SA NewsSA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
SA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Politics
  • Educational
  • Tech
  • History
  • Events
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Follow US
© 2024 SA News. All Rights Reserved.

Home » थाइलैंड बैंकॉक में PM मोदी और मोहम्मद यूनुस की BIMSTEC शिखर सम्मेलन में मुलाकात, भारत- बांग्लादेश के संबंधों पर बड़ा कदम!

Hindi News

थाइलैंड बैंकॉक में PM मोदी और मोहम्मद यूनुस की BIMSTEC शिखर सम्मेलन में मुलाकात, भारत- बांग्लादेश के संबंधों पर बड़ा कदम!

SA News
Last updated: April 5, 2025 2:02 pm
SA News
Share
pm narendra modi met muhammad yunus in bangkok
SHARE

बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को BIMSTEC शिखर सम्मेलन के दौरान एक ही मंच पर देखा गया। बैंकॉक, थाईलैंड में आयोजित औपचारिक रात्रिभोज के दौरान दोनों नेताओं ने साथ बैठकर भोजन किया। आगामी सत्रों में भी उनके बीच चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है।

Contents
  • मुख्य बिंदु
  • मोहम्मद यूनुस और प्रधानमंत्री मोदी की एक और संभावित मुलाकात
  • भारत बांग्लादेश संबंध पर बांग्लादेश का रुख
  • भारत-बांग्लादेश संबंधों में तनाव
  • प्रधानमंत्री मोदी और मोहम्मद यूनुस की मुलाकात पर ध्यान

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में इन दिनों BIMSTEC शिखर सम्मेलन जारी है। इसी क्रम में 3 अप्रैल की शाम एक औपचारिक डिनर का आयोजन किया गया, जिसमें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने भी शिरकत की। इस दौरान दोनों नेताओं को एक ही टेबल पर साथ बैठकर बातचीत करते देखा गया। यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब भारत और बांग्लादेश के संबंधों में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

मुख्य बिंदु

  1. प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और मोहम्मद यूनुस आमने – सामने
  2. भारत बांग्लादेश के संबंधों पर बंग्लादेश का स्पष्टीकरण
  3. भारत- बांग्लादेश तनाव
  4. भारत- बांग्लादेश संबंधों पर बड़ा कदम, पीएम मोदी और युनुस की बैठक

मोहम्मद यूनुस और प्रधानमंत्री मोदी की एक और संभावित मुलाकात

डिनर समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेपाल के प्रधानमंत्री केपी ओली और बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस के बीच बैठे नजर आए। इसके अलावा, मोहम्मद यूनुस ने प्रधानमंत्री मोदी से द्विपक्षीय वार्ता का आग्रह किया, ताकि दोनों देशों के बीच मौजूद मतभेदों को सुलझाने पर चर्चा हो सके। हालांकि, प्रधानमंत्री मोदी की आधिकारिक कार्यसूची में इस बैठक का कोई उल्लेख नहीं किया गया है। वहीं, एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों नेताओं की मुलाकात शुक्रवार को संभव हो सकती है।

Also Read: प्राकृतिक आपदा: भूकंप और कोरोना महामारी – एक व्यापक विश्लेषण

भारत बांग्लादेश संबंध पर बांग्लादेश का रुख

बांग्लादेश के विदेश सचिव मोहम्मद जसीम उद्दीन ने अपनी बात रखते हुए कहा है कि ‘हम बातचीत के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. अब भारत की ओर से सकारात्मक प्रतिक्रिया का इंतजार है.’ दोनों देशों के बीच के आपसी तनाव को मानते हुए उन्होंने स्पष्ट कहा है कि दोनों देशों के बीच समझौता के माध्यम से हम इस तनावपूर्ण स्थिति में सुधार ला सकते हैं।

भारत-बांग्लादेश संबंधों में तनाव

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में पिछले वर्ष 5 अगस्त से खटास देखी जा रही है। यह तब बढ़ी जब बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना सत्ता से बाहर हुईं और भारत में शरण लेने पहुंचीं। इसके अलावा, बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रही हिंसा भी तनाव का एक अहम कारण मानी जा रही है। 

प्रधानमंत्री मोदी और मोहम्मद यूनुस की मुलाकात पर ध्यान

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश की वर्तमान सरकार के प्रमुख, प्रोफेसर मोहम्मद यूनुस से भेंट की। यह वार्ता दोनों देशों के बीच जारी कूटनीतिक तनाव के मद्देनजर महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बांग्लादेश में हाल ही में हुए आंदोलन के बाद शेख हसीना की सरकार सत्ता से बाहर हुई, जिसके बाद वहां अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय और मंदिरों पर हमलों की कई घटनाएं सामने आईं। इन घटनाओं के चलते भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में खटास बढ़ गई।

Share This Article
Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
BySA News
Follow:
Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.
Previous Article indian-share-bazar-ko-jhatka-hindi भारतीय शेयर बाजारों को बड़ा झटका, अमेरिकी राष्ट्रपति डाॅनाल्ड ट्रम्प के टैरिफ ऐलान से निवेशकों के सेंसेक्स और निफ्टी में आईं गिरावट
Next Article Effective Leadership Skills A Comprehensive Guide Effective Leadership Skills: A Comprehensive Guide
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Popular Posts

लद्दाख में टैंक अभ्यास के दौरान बड़ा हादसा, नदी पार करते समय बढ़ा जलस्तर, JCO समेत 5 जवान शहीद

लद्दाख के दौलत बेग ओल्डी इलाके में एक दुखद घटना हुई है। शुक्रवार को, दौलत…

By SA News

Vote Counting Underway: Assembly Election Results 2026 Live Updates for Assam, Kerala, Tamil Nadu, West Bengal, and Puducherry

Assembly Election Results 2026 Updates: Counting of votes for the Assembly elections in Assam, West…

By SA News

कचरा नहीं, छिपा हुआ संसाधन: पुनर्चक्रण की बदलती अर्थव्यवस्था

आमतौर पर हम कचरे को ऐसी वस्तु मानते हैं जिसकी उपयोगिता समाप्त हो चुकी है…

By SA News

You Might Also Like

बंगाल मुख्यमंत्री बयान: अमित शाह का बड़ा दावा
Hindi News

पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री कौन? अमित शाह बोले- “भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता बनेगा अगला मुख्यमंत्री”

By SA News
NMMS 2025:  छात्रवृत्ति का सुनहरा अवसर 
Hindi News

NMMS 2025:  छात्रवृत्ति का सुनहरा अवसर 

By SA News
बच्चों में नैतिक मूल्यों का विकास
Hindi News

बच्चों में नैतिक मूल्यों का विकास

By SA News
UP में आंधी-तूफान का कहर 94 लोगों की मौत, 80kmph की रफ्तार से चली हवाएं
Hindi NewsWeather

UP में आंधी-तूफान का कहर: 94 लोगों की मौत, 80kmph की रफ्तार से चली हवाएं; राजस्थान में रेड अलर्ट, MP भी हीटवेव की चपेट में

By SA News
SA NEWS LOGO SA NEWS LOGO
748KLike
340KFollow
13KPin
216KFollow
1.8MSubscribe
3KFollow

About US


Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.

Top Categories
  • Politics
  • Health
  • Tech
  • Business
  • World
Useful Links
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Copyright Notice
  • Contact Us
  • Official Website (Jagatguru Sant Rampal Ji Maharaj)

© SA News 2025 | All rights reserved.