SA NewsSA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
SA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Politics
  • Educational
  • Tech
  • History
  • Events
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Follow US
© 2024 SA News. All Rights Reserved.

Home » Online Disinhibition Effect: लोग सोशल मीडिया पर इतने एक्सट्रीम क्यों होते हैं?

Lifestyle

Online Disinhibition Effect: लोग सोशल मीडिया पर इतने एक्सट्रीम क्यों होते हैं?

SA News
Last updated: May 19, 2026 12:10 pm
SA News
Share
Online Disinhibition Effect: लोग सोशल मीडिया पर इतने एक्सट्रीम क्यों होते हैं?
SHARE

क्या आपने कभी सोचा है कि जो इंसान असल ज़िंदगी में एकदम शांत रहता है, वो सोशल मीडिया पर आते ही इतना आक्रामक या बेबाक क्यों हो जाता है? स्क्रीन के पीछे छिपे इस बदलते इंसानी व्यवहार को विज्ञान की भाषा में Online Disinhibition Effect कहते हैं। इंटरनेट की दुनिया में कदम रखते ही हमारे दिमाग का ‘सोशल फ़िल्टर’ गायब हो जाता है। आइए, गुमनामी की ताकत, सोशल मीडिया एल्गोरिदम और बिना किसी डर के खुलकर जीने की इस अजीब डिजिटल मानसिक स्थिति के पीछे का असली सच गहराई से समझते हैं। 

Contents
  • Online Disinhibition Effect क्या है? 
  • गुमनामी की ताकत और निडरता का अहसास 
  • बॉडी लैंग्वेज का गायब होना और तुरंत रिएक्शन की कमी 
  • दिमाग की अपनी काल्पनिक दुनिया और गलतफहमियाँ 
  • सोशल मीडिया अलगोरीदम और इको चैंबर का खतरनाक जाल 
  • इस डिजिटल एक्सट्रीमिज़्म के जाल से खुद को कैसे बचाएं?
  • मानसिक शांति और विकारों का शाश्वत समाधान: सतभक्ति 

Online Disinhibition Effect क्या है? 

सरल शब्दों मे कहें तो Online Disinhibition Effect वह मानसिक स्थिति है, जहाँ इंटेरनेट इस्तेमाल करते समय लोग अपनी सामान्य झिझक, सामाजिक डर और मर्यादाओं को भूल जाते हैं। लेकिन जब हम किसी को आमने-सामने (Face-to-Face) बात करते हैं, तो हमारे दिमाग में एक सोशल फ़िल्टर काम करता है। हमें डर होता है की सामने वाला क्या सोचेगा, हमारी समाज में क्या इज्जत रहेगी या कहीं कोई लड़ाई न हो जाए। लेकिन जैसे ही हम डिजिटल दुनिया में कदम रखते हैं, यह फ़िल्टर अचानक गायब हो जाता है। इसके कारण लोग या तो बहुत ज्यादा आक्रमक हो जाते है, या फिर बहुत ज्यादा भावुक और मददगार बन जाते है। 

गुमनामी की ताकत और निडरता का अहसास 

ऑनलाइन की दुनिया मे ज़्यादातर लोग इक्स्ट्रीम हो जाते है और इसका मुख्य कारण है गुमनामी यानि एनोनिमिटि की ताकत। इंटरनेट की दुनिया में कोई भी व्यक्ति अपनी असली पहचान छुपाकर, एक फैक यूसर्नेम या बिना फोटो वाली प्रोफाइल बनाकर कुछ भी लिखने की आजादी पा लेता है। जब लोगों को यह महसूस होने लगता है की उन्हें असल जिंदगी में कोई पहचान नहीं सकता, तो उनके अंदर से पकड़े जाने, कानून के शिकंजे में आने या समाज में बदनाम होने का डर पूरी तरह खत्म हो जाता है।

भले ही कोई इंसान अपने असली नाम से अकाउंट चला रहा हो, लेकिन जब वह किसी पोस्ट पर कमेन्ट करता है, तो कोई उसे सीधे देख नहीं रहा होता है और यही ‘अद्रश्य’ होने का अहसास लोगों को वह सब कहने की हिम्मत दे देता है, जिसे वे असल जिंदगी में बोलने की सोच भी नहींं सकते। 

बॉडी लैंग्वेज का गायब होना और तुरंत रिएक्शन की कमी 

जब हम किसी से सीधे बात करते हैं, तो सामने वाले के चहरे के हाव-भाव, आँखों के इशारे और आवाज की टोन से हमें तुरंत फीडबैक मिल जाता है, जिससे हमारे भीतर सहानुभूति जागती है। ऑनलाइन दुनिया में यह सब पूरी तरह गायब होता है क्योंकि यहाँ बातचीत तुरंत और आमने-सामने नहीं होती, बल्कि लोग एक कमेन्ट करके फोन जेब में रख लेते हैं। उन्हे तुरंत सामने वाले का रोता हुआ या गुस्से से लाल चेहरा नहीं देखना पड़ता, जिसकी वजह से उनके दिमाग में सामने वाले के प्रति कोई दया या हमदर्दी पैदा नहीं होती। लोग स्क्रीन के उस पार बेठे इंसान को सिर्फ एक प्रोफाइल पिक्चर या यूसर्नेम समझने लगते हैं, एक हाड़-मांस का असली इंसान नहीं। जिससे उनका व्यवहार बेहद कड़ा और असंवेदनशील हो जाता है। 

दिमाग की अपनी काल्पनिक दुनिया और गलतफहमियाँ 

यह एक बहुत ही दिलचस्प मनोवैज्ञानिक कारण है की जब आप इंटरनेट पर किसी का लिखा हुआ टेक्स्ट पढ़ते हैं, तो आपका दिमांग अनजाने में ही उस टेक्स्ट को एक खास आवाज और टोन दे देता है। अक्सर लोग सामने वाले के लिखे सीधे-साधे शब्दों को भी अपनी खुद की मानसिक स्थिति के अनुसार सबसे इक्स्ट्रीम या नकारात्मक तरीके से पढ़ लेते हैं।

इसके अलावा, ऑनलाइन चैटिंग या कमेन्ट करते समय इंसान को ऐसा महसूस होने लगता है, जैसे वह किसी बाहरी दुनिया से नहीं बल्कि अपने ही दिमाग के अंदर बात कर रहा हो। इस स्थिति में सामने वाले इंसान का वजूद बिल्कुल धुंधला हो जाता है और व्यक्ति अपनी ही सोच, गुस्से या नफरत के चरम स्तर पर पहुच जाता है, जहाँ उसे लगता है की वह जो कह रहा है, वही एकमात्र सच है। 

सोशल मीडिया अलगोरीदम और इको चैंबर का खतरनाक जाल 

इंटरनेट पर लोग सिर्फ अपनी मर्ज़ी से एक्सट्रीम नहीं होते, बल्कि सोशल मीडिया के एल्गोरिदम और आज का डिजिटल कल्चर भी उन्हें ऐसा बनने के लिए लगातार उकसाता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स आपको वही कंटेंट बार-बार दिखाते हैं जो आप देखना पसंद करते हैं, जिससे इंटरनेट पर एक ही जैसी कट्टर या एक्सट्रीम सोच वाले लोगों के ग्रुप बन जाते हैं जिन्हें इको चैंबर कहा जाता है। जब सैकड़ों लोग आपकी एक जैसी बात को बढ़ावा देते हैं और उसकी तारीफ करते हैं, तो आपकी वह सोच और ज़्यादा चरम पर पहुँच जाती है। इसके साथ ही, आज के दौर में लाइक्स, शेयर्स और फॉलोअर्स पाने की अंधी दौड़ चल रही है, जहाँ सीधे और सामान्य बयानों पर कोई ध्यान नहीं देता। इसलिए लोग सिर्फ अटेंशन पाने के लिए जानबूझकर विवादित और तीखे बयान पोस्ट करते हैं। 

इस डिजिटल एक्सट्रीमिज़्म के जाल से खुद को कैसे बचाएं?

ऑनलाइन डिसइनहिबिशन इफेक्ट आज के समय का एक कड़वा सच बन चुका है, लेकिन थोड़ी सी जागरूकता रखकर हम खुद को और अपने समाज को इसके बुरे प्रभावों से सुरक्षित रख सकते हैं। इंटरनेट पर कुछ भी टाइप करने, शेयर करने या किसी को जवाब देने से पहले हमेशा कुछ सेकंड रुककर सोचना चाहिए कि क्या हमारे शब्द सच, ज़रूरी और दयालुता से भरे हैं।

कहीं ऐसा तो नहीं कि हम सिर्फ अपने अंदर के अनियंत्रित गुबार को बाहर निकाल रहे हैं। हमें हमेशा याद रखना होगा कि स्क्रीन के पीछे भी हमारी तरह ही भावनाओं से भरा एक असली इंसान बैठा है जिसे हमारे शब्दों से चोट पहुँच सकती है। किसी भी ऑनलाइन बहस या कमेंट वॉर में कूदकर अपनी मानसिक शांति को दांव पर लगाने के बजाय, शांत रहना और ऐसी नकारात्मक जगहों से दूरी बना लेना ही सबसे समझदारी भरा कदम है।

मानसिक शांति और विकारों का शाश्वत समाधान: सतभक्ति 

आज का मानव डिजिटल दुनिया के इस कोलाहल, डिप्रेशन और मानसिक विकारों से बुरी तरह घिर चुका है। इसका एकमात्र और स्थाई समाधान पूर्ण गुरु द्वारा बताई गई सच्ची आध्यात्मिक राह में छिपा है। तत्वज्ञान के अनुसार, जब कोई आत्मा मर्यादा में रहकर पूर्ण संत के निर्देशन में शास्त्रानुकूल सतभक्ति की शुरुआत करती है, तो उसके भीतर के तमाम मानसिक विकार जैसे काम, क्रोध, लोभ, मोह और अहंकार अपने आप शांत होने लगते हैं। यह सतभक्ति ही है जो मनुष्य के भटकते और आक्रामक होते दिमाग को एक सही दिशा देती है।

सतभक्ति से व्यक्ति के अंदर दया, संतोष, और विवेक का जन्म होता है। जगतगुरु संत रामपाल जी महाराज जी के वचनों और उनके दिए जा रहे पावन तत्वज्ञान को समझकर आज लाखों लोग इन डिजिटल और सामाजिक बुराइयों के दलदल से बाहर निकल चुके हैं।

उनके द्वारा दी जाने वाली इस अनमोल भक्ति विधि से न केवल आत्मा को असीम मानसिक शांति मिलती है, बल्कि इंसान का चरित्र इतना मजबूत हो जाता है कि वह चाहे असल ज़िंदगी हो या सोशल मीडिया की आभासी दुनिया, हर जगह एक मर्यादित और आदर्श जीवन जीने लगता है। अधिक जानकारी के लिए गूगल प्ले स्टोर से ‘Sant Rampal Ji Maharaj’ App डाउनलोड करें।

Share This Article
Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
BySA News
Follow:
Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.
Previous Article Greenery Returns to Shadipur Through the Initiative of Sant Rampal Ji Maharaj From 5 Years of Darkness to Light in Just 2 Days: Greenery Returns to Shadipur Through the Initiative of Sant Rampal Ji Maharaj
Next Article Synthetic Reality – Real vs Artificial Experiences का Blur होना Synthetic Reality – Real vs Artificial Experiences का Blur होना
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Popular Posts

AI और कोडिंग से बदलेगा शिक्षा का भविष्य: नाइजीरिया और बर्किना फासो की 2025 क्रांति

2025 में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और कोडिंग ने शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति ला दी…

By SA News

Measuring Success: A Simple Guide to Business Performance Metrics

In today’s competitive business landscape, the phrase “What gets measured, gets managed” has never been…

By SA News

Sant Rampal Ji Maharaj’s Extraordinary Compassion give Life-Giving Support to Flood Victims in Rajli Village of Hisar Haryana

Rajli village in Barwala Tehsil, Hisar district, Haryana, was devastated by severe floods this year.…

By SA News

You Might Also Like

फ्रीलांसिंग: घर बैठे कमाई और करियर की शुरुआत कैसे करें?
Lifestyle

फ्रीलांसिंग: घर बैठे कमाई और करियर की शुरुआत कैसे करें?

By SA News
Emotional Instability Shows Up in Your Handwriting
Lifestyle

Emotional Instability Shows Up in Your Handwriting

By SA News
तुलना की आदत और मानसिक स्वास्थ्य पर इसका प्रभाव एवं बचाव के उपाय
Lifestyle

तुलना की आदत और मानसिक स्वास्थ्य पर इसका प्रभाव एवं बचाव के उपाय

By SA News
आधुनिक जीवनशैली में आध्यात्मिकता, तनावमुक्त और संतुलित जीवन की राह
Lifestyle

आधुनिक जीवनशैली में आध्यात्मिकता, तनावमुक्त और संतुलित जीवन की राह

By SA News
SA NEWS LOGO SA NEWS LOGO
748KLike
340KFollow
13KPin
216KFollow
1.8MSubscribe
3KFollow

About US


Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.

Top Categories
  • Politics
  • Health
  • Tech
  • Business
  • World
Useful Links
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Copyright Notice
  • Contact Us
  • Official Website (Jagatguru Sant Rampal Ji Maharaj)

© SA News 2025 | All rights reserved.