SA NewsSA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
SA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Politics
  • Educational
  • Tech
  • History
  • Events
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Follow US
© 2024 SA News. All Rights Reserved.

Home » मध्यप्रदेश के सागर में दीवार गिरने से गई 9 मासूमों की जान

Hindi News

मध्यप्रदेश के सागर में दीवार गिरने से गई 9 मासूमों की जान

SA News
Last updated: August 5, 2024 12:57 pm
SA News
Share
मध्यप्रदेश के सागर में दीवार गिरने से गई 9 मासूमों की जान
SHARE

सागर म.प्र । रविवार  04 अगस्त 2024 मध्य प्रदेश के सागर जिले में आयोजित शिवलिंग निर्माण कार्यक्रम में मिट्टी की झज्जर दीवार भारी बारिश के कारण ध्वस्त हो गई। जिसके नीचे दब जाने से 9 मासूम बच्चों की जान चली गई। एवम् 04 बच्चो को गंभीर चोट आई। जिसके उपचार हेतु उन्हे जिला अस्पताल में दाखिल करवाया गया।

Contents
  • क्या है ये पूरा हादसा 
  • जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार के बयान

क्या है ये पूरा हादसा 

सागर के दर्दनाक हादसे में 9 बच्चों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक शाहपुर के हरदौल मंदिर में शिवलिंग निर्माण एवं भागवत कथा का आयोजन चल रहा हैं। सावन के महीने में यहां 8 से 14 साल के बच्चे भी बड़ी संख्या में शिवलिंग बनाने पहुंचे थे। वे सुबह जब शिवलिंग बना रहे थे तभी मंदिर परिसर के बाजू वाली करीब पचास साल पुरानी एक कच्ची दीवार भराभरा कर गिर गई।

यह दीवार शिवलिंग बना रहे बच्चों के ऊपर सीधी गिरी, जिससे करीब आठ बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में घायल बच्चों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। घटना के तत्काल बाद ही दीवार के मलबे को हटाने का कार्य शुरू हुआ तो इसके नीचे और दबे बच्चों को निकाला गया। स्थानीय विधायक गोपाल भार्गव ने मौके पर पहुंचकर हादसे की जानकारी ली।

जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार के बयान

इस दुखद हादसे के बाद प्रदेश मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने  एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा की, “सागर जिले के शाहपुर में आज सुबह जर्जर मकान की दीवार गिरने से 9 बच्चो की दुःखद मृत्यु से मन अत्यंत व्यथित है।  सागर जिले अंतर्गत नगर परिषद शाहपुर में जर्जर मकानों को चिन्हित करते हुए नोटिस भी जारी किए गए थे किंतु संबंधित अधिकारियों द्वारा स्थानीय प्रशासन को अवगत नही कराया गया।

इस लापरवाही में दोषी पाए गए नगर परिषद शाहपुर के प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं उपयंत्री को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। सभी प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है कि प्रदेश भर में जर्जर भवनों को चिन्हित करके विधिसम्मत कार्यवाही की जाए, जिससे इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति अब नही हो। कर्तव्य से लापरवाही को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

Share This Article
Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
BySA News
Follow:
Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.
Previous Article How to improve study Habits Improve Habits for better learning Improve Your Study Habits to Succeed
Next Article Moon's Drift to Add an Hour to Earth's Day, Study Reveals Moon’s Drift to Add an Hour to Earth’s Day, Study Reveals
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Popular Posts

बच्चों में नैतिक मूल्यों का विकास

समाज के निर्माण में नैतिक मूल्यों की अहम भूमिका होती है। ये मूल्य न केवल…

By SA News

A Gen Z Roadmap for Financial Independence and Early Retirement

The FIRE movement is catching on with young adults, especially Gen Z. They want to…

By SA News

स्वास्थ्य सेवाओं में तकनीक और आध्यात्म: आधुनिक चिकित्सा और मानसिक शांति का संगम

स्वास्थ्य मानव जीवन का सबसे महत्वपूर्ण आधार है। यदि व्यक्ति स्वस्थ होगा, तभी वह अपने…

By SA News

You Might Also Like

इंडोनेशिया स्वतंत्रता दिवस
Hindi News

Indonesia independence day 2024। इंडोनेशिया स्वतंत्रता दिवस 2024:- आज़ादी की 79 वीं वर्षगाठ पर गर्व और उत्साह”

By SA News
SC का बड़ा फैसला दहेज न लेने पर भी लगेगा 498A, हाईकोर्ट के आदेश पर रोक
Hindi News

SC का बड़ा फैसला: दहेज न लेने पर भी लगेगा 498A, हाईकोर्ट के आदेश पर रोक

By SA News
अब एक साथ दो डिग्री करना हुआ आसान
EducationalHindi News

अब एक साथ दो डिग्री करना हुआ आसान: नए नियम, फायदे और जरूरी सावधानियां

By SA News
Metro Network in India भारत का मेट्रो नेटवर्क अब दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा 23 शहरों में मेट्रो सेवाएं शुरू
Hindi NewsLifestyleTravel

Metro Network in India: भारत का मेट्रो नेटवर्क अब दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा: 23 शहरों में मेट्रो सेवाएं शुरू

By SA News
SA NEWS LOGO SA NEWS LOGO
748KLike
340KFollow
13KPin
216KFollow
1.8MSubscribe
3KFollow

About US


Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.

Top Categories
  • Politics
  • Health
  • Tech
  • Business
  • World
Useful Links
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Copyright Notice
  • Contact Us
  • Official Website (Jagatguru Sant Rampal Ji Maharaj)

© SA News 2025 | All rights reserved.