SA NewsSA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
SA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Politics
  • Educational
  • Tech
  • History
  • Events
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Follow US
© 2024 SA News. All Rights Reserved.

Home » शांति की उम्मीद या शक्ति का प्रदर्शन? ट्रंप के बयान से बढ़ी हलचल

Hindi News

शांति की उम्मीद या शक्ति का प्रदर्शन? ट्रंप के बयान से बढ़ी हलचल

SA News
Last updated: June 21, 2025 11:53 am
SA News
Share
शांति की उम्मीद या शक्ति का प्रदर्शन? ट्रंप के बयान से बढ़ी हलचल
SHARE

ईरान और इजरायल की जंग के बीच सबकी नजरें अब अमेरिका की तरफ घूम गई हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो जंग में सीधे शामिल होने या ना होने के बारे में फैसले 2 हफ्तों के अंदर लेंगे। व्हाइट हाउस की प्रवक्ता ने ट्रंप के हवाले से बताया कि दो हफ्तों के अंदर ये फैसला ले लिया जाएगा। ट्रंप को अब भी इस बात की ‘पर्याप्त’ संभावना दिखती है कि बातचीत के माध्यम से ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर अमेरिका और इजरायल की मांगें पूरी हो सकती हैं।

Contents
  • कूटनीति की संभावना हुई तो राष्ट्रपति उसे जरूर अपनाएंगे
  • ईरानी परमाणु कार्यक्रम के खात्मे पर है जोर 
  • हम इस लड़ाई से दुनिया का चेहरा बदल देंगे- नेतन्याहू 
  • जेनेवा दौरे पर ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अघराची 
  • डोनाल्ड ट्रंप मीडिया से क्या बोले? 

कूटनीति की संभावना हुई तो राष्ट्रपति उसे जरूर अपनाएंगे

 लेविट ने आगे कहा कि ट्रंप हमेशा कूटनीतिक समाधान के पक्ष में रहते हैं. उन्होंने कहा, “वह शांति के हिमायती हैं। वह ‘शक्ति के माध्यम से शांति’ के सिद्धांत में विश्वास करते हैं। अगर कूटनीति की संभावना होगी तो राष्ट्रपति उसे जरूर अपनाएंगे।” हालांकि, उन्होंने यह भी कहा, “लेकिन अगर ताकत दिखाने की जरूरत पड़ी, तो वह उससे पीछे नहीं हटेंगे।”

ईरानी परमाणु कार्यक्रम के खात्मे पर है जोर 

लेविट ने कहा कि किसी भी समझौते में तेहरान के यूरेनियम संवर्धन पर रोक लगानी होगी । प्रेस सेक्रेटरी ने कहा, ‘राष्ट्रपति (ट्रंप) हमेशा कूटनीतिक समाधान में रुचि रखते हैं। 

वॉइट हाउस के बयान से कुछ घंटे पहले एक इजरायली अधिकारी ने टाइम्स ऑफ इजरायल को बताया था कि यरुशलम का मानना है कि ट्रंप अगले कुछ दिनों में ईरान के खिलाफ हमलों में शामिल होने का फैसला कर सकते हैं। अधिकारी ने कहा, ‘उम्मीद है कि वे इसमें शामिल होंगे, लेकिन कोई भी उन पर दबाव नहीं बना रहा है। उन्हें अपना फैसला खुद करना होगा।

हम इस लड़ाई से दुनिया का चेहरा बदल देंगे- नेतन्याहू 

वहीं, इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा है कि इजरायल को मिलने वाली किसी भी मदद का वो स्वागत करते हैं। नेतन्याहू ने कहा कि वो इस लड़ाई के जरिये दुनिया का चेहरा बदल देंगे। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि वो इस जंग में शामिल ना हों। 

जेनेवा दौरे पर ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अघराची 

इस बीच बड़ी खबर ये है कि ईरान के विदेश मंत्री यूरोप के दौरे पर जा रहे हैं। विदेश मंत्री अब्बास अराघची जेनेवा में फ्रांस, ब्रिटेन और जर्मनी के अधिकारियों से बात करेंगे। फ्रांस ने दावा किया है कि ईरान के अधिकारी अमेरिका से बात करने को तैयार हैं लेकिन पहली शर्त सीजफायर की होगी। 

डोनाल्ड ट्रंप मीडिया से क्या बोले? 

 इससे पहले ट्रंप ने पत्रकारों से कहा था, “मैं हमला करूंगा भी, और नहीं भी। अगले हफ्ते बहुत अहम होगा, शायद इससे भी कम समय में फैसला हो जाएगा।” गुरुवार को इजरायल ने ईरान के परमाणु-संबंधी ठिकानों पर हवाई हमला किया, जिसके जवाब में ईरान ने मिसाइल और ड्रोन दागे।  इस पर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सख्त प्रतिक्रिया दी और कहा, “तेहरान के तानाशाहों को इसकी पूरी कीमत चुकानी होगी।”

Share This Article
Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
BySA News
Follow:
Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.
Previous Article जले नोट, जज और जुर्म की परतें जस्टिस वर्मा केस में बड़ा खुलासा जले नोट, जज और जुर्म की परतें: जस्टिस वर्मा केस में बड़ा खुलासा
Next Article 16 अरब पासवर्ड हुए लीक, Apple-Google समेत दिग्गज कंपनियां प्रभावित साइबर दुनिया में भूचाल: 16 अरब पासवर्ड हुए लीक, Apple-Google समेत दिग्गज कंपनियां प्रभावित
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Popular Posts

UPSC Releases Notification for CSE and IFS 2026: Applications Started Feb 4, Check Now!

The Union Public Service Commission (UPSC) has issued the notification for Civil Services Examination (CSE)…

By Dolly Singh

गूगल ने Gemini 3 मॉडल लॉन्च किया: AI निवेश के जोखिम और सुंदर पिचाई की बड़ी चेतावनी

गुगल ने Gemini 3 मोंडल लॉन्च कर दिया है। यह अबतक सबसे बेहतरीन मोंडल बताया…

By SA News

Kathua Terrorist Attack: जम्मू कश्मीर के कठुआ में हुए आतंकी हमले में 5 जवान शहीद

Kathua Terrorist Attack: बीते सोमवार को जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में आतंकियों ने भारतीय सेना…

By SA News

You Might Also Like

बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवात: IMD ने जारी किया अलर्ट
Hindi NewsWeather

बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवात: IMD ने जारी किया अलर्ट, दक्षिण भारत में भारी बारिश की चेतावनी

By SA News
दुकान और वाणिज्य अधिष्ठान अधिनियम में सबसे बड़ा संशोधन, अब पूरे उत्तर प्रदेश में लागू- जानें पूरा बदलाव
Hindi NewsLocal

दुकान और वाणिज्य अधिष्ठान अधिनियम में सबसे बड़ा संशोधन, अब पूरे उत्तर प्रदेश में लागू- जानें पूरा बदलाव

By SA News
फिल्म इंडस्ट्री के प्रसिद्ध गायकार जुबीन गर्ग की 52 वर्ष में हुई आकस्मिक मृत्यु
Hindi News

फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर जुबीन गर्ग की आकस्मिक मृत्यु, स्कूबा डाइविंग बनीं मौत की वजह

By SA News
महिला अधिकार और सशक्तिकरण
Hindi News

महिला अधिकार और सशक्तिकरण

By SA News
SA NEWS LOGO SA NEWS LOGO
748KLike
340KFollow
13KPin
216KFollow
1.8MSubscribe
3KFollow

About US


Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.

Top Categories
  • Politics
  • Health
  • Tech
  • Business
  • World
Useful Links
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Copyright Notice
  • Contact Us
  • Official Website (Jagatguru Sant Rampal Ji Maharaj)

© SA News 2025 | All rights reserved.