SA NewsSA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
SA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Politics
  • Educational
  • Tech
  • History
  • Events
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Follow US
© 2024 SA News. All Rights Reserved.

Home » महिला सुरक्षा की नई पहल, देशभर में जल्द शुरू होगी ‘सारथी दीदी’ टैक्सी सेवा

Govt SchemeTravel

महिला सुरक्षा की नई पहल, देशभर में जल्द शुरू होगी ‘सारथी दीदी’ टैक्सी सेवा

Poonam
Last updated: February 8, 2026 12:08 pm
Poonam
Share
महिला सुरक्षा की नई पहल, देशभर में जल्द शुरू होगी ‘सारथी दीदी’ टैक्सी सेवा
SHARE

महिला सुरक्षा और रोज़गार को बढ़ावा देने की दिशा में सरकार जल्द ही ‘सारथी दीदी’ टैक्सी सेवा शुरू करने जा रही है। इस खास पहल के अनुसार महिला यात्रियों को केवल महिला ड्राइवर ही मिलेंगी, जिससे उनका सफर ज़्यादा सुरक्षित और भरोसेमंद होगा। यह सेवा न सिर्फ महिलाओं को आत्मविश्वास के साथ यात्रा करने का मौका देगी, बल्कि बड़ी संख्या में महिलाओं के लिए रोज़गार के नए अवसर भी खोलेगी। सरकार का दावा है कि ‘सारथी दीदी’ से महिलाओं की सुरक्षा के साथ-साथ उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त करने में भी मदद मिलेगी।

Contents
  • देशभर में जल्द शुरू होगी ‘सारथी दीदी’ टैक्सी सेवा, सेवा से जुड़ी मुख्य बातें: 
  • सारथी दीदी टैक्सी सेवा: महिला सुरक्षा और रोज़गार की नई पहल
  • कार से लेकर स्कूटी तक भारत टैक्सी की महिलाओं के लिए खास पहल
  • ‘सारथी दीदी’ विंडो महिला यात्रियों के लिए ज़्यादा सुरक्षित सफर
  • एक ही ऐप, कई राइड विकल्प, भारत टैक्सी की खास सुविधा
  • भारत टैक्सी की खासियत आसान बुकिंग और ड्राइवर-फ्रेंडली पॉलिसी  
  • सारथियों को मिलेगा गिग वर्कर का लाभ, e-Shram से जुड़ेंगे ड्राइवर
  • तेज़ी से विस्तार कर रही भारत टैक्सी, ड्राइवरों को बना रही ‘सारथी’
  • देशभर में जल्द शुरू होगी ‘सारथी दीदी’ टैक्सी सेवा से संबंधित मुख्य FAQs

देशभर में जल्द शुरू होगी ‘सारथी दीदी’ टैक्सी सेवा, सेवा से जुड़ी मुख्य बातें: 

  • सारथी दीदी’ में महिला यात्री–महिला ड्राइवर होंगे।
  • कार, ऑटो, बाइक और स्कूटी की सुविधा एक ही ऐप पर उपलब्ध होगी।
  • ‘स्कूटी दीदी’ से महिला ड्राइवरों को रोज़गार मिलेगा।
  • नो-कमीशन मॉडल, ड्राइवरों के लिए फिक्स चार्ज रहेगी।
  • भारत टैक्सी से जुड़े ‘सारथियों’ को गिग वर्कर के रूप में कई सरकारी लाभ मिल सकेंगे।
  • e-Shram से जुड़ने पर 5 लाख रुपये तक का मुफ्त मेडिकल इलाज और केंद्र सरकार की अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलने की सुविधा होगी। 
  • दिल्ली-NCR में 8 हेल्प सेंटर्स शुरू होंगी।

यह भी पढ़ें : Bharat GenAI: 22 भारतीय भाषाओं में तैयार होगा भारत का संप्रभु AI मॉडल, फरवरी 2026 तक हर नागरिक को मिलेगा अपनी भाषा में AI

सारथी दीदी टैक्सी सेवा: महिला सुरक्षा और रोज़गार की नई पहल

भारत टैक्सी की ओर से शुरू की जा रही ‘सारथी दीदी’ विंडो का मकसद महिलाओं को यात्रा के दौरान ज़्यादा सुरक्षित, भरोसेमंद और आरामदायक अनुभव देना है। इस फीचर में जब कोई महिला यात्री यह विकल्प चुनेंगी, तो उनकी यात्रा के लिए केवल महिला ‘सारथी’ यानी महिला ड्राइवर ही उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे महिलाओं को सफर के दौरान ज़्यादा भरोसा और सहजता मिलेगी, साथ ही यह पहल महिला ड्राइवरों के लिए रोज़गार के नए अवसर भी पैदा करेगी।

कार से लेकर स्कूटी तक भारत टैक्सी की महिलाओं के लिए खास पहल

भारत टैक्सी सिर्फ कार राइड तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके प्लेटफॉर्म पर कार, ऑटो, बाइक और स्कूटी राइड जैसी कई सुविधाएं उपलब्ध हैं। यहां कार चलाने वाले ड्राइवरों को ‘सारथी’ कहा जाता है। महिला सुरक्षा और रोज़गार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कंपनी ने ‘स्कूटी दीदी’ पहल भी शुरू की है, जिसके अनुसार महिला ड्राइवर स्कूटी के ज़रिए महिला यात्रियों को सफर कराएंगी। इस पहल से महिलाओं को सुरक्षित यात्रा का विकल्प मिलेगा और साथ ही हज़ारों महिलाओं के लिए रोज़गार के नए अवसर भी खुलने की उम्मीद है।

‘सारथी दीदी’ विंडो महिला यात्रियों के लिए ज़्यादा सुरक्षित सफर

सारथी दीदी’ विंडो के ज़रिए महिला यात्री सीधे महिला ड्राइवरों से जुड़ सकेंगी, जिससे उनके सफर के दौरान सुरक्षा की भावना और भरोसा दोनों बढ़ेगा। इस पहल से महिलाओं को यात्रा करते समय ज़्यादा सहज, आरामदायक और भरोसेमंद अनुभव मिलने की उम्मीद है। हालांकि, कंपनी ने फिलहाल इस सेवा से जुड़ी सभी तकनीकी और ऑपरेशनल जानकारियां सार्वजनिक नहीं की हैं, लेकिन इसे महिला सुरक्षा की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

image 4

एक ही ऐप, कई राइड विकल्प, भारत टैक्सी की खास सुविधा

भारत टैक्सी ऐप में यात्रियों को एक ही प्लेटफॉर्म पर कार, ऑटो, बाइक और स्कूटी जैसी कई तरह की राइड चुनने का विकल्प मिलेंगा। यह सुविधा यात्रियों को अपनी ज़रूरत और बजट के अनुसार यात्रा करने की पूरी आज़ादी देगी, जिससे सफर आसान, सुविधाजनक और किफायती होगा।

यह भी पढ़ें: भारतीय तटरक्षक दिवस 2026: सबसे बड़ी सुरक्षा और बचाव को परिभाषित करना

भारत टैक्सी की खासियत आसान बुकिंग और ड्राइवर-फ्रेंडली पॉलिसी  

भारत टैक्सी में राइड बुक करना बेहद आसान है। यात्री आधिकारिक वेबसाइट www.bharattaxi.com, 24×7 हेल्पलाइन नंबर +91-9696000999 और +91-7607003240, या ईमेल info@bharattaxi.com के ज़रिए बुकिंग कर सकते हैं। भारत टैक्सी ऐप फिलहाल एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए उपलब्ध है। कंपनी नो-कमीशन मॉडल पर काम करती है, यानी ड्राइवरों की कमाई से कोई कमीशन नहीं काटे जाएंगे।

‘सारथियों’ को केवल एक तय फिक्स चार्ज देना होगा और बिना सुनवाई के किसी भी अकाउंट को बंद नहीं किया जाएगा। हालांकि, ड्राइवरों से यह उम्मीद की जाती है कि वे यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और उनके साथ अच्छे व्यवहार का पूरा ध्यान रखें।

सारथियों को मिलेगा गिग वर्कर का लाभ, e-Shram से जुड़ेंगे ड्राइवर

भारत टैक्सी से जुड़े ‘सारथियों’ को गिग वर्कर के रूप में कई सरकारी लाभ मिल सकेंगे। इसके लिए वे e-Shram पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं, जैसे देश के करीब 1.25 करोड़ अन्य श्रमिक पहले से कर चुके हैं। e-Shram से जुड़ने पर उन्हें 5 लाख रुपये तक का मुफ्त मेडिकल इलाज और केंद्र सरकार की अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलने की सुविधा होगी, जिससे उनकी सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा मज़बूत होगी।

तेज़ी से विस्तार कर रही भारत टैक्सी, ड्राइवरों को बना रही ‘सारथी’

भारत टैक्सी की स्थापना 6 जून 2025 को हुई थी और अब कंपनी ने अपने औपचारिक विस्तार की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कंपनी का दावा है कि महज़ आठ महीनों के भीतर इसके रजिस्ट्रेशन कई अन्य टैक्सी प्लेटफॉर्म्स से ज़्यादा रहे हैं। दिल्ली-एनसीआर में अब तक 8 हेल्प सेंटर्स शुरू किए जा चुके हैं। भारत टैक्सी का कहना है कि उसका लक्ष्य ड्राइवरों को सिर्फ ड्राइवर नहीं, बल्कि ‘सारथी’ यानी भागीदार और मालिक के रूप में सशक्त बनाना है, ताकि वे सम्मान और स्थिर कमाई के साथ काम कर सकें।

देशभर में जल्द शुरू होगी ‘सारथी दीदी’ टैक्सी सेवा से संबंधित मुख्य FAQs

Q1.‘सारथी दीदी’ सेवा क्या है?

‘सारथी दीदी’ सेवा महिला यात्रियों को केवल महिला ड्राइवर उपलब्ध कराएगी ।

Q2. कौन-कौन सी राइड उपलब्ध हैं?

कार, ऑटो, बाइक और स्कूटी।

Q3. ‘स्कूटी दीदी’ पहल क्या है?

 ‘स्कूटी दीदी’ पहल में महिला ड्राइवर स्कूटी से महिला यात्रियों को सफर कराएगी ।

Q4. ड्राइवरों को क्या लाभ मिलेंगे?

गिग वर्कर लाभ, e-Shram रजिस्ट्रेशन और 5 लाख तक मेडिकल कवर।

Q5. राइड कैसे बुक करें?

वेबसाइट, एंड्रॉयड ऐप, 24×7 हेल्पलाइन या ईमेल के ज़रिए।

Share This Article
Email Copy Link Print
What do you think?
Love1
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article New Income Tax Act from April 1, 2026 Key Changes New Income Tax Act From April 1, 2026: Buyback to Be Taxed as Capital Gains, TCS Rates Tweaked, Foreign Investment Limits Proposed to Rise
Next Article The Silicon Syllabus: How Algorithms Are Quietly Rewriting the Rules of India’s Toughest Exam The Silicon Syllabus: How Algorithms Are Quietly Rewriting the Rules of India’s Toughest Exam
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Popular Posts

Isaac Newton Biography In Hindi: विज्ञान के क्रांतिकारी वैज्ञानिक आइज़क न्यूटन की कहानी

आइज़क न्यूटन का नाम विज्ञान की दुनिया में स्वर्णाक्षरों में लिखा जाता है। उनके योगदान…

By SA News

Update Your FASTag: Avoiding the 1.25x UPI Penalty on National Highways

1.25x UPI Toll Penalty: India’s toll system has entered a stricter digital phase, and that…

By SA News

The Great Fracture: How Global Trade Is Being Rewired in 2026

As 2025 draws to a close, the global trading system has entered a period of…

By SA News

You Might Also Like

पश्चिम बंगाल में युवाओं के लिए बड़ी राहत: बेरोजगारों को हर महीने ₹1500 भत्ता
Govt Scheme

पश्चिम बंगाल में युवाओं के लिए बड़ी राहत: बेरोजगारों को हर महीने ₹1500 भत्ता

By SA News
PM Kisan Yojana 21st Installment Coming Soon Check Date & Status````
Govt Scheme

PM Kisan Yojana 21st Installment Date Released: Check Date, Status & Beneficiary List

By Dolly Singh
Free Stay in Uttar Pradesh at India's Spiritual Heart Satlok Ashram Shamli
TravelSatlok Ashram

Free Stay in Uttar Pradesh at India’s Spiritual Heart: Satlok Ashram Shamli

By SA News
राष्ट्रपति मुर्मु ने शुरू की सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड योजना
Govt Scheme

नारी शक्ति का उदय: राष्ट्रपति मुर्मु ने दिल्ली में ‘सशक्त नारी, समृद्ध दिल्ली’ पहल का किया आगाह

By SA News
SA NEWS LOGO SA NEWS LOGO
748KLike
340KFollow
13KPin
216KFollow
1.8MSubscribe
3KFollow

About US


Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.

Top Categories
  • Politics
  • Health
  • Tech
  • Business
  • World
Useful Links
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Copyright Notice
  • Contact Us
  • Official Website (Jagatguru Sant Rampal Ji Maharaj)

© SA News 2025 | All rights reserved.