SA NewsSA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
SA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Politics
  • Educational
  • Tech
  • History
  • Events
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Follow US
© 2024 SA News. All Rights Reserved.

Home » ममता कुलकर्णी की महामंडलेश्वर पदवी रद्द, किन्‍नर अखाड़े में बढ़ा विवाद पदवी देने वाली लक्ष्‍मी नारायण पर भी लिया एक्शन

Bollywood

ममता कुलकर्णी की महामंडलेश्वर पदवी रद्द, किन्‍नर अखाड़े में बढ़ा विवाद पदवी देने वाली लक्ष्‍मी नारायण पर भी लिया एक्शन

SA News
Last updated: February 1, 2025 1:01 pm
SA News
Share
ममता कुलकर्णी की महामंडलेश्वर पदवी रद्द
SHARE

प्रयागराज: बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर की पदवी दिए जाने के बाद किन्नर अखाड़े में विवाद गहरा गया है। अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजयदास ने इस पदवी को वापस ले लिया है, जिससे अब ममता कुलकर्णी इस पद पर नहीं रहेंगी। इसके साथ ही, उन्हें महामंडलेश्वर घोषित करने वाली आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को भी अखाड़े से अलग कर दिया गया है। अब वे भी अपने पद पर नहीं रहेंगी।

Contents
  • मुख्य बिंदु:- ममता कुलकर्णी का महामंडलेश्वर बनने विवाद 
  • ऋषि अजयदास ने लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को पद से मुक्त किया
  • ऋषि अजयदास ने कहा किन्नर अखाड़े के प्रतीकों के साथ की गई छेड़छाड़
  • महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी के खिलाफ कार्रवाई
  • महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी का पलटवार, अजय दास के आरोपों को बताया निराधार

मुख्य बिंदु:- ममता कुलकर्णी का महामंडलेश्वर बनने विवाद 

  • ऋषि अजयदास ने लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को महामंडलेश्वर पद से विमुक्त किया।
  • अजयदास ने जताई आपत्ति: किन्नर अखाड़े के मूल पहचान से छेड़खान।
  • महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी के खिलाफ कारवाई।
  • लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने ऋषि अजय दास के आरोपों को बताया निराधार, किया पलटवार।

ऋषि अजयदास ने लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को पद से मुक्त किया

किन्नर अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजयदास ने घोषणा करते हुए बताया कि उज्जैन कुंभ 2015-16 में आचार्य महामंडलेश्वर के रूप में नियुक्त लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को उनके पद से हटा दिया गया है। उनका कहना है कि यह पद उन्हें धार्मिक प्रचार-प्रसार और किन्नर समाज के उत्थान के उद्देश्य से दिया गया था, लेकिन वे अपने मार्ग से भटक गई हैं।

ऋषि अजयदास के अनुसार, बिना उनकी सहमति के 2019 प्रयागराज कुंभ में जूना अखाड़े के साथ एक लिखित अनुबंध किया गया, जिसे उन्होंने अनैतिक और कानूनी रूप से गलत बताया। उन्होंने इसे एक तरह की धोखाधड़ी करार देते हुए कहा कि संस्थापक की सहमति और हस्ताक्षर के बिना यह अनुबंध वैध नहीं माना जा सकता। उन्होंने यह भी कहा कि इस समझौते में जूना अखाड़े ने किन्नर अखाड़े को मान्यता दी, जिससे यह स्पष्ट होता है कि सनातन धर्म में 13 नहीं, बल्कि 14 अखाड़े स्वीकार किए गए हैं।

ऋषि अजयदास ने आगे कहा कि आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने न केवल असंवैधानिक निर्णय लिया, बल्कि सनातन धर्म और देशहित की परंपराओं को भी दरकिनार कर दिया। उन्होंने फिल्मी दुनिया से जुड़ी ममता कुलकर्णी, जिनका नाम विवादों में रह चुका है, को बिना धार्मिक रीति-रिवाजों और अखाड़े की परंपराओं का पालन किए सीधे महामंडलेश्वर की उपाधि प्रदान कर दी।

ऋषि अजयदास ने कहा किन्नर अखाड़े के प्रतीकों के साथ की गई छेड़छाड़

ऋषि अजयदास ने आगे कहा कि किन्नर अखाड़े के नाम पर जूना अखाड़े के साथ अवैध अनुबंध किया गया, जिससे अखाड़े के प्रतीक चिन्हों को भी नुकसान पहुंचाया गया है। उनका आरोप है कि न तो ये लोग जूना अखाड़े की परंपराओं का पालन कर रहे हैं और न ही किन्नर अखाड़े के मूल सिद्धांतों का उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि किन्नर अखाड़े की स्थापना के समय गले में वैजयंती माला धारण कराई गई थी, जो श्रृंगार का प्रतीक मानी जाती है, लेकिन इसे छोड़कर अब रुद्राक्ष की माला अपनाई गई है, जो संन्यास का प्रतीक होती है। ऋषि अजयदास के अनुसार, बिना मुंडन संस्कार के संन्यास मान्य नहीं होता, इसलिए यह समाज और सनातन धर्म प्रेमियों के साथ एक प्रकार का छलावा है।

हालांकि आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने इस निर्णय को अनुचित बताया है। कहा कि अजय दास को किन्नर अखाड़े से पहले से ही निकाला जा चुका है, वह किस हैसियत से कार्रवाई कर सकते हैं।

महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी के खिलाफ कार्रवाई

बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर की पदवी दिए जाने को लेकर किन्नर अखाड़े में विरोध तेज हो गया था। इस फैसले पर अखाड़े के भीतर ही असहमति देखी गई, जिससे आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई थी। किन्नर अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजयदास और लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी इस मुद्दे पर आमने-सामने आ गए। स्थिति को देखते हुए अजयदास ने बड़ा फैसला लेते हुए न केवल लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को पद से मुक्त कर दिया, बल्कि ममता कुलकर्णी की महामंडलेश्वर पदवी भी समाप्त कर दी।

महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी का पलटवार, अजय दास के आरोपों को बताया निराधार

किन्नर अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने ऋषि अजयदास के आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि अजयदास कभी किन्नर अखाड़े के संस्थापक थे, लेकिन बाद में उन्होंने स्वेच्छा से पद छोड़ दिया और अब गृहस्थ जीवन बिता रहे हैं। त्रिपाठी के अनुसार, अजयदास वर्तमान में जयपुर में अपनी पत्नी और बेटी के साथ रहते हैं और महाकुंभ मेले के दौरान प्रयागराज आए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अजयदास कंप्यूटर बाबा के शिविर में रहकर खुद को किन्नर अखाड़े का संस्थापक बता रहे हैं। त्रिपाठी ने कहा कि अगर वे सच में अखाड़े का हिस्सा हैं, तो उन्हें सामने आकर सीधे संवाद करना चाहिए।

Share This Article
Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
BySA News
Follow:
Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.
Previous Article How to Improve the Growth opportunity: Tips and Methodologies for Progress How to Improve the Growth opportunity: Tips and Methodologies for Progress
Next Article NEET UG 2025 रजिस्ट्रेशन डेट जल्द होगी जारी, NTA जल्द जारी कर सकता है परीक्षा की तारीख NEET UG 2025: रजिस्ट्रेशन डेट जल्द होगी जारी, NTA जल्द जारी कर सकता है परीक्षा की तारीख
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Popular Posts

स्मार्ट सिस्टम का खेल: एल्गोरिदम कैसे करता है काम

आज के डिजिटल युग में व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म हमारे जीवन का…

By SA News

Carbon Farming in India: Earn from Carbon Credits While Restoring Soil and Fighting Climate Change

Global warming is one of the most critical problems facing the Earth today. The rise…

By SA News

नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला 2026: 10 जनवरी से भारत मंडपम में, एंट्री फ्री, जानिए थीम से लेकर गेस्ट ऑफ ऑनर तक पूरी जानकारी

किताबों और ज्ञान से जुड़ी दुनिया की सबसे बड़े साहित्यिक आयोजनों में शामिल नई दिल्ली…

By SA News

You Might Also Like

गोविंदा अपनी ही रिवॉल्वर से घायल, मुंबई पुलिस ने अभिनेता की रिवॉल्वर को सीज किया
Bollywood

गोविंदा अपनी ही रिवॉल्वर से घायल, मुंबई पुलिस ने अभिनेता की रिवॉल्वर को सीज किया

By SA News
Dadasaheb Phalke Award 2023
Bollywood

मोहनलाल को Dadasaheb Phalke Award 2023: ममूटी बोले ‘सच्चे हकदार’ – मलयालम सिनेमा में जश्न

By SA News
Ranbir Kapoors Ramayana Release Updates and the Real Story of Aadi Ram
Bollywood

Ranbir Kapoor’s Ramayana: Release Updates and the Real Story of Aadi Ram

By SA News
Indian Cinema Icon Mohanlal to Receive the Dadasaheb Phalke Award 2023 at the 71st National Film Awards
Bollywood

Indian Cinema Icon Mohanlal to Receive the Dadasaheb Phalke Award 2023 at the 71st National Film Awards

By SA News
SA NEWS LOGO SA NEWS LOGO
748KLike
340KFollow
13KPin
216KFollow
1.8MSubscribe
3KFollow

About US


Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.

Top Categories
  • Politics
  • Health
  • Tech
  • Business
  • World
Useful Links
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Copyright Notice
  • Contact Us
  • Official Website (Jagatguru Sant Rampal Ji Maharaj)

© SA News 2027| All rights reserved.