SA NewsSA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
SA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Politics
  • Educational
  • Tech
  • History
  • Events
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Follow US
© 2024 SA News. All Rights Reserved.

Home » आपकी ‘पैकेटबंद’ थाली में खतरा: पोषण की जगह रसायन

Lifestyle

आपकी ‘पैकेटबंद’ थाली में खतरा: पोषण की जगह रसायन

SA News
Last updated: May 20, 2026 12:03 pm
SA News
Share
आपकी ‘पैकेटबंद’ थाली में खतरा: पोषण की जगह रसायन
SHARE

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में  ‘पैकेटबंद’ खाना हमारी थाली का अहम हिस्सा बन गया है। हम जो प्रोसेस्ड फूड, स्नैक्स, रेडी-टू-ईट मील, बिस्किट, और नमकीन खाते हैं। यह भोजन हमारे शरीर को पोषण देने के बजाय उसमें हानिकारक रसायन (Chemicals) पहुंचा रहे हैं।  जो कि हमारे स्वास्थ्य के लिए एक छिपा हुआ बड़ा खतरा है। जिस कारण कैंसर, मधुमेह और हृदय रोग जैसी गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

Contents
  • समस्या की शुरुआत
  • शरीर पर वैज्ञानिक प्रभाव
  • छिपे हुए तत्व
  • समाधान और बचाव
  • निष्कर्ष 
  • FAQs

समस्या की शुरुआत

पैकेटबंद खाने में रसायनों के होने की समस्या की शुरुआत इस प्रकार है:-

  • जब शुरुआत में फैक्ट्री में बने भोजन को दूर-दराज के क्षेत्र में भेजा जाता था तो उसे खराब होने से बचाने के लिए उसमें रसायनों का प्रयोग शुरू हुआ।
  • कामकाजी महिलाओं के पास समय की कमी होने के कारण उनके पास खाना बनाने का समय नहीं होता। इन कारणों से बाजारों में “रेडी-टू-ईट मील” और इंस्टेंट फूड (चिप्स, नूडल्स आदि) की मांग बढ़ी।
  • शहरों की भागदौड़ भरी जिंदगी ने लोगों को दुकानों, ट्रेनों, बसों इत्यादि में मिलने वाली चीजें जिसे चलते फिरते खाया जा सके, को खरीदने पर मजबूर कर दिया।
  • लंबे समय तक भोजन को सुरक्षित रखने के लिए उसमें कड़े आर्टिफिशियल प्रिजर्वेटिव्स मिलाए गए। साथ ही अल्ट्रा प्रोसेस्ड खाना खाने से लोग इसके आदी होने लगे।

शरीर पर वैज्ञानिक प्रभाव

आर्टिफिशियल प्रिजर्वेटिव्स एवं अल्ट्रा प्रोसेस्ड (पैकेटबंद) खाने का हमारे शरीर के मुख्य अंगों पर काफी वैज्ञानिक प्रभाव पड़ता है, जो निम्नलिखित है:-

  • हमारे पेट के फायदेमंद बैक्टीरिया को मार देता है।
  • इसके रासायनिक प्रभावों से हमारे आंतों की अंदरूनी परत कमजोर हो जाती है, जिससे टाॅक्सिन्स सीधे खून में मिलने लगते हैं।
  • प्रोसेस्ड फूड में उपस्थित ट्रांस-फैट और कृत्रिम सामग्रियां ब्लड वेसल्स में सूजन पैदा करती हैं।
  • अजीनोमोटो (MSG) और कृत्रिम मिठास जैसे रसायन कुछ अध्ययनों के अनुसार अत्यधिक मात्रा में सेवन से सिरदर्द या संवेदनशील लोगों में असुविधा हो सकती है।
  • सोडियम आधारित आर्टिफिशियल प्रिजर्वेटिव्स (जैसे सोडियम नाइट्रेट) रक्तचाप (Blood Pressure) बढ़ाते हैं और धमनियों (Arteries) को सख्त करते हैं, जिससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ता है।

छिपे हुए तत्व

पैकेटबंद खाना के सामग्री सूची में कई ऐसे हानिकारक तत्व होते हैं, जिन्हें सीधे लिखने के बजाय अन्य (तकनीकी या आकर्षक) नामों का इस्तेमाल किया जाता है। मुख्य रूप से इस्तेमाल किए गए नाम निम्न हैं:-

  1. चीनी के नाम
  • High Fructose Corn Syrup (HFCS): HFCS का अत्यधिक सेवन मोटापा और मेटाबॉलिक समस्याओं से जुड़ा हो सकता है।
  • Maltodextrin: इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स सामान्य चीनी से भी दोगुना होता है और यह ब्लड शुगर को तुरंत बढ़ाता है।
  • Invert Sugar / Corn Sweetener: ये सभी चीनी के ही बदले हुए रूप हैं।
  1. अजीनोमोटो के नाम
  • Monosodium Glutamate (MSG): भोजन का स्वाद बढ़ाने वाला एक न्यूरोटॉक्सिन केमिकल है। 
  • Hydrolyzed Vegetable Protein (HVP)
  • Autolyzed Yeast / Yeast Extract
  • Soy Protein Isolate 
  1. ट्रांस-फैट के नाम 

हार्ट अटैक का मुख्य कारण बनने वाले इस सबसे खराब फैट को सीधे ‘Trans-fat’ नहीं लिखा जाता:

  • Partially Hydrogenated Oil: यदि सामग्री में यह लिखा है, तो इसका मतलब उसमें ट्रांस-फैट मौजूद है।
  • Interesterified Vegetable Oil: यह ट्रांस-फैट का एक नया रासायनिक रूप है, जिसके स्वास्थ्य प्रभावों पर अभी भी शोध जारी है।
  1. रासायनिक कोड

खतरनाक रसायनों के लंबे नामों को हटाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय कोडिंग सिस्टम (INS या E-numbers) का इस्तेमाल किया जाता है:

  • INS 211: सोडियम बेंजोएट (एक प्रिजर्वेटिव)
  • INS 320 / INS 321: BHA और BHT (एंटीऑक्सीडेंट के नाम पर केमिकल)
  • INS 621 / INS 635: MSG और स्वाद बढ़ाने वाले अन्य घातक रसायन।

समाधान और बचाव

प्रिजर्वेटिव्स और अल्ट्रा प्रोसेस्ड खाने से बचाव और समाधान निम्न है:-

  • घर का बना भोजन खाएं। इसमें आप फल, हरी सब्जियां और नाश्ता (मुरमुरे, भुने चने, मखाना) बनाकर खा सकते हैं।
  • अपने भोजन को स्टोर करने या पकाने के लिए कांच या स्टेनलेस स्टील के बर्तनों का प्रयोग करें। प्लास्टिक के बर्तनों का इस्तेमाल न करें।
  • पैकेटबंद खाना लेने से पहले उसकी सामग्री सूची अवश्य देखें। जिन पैकेट में ऊपर बताए गए नामों की तरह नाम लिखे हों या E-numbers (जैसे-E202, E102) या INS numbers (INS 320, INS 321, INS 211) लिखे हो, ऐसे पैकेटबंद खाने को लेने से बचें।

निष्कर्ष 

अतः पैकेटबंद खाना हमारे लिए बहुत नुकसानदायक है। कोशिश करें कि घर का बना खाना खाएं। अगर अत्यधिक मजबूरी में खरीदना पड़े तो सामग्री सूची को देखकर खरीदें। 

हानिकारक रसायन हमारे शरीर में बीमारी पैदा करते हैं इसलिए जितना अधिक हो सके, हानिकारक रसायनों से बचें। 

FAQs

Q. पैकेटबंद खाना क्या होता है?

Ans:- फैक्ट्री में प्रोसेस करके लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए पैक किया गया भोजन पैकेटबंद खाना कहलाता है।

Q. क्या प्रोसेस्ड फूड स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है?

Ans:- अत्यधिक मात्रा में प्रोसेस्ड फूड खाने से मोटापा, डायबिटीज और हृदय रोग जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है।

Q. MSG (अजीनोमोटो) क्या है?

Ans:- MSG एक स्वाद बढ़ाने वाला रसायन है, जिसका इस्तेमाल इंस्टेंट और पैकेज्ड फूड में किया जाता है।

Q. पैकेटबंद खाने में कौन-कौन से रसायन मिलाए जाते हैं?

Ans:- इनमें प्रिजर्वेटिव्स, कृत्रिम रंग, फ्लेवर एन्हांसर और ट्रांस-फैट जैसे तत्व मिलाए जा सकते हैं।

Q. पैकेटबंद खाने से कैसे बचें?

Ans:- घर का बना ताजा भोजन खाएं और खरीदने से पहले पैकेट की सामग्री सूची जरूर पढ़ें।

Share This Article
Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
BySA News
Follow:
Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.
Previous Article pcos-naam-badalkar-hua-pmos ​PCOS का नाम बदला, अब ‘PMOS’ कहलाएगी महिलाओं की यह बीमारी
Next Article Blue Zones of the World Blue Zones of the World: दुनिया की वे अनोखी जगहें जहाँ लोग 100 साल से भी ज्यादा उम्र तक स्वस्थ जीवन जीते हैं
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Popular Posts

2025 में इसरो: भारत के अब तक के सबसे रोमांचक अंतरिक्ष मिशन

भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम ने हमेशा उम्मीदों से बढ़कर प्रदर्शन किया है। 2013 याद है, जब…

By SA News

नींद नहीं, तो सुकून नहीं: शरीर और दिमाग पर असर

आज कल की भागदौड़, मोबाईल की लत और काम के टेंशन ने लोगों की नींद…

By SA News

The Cosmic Genius: Albert Einstein’s Journey & Biography

When you hear the name Albert Einstein, what comes to your mind? Well for many…

By SA News

You Might Also Like

Europe Faces Rising Heatwave Crisis and Climate Challenges
LifestyleScienceWeather

Europe Faces Rising Heatwave Crisis and Climate Challenges

By SA News
डिप्रेशन और तनाव को हराने के लिए अपनाएं ये 5 आसान कारगर उपाय
Lifestyle

डिप्रेशन और तनाव को हराने के लिए अपनाएं ये 5 आसान कारगर उपाय

By SA News
International Picnic Day 2025: जब भूख भी हँसती है और हरियाली भी गले लगती है
Lifestyle

International Picnic Day 2025: जब भूख भी हँसती है और हरियाली भी गले लगती है

By SA News
​Clear the Clouds 7 Research-Backed Strategies to Overcome Negativity and Cultivate a Positive Outlook
Lifestyle

​Clear the Clouds: 7 Research-Backed Strategies to Overcome Negativity and Cultivate a Positive Outlook

By SA News
SA NEWS LOGO SA NEWS LOGO
748KLike
340KFollow
13KPin
216KFollow
1.8MSubscribe
3KFollow

About US


Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.

Top Categories
  • Politics
  • Health
  • Tech
  • Business
  • World
Useful Links
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Copyright Notice
  • Contact Us
  • Official Website (Jagatguru Sant Rampal Ji Maharaj)

© SA News 2025 | All rights reserved.