SA NewsSA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
SA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Politics
  • Educational
  • Tech
  • History
  • Events
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Follow US
© 2024 SA News. All Rights Reserved.

Home » नीरज चोपड़ा ने हर्निया के बावजूद किया कमाल: डायमंड लीग 2024 में फेंका ओलंपिक से भी दूर भाला

Sports

नीरज चोपड़ा ने हर्निया के बावजूद किया कमाल: डायमंड लीग 2024 में फेंका ओलंपिक से भी दूर भाला

SA News
Last updated: August 24, 2024 1:04 pm
SA News
Share
नीरज चोपड़ा ने हर्निया के बावजूद किया कमाल डायमंड लीग 2024 में फेंका ओलंपिक से भी दूर भाला
SHARE

नीरज चोपड़ा, जो पेरिस ओलंपिक से पहले से हर्निया से जूझ रहे थे, चार प्रयासों के बाद चौथे स्थान पर थे। पांचवें प्रयास के बाद वे तीसरे स्थान पर पहुंचे, लेकिन आखिरी थ्रो में कमाल कर दिया। जब उन्होंने थ्रो किया, तो सभी की निगाहें उन पर थीं। भाला 89.49 मीटर दूर जाकर गिरा, जिससे वे चौथे से दूसरे स्थान पर आ गए।

Contents
  • मुख्य बिंदु:- नीरज चोपड़ा डायमंड लीग 2024 
  • डायमंड लीग में टॉप 3 पर कौन रहे?
  • पेरिस ओलंपिक से भी दूर फेंका भाला, डायमंड लीग में नीरज का कमाल:
  • डायमंड लीग में टॉप 3:
  • नीरज चोपड़ा अगले दो महीने तक रहेंगे खेल से दूर, सर्जरी भी करा सकते हैं:

मुख्य बिंदु:- नीरज चोपड़ा डायमंड लीग 2024 

  • लुसाने डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा ने सीजन का सर्वश्रेष्ठ थ्रो फेंका।
  • चोट के बावजूद 89.49 मीटर थ्रो कर दूसरा स्थान हासिल किया।
  • पेरिस ओलंपिक में जीता था सिल्वर मेडल ।
  • नीरज चोपड़ा अगले दो महीने तक रह सकते हैं खेल से दूर रह और करवा सकते हैं सर्जरी ।
  • पेरिस ओलंपिक से भी बेहतर फेंका भाला, डायमंड लीग में किया कमाल।

डायमंड लीग में टॉप 3 पर कौन रहे?

भारत के भाला फेंक स्टार नीरज चोपड़ा ने लुसाने डायमंड लीग 2024 में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पेरिस ओलंपिक 2024 में किए गए प्रदर्शन को पीछे छोड़ दिया। पेरिस में 89.45 मीटर का थ्रो करने के बाद, लुसाने में उन्होंने आखिरी प्रयास में 89.49 मीटर का भाला फेंक कर दूसरा स्थान हासिल किया। यह इस सीजन का उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था, लेकिन उन्हें अपने सर्वश्रेष्ठ थ्रो 89.94 मीटर को पीछे न छोड़ पाने का मलाल रहेगा।

पेरिस ओलंपिक से भी दूर फेंका भाला, डायमंड लीग में नीरज का कमाल:

पहले पांच प्रयासों में शीर्ष तीन में रहने वाले खिलाड़ियों को ही अंतिम प्रयास में भाग लेने की अनुमति मिलती है। दो बार के विश्व चैंपियन और पेरिस ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता, ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स ने 90.61 मीटर के प्रयास के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। जर्मनी के जूलियन वेबर ने 87.08 मीटर के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

नीरज ने कहा, ”शुरू में अच्छा महसूस नहीं हो रहा था, लेकिन अपने आखिरी प्रयास में दूसरे (करियर के) सर्वश्रेष्ठ थ्रो से खुश हूं। शुरुआत अच्छी नहीं रही, लेकिन मैंने हार नहीं मानी।” उन्होंने यह भी कहा, ”चाहे मेरा शुरुआती थ्रो 80-83 मीटर के आसपास था, लेकिन आखिरी दो प्रयासों में मैंने शानदार प्रदर्शन किया। इस तरह की प्रतियोगिता में मानसिक रूप से मजबूत रहना और जज्बा बनाए रखना बहुत महत्वपूर्ण होता है।”

डायमंड लीग में टॉप 3:

ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स ने 90.61 मीटर का थ्रो कर पहला स्थान हासिल किया। ओलंपिक में उन्होंने 88.54 मीटर थ्रो कर ब्रॉन्ज मेडल जीता था। वहीं भारत के नीरज चोपड़ा 89.49 मीटर थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहे। जर्मनी के जूलियन वेबर 87.08 मीटर के थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर रहे। गुरुवार को 82.03 मीटर के साथ सातवें स्थान पर रहने वाले चेक गणराज्य के जैकब वाडलेज्च 16 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। पाकिस्तान के अरशद नदीम ने पेरिस में 92.97 मीटर के ओलंपिक रिकॉर्ड थ्रो से स्वर्ण पदक जीता था, लेकिन उन्होंने डायमंड लीग में भाग नहीं लिया। नीरज चोपड़ा को हाल ही में कमर की चोट से जूझना पड़ा, जिसकी वजह से उन्हें सर्जरी करानी पड़ सकती है, लेकिन उन्होंने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।

नीरज चोपड़ा अगले दो महीने तक रहेंगे खेल से दूर, सर्जरी भी करा सकते हैं:

नीरज ने चौथे थ्रो में 82.34 मीटर फेंका, जिससे वे अपनी स्थिति में सुधार नहीं कर सके। हालांकि, पांचवें राउंड में 85.58 मीटर का थ्रो कर तीसरे स्थान पर आ गए। आखिरी में कमाल करते हुए उन्होंने दूसरा स्थान हासिल किया। नीरज चोपड़ा अगले दो महीने तक खेल से दूर रहेंगे और संभव है कि वे सर्जरी भी करवाएं। पेरिस ओलंपिक के दौरान उन्होंने बताया था कि चोट के कारण वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पा रहे थे।

Share This Article
Email Copy Link Print
What do you think?
Love4
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
BySA News
Follow:
Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.
Previous Article PM मोदी के यूक्रेन दौरे का मकसद क्या है PM मोदी के यूक्रेन दौरे का मकसद क्या है?
Next Article Business Networking Tips: Unlock Success Proven Networking Tips for Entrepreneurs and Professionals Unlock Success: Proven Networking Tips for Entrepreneurs and Professionals
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Popular Posts

Delhi Reports 807 Missing in First Half of January 2026; Police Data Highlights Long-Term Trend

Synopsis: Delhi reported 807 missing persons between January 1 and 15, 2026, with women and…

By Khushi Sharma

From Despair to Hope: Sant Rampalji Maharaj Resolves 6-Year Flood Crisis in Loria Patti Village in Mathura 

Mathura, Uttar Pradesh – For the residents of Loria Patti village in Govardhan Tehsil, the…

By SA News

आरक्षण में बदलाव की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, महाराष्ट्र से राजस्थान तक उठी आवाज, UGC नियमों का भी विरोध

45 दिनों तक चले कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के बाद शुक्रवार को दिल्ली का…

By SA News

You Might Also Like

Manu Bhaker From Young Prodigy to Paris Olympics Medalist – The Inspiring Journey of India’s Shooting Star
Sports

Manu Bhaker: From Young Prodigy to Paris Olympics Medalist – The Inspiring Journey of India’s Shooting Star

By SA News
India Bids for 2030 Commonwealth Games – A Strategic Move for Future Olympics
Sports

India Bids for 2030 Commonwealth Games – A Strategic Move for Future Olympics

By SA News
Artistic Swimming At The Olympics
Sports

Artistic Swimming At The Olympics

By SA News
भारतीय महिला टीम ने खो-खो खेल में बनाया विश्व रिकॉर्ड
Sports

भारतीय महिला टीम ने खो-खो खेल में बनाया विश्व रिकॉर्ड 

By SA News
SA NEWS LOGO SA NEWS LOGO
748KLike
340KFollow
13KPin
216KFollow
1.8MSubscribe
3KFollow

About US


Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.

Top Categories
  • Politics
  • Health
  • Tech
  • Business
  • World
Useful Links
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Copyright Notice
  • Contact Us
  • Official Website (Jagatguru Sant Rampal Ji Maharaj)

© SA News 2025 | All rights reserved.