SA NewsSA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
SA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Politics
  • Educational
  • Tech
  • History
  • Events
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Follow US
© 2024 SA News. All Rights Reserved.

Home » PM मोदी के यूक्रेन दौरे का मकसद क्या है?

World

PM मोदी के यूक्रेन दौरे का मकसद क्या है?

SA News
Last updated: August 24, 2024 12:26 pm
SA News
Share
PM मोदी के यूक्रेन दौरे का मकसद क्या है
SHARE

हाल ही में मोदी जी के यूक्रेन दौरे को लेकर काफी खबरें चर्चा में हैं। यह दौरा रूस के दौरे के छह हफ्ते बाद शुरू हुआ, जब उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की थी। इसके बाद पीएम मोदी एकदिवसीय यूक्रेन दौरे पर गए, जहां वे यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मिले। आखिर क्यों मोदी जी ने यूक्रेन का दौरा किया, इसके पीछे का राज़ क्या है? क्यों कीव की यात्रा मोदी जी के लिए इतनी खास है? आइए जानते हैं।

Contents
  • यूक्रेन का दौरा क्यों है इतना खास?
  • क्या है यूक्रेन के दौरे के पीछे मोदी जी की असली वजह ?
  • जानें यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की की मोदी जी से क्या बात हुई?
  • क्या यह दौरा शांति का प्रतीक है?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एकदिवसीय यूक्रेन दौरे पर गए, जहां उनकी मुलाकात यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से हुई। मोदी जी ने पोलैंड से कीव तक के ट्रेन सफर की शुरुआत की।

यूक्रेन का दौरा क्यों है इतना खास?

भारत ने हमेशा से युद्ध न करने और शांति स्थापित करने पर जोर दिया है। पीएम मोदी जी का यूक्रेन दौरा यूरोप के साथ रिश्ते बनाए रखने और उन्हें मजबूत करने के लिए किया गया है। पीएम मोदी जी ने भारत की गुटनिरपेक्षता की नीति का जिक्र करते हुए बुधवार को कहा, “दशकों से भारत की नीति सभी देशों से समान दूरी बनाए रखने की थी। आज भारत की नीति सभी देशों से करीबी संबंध बनाए रखने की है।”

भारत विश्वबंधु बनने का प्रयास कर रहा है, जहां वह यूरोप सहित यूक्रेन के साथ भी अपने रिश्तों को मजबूत करना चाहता है। भारत हमेशा से ही शांति स्थापित करने में विश्वास रखता है और युद्ध से हो रहे नुकसान और संघर्षों को खत्म करना चाहता है। विश्व में बंधुत्व स्थापित करने और युद्ध में शांति स्थापित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लिए यह दौरा काफी महत्वपूर्ण है।

क्या है यूक्रेन के दौरे के पीछे मोदी जी की असली वजह ?

रूस और यूक्रेन के युद्ध का जिक्र करते हुए, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने रूस का दौरा किया था, तब पश्चिमी देशों समेत यूक्रेन ने आलोचना की थी कि भारत जैसे लोकतांत्रिक देश के लिए रूस की यात्रा सही नहीं है। जबकि भारत का पारंपरिक दोस्त रूस रहा है, इसलिए अब मोदी एकदिवसीय कीव यात्रा के साथ यूक्रेन और पश्चिमी देशों के साथ अपने रिश्ते को कायम करने और युद्ध की शांति के लिए यूक्रेन दौरे पर राष्ट्रपति जेलेंस्की से मिले।

जानें यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की की मोदी जी से क्या बात हुई?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने हाल ही में यूक्रेन का दौरा किया, जिसमें उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मुलाकात की। यहां पीएम मोदी जी ने युद्ध में शांति की बात करते हुए कहा, “युद्ध में भारत का रुख कभी भी न्यूट्रल नहीं था, बल्कि वह हमेशा से शांति का पक्षधर रहा है।” बातचीत के दौरान मोदी जी ने युद्ध में चल रहे संघर्ष को कम करने और कूटनीति पर जोर देने की बात की। उन्होंने रूस और यूक्रेन के युद्ध में शांति और हिंसा जैसी समस्याओं के समाधान पर भारत की स्थिति के बारे में बताया। पीएम ने कहा कि युद्ध से समस्या का हल नहीं निकलता है, इसमें काफी नुकसान होता है, और भारत शांति स्थापित करने में काफी मदद करेगा।

क्या यह दौरा शांति का प्रतीक है?

अशोका यूनिवर्सिटी में इंटरनेशनल रिलेशनशिप के असिस्टेंट प्रोफेसर अमित जुल्का ने डीडब्ल्यू से बात करते हुए कहा, “भारत खुद को शांतिदूत के रूप में पेश करेगा और यह दिखाएगा कि वह मानवीय सहायता में लगा हुआ है। भारत में अमेरिका से करीबी के बावजूद, नई दिल्ली को लेकर वाशिंगटन के मन में संदेह है। पीएम मोदी जी की यूक्रेन यात्रा इस संदेह को दूर करने का काम करेगी।” विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत शांति समझौते के समर्थन के लिए तैयार है, लेकिन नई दिल्ली शांति योजना का खुलासा नहीं करेगी।

Share This Article
Email Copy Link Print
What do you think?
Love2
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
BySA News
Follow:
Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.
Previous Article भारत का पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस, जाने क्या है इसका महत्व भारत का पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस, जाने क्या है इसका महत्व?
Next Article नीरज चोपड़ा ने हर्निया के बावजूद किया कमाल डायमंड लीग 2024 में फेंका ओलंपिक से भी दूर भाला नीरज चोपड़ा ने हर्निया के बावजूद किया कमाल: डायमंड लीग 2024 में फेंका ओलंपिक से भी दूर भाला
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Popular Posts

Cyclone Arnab Batters Andhra & Odisha Coast: Torrential Rain, Severe Flooding, and Massive Relief Operations

Severe Cyclonic Storm Arnab completed its landfall process along the eastern coast of India, unleashing…

By SA News

​गौरवशाली 93वां भारतीय वायु सेना दिवस: शौर्य, शक्ति और ‘आत्मनिर्भरता’ का संकल्प

भारतीय वायु सेना दिवस: भारतीय वायु सेना (Indian Air Force - IAF) हर साल 8…

By Nandini

Area 51: What’s Really Behind America’s Most Mysterious Military Base?

You've heard the name. You've seen it in movies. Maybe you've even driven past those…

By SA News

You Might Also Like

North Korea Reopen for Tourism उत्तर कोरिया लगभग 4 साल बाद देश में अंतर्राष्ट्रीय टूरिज़्म शुरू करने जा रहा है
World

North Korea Reopen for Tourism: उत्तर कोरिया लगभग 4 साल बाद देश में अंतर्राष्ट्रीय टूरिज़्म शुरू करने जा रहा है

By SA News
Canada School Shooting: 10 Dead Including Suspect in Tumbler Ridge, BC
CrimeWorld

Canada School Shooting: 10 Dead Including Suspect in Tumbler Ridge, BC

By SA News
Lebanon's New Government: A Step Towards Hope
World

Lebanon’s New Government: A Step Towards Hope

By SA News
No Kings Protest Millions Rally to Defend Democracy in Historic Movement
World

No Kings Protest: Millions Rally to Defend Democracy in Historic Movement

By SA News
SA NEWS LOGO SA NEWS LOGO
748KLike
340KFollow
13KPin
216KFollow
1.8MSubscribe
3KFollow

About US


Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.

Top Categories
  • Politics
  • Health
  • Tech
  • Business
  • World
Useful Links
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Copyright Notice
  • Contact Us
  • Official Website (Jagatguru Sant Rampal Ji Maharaj)

© SA News 2027| All rights reserved.