SA NewsSA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
SA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Politics
  • Educational
  • Tech
  • History
  • Events
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Follow US
© 2024 SA News. All Rights Reserved.

Home » मेटा का नया एआई टूल अब दुनिया भर में लागू, फर्जी जन्मतिथि डालकर सोशल मीडिया चलाने वाले बच्चों के अकाउंट मिनटों में होंगे बंद

TechWorld

मेटा का नया एआई टूल अब दुनिया भर में लागू, फर्जी जन्मतिथि डालकर सोशल मीडिया चलाने वाले बच्चों के अकाउंट मिनटों में होंगे बंद

SA News
Last updated: November 24, 2026 4:28 pm
SA News
Share
मेटा का नया एआई टूल
SHARE

सोशल मीडिया पर कम उम्र के बच्चों की बढ़ती मौजूदगी और ऑनलाइन सुरक्षा की चिंताओं के बीच मेटा ने एक बेहद निर्णायक कदम उठाया है। चुनिंदा देशों से शुरू किए गए अपने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित एज डिटेक्शन सिस्टम को कंपनी ने अब पूरी दुनिया के इंस्टाग्राम यूज़र्स के लिए लागू कर दिया है। यह आधुनिक तकनीक उन बच्चों को मिनटों में पकड़ लेगी जिनकी उम्र 13 साल से कम है लेकिन उन्होंने फर्जी बर्थडे डालकर अपना अकाउंट बना लिया है। मेटा के ताजा ऐलान के अनुसार इंस्टाग्राम पर वैश्विक शुरुआत के बाद इस साल के अंत तक इसी तकनीक को फेसबुक और थ्रेड्स पर भी विस्तारित करने की तैयारी है।

Contents
  • मेटा का नया एआई टूल से जुड़े मुख्य बिंदु:
  • कैसे पहचानता है एआई यूज़र की असली उम्र
  • गलत उम्र पकड़े जाने पर कार्रवाई
  • टीन अकाउंट के सुरक्षा नियम 
  • भारत के लिए खास बदलाव
  • ग्लोबल अपडेट और बढ़ता कानूनी दबाव
  • मेटा का नया एआई टूल से जुड़े प्रश्न:

मेटा का नया एआई टूल से जुड़े मुख्य बिंदु:

  • दुनिया भर में लागू हुआ एआई पहरा। मेटा का एआई एज डिटेक्शन टूल इंस्टाग्राम यूज़र्स के लिए सक्रिय। 
  • पोस्ट से लेकर वीडियो विजुअल के पैटर्न पर पैनी नजर। फर्जी जन्मतिथि का खेल अब खत्म। 
  • 13 साल से कम उम्र का शक होते ही अकाउंट होगा तुरंत सस्पेंड।
  • भारतीय माता पिता को मिला नया कंट्रोल। 16 से कम उम्र के बच्चे बिना अभिभावक की मंजूरी सेटिंग्स नहीं बदल सकते।
  • मेटा ने यूट्यूब व टिकटॉक से भी ऐसे ही कड़े नियम अपनाने  की मांग की है।।

कैसे पहचानता है एआई यूज़र की असली उम्र

अब तक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उम्र की जांच केवल साइन अप के समय डाली गई जन्मतिथि तक सीमित थी। मेटा का नया सिस्टम इस पुरानी व्यवस्था को बदलकर मल्टी लेयर जांच पर काम करता है। कंपनी का एआई अब प्रोफाइल में लिखे बायो, पोस्ट के कैप्शन, स्कूल या क्लास से जुड़े संकेतों और यह भी देखता है कि यूजजर किस तरह के अकाउंट्स के साथ सबसे अधिक बातचीत करता है।

टेक्स्ट संकेतों के अलावा चुनिंदा क्षेत्रों में यह तकनीक फोटो और वीडियो के विजुअल पैटर्न का भी विश्लेषण करती है। इसमें शरीर की बनावट, लंबाई और अन्य सामान्य शारीरिक संकेतों के आधार पर आयु वर्ग का अनुमान लगाया जाता है। प्राइवेसी की चिंताओं को दूर करते हुए मेटा ने साफ किया है कि यह फेशियल रिकग्निशन तकनीक नहीं है। यह सिस्टम किसी का फेशियल फिंगरप्रिंट नहीं बनाता और न ही किसी की निजी पहचान उजागर करता है, बल्कि सिर्फ सामान्य आयु वर्ग का अंदाज़ा लगाता है।

गलत उम्र पकड़े जाने पर कार्रवाई

इस नए सिस्टम के तहत नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त एक्शन लिया जा रहा है। अगर एआई को संदेह होता है कि कोई अकाउंट 13 साल से कम उम्र के बच्चे का है, तो उसे तुरंत सस्पेंड या डीएक्टिवेट कर दिया जाएगा। यदि अकाउंट धारक को लगता है कि यह कार्रवाई गलती से हुई है, तो वह नया अकाउंट बनाने के बजाय आधिकारिक अपील कर सकता है। उम्र साबित करने के लिए यूज़र को सरकारी पहचान पत्र जमा करना होगा या योटी के फेशियल एज एस्टिमेशन टूल से वेरिफिकेशन पूरा करना होगा। निर्धारित समय में उम्र साबित न कर पाने पर अकाउंट हमेशा के लिए डिलीट कर दिया जाएगा।

दूसरी ओर 13 से 17 साल के ऐसे किशोर जिन्होंने पाबंदियों से बचने के लिए खुद को 18 साल से अधिक का बताया है, उनका अकाउंट बंद नहीं किया जाएगा। इसके बजाय एआई उन्हें बिना किसी पूर्व सूचना के सीधे टीन अकाउंट मोड में ट्रांसफर कर देगा। यदि कोई किशोर अपनी जन्मतिथि बदलकर 18 से ऊपर करने की कोशिश करता है, तो वहां भी आईडी वेरिफिकेशन अनिवार्य होगा।

टीन अकाउंट के सुरक्षा नियम 

टीन अकाउंट में शिफ्ट होते ही किशोरों की प्रोफाइल अपने आप प्राइवेट हो जाती है। इसमें अनजान लोगों के डायरेक्ट मैसेज ब्लॉक रहते हैं, संवेदनशील कंटेंट की पहुंच सीमित कर दी जाती है और अभद्र कमेंट्स को हिडन वर्ड्स फीचर के जरिए छिपा दिया जाता है। सबसे अहम नियम यह है कि 16 साल से कम उम्र के यूजर्स अपने माता पिता की अनुमति के बिना इन सुरक्षा सेटिंग्स में कोई बदलाव नहीं कर सकते।

भारत के लिए खास बदलाव

भारत के संदर्भ में भी मेटा ने हाल ही में कई बड़े सुरक्षा बदलाव किए हैं। देश में इंस्टाग्राम, फेसबुक और मैसेंजर पर किशोरों के लिए डिफॉल्ट रूप से 13 प्लस कंटेंट सेटिंग लागू कर दी गई है। इसके साथ ही मेटा फैमिली सेंटर के ज़रिए भारतीय माता पिता के लिए नए पैरेंटल सुपरविजन अलर्ट्स भी शुरू किए गए हैं, जिससे वे बच्चों के स्क्रीन टाइम और ऑनलाइन गतिविधियों पर बेहतर नज़र रख सकें। मेटा ने यह भी बताया कि भारत में रिकमेंडेड कंटेंट के सुरक्षा मानकों को कड़ा करने के बाद पिछले एक साल में आपत्तिजनक पोस्ट की शिकायतों में लगभग आधी कमी आई है।

ग्लोबल अपडेट और बढ़ता कानूनी दबाव

मेटा द्वारा इस तकनीक को इतनी तेजी से दुनिया भर में लागू करने के पीछे बढ़ता वैश्विक और कानूनी दबाव एक बड़ी वजह है। अमेरिका के 52 अटॉर्नी जनरल के साथ हुए उस समझौते का हिस्सा है, जिसमें मेटा ने 13 साल से कम उम्र के बच्चों, किशोरों और वयस्कों की सटीक पहचान करने की प्रतिबद्धता जताई थी। इसी महीने से अमेरिका में माता पिता को इंस्टाग्राम ऐप के भीतर विशेष नोटिफिकेशन भी भेजे जा रहे हैं, ताकि वे अपने बच्चों की सही उम्र सुनिश्चित कर सकें। 

इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया में मेटा ने उम्र की सटीक पहचान के लिए एप्पल के एज रेंज सिग्नल का इस्तेमाल अतिरिक्त सुरक्षा परत के रूप में शुरू किया है। मेटा का मानना है कि बच्चों की सुरक्षा केवल एक ऐप की ज़िम्मेदारी नहीं है, इसलिए कंपनी ने यूट्यूब और टिकटॉक जैसे अन्य बड़े प्लेटफॉर्म्स से भी इसी तरह के सख्त एज वेरिफिकेशन मानक अपनाने की अपील की है।

मेटा का नया एआई टूल से जुड़े प्रश्न:

1. मेटा ने एज डिटेक्शन टूल को लेकर क्या नया अपडेट दिया है।

मेटा ने अपना एआई एज डिटेक्शन सिस्टम अब दुनिया भर के इंस्टाग्राम यूज़र्स के लिए लागू कर दिया है, जल्द ही इसे फेसबुक व थ्रेड्स पर भी शुरू करने की तैयारी है।

2. क्या मेटा का यह नया एआई टूल फेशियल रिकग्निशन तकनीक का इस्तेमाल करता है।

नहीं, यह फेशियल रिकग्निशन नहीं है और न ही किसी व्यक्ति की पहचान करता है, बल्कि केवल सामान्य संकेतों से आयु वर्ग का अनुमान लगाता है।

3. अगर किसी वयस्क का अकाउंट गलती से टीन मोड में चला जाए या बंद हो जाए तो क्या करें।

यूज़र सरकारी पहचान पत्र या योटी के फेशियल एज एस्टिमेशन टूल के ज़रिए अपनी सही उम्र साबित करके अकाउंट वापस सामान्य कर सकता है।

4. 13 से 17 साल के यूज़र्स के लिए टीन अकाउंट में क्या खास पाबंदियां होती हैं।

इसमें प्रोफाइल डिफॉल्ट रूप से प्राइवेट रहती है, अनजान लोगों के मैसेज बंद रहते हैं और 16 साल से कम उम्र के बच्चे माता पिता की अनुमति के बिना सेटिंग नहीं बदल सकते।

5. भारत के यूज़र्स के लिए मेटा ने हाल ही में क्या नए सुरक्षा कदम उठाए हैं।

भारत में किशोरों के लिए डिफॉल्ट 13 प्लस कंटेंट सेटिंग लागू की गई है और माता पिता के लिए फैमिली सेंटर में नए सुपरविजन अलर्ट्स शुरू किए गए हैं।

Share This Article
Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
BySA News
Follow:
Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.
Previous Article Census 2027 Noida Census 2027 Goes Digital in Noida: Self-Enumeration Opens Until November 30, Over 2,700 Officials Deployed
Next Article CAG रिपोर्ट में BIS हॉलमार्क वाला नकली सोना की निगरानी पर सवाल देश में बिक रहा हॉलमार्क वाला नकली सोना CAG रिपोर्ट में खुलासा, BIS की निगरानी व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Popular Posts

70-Year-Old Waterlogging Crisis in Nangla Dadu: Solar System from Sant Rampal Ji Maharaj Brings New Hope for Farmers

Nangla Dadu village, located in the Kama tehsil of Deeg district, Rajasthan, had been struggling…

By SA News

More Than Just a Free Stay in New Delhi: Satlok Ashram Mundka Offers a Life-Changing Escape

Free Stay in New Delhi: Residents of cities in India, especially the metros, are often…

By SA News

Maharashtra Day 2025: A Tribute To Its Rich Cultural Heritage & Collective Struggle

Maharashtra Day 2025: Did you know? Two occasions from different origins, both symbolising the deepest…

By SA News

You Might Also Like

Creation Story of the Internet | Genesis and Full History
HistoryTech

Creation Story of the Internet | Genesis and Full History

By SA News
Tech For Environmental Sustainability Can Green Technology Save A Perishable Planet
NatureTech

Tech For Environmental Sustainability: Can Green Technology Save A Perishable Planet?

By SA News
अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने ईरान-इस्राइल तनाव पर प्रतिक्रिया दी
World

अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने ईरान-इस्राइल तनाव पर प्रतिक्रिया दी

By SA News
Meta AI Unveils WhatsApp Business Future @ Meta Conversations 2026
Tech

WhatsApp Business Updates 2026: How Meta Is Turning WhatsApp Into an AI-Powered Business Platform

By Aditi Parab
SA NEWS LOGO SA NEWS LOGO
748KLike
340KFollow
13KPin
216KFollow
1.8MSubscribe
3KFollow

About US


Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.

Top Categories
  • Politics
  • Health
  • Tech
  • Business
  • World
Useful Links
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Copyright Notice
  • Contact Us
  • Official Website (Jagatguru Sant Rampal Ji Maharaj)

© SA News 2027| All rights reserved.