Hindi News

डाक इतिहास में बदलाव: अब नहीं चलेगी 50 साल पुरानी पंजीकृत सेवा | Change in Postal History: The 50-Year-Old Registered Postal Service Will No Longer Continue

By SA News
बिहार में 243 विधानसभा की सीटें हुई मान्य, आरजेडी ने तय की संभावित 44 सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट
Hindi NewsPolitics

बिहार में 243 विधानसभा की सीटें हुई मान्य, आरजेडी ने तय की संभावित 44 सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट

By Sharda choudhary
खामेनेई की मौत के बाद ईरान का पलटवार, जानें क्या है युद्ध का समाधान
Hindi News

खामेनेई की मौत के बाद ईरान का पलटवार, जानें क्या है युद्ध का समाधान

By SA News
SA NEWS LOGO SA NEWS LOGO
748KLike
340KFollow
13KPin
216KFollow
1.8MSubscribe
3KFollow

About US


Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.

Top Categories
  • Politics
  • Health
  • Tech
  • Business
  • World
Useful Links
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Copyright Notice
  • Contact Us
  • Official Website (Jagatguru Sant Rampal Ji Maharaj)

© SA News 2025 | All rights reserved.