SA NewsSA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
SA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Politics
  • Educational
  • Tech
  • History
  • Events
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Follow US
© 2024 SA News. All Rights Reserved.

Home » दिल्ली में जल संकट का स्थायी समाधान तलाश रही सरकार, ड्यूल पाइपिंग सिस्टम पानी बचाने का नया मॉडल

Utility

दिल्ली में जल संकट का स्थायी समाधान तलाश रही सरकार, ड्यूल पाइपिंग सिस्टम पानी बचाने का नया मॉडल

SA News
Last updated: June 14, 2026 11:35 am
SA News
Share
क्या ड्यूल पाइपिंग सिस्टम बदल देगा राजधानी दिल्ली की जल व्यवस्था
SHARE

देश की राजधानी दिल्ली लंबे समय से जल संकट की समस्या से जूझ रही है। बढ़ती आबादी, सीमित जल स्रोतों और लगातार बढ़ती मांग के कारण गर्मियों के दौरान कई इलाकों में पानी की किल्लत गंभीर रूप ले लेती है। दिल्ली सरकार का कहना है कि राजधानी को प्रतिदिन लगभग 1250 एमजीडी (मिलियन गैलन 

Contents
  • ड्यूल पाइपिंग सिस्टम पानी बचाने का नया मॉडल से संबंधित मुख्य बिंदु 
  • क्या है ड्यूल पाइपिंग सिस्टम?
  • दिल्ली में पानी की बढ़ती मांग और संकट की चुनौती
  • एसटीपी का पानी अब नहीं होगा बर्बाद
  • पार्कों और हरित क्षेत्रों से होगी शुरुआत
  • पुराने जल नेटवर्क में होगा बड़ा बदलाव
  • द्वारका और नरेला में शुरू हुई व्यवहार्यता जांच
  • एसटीपी के आधुनिकीकरण पर विशेष जोर
  • पाइपलाइन बनने तक टैंकरों से होगी आपूर्ति
  • प्रोत्साहन देकर बढ़ाया जाएगा लोगों का सहयोग
  • सिंगापुर और इज़रायल से सीख रहा है दिल्ली
  • ड्यूल पाइपिंग सिस्टम पानी बचाने का नया मॉडल से संबंधित मुख्य FAQs

प्रतिदिन) पानी की आवश्यकता होती है, जबकि सामान्य परिस्थितियों में उपलब्ध आपूर्ति लगभग 1000 एमजीडी के आसपास रहती है। मांग और आपूर्ति के बीच मौजूद यह बड़ा अंतर भविष्य में और बढ़ सकती है। इसी चुनौती से निपटने के लिए दिल्ली सरकार और दिल्ली जल बोर्ड ने एक योजना तैयार की है, जिसके तहत राजधानी में ड्यूल पाइपिंग सिस्टम यानी दोहरी पाइपलाइन व्यवस्था लागू की जाएगी।

ड्यूल पाइपिंग सिस्टम पानी बचाने का नया मॉडल से संबंधित मुख्य बिंदु 

  • दिल्ली में प्रतिदिन लगभग 1250 MGD पानी की आवश्यकता है, जबकि उपलब्ध आपूर्ति कम है।
  • सरकार ड्यूल पाइपिंग सिस्टम लागू करने की तैयारी कर रही है।
  • घरों में पीने के पानी और ट्रीटेड जल की अलग-अलग पाइपलाइन होंगी।
  • दिल्ली के 37 एसटीपी से प्रतिदिन लगभग 650 MGD ट्रीटेड पानी प्राप्त होता है।
  • 74 बड़े पार्कों तक ट्रीटेड पानी पहुंचाने के लिए 90 करोड़ रुपये की परियोजना शुरू की गई है।
  • सरकार सिंगापुर और इज़रायल के जल पुनर्चक्रण मॉडल से प्रेरणा लेकर योजना लागू कर रही है।

यह भी पढ़ें : Delhi Water Crisis: दिल्ली का पानी बना धीमा ज़हर, 55% सैंपल फेल और 4 फरवरी तक सूखे रहेंगे नल

क्या है ड्यूल पाइपिंग सिस्टम?

ड्यूल पाइपिंग सिस्टम ऐसी व्यवस्था है जिसमें किसी भवन, आवासीय परिसर या कॉलोनी में पानी की आपूर्ति के लिए दो अलग-अलग पाइपलाइन नेटवर्क विकसित किए जाते हैं।

पहली पाइपलाइन से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराए जाएंगे, जिसका उपयोग पीने, खाना बनाने और स्नान जैसे कार्यों के लिए होगा। दूसरी पाइपलाइन के माध्यम से सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) से शुद्ध किए गए उपचारित पानी की आपूर्ति की जाएगी, जिसका उपयोग शौचालय, बागवानी, वाहन धुलाई, साफ-सफाई और अन्य गैर-पेयजल कार्यों में किए जाएंगे। इस व्यवस्था से पेयजल सुरक्षित होगा।

दिल्ली में पानी की बढ़ती मांग और संकट की चुनौती

दिल्ली लगातार बढ़ती जनसंख्या के दबाव का सामना कर रही है। शहर का विस्तार होने के साथ-साथ पानी की मांग भी तेजी से बढ़ रही है। दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार राजधानी को चौबीस घंटे निर्बाध जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लगभग 1250 एमजीडी पानी की आवश्यकता है।

हालांकि वर्तमान में उपलब्ध जल संसाधन इस आवश्यकता को पूरा नहीं कर पा रही हैं। जल मंत्री प्रवेश वर्मा के अनुसार हरियाणा से मिलने वाले पानी में कुछ वृद्धि हुई है, लेकिन इसके बावजूद दिल्ली को मांग के अनुरूप पर्याप्त जल उपलब्ध नहीं हो पा रही है। यही कारण है कि कई क्षेत्रों में गर्मी के मौसम में जल संकट की स्थिति पैदा हो जाती है।

एसटीपी का पानी अब नहीं होगा बर्बाद

दिल्ली में वर्तमान समय में 37 सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट कार्यरत हैं। इन संयंत्रों से प्रतिदिन लगभग 650 एमजीडी उपचारित पानी प्राप्त होता है।

चिंता की बात यह है कि इस पानी का एक बड़ा हिस्सा अभी तक उपयोग में नहीं लाया जा रहा था। लगभग 105 एमजीडी पानी का उपयोग पार्कों की सिंचाई और सड़कों पर छिड़काव के लिए किया जाता है, जबकि शेष पानी नालों में बहा दिया जाता है।

सरकार का मानना है कि यदि इस उपचारित जल का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए तो दिल्ली के पेयजल संसाधनों पर पड़ने वाला दबाव काफी हद तक कम किया जा सकता है।

पार्कों और हरित क्षेत्रों से होगी शुरुआत

ड्यूल पाइपिंग प्रणाली को लागू करने से पहले सरकार उपचारित जल के उपयोग को बढ़ाने के लिए चरणबद्ध तरीके से काम कर रही है।

दिल्ली जल बोर्ड ने एसटीपी के निकट स्थित डीडीए और एमसीडी के बड़े पार्कों तक पाइपलाइन के माध्यम से उपचारित पानी पहुंचाने की योजना शुरू कर दी है। इसके तहत एक एकड़ से बड़े 74 पार्कों की पहचान की गई है। इन पार्कों तक उपचारित जल पहुंचाने के लिए लगभग 90 करोड़ रुपये की परियोजना स्वीकृत की गई है और पाइपलाइन बिछाने के लिए टेंडर भी जारी किए जा चुके हैं। इससे पार्कों की सिंचाई के लिए शुद्ध पेयजल का उपयोग कम होगा।

पुराने जल नेटवर्क में होगा बड़ा बदलाव

सरकार का लक्ष्य केवल पार्कों तक उपचारित जल पहुंचाना नहीं है, बल्कि भविष्य में आवासीय परिसरों और सरकारी भवनों में भी दोहरी जल आपूर्ति व्यवस्था विकसित करना है।

इसके लिए पुराने जल वितरण नेटवर्क में बदलाव करना होगा और नई पाइपलाइन संरचना तैयार करनी होगी। यह एक दीर्घकालिक परियोजना है, जिसके लिए व्यापक योजना और निवेश की आवश्यकता होगी।

सबसे पहले सरकारी भवनों में इस प्रणाली को लागू किया जाएगा। इसके बाद होटल, व्यावसायिक प्रतिष्ठान, समूह आवासीय सोसायटियां और बड़े आवासीय परिसरों को इससे जोड़ा जाएगा।

द्वारका और नरेला में शुरू हुई व्यवहार्यता जांच

ड्यूल पाइपिंग सिस्टम को लागू करने से पहले दिल्ली जल बोर्ड इसकी व्यवहारिकता का अध्ययन कर रहा है।

द्वारका और नरेला में विकसित नए डीडीए फ्लैटों तथा कुछ आवासीय सोसायटियों में फिजिबिलिटी स्टडी शुरू की गई है। इस अध्ययन के माध्यम से यह जांचा जाएगा कि दोहरी पाइपलाइन प्रणाली को किस प्रकार प्रभावी और सुरक्षित तरीके से लागू किया जा सकता है। अध्ययन के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

एसटीपी के आधुनिकीकरण पर विशेष जोर

सरकार केवल उपयोगी जल के उपयोग को बढ़ाने पर ही ध्यान नहीं दे रही है, बल्कि उसकी गुणवत्ता सुधारने पर भी विशेष जोर दे रही है।

दिल्ली के कई सीवेज ट्रीटमेंट प्लांटों का अपग्रेडेशन किया जा रहा है। जल मंत्री के अनुसार कई संयंत्रों में सुधार कार्य पूरा हो चुका है और वहां से निकलने वाला पानी निर्माण कार्यों तथा अन्य घरेलू उपयोगों के लिए उपयुक्त गुणवत्ता का हो गया है।

भविष्य में ऐसे आधुनिक एसटीपी विकसित किए जाएंगे जो और अधिक उन्नत स्तर का जल शोधन कर सकें।

पाइपलाइन बनने तक टैंकरों से होगी आपूर्ति

सरकार को यह भी पता है कि नई पाइपलाइन व्यवस्था विकसित करने में समय लगेगा। इसलिए अंतरिम व्यवस्था के रूप में उपचारित जल की आपूर्ति टैंकरों के माध्यम से करने की योजना बनाई गई है। इससे सरकारी संस्थानों, पार्कों और बड़े परिसरों में उपचारित जल का उपयोग जल्द शुरू किया जाएगा और नई व्यवस्था लागू होने तक जल संरक्षण के प्रयास जारी रहेंगे।

प्रोत्साहन देकर बढ़ाया जाएगा लोगों का सहयोग

सरकार इस परियोजना को केवल प्रशासनिक योजना के रूप में नहीं देख रही, बल्कि इसमें नागरिकों और संस्थानों की भागीदारी भी सुनिश्चित करना चाहती है।

इसलिए ड्यूल पाइपिंग सिस्टम अपनाने वाली आवासीय सोसायटियों, संस्थानों और प्रतिष्ठानों को प्रोत्साहन देने पर विचार किया जा रहा है। इससे अधिक से अधिक लोग इस नई व्यवस्था को अपनाने के लिए प्रेरित होंगे।

सिंगापुर और इज़रायल से सीख रहा है दिल्ली

जल पुनर्चक्रण और जल प्रबंधन के क्षेत्र में सिंगापुर और इजरायल को दुनिया के सबसे सफल देशों में माना जाता है। सिंगापुर 2030 तक अपने लगभग 70 प्रतिशत अपशिष्ट जल को शोधित कर पुनः उपयोग में लाने का लक्ष्य लेकर काम कर रहा है। वहीं इजरायल लगभग 90 प्रतिशत अपशिष्ट जल को उपचारित कर कृषि और सिंचाई में उपयोग करता है।

दिल्ली सरकार भी इन्हीं मॉडलों से प्रेरणा लेकर जल संसाधनों के अधिकतम उपयोग की दिशा में आगे बढ़ रही है।

दिल्ली सरकार की ड्यूल पाइपिंग प्रणाली केवल एक नई जल आपूर्ति योजना नहीं, बल्कि जल संरक्षण और संसाधनों के बेहतर प्रबंधन की दिशा में एक बड़ा कदम है। यदि यह योजना सफलतापूर्वक लागू होती है, तो लाखों लीटर पेयजल की बचत संभव होगी और उपचारित जल का उपयोग बढ़ेगा। बढ़ती आबादी और सीमित जल संसाधनों के बीच यह मॉडल दिल्ली को भविष्य के जल संकट से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। साथ ही यह अन्य भारतीय शहरों के लिए भी एक उदाहरण बन सकती है कि जल पुनर्चक्रण और वैज्ञानिक प्रबंधन के माध्यम से पानी की समस्या का स्थायी समाधान कैसे खोजा जा सकता है।

यह भी पढ़ें :  चूली कलां (हिसार, हरियाणा) में संत रामपाल जी महाराज ने मोटर और पाइप देकर बचाई फसल

ड्यूल पाइपिंग सिस्टम पानी बचाने का नया मॉडल से संबंधित मुख्य FAQs

1. ड्यूल पाइपिंग सिस्टम क्या है?

यह ऐसी व्यवस्था है जिसमें एक पाइपलाइन से पेयजल और दूसरी पाइपलाइन से ट्रीटेड जल की आपूर्ति की जाएंगी।

2. ट्रीटेड जल का उपयोग किन कार्यों में होगा?

टॉयलेट, बागवानी, वाहन धुलाई, सफाई और निर्माण कार्यों जैसे गैर-पेयजल उपयोगों में।

3. दिल्ली में कितने एसटीपी कार्यरत हैं?

राजधानी में वर्तमान में 37 सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) कार्यरत हैं।

4. प्रतिदिन कितना ट्रीटेड पानी उपलब्ध होता है?

दिल्ली में एसटीपी से प्रतिदिन लगभग 650 MGD ट्रीटेड पानी प्राप्त होता है।

5. इस योजना को सबसे पहले कहां लागू किया जाएगा?

सबसे पहले सरकारी भवनों, फिर होटलों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और बड़ी आवासीय सोसायटियों में लागू किया जाएगा।

6. इस योजना का सबसे बड़ा लाभ क्या होगा?

पेयजल की बड़ी मात्रा में बचत होगी और जल संसाधनों का अधिक प्रभावी उपयोग संभव हो सकेगा।

Share This Article
Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
BySA News
Follow:
Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.
Previous Article दिल्ली मेट्रो फेज़-5A: सेंट्रल विस्टा कॉरिडोर से राजीव चौक को मिलेगी बड़ी राहत दिल्ली मेट्रो ने शुरू किया ‘फेज़-5A’ का निर्माण: सेंट्रल विस्टा कॉरिडोर से घटेगा राजीव चौक का बोझ, सफर होगा और आसान
Next Article CBSE vs ICSE vs IB: Which Board Fits Your Goals? CBSE vs ICSE vs IB vs Cambridge vs State Boards: Which School Board Best Matches Your Child’s Goals?
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Popular Posts

NPS और OPS पर सस्पेंस: कौनसी योजना होगी लागू?

देशभर में नई पेंशन योजना (NPS) और पुरानी पेंशन योजना (OPS) को लेकर गहन चर्चा…

By SA News

Renaissance: A New Dawn of Art, Culture, and Ideas | An Outline of History

The Renaissance, also known as the "rebirth," was a period in European history that lasted…

By SA News

Sisar khas Flood Miracle: Sant Rampal Ji Maharaj’s Annapurna Muhim Restores Farming Hope

This story is not only of the fields submerged in flood, but of that faith…

By SA News

You Might Also Like

Delhi NCR Heatwave Drives Renters Toward Portable ACs as Temperatures Cross 46°C
Utility

Delhi NCR Heatwave Drives Renters Toward Portable ACs as Temperatures Cross 46°C

By SA News
Delhi Power Tariff Hike 2026
Utility

Delhi Power Tariff Hike: दिल्ली में जल्द महंगी होगी बिजली! 38,000 करोड़ के बकाये ने बढ़ाया बोझ, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

By SA News
दिल्ली मेट्रो में नए नियम की तैयारी
Utility

दिल्ली मेट्रो में नए नियम की तैयारी, अब छोटी गलती भी पड़ेगी भारी, जुर्माना ₹10,000 तक हो सकता है

By SA News
EPFO, DOE Update: PF का पूरा पैसा निकालने के लिए स्वयं से ऑनलाइन अपडेट करें Date Of Exit,  , जानें तरीका
Utility

EPFO, DOE Update: PF का पूरा पैसा निकालने के लिए स्वयं से ऑनलाइन अपडेट करें Date Of Exit,  , जानें तरीका

By SA News
SA NEWS LOGO SA NEWS LOGO
748KLike
340KFollow
13KPin
216KFollow
1.8MSubscribe
3KFollow

About US


Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.

Top Categories
  • Politics
  • Health
  • Tech
  • Business
  • World
Useful Links
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Copyright Notice
  • Contact Us
  • Official Website (Jagatguru Sant Rampal Ji Maharaj)

© SA News 2025 | All rights reserved.