SA NewsSA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
SA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Politics
  • Educational
  • Tech
  • History
  • Events
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Follow US
© 2024 SA News. All Rights Reserved.

Home » महाकुंभ में हैरिटेज टूर का आनंद: पवित्र स्थलों की विशेष यात्रा शुरू 13 जनवरी से हेरिटेज टूर बुकिंग शुरू

Spirituality

महाकुंभ में हैरिटेज टूर का आनंद: पवित्र स्थलों की विशेष यात्रा शुरू 13 जनवरी से हेरिटेज टूर बुकिंग शुरू

SA News
Last updated: January 18, 2025 3:40 pm
SA News
Share
devotees-can-book-prayagraj-heritage-tour-mahakumbh-hindi
SHARE

पर्यटन विभाग ने महाकुंभ में आने वाले भक्तों के लिए प्रयाग हेरिटेज टूर के तहत 2020 रुपये में एक विशेष पैकेज तैयार किया है। इस टूर का लाभ प्रतिदिन उठाया जा सकता है। इस यात्रा के दौरान श्रद्धालु त्रिवेणी संगम, गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के साथ महाकुंभ मेले के दर्शन कर सकते हैं। यह यात्रा सुबह 6 बजे से शुरू होगी।

Contents
  • मुख्य बिंदु:- महाकुंभ यात्रा
  • यात्रा का विवरण 
  • बुकिंग की जानकारी
  • महाकुंभ के लिए चलेंगी 12 अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें
  • ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची
  • तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज जी के शास्त्रोक्त ज्ञान

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने इस पैकेज के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि प्रयागराज एक ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व का शहर है। जो भी लोग इस शहर के समृद्ध इतिहास और परंपराओं को गहराई से जानना चाहते हैं, वे हेरिटेज टूर का लाभ ले सकते हैं। यह टूर प्रतिदिन होटल इलावर्त से सुबह 7 बजे आरंभ होकर शाम 6 बजे तक चलेगा।

मुख्य बिंदु:- महाकुंभ यात्रा

  1. महाकुंभ के लिए हेरिटेज टूर
  2. घर बैठे कराएं बुकिंग: विशेष टूर पैकेज
  3. महाकुंभ के लिए रेलवे की तैयारी: 12 अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें होंगी संचालित
  4. स्नान से पहले ट्रेनों में वेटिंग बढ़ी, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें
  5. संत रामपाल जी महाराज का ज्ञान: नदियों में स्नान से नहीं धुलते पाप, सत्य भक्ति ही उपाय

यात्रा का विवरण 

इस हेरिटेज टूर में श्रद्धालुओं को कई ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों का दर्शन कराया जाएगा। यह यात्रा प्रतिदिन सुबह 7 बजे होटल इलावर्त से आरंभ होकर शाम 6 बजे वहीं समाप्त होती है। टूर की शुरुआत त्रिवेणी संगम पर दर्शन से होती है, जहां गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती का संगम होता है। इसके बाद महाकुंभ मेले और संगम स्थल के दर्शन कराए जाते हैं।

यात्रा के दौरान श्रद्धालु अक्षयवट कॉरिडोर, इलाहाबाद किला, बड़े हनुमान मंदिर, भारद्वाज आश्रम और ऋषि भारद्वाज की तपोस्थली का भी भ्रमण कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, बलिदानी चंद्रशेखर आजाद की स्मृति में निर्मित अल्फ्रेड पार्क, इलाहाबाद संग्रहालय और श्रृंगवेरपुर धाम के भी दर्शन इस यात्रा में शामिल हैं।

सुबह 11 बजे भक्तों को भारद्वाज आश्रम और ऋषि भारद्वाज की तपोस्थली के दर्शन कराए जाते हैं। इसके बाद, चंद्रशेखर आजाद पार्क का दौरा कराया जाता है, जिसे पहले अल्फ्रेड पार्क के नाम से जाना जाता था। यहां महान स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद की वीरगाथाएं जीवंत हो उठती हैं।

बुकिंग की जानकारी

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि इस हेरिटेज टूर पैकेज की शुरुआत 13 जनवरी से की गई है। इच्छुक श्रद्धालु इस टूर की बुकिंग पर्यटन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.upstdc.co.in पर जाकर आसानी से कर सकते हैं। घर बैठे बुकिंग कर इस खास टूर का आनंद लिया जा सकता है।

महाकुंभ के लिए चलेंगी 12 अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें

लखनऊ यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए महाकुंभ के दौरान प्रयागराज तक 12 नई स्पेशल ट्रेनों को चलाने की योजना बनाई गई है। उत्तर और पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने अमृत स्नान के विशेष अवसर पर इन ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया है, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची

28 जनवरी, 2 फरवरी, 11 फरवरी और 25 फरवरी को अमृत स्नान से एक दिन पहले वंदे भारत एक्सप्रेस, बरेली-प्रयागराज, नौचंदी, गंगा-गोमती और त्रिवेणी एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची दर्ज की गई है। कई ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट 165 तक पहुंच चुकी है, जिससे यात्रियों के सफर में कठिनाई बढ़ गई है। रेलवे की यह पहल यात्रियों की यात्रा को सुगम बनाने में सहायक होगी।

तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज जी के शास्त्रोक्त ज्ञान

संत रामपाल जी महाराज के शास्त्रोक्त ज्ञान के अनुसार, किसी नदी में स्नान करने से पापों का नाश नहीं होता, क्योंकि पवित्रता केवल बाहरी नहीं, बल्कि आत्मा की शुद्धि से जुड़ी होती है। शास्त्रों में भी स्पष्ट है कि पाप केवल शास्त्र आधारित सतभक्ति और सच्चे गुरु की शरण से ही मिट सकते हैं।

नदियों में डुबकी लगाना एक धार्मिक आस्था हो सकती है, लेकिन आत्मा की शुद्धि के लिए शास्त्रों के अनुसार सत्य भक्ति, सही साधना, और सतगुरु द्वारा बताए मार्ग का पालन करना ही आवश्यक है। अधिक जानकारी के लिए visit करें www.jagatgururampalji.org 

Share This Article
Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy1
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
BySA News
Follow:
Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.
Previous Article Supreme Court Pauses High Court Order on Ayushman Bharat Scheme in Delhi Supreme Court Pauses High Court Order on Ayushman Bharat Scheme in Delhi
Next Article Measuring Success A Simple Guide to Business Performance Metrics Measuring Success: A Simple Guide to Business Performance Metrics
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Popular Posts

What is a Plant based Diet and Why is it Considered Beneficial? 

Plant based diet i.e. eating only things obtained from plants is very beneficial for health,…

By SA News

बजट 2025: क्या सस्ता, क्या महंगा, आम जनता को कितनी राहत?

शनिवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में बजट 2025 पेश किया। इस बजट…

By SA News

Turkey, Pakistan and Saudi Arabia Sign Historic Defence Pact: Is This the “Muslim NATO”?

Turkey, Pakistan and Saudi Arabia signed the Mecca Joint Defence Agreement, a historic deal, according…

By SA News

You Might Also Like

वो अजीब अंधविश्वास जिन पर हम आज भी चुपचाप यकीन करते हैं
Spirituality

वो अजीब अंधविश्वास जिन पर हम आज भी चुपचाप यकीन करते हैं

By SA News
Kailash Mansarovar Yatra 2025 Kailash Mansarovar Yatra Returns in 2025 Is Lord Shiva The Supreme God
Spirituality

Kailash Mansarovar Yatra 2025: Kailash Mansarovar Yatra Returns in 2025: Is Lord Shiva The Supreme God?

By SA News
Char Dham Yatra Deaths Rise to 40 in 25 Days; Kedarnath Records Highest Fatalities
Spirituality

Char Dham Yatra Deaths Rise to 40 in 25 Days; Kedarnath Records Highest Fatalities

By SA News
Renaissance A New Dawn of Art, Culture, and Ideas An Outline of History
ScienceSpirituality

Renaissance: A New Dawn of Art, Culture, and Ideas | An Outline of History

By SA News
SA NEWS LOGO SA NEWS LOGO
748KLike
340KFollow
13KPin
216KFollow
1.8MSubscribe
3KFollow

About US


Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.

Top Categories
  • Politics
  • Health
  • Tech
  • Business
  • World
Useful Links
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Copyright Notice
  • Contact Us
  • Official Website (Jagatguru Sant Rampal Ji Maharaj)

© SA News 2027| All rights reserved.