SA NewsSA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
SA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Politics
  • Educational
  • Tech
  • History
  • Events
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Follow US
© 2024 SA News. All Rights Reserved.

Home » AAP में बड़ा सियासी भूचाल: राघव चड्ढा सहित 7 राज्यसभा सांसदों का BJP में विलय

Politics

AAP में बड़ा सियासी भूचाल: राघव चड्ढा सहित 7 राज्यसभा सांसदों का BJP में विलय

SA News
Last updated: April 25, 2026 10:44 am
SA News
Share
AAP में बड़ा सियासी भूचाल: राघव चड्ढा सहित 7 राज्यसभा सांसदों का BJP में विलय
SHARE

कभी अरविन्द केजरीवाल के बेहद करीबी माने जाने वाले राघव चड्ढा ने आज बड़ा राजनीतिक कदम उठाते हुए भाजपा में शामिल होने की घोषणा कर दी। इतना ही नहीं, चड्ढा ने सात अन्य आप सांसदों को भी अपने साथ भाजपा में ले जाने की बात कही है।

Contents
  • मुख्य बिंदु:- 
  • AAP के 7 सांसद भाजपा में होंगे शामिल
  • आप नेता अनुराग ढांढा का पलटवार
  • भगवंत मान का बयान- “संगठन सर्वोपरि, व्यक्ति नहीं”
  • राघव चड्ढा का दावा दो-तिहाई AAP सांसदों का BJP में विलय।
  • BJP में शामिल होने वाले सात सांसदों के नाम आए सामने

इस फैसले के बाद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है, जिसे उनके भावनात्मक रुख के तौर पर देखा जा रहा है। केजरीवाल ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, “बीजेपी ने एक बार फिर पंजाबियों के साथ धक्का किया है।

मुख्य बिंदु:- 

  1. आम आदमी पार्टी में टूट के संकेत, 7 सांसदों ने बदला पाला।
  1. ढांढा ने लगाया गंभीर आरोप, कहा—राजनीतिक दबाव बनाकर फैसले करवाए जा रहे।
  1. चड्ढा ने किया बड़ा संकेत, संसद में बदल सकते हैं समीकरण।
  1. मान बोले- दल की ताकत सबसे ऊपर, किसी व्यक्ति से नहीं चलती पार्टी।
  1. किन चेहरों ने बदला रुख? इन नामों को लेकर चर्चा तेज।

AAP के 7 सांसद भाजपा में होंगे शामिल

राघव चड्ढा ने आज संदीप पाठक और अशोक मित्तल के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि आम आदमी पार्टी के सात सांसद पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने का निर्णय ले चुके हैं। 

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए चड्ढा ने कहा, “हमने तय किया है कि राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के दो-तिहाई सदस्य संविधान के प्रावधानों के तहत भाजपा में विलय करेंगे।” 

मीडिया से बातचीत में उन्होंने यह भी कहा कि वे अन्य सांसदों के साथ भाजपा में शामिल हो रहे हैं। चड्ढा के अनुसार, AAP के 10 राज्यसभा सदस्यों में से 7 इस विलय की प्रक्रिया का हिस्सा बनेंगे, जो संवैधानिक प्रावधानों के तहत संभव है।

आप नेता अनुराग ढांढा का पलटवार

आप नेता अनुराग ढांडा ने इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “आज देश ने इनका असली चरित्र देख लिया है। पंजाब में भगवंत मान की सरकार बेहतर काम कर रही है और इन्हें पता है कि वहां उन्हें हराना आसान नहीं है। हमारी सरकार दोबारा बनने की स्थिति में है।”

उन्होंने आगे आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले अशोक मित्तल के ठिकानों पर ईडी की कार्रवाई हुई थी और इसे एक तरह के संदेश के रूप में देखा जा सकता है। उनका कहना था कि दबाव बनाकर नेताओं को तोड़ने की कोशिश की जा रही है।

भगवंत मान का बयान- “संगठन सर्वोपरि, व्यक्ति नहीं”

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि किसी भी राजनीतिक दल में संगठन सबसे महत्वपूर्ण होता है, कोई एक व्यक्ति उससे बड़ा नहीं हो सकता। 

उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी जिन दलों के साथ गठबंधन करती है, समय के साथ उन्हें कमजोर कर देती है। मान ने यह भी कहा कि पंजाब की जनता उन्हें पूरा समर्थन दे रही है, लेकिन भाजपा को राज्य के विकास कार्यों से परेशानी होती है।

राघव चड्ढा का दावा दो-तिहाई AAP सांसदों का BJP में विलय।

राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि भारत के संविधान के प्रावधानों के तहत राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के दो-तिहाई से अधिक सांसदों ने भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया है।

उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया के तहत सात सांसदों ने आवश्यक दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए हैं, जिन्हें राज्यसभा के सभापति को सौंपा गया है। चड्ढा ने यह भी कहा कि उन्होंने दो अन्य सांसदों के साथ मिलकर व्यक्तिगत रूप से हस्ताक्षरित दस्तावेज प्रस्तुत किए हैं।

BJP में शामिल होने वाले सात सांसदों के नाम आए सामने

गौरतलब है कि राघव चड्ढा ने शुक्रवार दोपहर संदीप पाठक और अशोक मित्तल के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी कि आम आदमी पार्टी के सात सांसदों ने भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया है।

इनमें राघव चड्ढा, संदीप पाठक, अशोक मित्तल के अलावा हरभजन सिंह, राजेंद्र गुप्ता, विक्रमजीत सिंह साहनी और स्वाति मालीवाल के नाम शामिल बताए गए हैं। 

इसके बाद राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने भाजपा नेतृत्व से मुलाकात कर पार्टी में शामिल होने की औपचारिक प्रक्रिया पूरी की।

Share This Article
Email Copy Link Print
What do you think?
Love1
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
BySA News
Follow:
Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.
Previous Article The Story of Joan of Arc From Peasant Girl to Saint The Story of Joan of Arc: From Peasant Girl to Saint
Next Article पेटीएम पेमेंट बैंक लिमिटेड का बैंकिंग लाइसेंस रद्द पेटीएम पेमेंट बैंक लिमिटेड का बैंकिंग लाइसेंस रद्द, ग्राहकों का पैसा रहेगा सुरक्षित
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Popular Posts

क्या आधुनिक जीवनशैली प्रकृति संरक्षण के लिए खतरा बन रही है?

आधुनिक जीवनशैली ने जीवन को सुविधाजनक जरूर बनाया है, लेकिन इसका असर पर्यावरण पर भी…

By SA News

Flood Relief in Frain Kalan (Jind) of Haryana: A Miracle by Saint Rampal Ji Maharaj

Frain Kalan, a village in Jind district of Haryana, had been facing severe flood problems…

By SA News

Massive Flood Relief Help by Sant Rampal Ji Maharaj in Baliyali Village under Annapurna Muhim

During the heavy monsoon of 2025, large parts of Haryana were flooded, damaging thousands of…

By SA News

You Might Also Like

One Nation One Election क्या है क्या भारत में यह लागू हो सकता है
Politics

One Nation One Election क्या है? क्या भारत में यह लागू हो सकता है?

By SA News
सुवेंदु अधिकारी बने पश्चिम बंगाल के पहले BJP मुख्यमंत्री
Politics

सुवेंदु अधिकारी बने पश्चिम बंगाल के पहले BJP मुख्यमंत्री: क्या बंगाल की राजनीति बदल रही है?

By SA News
Importance of Fundamental Rights in Democracy
Politics

Importance of Fundamental Rights in Democracy

By SA News
SCO से राजनाथ सिंह ने चीन के साथ लिया बड़ा फैसला, 6 साल बाद बनी बात
Politics

SCO से राजनाथ सिंह ने चीन के साथ लिया बड़ा फैसला, 6 साल बाद बनी बात

By SA News
SA NEWS LOGO SA NEWS LOGO
748KLike
340KFollow
13KPin
216KFollow
1.8MSubscribe
3KFollow

About US


Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.

Top Categories
  • Politics
  • Health
  • Tech
  • Business
  • World
Useful Links
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Copyright Notice
  • Contact Us
  • Official Website (Jagatguru Sant Rampal Ji Maharaj)

© SA News 2025 | All rights reserved.