SA NewsSA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
SA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Politics
  • Educational
  • Tech
  • History
  • Events
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Follow US
© 2024 SA News. All Rights Reserved.

Home » मनीषा हत्याकांड में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आया नया मोड़, जस्टिस फॉर मनीषा की मांग

Local

मनीषा हत्याकांड में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आया नया मोड़, जस्टिस फॉर मनीषा की मांग

SA News
Last updated: August 19, 2025 1:18 pm
SA News
Share
मनीषा हत्याकांड में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आया नया मोड़, जस्टिस फॉर मनीषा की मांग
SHARE

मनीषा हत्याकांड में एक और नई जानकारी मिली है। 11 अगस्त सुबह को हर रोज की तरह 19 वर्षीय महिला शिक्षिका मनीषा अपने घर से सिंघानी प्ले स्कूल के लिए निकली थी। जब शाम तक मनीषा घर नहीं लौटी तब परिजनों ने उसे बहुत ढूंढा परंतु उसका कोई सुराग नहीं मिला। 13 अगस्त को मनीषा का शव क्षत विक्षत हालत में मिला था।

Contents
  • क्या कहती है पोस्टमार्टम रिपोर्ट ?
  • पुलिस के खिलाफ की गई है सख्त कार्यवाही  
  • किस हाल में मिला शव ?
  • सुसाइड नोट पर परिवार ने उठाया सवाल 
  • मनीषा ने पिता को किया था कॉल
  • जस्टिस फॉर मनीषा की मांग
  • सत भक्ति से मिलते है लाभ 

क्या कहती है पोस्टमार्टम रिपोर्ट ?

पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से चार अहम बातें स्पष्ट हो गई हैं। रोहतक के पीजीआईएमएस (PGIMS) में तीन डॉक्टरों के बोर्ड द्वारा किए गए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में चौंकाने वाले तथ्य उजागर हुए हैं।

  • पहली, मनीषा के शरीर में “मोनोक्रोटोफॉस” नामक कीटनाशक के अंश मिले हैं।
  • दूसरी, मनीषा के शरीर पर कोई भी सीमन नहीं मिला है, जिससे दुष्कर्म की कोई बात सामने नहीं आई है।
  • तीसरी, यही कि मनीषा के चेहरे पर कोई भी एसिड या केमिकल नहीं मिला है।
  • चौथी बात, मनीषा की मौत के बाद ही उसके शरीर के अंग गायब हुए हैं, जैसे कि जंगली जानवरों द्वारा नोचकर खा लिए गए हों।
  • मनीषा के सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग भी मैच हो गई है।

पीजीआईएमएस (PGIMS) के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. कुंडल मित्तल ने बताया कि शरीर पर किसी भी तरह के स्ट्रगल मार्क्स (संघर्ष के निशान) नहीं मिले हैं। वहीं यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि जहर मनीषा को जबरन खिलाया गया था या स्वयं लिया गया था। इस संबंध में कुछ और रिपोर्ट आना बाकी हैं। उसके बाद ही अंतिम निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकेगा।

पुलिस के खिलाफ की गई है सख्त कार्यवाही  

पुलिस के बुरे वर्ताव के बाद भिवानी के एसपी मनवीर सिंह का तबादला कर, लोहारू थाने के चार पुलिसकर्मियों को भी सस्पेंड कर दिया गया है।  नए एसपी भिवानी पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार का कहना है कि मनीषा की मौत मामले में पुलिस विस्तृत जांच कर रही है। हालांकि इस मामले में अभी तक पुलिस किसी निष्कर्ष तक नहीं पहुंची है। पुलिस ने लैब से बिसरा जांच रिपोर्ट परिजनों को भी दे दी है।

हालांकि, परिजनों के पुलिस को लेकर कुछ सवाल हैं, परंतु पुलिस ने कहा कि इस मामले में परिजनों की पूरी संतुष्टि की जाएगी। पुलिस की जांच अभी बंद नहीं हुई है। पुलिस इस मामले के हर पहलू से जांच कर तह तक जाना चाहती है।

किस हाल में मिला शव ?

11 अगस्त सुबह जब मनीषा अपने घर से प्ले स्कूल के लिए निकली, तो शाम को वापस न लौटने पर परिवार वाले उसकी तलाश करने लगे। किसी प्रकार की कोई भी सूचना न मिलने पर परिवार वाले लोहारू थाने में शिकायत दर्ज करवाने गए, परंतु पुलिस ने कोई केस दर्ज नहीं किया। मनीषा की तलाश करने की बजाय पुलिस ने मनीषा के चरित्र पर ही सवाल उठाया। उसके बाद निराश परिवार वापस घर लौट आया। 

Also Read: लखनऊ हत्याकांडः पोस्टमार्टम रिपोर्ट से उजागर हुई बाप-बेटे की क्रूरता

फिर 13 अगस्त की सुबह सिंघानी नगर के पास किसी ने शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस द्वारा परिवार को सूचना मिलने पर परिवार मौके पर पहुंचा, तो उन्होंने शव की पहचान अपनी बेटी मनीषा के रूप में की। मनीषा का गला कटा हुआ था, चेहरा भी पहचान में नहीं आ रहा था और उसकी दोनों आंखें भी गायब थीं। मनीषा की पूरी गर्दन ही धड़ से अलग थी, मात्र 5 इंच ही गर्दन धड़ से जुड़ी थी, मानो किसी जानवर ने खाया हो। कपड़े भी फटे थे। वहीं वारदात स्थल के पास ही मनीषा का दुपट्टा और जूती भी पड़ी थी।

सुसाइड नोट पर परिवार ने उठाया सवाल 

मनीषा की मौत के 5 दिन बाद परिवार को सोशल मीडिया के माध्यम से सोमवार को पता चला कि पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। परिवार वालों ने सुसाइड नोट मिलने की इस बात पर सवाल उठाया और मीडिया के सामने मनीषा के दादा रामकिशन ने भी अपना बयान दिया। रामकिशन जी ने बताया कि पोती सारी बातें घर पर साझा करती थी। उन्होंने मीडिया में बताया कि पोती मनीषा 3 साल का नर्सिंग कोर्स करना चाहती थी और मैंने उसे कोर्स के लिए खर्चा देने की बात भी कही थी।

मनीषा के परिवार वालों ने यह भी कहा कि अगर सुसाइड थ्योरी सही है, तो मनीषा अपना गला कैसे काट सकती है? अपने ही चेहरे पर तेजाब कैसे छिड़क सकती है? परिवार वालों ने यह सवाल भी उठाया कि सुसाइड नोट मनीषा के मरने से पहले या तुरंत बाद न तो परिवार वालों को और न ही पुलिस वालों को पता चला, तो फिर 5 दिन बाद यह सुसाइड नोट कहां से आया? वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने भी दावा किया है कि मनीषा की हैंडराइटिंग सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग के साथ मेल खाती है।

मनीषा ने पिता को किया था कॉल

मनीषा ने शाम को अपने पिता संजय को कॉल किया था, परंतु पिता कॉल नहीं उठा पाए। वहीं 10 सेकंड के बाद पिता ने मनीषा को कॉल किया, तो मनीषा का मोबाइल फोन स्विच ऑफ बताने लगा। पिता को अपनी बेटी के मुसीबत में होने की शंका हुई, तो वे लोहारू से फौरन बस पकड़कर सिंघानी आ गए। वहां पिता संजय ने 112 नंबर पर पुलिस को कॉल किया। पुलिस आई, उसके बाद जब वे कॉलेज गए, तो कॉलेज वालों ने मना कर दिया कि यहां मनीषा नहीं आई है।

परिजनों ने सीसीटीवी कैमरा दिखाने के लिए कहा, तो कॉलेज ने मना कर दिया। कहा कि जब 13 अगस्त को प्रिंसिपल आएंगे, तब सीसीटीवी दिखा देंगे। परिजनों ने आरोप लगाया कि सीसीटीवी फुटेज से छेड़छाड़ की गई है।

जस्टिस फॉर मनीषा की मांग

मनीषा की बॉडी के पोस्टमार्टम से संतुष्ट न होने पर परिवार और गांव के लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। लोगों ने चक्का जाम की भी चेतावनी दी है। क्षेत्र के अलग-अलग संगठनों के लोग पहुंचे और भारी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं। कांग्रेस के विधायक राजीव फ्रिटिया, पूर्व विधायक सोमवीर सिंह, कांग्रेस के जिला प्रधान अनिरुद्ध चौधरी, भारतीय किसान यूनियन के युवा प्रदेश अध्यक्ष रवि आजाद और भाजपा नेता वरुण ने भी मनीषा को न्याय दिलाने की सरकार से मांग की।

वहीं खाप पंचायत ने भी बयान दिया कि अगर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो सर्व खाप महापंचायत बुलाकर कड़े फैसले लिए जाएंगे। भिवानी के व्यापारियों और युवकों ने कैंडल मार्च कर इंसाफ की मांग की और कहा कि बाजार बंद कर देंगे। वहीं महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने कहा कि असली गुनहगार की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए। हरियाणा की सिंचाई एवं महिला बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि राज्यसभा सांसद किरण चौधरी की मुख्यमंत्री से बात भी हो चुकी है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा।

चरखी दादरी में कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने शहर की सड़कों पर मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया और कहा कि आरोपियों को फांसी की सजा दी जाए।

भिवानी की आशा वर्कर्स यूनियन की महिलाएं सड़क पर उतरीं और यूनियन की नेता सरेखा ने कहा कि मनीषा के साथ दरिंदगी हुई है, आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए।

सत भक्ति से मिलते है लाभ 

परमात्मा की भक्ति से जीव को कष्टों से राहत मिलती है। फिर चाहे वह कोई भी कष्ट हो शारीरिक, मानसिक या आत्मिक। वर्तमान समय में संत रामपाल जी महाराज सतभक्ति (समस्त धर्मों के पवित्र सतग्रंथों के अनुसार) प्रदान करवा रहे हैं, जिस सत्य भक्ति से प्रारब्ध के कर्म भी नहीं भोगने पड़ते और घोर से घोर अपराध भी परमात्मा क्षमा कर देते हैं। अधिक जानकारी के लिए सुनें मंगल प्रवचन रोजाना साधना टीवी पर शाम 7:30 बजे।

Share This Article
Email Copy Link Print
What do you think?
Love3
Sad16
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
BySA News
Follow:
Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.
Previous Article डिस्ट्रैक्शन से कैसे बचें? – डिजिटल डिटॉक्स की ज़रूरत डिस्ट्रैक्शन से कैसे बचें? – डिजिटल डिटॉक्स की ज़रूरत
Next Article World Photography Day फोटोग्राफी – वो कला जो खामोशी में भी बोल उठती है World Photography Day: फोटोग्राफी – वो कला जो खामोशी में भी बोल उठती है
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Popular Posts

Microlearning Explained: The Smartest Training Strategy for 2026 Workplaces

In today’s fast-paced world, traditional training methods can feel outdated - long sessions, dense material,…

By SA News

Which is the Best Laptop in India 2026-27? Top Models Compared

Selecting the best laptop in India in 2026-27 is no longer just about style or…

By Aditi Parab

Earth’s Rotation Day 2025: जानिए तिथि, इतिहास, थीम और महत्त्व 

हर साल 8 जनवरी को पृथ्वी का घूर्णन दिवस मनाया जाता है।यह दिवस फ्रांसीसी के…

By SA News

You Might Also Like

Informal Housing in Indian Cities: Lessons from the Satya Niketan Collapse
Local

Informal Housing in Indian Cities: Lessons from the Satya Niketan Collapse

By SA News
भारत में पहली बार पकड़ी गई Captagon
Local

भारत में पहली बार पकड़ी गई Captagon, 182 करोड़ की खेप ने बढ़ाई सुरक्षा एजेंसियों की चिंता

By SA News
पंजाब-चंडीगढ़ सीमा पर आशा वर्कर्स का बड़ा प्रदर्शन
Local

पंजाब-चंडीगढ़ सीमा पर आशा वर्कर्स का बड़ा प्रदर्शन

By SA News
सत्ता की बागडोर, जाएगी किस ओर महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे कल 
LocalPolitics

सत्ता की बागडोर, जाएगी किस ओर: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे कल 

By SA News
SA NEWS LOGO SA NEWS LOGO
748KLike
340KFollow
13KPin
216KFollow
1.8MSubscribe
3KFollow

About US


Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.

Top Categories
  • Politics
  • Health
  • Tech
  • Business
  • World
Useful Links
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Copyright Notice
  • Contact Us
  • Official Website (Jagatguru Sant Rampal Ji Maharaj)

© SA News 2027| All rights reserved.