SA NewsSA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
SA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Politics
  • Educational
  • Tech
  • History
  • Events
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Follow US
© 2024 SA News. All Rights Reserved.

Home » करूर हादसा: सुप्रीम कोर्ट से थलपति विजय की TVK को बड़ी राहत, अनुकंपा नियुक्ति पर HC का स्टे रद्द 

Local

करूर हादसा: सुप्रीम कोर्ट से थलपति विजय की TVK को बड़ी राहत, अनुकंपा नियुक्ति पर HC का स्टे रद्द 

SA News
Last updated: August 15, 2026 10:55 am
SA News
Share
करूर हादसा: सुप्रीम कोर्ट से थलपति विजय की TVK को बड़ी राहत
SHARE

सर्वोच्च न्यायालय ने करूर भगदड़ हादसे के पीड़ित परिवारों को अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरी देने के विषय में तमिलनाडु सरकार को राहत दी है। SC अदालत ने मद्रास उच्च न्यायलय के उस आदेश पर रोक लगा दी, जिसमें ऐसी नियुक्तियों पर रोक लगाई गई थी। 

Contents
  • तमिलनाडु में करूर हादसा कब हुआ?
  • सरकार की नीति पर हाई कोर्ट के हस्तक्षेप पर उठाया सवाल
  • मद्रास हाई कोर्ट ने नियुक्तियों पर क्यों लगाई थी रोक?
  • सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मामले में राजनीति को दूर रखें

जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस के. विनोद चंद्रन की पीठ ने शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 को तमिलनाडु सरकार की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह अंतरिम आदेश पारित किया। सरकार ने मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। \

इस आदेश के बाद हादसे में जान गंवाने वाले पीड़ित परिवारों को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति देने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का रास्ता खुल गया है। मामले में सुप्रीम कोर्ट के आगे के आदेश पर अब सबकी नजर रहेगी।

तमिलनाडु में करूर हादसा कब हुआ?

तमिलनाडु के करूर में अभिनेता से नेता बन रहे तमिलनाडु के वर्तमान मुख्यमंत्री थलापति सी जोसेफ विजय की TVK पार्टी के रैली में एक्टर विजय को देखने और उनकी भाषण सुनने के लिए जुटे थे इस रैली में भगदड़ मच गई। 

भगदड़ की वजह से 27 सितंबर, 2025 को बहुत बड़ा हादसा हुआ इस हादसे में करीब 40 लोग मारे गए थे और लगभग 80 लोगों की जख्मी होने की पुष्टि हुई थी। हादसे के बाद भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा इंतजामों को लेकर गंभीर सवाल उठे।

सरकार की नीति पर हाई कोर्ट के हस्तक्षेप पर उठाया सवाल

इस मामले में तमिलनाडु सरकार की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी और मुकुल रोहतगी ने सुप्रीम कोर्ट में पक्ष रखा। सुनवाई के दौरान सिंघवी ने सरकार के फैसले का बचाव करते हुए कहा कि यदि राज्य सरकार संविधान के अनुच्छेद 162 के तहत अपनी नीतिगत शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए हादसे के बाद पीड़ित परिवारों को अनुकंपा के आधार पर नौकरी देने का निर्णय लेती है, तो हाई कोर्ट को इसमें हस्तक्षेप क्यों करना चाहिए?

मद्रास हाई कोर्ट ने नियुक्तियों पर क्यों लगाई थी रोक?

दरअसल, 27 जुलाई 2026 को मद्रास हाई कोर्ट की मदुरै बेंच ने करूर भगदड़ हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को सरकारी नौकरी देने के तमिलनाडु सरकार के फैसले पर रोक लगा दी थी। हाई कोर्ट ने माना था कि इस तरह की नियुक्तियां संविधान के अनुच्छेद 14 और 16 में निहित समानता के अधिकार के सवाल खड़े करती हैं। 

अदालत ने यह भी चिंता जताई कि अगर इस मामले में अनुकंपा के आधार पर नौकरी देने की अनुमति दी जाती है, तो भविष्य में इसी तरह की नियुक्तियों की मांग बढ़ सकती है।

अदालत ने आतिशबाजी और सड़क हादसों का उदाहरण देते हुए कहा था कि ऐसी घटनाओं में भी सरकारी स्तर पर लापरवाही के आरोप लग सकते हैं और लोगों की जान जा सकती है। लेकिन ऐसे मामलों में आमतौर पर प्रभावित परिवारों को राहत या मुआवजा दिया जाता है, सरकारी नौकरी नहीं।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मामले में राजनीति को दूर रखें

सुनवाई के दौरान एक राजनीतिक दल की ओर से पेश हुए अधिवक्ता वेलन ने अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरी देने के फैसले पर सवाल उठाया। उन्होंने दलील दी कि ऐसी नियुक्तियां केवल राज्य सरकार की इच्छा के आधार पर नहीं की जा सकतीं। 

वकील ने आगे दावा किया कि जिस राजनीतिक दल पर भगदड़ की घटना के लिए जिम्मेदारी का आरोप लगाया जा रहा है, वही वर्तमान में राज्य की सत्ता में है। उन्होंने इसे संभावित ‘हितों के टकराव’ का मामला बताया। इस पर जस्टिस जेबी पारदीवाला ने उनसे पूछा कि वह किसकी ओर से अदालत में पेश हो रहे हैं। 

वकील ने बताया कि वह एक राजनीतिक दल की ओर से उपस्थित हैं। इसके बाद जस्टिस पारदीवाला ने सवाल किया कि इस मामले में किसी राजनीतिक दल की भूमिका क्या है। वहीं, जस्टिस के. विनोद चंद्रन ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मामले में राजनीति को नहीं लाया जाना चाहिए।

Share This Article
Email Copy Link Print
What do you think?
Love1
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
BySA News
Follow:
Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.
Previous Article August 12 Total Solar Eclipse 2026 Details Inside August 12 Eclipse 2026: The Sun Disappeared for Minutes, But an Ancient Prophecy Warns of Seven Days of Darkness
Next Article चमोली टनल हादसा 2026: 7 मजदूरों की मौत, पानी-मलबे के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी चमोली टनल हादसा 2026: 7 मजदूरों की मौत, पानी और मलबे के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Popular Posts

लखनऊ को मिला UNESCO का “रचनात्मक गैस्ट्रोनॉमी शहर” टैग: अवधी व्यंजनों की वैश्विक स्वीकृति

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को 31 अक्टूबर 2025 को UNESCO द्वारा “Creative City of…

By Reetesh Pal

Miss Universe India 2025: Manika Vishwakarma from Rajasthan Wins the Crown – Biography, Winning Answer, and More

On August 18, 2025, in Jaipur, 22-year-old Manika Vishwakarma from Rajasthan was named Miss Universe…

By SA News

The 2024 Nobel Prize in Physiology or Medicine: A Groundbreaking Discovery

In 2024, the Nobel Prize in Physiology or Medicine was awarded to Victor Ambros and…

By SA News

You Might Also Like

Aryan Mishra Murder गौतस्कर समझकर 12वीं के छात्र आर्यन मिश्रा की हत्या करने वाले पांचों आरोपी गिरफ्तार
Local

Aryan Mishra Murder: गौतस्कर समझकर 12वीं के छात्र आर्यन मिश्रा की हत्या करने वाले पांचों आरोपी गिरफ्तार

By SA News
delhi-shalimar-bagh-hindi-news
Local

राजधानी दिल्ली में आया नया ऐतिहासिक बदलाव, शालीमार बाग बना पहला ‘तार-मुक्त’ इलाका 

By SA News
जयपुर में 90 किलो के बिल के साथ ट्रेन से पकड़ी गई 173 किलो चांदी
Local

जयपुर में 90 किलो के बिल के साथ ट्रेन से पकड़ी गई 173 किलो चांदी

By SA News
नई पहचान की ओर: ग्रेटर नोएडा में 144 गांवों की ज़मीन पर बनेगी हाई-टेक स्मार्ट सिटी
Local

नई पहचान की ओर: ग्रेटर नोएडा में 144 गांवों की ज़मीन पर बनेगी हाई-टेक स्मार्ट सिटी

By SA News
SA NEWS LOGO SA NEWS LOGO
748KLike
340KFollow
13KPin
216KFollow
1.8MSubscribe
3KFollow

About US


Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.

Top Categories
  • Politics
  • Health
  • Tech
  • Business
  • World
Useful Links
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Copyright Notice
  • Contact Us
  • Official Website (Jagatguru Sant Rampal Ji Maharaj)

© SA News 2025 | All rights reserved.