SA NewsSA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
SA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Politics
  • Educational
  • Tech
  • History
  • Events
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Follow US
© 2024 SA News. All Rights Reserved.

Home » बाढ़ की मार: नेपाल और चीन में बाढ़ से तबाही, 9 लोगों की मौत, कई लोग लापता

Weather

बाढ़ की मार: नेपाल और चीन में बाढ़ से तबाही, 9 लोगों की मौत, कई लोग लापता

SA News
Last updated: July 16, 2025 1:20 pm
SA News
Share
बाढ़ की मार: नेपाल और चीन में बाढ़ से तबाही, 9 लोगों की मौत, कई लोग लापता
SHARE

खबरों के मुताबिक, विशेषज्ञों ने इस दुर्घटना का कारण एक ग्लेशियल झील विस्फोट (Glacial Lake Outburst Flood – GLOF) को बताया है, जो चीन के तिब्बती हिस्से में स्थित एक निम्न ग्लेशियर से अचानक बड़े पैमाने पर पानी बहने के कारण हुआ। इससे भोटेकोशी नदी का जल स्तर अचानक बढ़ गया, जिससे आसपास के इलाकों में तबाही का मंजर देखने को मिला।

Contents
  • अचानक आई बाढ़ से भारी जान–माल का नुकसान
  • सरकार और बचाव दल का राहत कार्य
  • पृथ्वी लोक की नाशवानता और परमेश्वर की शरण

नेपाल सरकार ने तत्काल बचाव कार्य के लिए टीमें तैनात कर दी हैं। राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण (NDRRMA) के महानिदेशक दिनेश भट्ट ने बताया कि बचाव कार्य अभी भी जारी है और लापता लोगों की तलाश की जा रही है। अब तक 55 लोगों को सुरक्षित बचाया जा चुका है, जबकि  13–14 नेपाली नागरिक और 6 चीनी नागरिक अब भी लापता हैं।

अचानक आई बाढ़ से भारी जान–माल का नुकसान

जानकारी के मुताबिक, नेपाल के उत्तर-पूर्व में स्थित रसुवा ज़िले में मंगलवार तड़के 3:15 बजे भोटेकोशी नदी में आई बाढ़ के कारण मैत्री पुल (सिनो–नेपाल फ्रेंडशिप ब्रिज) बह गया। साथ ही, नेपाल–चीन सीमा पर स्थित ‘ड्राई पोर्ट’ के कई हिस्से भी बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। बाढ़ के तेज बहाव में कई ट्रक, 20 मालवाहक कंटेनर और कई इलेक्ट्रिक वाहन बह गए।

इस बाढ़ के कारण रसुवागढ़ी की जलविद्युत परियोजना सहित कुल चार जलविद्युत परियोजनाओं को नुकसान पहुंचा है, जिससे राष्ट्रीय बिजली ग्रिड को लगभग 200 मेगावाट बिजली की आपूर्ति बाधित हुई है। नेपाल सरकार ने चीन के साथ समन्वय स्थापित किया है और दोनों देश मिलकर राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हैं।

सरकार और बचाव दल का राहत कार्य

नेपाल सरकार ने प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री पहुंचाने का काम शुरू कर दिया है। खाने के पैकेट, पानी और अन्य आवश्यक सामग्री प्रभावित लोगों तक पहुंचाई जा रही है। बाढ़ हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है। नेपाल सरकार और सेना की संयुक्त टीम राहत और बचाव कार्य में लगातार जुटी हुई है। उम्मीद है कि जल्द ही स्थिति सामान्य हो जाएगी और प्रभावित लोगों को राहत मिलेगी।

इसके अलावा, स्वास्थ्य सेवाओं को भी अलर्ट पर रखा गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके। सरकार ने प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्निर्माण कार्य शुरू करने की योजना बनाई है। इसके लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है, जो नुकसान का आकलन करेगी और पुनर्निर्माण कार्य में सहायता करेगी।

पृथ्वी लोक की नाशवानता और परमेश्वर की शरण

पृथ्वी लोक एक नाशवान लोक है, जहां हर प्रकार की आपदाएं मनुष्य पर आती रहती हैं। कभी बाढ़ आ जाता है, तो कभी भूकंप, अकाल जैसी प्राकृतिक आपदाएं मानव जीवन को प्रभावित करती हैं। यहां मौत का तांडव हमेशा रहता है और कोई भी इंसान पूरी तरह से सुखी नहीं है। ऐसे दुखदाई लोक से हमेशा के लिए आजादी दिलाने के लिए परमेश्वर धरती पर आते हैं या अपना कृपापात्र संत धरती पर भेजते हैं।

“संत शरण में आने से, आई टले बला।

जे मस्तिक में सूली हो, वो कांटे में टल जावे।।”

संत रामपाल जी महाराज जी के अनुयायियों का मानना है कि परमेश्वर की शरण में जाकर सच्ची भक्ति करने से जीवन में आने वाली सभी आपदाओं से बचा जा सकता है। शास्त्रानुकूल भक्ति करने से न केवल आध्यात्मिक लाभ मिलता है, बल्कि जीवन में आने वाली विपत्तियों से भी मुक्ति मिलती है। परमेश्वर की कृपा से जीव आत्माएं काल के जाल से मुक्त होकर अपने निज घर सतलोक में जा सकती हैं। इस प्रकार, परमेश्वर की शरण में जाना और सच्ची भक्ति करना ही पृथ्वी लोक के दुखों से मुक्ति का मार्ग है। अधिक जानकारी के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट www.jagatgururampalji.org 

Share This Article
Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
BySA News
Follow:
Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.
Previous Article Light Conversion Lens Technology Seeing the Unseen: USC’s Breakthrough in Light Conversion Lens Technology
Next Article नई शिक्षा नीति 2025 के 5 बड़े फायदे और चुनौतियाँ  नई शिक्षा नीति 2025 के 5 बड़े फायदे और चुनौतियाँ 
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Popular Posts

The End of Sub-Registrar Queues: Delhi’s Radical Shift to Paperless Property Registration

​Buying a home in the national capital is often a dream come true, but the…

By SA News

Causes and Remedies of Environmental Degradation

In 2025, environmental degradation remains one of the most pressing global challenges, threatening ecosystems, biodiversity,…

By SA News

Cultivating Kindness: Simple Acts That Inspire

In this world where materialism prevails in most of us, and still everyone craves kindness…

By SA News

You Might Also Like

Monsoon 2026 in India: Heavy Rainfall, Flood Alerts and the Growing Climate Challenge
Weather

Monsoon 2026 in India: Heavy Rainfall, Flood Alerts and the Growing Climate Challenge

By SA News
india-catastrophic-2026-heat-crisis
Weather

India’s 2026 Heat Crisis: The Science and Human Cost Behind the Heat Dome

By SA News
Worldwide Temperature Is Rising: A Wake-Up Call for Humanity
Weather

Worldwide Temperature Is Rising: A Wake-Up Call for Humanity

By SA News
जलवायु परिवर्तन: मानवता की चुनौती और परमात्मा की शरण में सुरक्षित भविष्य
Weather

जलवायु परिवर्तन: मानवता की चुनौती और परमात्मा की शरण में सुरक्षित भविष्य

By SA News
SA NEWS LOGO SA NEWS LOGO
748KLike
340KFollow
13KPin
216KFollow
1.8MSubscribe
3KFollow

About US


Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.

Top Categories
  • Politics
  • Health
  • Tech
  • Business
  • World
Useful Links
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Copyright Notice
  • Contact Us
  • Official Website (Jagatguru Sant Rampal Ji Maharaj)

© SA News 2027| All rights reserved.