SA NewsSA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
SA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Politics
  • Educational
  • Tech
  • History
  • Events
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Follow US
© 2024 SA News. All Rights Reserved.

Home » मंडी में मस्जिद के विरोध के बाद तनाव बढ़ा

Local

मंडी में मस्जिद के विरोध के बाद तनाव बढ़ा

SA News
Last updated: September 14, 2024 1:58 pm
SA News
Share
मंडी में मस्जिद के विरोध के बाद तनाव बढ़ा
SHARE

शिमला के संजौली में मस्जिद से जुड़े विवाद के बाद अब हिमाचल प्रदेश के मंडी के जेल रोड पर मस्जिद में अवैध निर्माण को लेकर तनाव उत्पन्न हो गया है। हिंदू संगठनों ने शुक्रवार को मंडी में प्रदर्शन का आह्वान किया, जिसके चलते उनके समर्थक सड़कों पर उतर आए हैं। गुरुवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मस्जिद के अवैध निर्माण को स्वयं तोड़ना शुरू कर दिया था, बावजूद इसके, विरोध प्रदर्शन जारी है। शुक्रवार को सुबह 11 बजे सेरी मंच पर प्रदर्शनकारी एकत्रित होकर प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए वाटर कैनन का भी उपयोग किया गया है।

Contents
  • मुख्य बिंदु
  • मस्जिद विवाद पर मुख्यमंत्री सुक्खू का बयान
  • वह महापुरुष जो मानवता को नई राह दिखा रहे हैं

मुख्य बिंदु

●     मस्जिद विवाद पर मुख्यमंत्री सुक्खू का बयान

●     प्रशासन की कार्रवाई जारी

●     मंडी प्रशासन ने हालात को देखते हुए लागू की गई धारा 144

●      बीएनएसएस की धारा 163 भी लागू की गई है।

●     भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए हैं और शहर के चारों ओर बैरिकेडिंग कर दी गई है।

●     मस्जिद के पास सुरक्षा बढ़ा दी गई है

●     शहर में प्रवेश करने वाले वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है। मंडी के जिला प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

मंडी के डीसी अपूर्व देवगन ने कहा कि प्रशासन कानून और नियमों के अनुसार कार्रवाई कर रहा है, ऐसे में इस प्रकार के धरना-प्रदर्शन का कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने बताया कि मंडी के सात वार्डों में बीएनएसएस की धारा 163 लागू की गई है। यदि कोई उपद्रव या अशांति फैलाने की कोशिश करेगा, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मस्जिद विवाद पर मुख्यमंत्री सुक्खू का बयान

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंडी मस्जिद विवाद पर कहा है कि राज्य में अवैध निर्माण स्वीकार्य नहीं है, और इस मसले पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश एक शांति प्रिय राज्य है, जहां सभी धर्मों का सम्मान होता है। इस विवाद को सुलझाने के लिए एक कमेटी बनाई जाएगी, ताकि सभी पहलुओं का ध्यान रखकर न्यायिक प्रक्रिया अपनाई जा सके। उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि किसी भी धर्म या समुदाय की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाई जाएगी।

वह महापुरुष जो मानवता को नई राह दिखा रहे हैं

संत रामपाल जी महाराज का मानना है कि सभी धर्मों के लोग एक ही परमात्मा की संतान हैं, और परमात्मा का वास्तविक ज्ञान प्राप्त करने से ही शांति स्थापित हो सकती है। उनका संदेश है कि धर्म के नाम पर लड़ाई-झगड़ा निरर्थक है, क्योंकि सभी धर्मों के शास्त्र एक ही परमेश्वर की ओर इशारा करते हैं। वे कहते हैं कि धार्मिक ग्रंथों का सही अर्थ समझकर और उनका पालन करके ही समाज में शांति और सौहार्द्र स्थापित किया जा सकता है। उनकी शिक्षाएं जाति, धर्म, और संप्रदाय के भेदभाव से ऊपर उठकर सभी को एक ही सच्चे गुरु की शरण में जाने का मार्ग दिखाती हैं, जिससे आपसी प्रेम, भाईचारा, और सद्भावना बढ़ती है।

Share This Article
Email Copy Link Print
What do you think?
Love2
Sad0
Happy1
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
BySA News
Follow:
Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.
Previous Article चंडीगढ़ धमाका खालिस्तानी षड्यंत्र का पर्दाफाश, अमेरिका-पाक कनेक्शन उजागर चंडीगढ़ धमाका: खालिस्तानी षड्यंत्र का पर्दाफाश, अमेरिका-पाक कनेक्शन उजागर
Next Article Mastering Sales Strategies 15 Effective Sales Techniques You Need to Know Mastering Sales Strategies: 15 Effective Sales Techniques You Need to Know
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Popular Posts

COP29: Shaping the Future of Global Climate Action

COP29: The 29th United Nations Climate Change Conference, known as COP 29, is set to…

By SA News

MRFA डील: भारत की सबसे बड़ी फाइटर जेट खरीद योजना आगे बढ़ी

MRFA डील: भारत फ्रांस से 114 नए राफेल फाइटर जेट खरीद रहा है। दरअसल आपको…

By SA News

Factory 4.0: How AI is Reshaping Manufacturing Jobs and Workforce Skills

Manufacturing, once defined by blue-collar labor and mechanical repetition, is now undergoing its biggest transformation…

By SA News

You Might Also Like

Satgama Khap Park in Baland, Rohtak Gets a Grand Main Gate Through the Initiative of Sant Rampal Ji Maharaj
LocalSocial Welfare Work

A New Benchmark of Public Service in Baland Village, Rohtak: Sant Rampal Ji Maharaj Facilitates the Construction of a Grand Main Gate for Satgama Khap Chabutra Park

By SA News
Informal Housing in Indian Cities: Lessons from the Satya Niketan Collapse
Local

Informal Housing in Indian Cities: Lessons from the Satya Niketan Collapse

By SA News
DTC में पिंक टिकट बंद, अब स्मार्ट कार्ड से हो सकेगा मुफ्त सफर
LocalTravel

DTC में पिंक टिकट बंद, अब स्मार्ट कार्ड से हो सकेगा मुफ्त सफर

By SA News
भारत का 58वां बाघ रिज़र्व मध्य प्रदेश का माधव राष्ट्रीय उद्यान राज्य का 9वां टाइगर रिज़र्व घोषित
Local

भारत का 58वां बाघ रिज़र्व: मध्य प्रदेश का माधव राष्ट्रीय उद्यान राज्य का 9वां टाइगर रिज़र्व घोषित

By SA News
SA NEWS LOGO SA NEWS LOGO
748KLike
340KFollow
13KPin
216KFollow
1.8MSubscribe
3KFollow

About US


Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.

Top Categories
  • Politics
  • Health
  • Tech
  • Business
  • World
Useful Links
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Copyright Notice
  • Contact Us
  • Official Website (Jagatguru Sant Rampal Ji Maharaj)

© SA News 2027| All rights reserved.