SA NewsSA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
SA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Politics
  • Educational
  • Tech
  • History
  • Events
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Follow US
© 2024 SA News. All Rights Reserved.

Home » इसराइल ने गाजा शहर में रिहायशी इमारत पर हमला किया, कई फिलिस्तीनियों की हुई मौत

World

इसराइल ने गाजा शहर में रिहायशी इमारत पर हमला किया, कई फिलिस्तीनियों की हुई मौत

SA News
Last updated: September 16, 2025 1:02 pm
SA News
Share
इसराइल ने गाजा शहर में रिहायशी इमारत पर हमला किया, कई फिलिस्तीनियों की हुई मौत
SHARE

हावड़ा स्ट्रीट में एक इजरायली हवाई हमले में विस्थापित परिवारों को आश्रय देने वाली एक आवासीय इमारत नष्ट हो गई। दूसरी ओर गाजा के अधिकारियों ने इसराइल पर बड़े पैमाने पर विस्थापन के लिए जानबूझकर नागरिक घरों को निशाना बनाने का आरोप लगाया है। 14 सितंबर दिन रविवार, फिलिस्तीन सूत्रों के मुताबिक इसराइल ने पश्चिमी गाजा शहर के इलाकों पर लगातार हवाई हमले किए जिसमें कम से कम 7 फिलिस्तीन मारे गए और कई अन्य घायल हो गए।

Contents
  • इन इलाकों को बनाया निशाना
  • सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
  • इजरायली सेना का बयान
  • गाजा द्वारा आरोप तथा आग्रह
  • इजरायल द्वारा इल्जाम
  • जीवन और स्वास्थ्य की बिगड़ती स्थिति
  • बिना सत्य मंत्र तीन लोक का राज व्यर्थ 

इन इलाकों को बनाया निशाना

स्थानीय प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि हवाई हमलो में अल-कोथर टावर, मुहन्ना टावर की ऊपरी मंजिलें और कई बहुमंजिला रिहायशी इमारतें शामिल थी। उन्होंने आगे बताया कि इसराइली सेना ने विस्थापित लोगों के लिए बने फलास्तीन शिविर को भी निशाना बनाया जहा दर्जनों तंबू लगे हुए हैं साथ ही आस-पास के घरों और सुविधाओं, इस्लामी विश्वविद्यालय, तेल अल-हवा इलाके में स्थित कॉलेज और अस्पताल के इलाकों को भी निशाना बनाया।

गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों के सूत्रों ने बताया कि तेल अल – हवा में बार्सिलोना पार्क के पास एक आवासीय इमारत पर हुए हवाई हमले में 7 फिलिस्तीनी मारे गए। कई अन्य घायल हुए जिसमें से कुछ की हालत गंभीर है और उन्हें इलाज के लिए अस्पतालों में ले जाया गया।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

सोशल मीडिया पर वीडियो फुटेज में दिखाया गया है कि इमारत के ऊपरी हिस्से में मिसाइल द्वारा विस्फोट हुआ जिसमें नागरिक रहा करते थे और इमारत के ऊपर धुएं का भारी गुबान उठता दिख रहा है। नागरिक सुरक्षा दल मलबे से लोगों को बचाने के लिए काम कर रहे हैं।

इजरायली सेना का बयान

एक प्रेस वार्ता में इजरायली सेना ने कहा कि उसके लड़ाकू विमान ने हमास द्वारा सैन्य अभियानों और ख़ुफ़िया उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल किये जाने वाले स्थलों को निशाना बनाया तथा इस बात पर जोर दिया कि कुछ हमलों से पहले निवासियों को चेतावनी जारी की गई थी। इज़रायल ने गाज़ा में सैन्य अभियानों में तेज़ी लाई है। 13 सितंबर को हमले और तेज किए हाए जिससे बड़ी संख्या में लोग विस्थापित हुए। इजरायल के इस हमले की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर निंदा भी की गई है। 

गाजा द्वारा आरोप तथा आग्रह

गाज़ा में हमास द्वारा संचालित सरकारी मीडिया कार्यालय ने इजरायली सेना पर आवासीय टावरों, स्कूलों और नागरिक संस्थाओं पर जबरन विस्थापन के उद्देश्य से व्यवस्थित बमबारी करने का आरोप लगाया और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से हस्तक्षेप करने का आग्रह किया। यह नवीनतम हमले ऐसे समय में हुए हैं जब इजरायली सेना गाजा शहर में अपना सैन्य अभियान जारी रखे हुए हैं जो कई दिनों से जारी है। ग़ाज़ा पहले ही भुखमरी से जूझ रहा है।

इजरायल द्वारा इल्जाम

सूत्रों के मुताबिक, इजराइल का कहना है कि वह गाज़ा शहर पर कब्जा करने की योजना बना रहा है जहां हमले शुरू होने से पहले लगभग 10 लाख लोग रह रहे थे और शरण लिए हुए थे। यह योजना हमास को खत्म करने और समूह द्वारा बंधक बनाए गए लोगों को रिहा करने के उसके घोषित उद्देश्य का हिस्सा है। इसराइल के आर्मी रेडियो ने सुरक्षा अधिकारियों के हवाले से रविवार को बताया कि इजरायल द्वारा हमले तेज करने के कारण लगभग 3 लाख लोग गाजा शहर से पलायन कर गए हैं। इजरायल का आरोप है कि अल-कौथर टॉवर का इस्तेमाल हमास इजरायली सेना पर नजर रखने और और उन्हें नुकसान पहुंचाने के लिए करते थे। इजरायली सेना का दावा है कि इस इमारत में जासूसी उपकरण लगाए गए थे। 

जीवन और स्वास्थ्य की बिगड़ती स्थिति

मानवीय संगठनों ने बार-बार गाजा में जीवन और स्वास्थ्य की बिगड़ती स्थिति के बारे में चेतावनी दी है, जहां लंबे समय से चल रहे संघर्ष के बीच लाखों निवासियों को भोजन, दवा और आश्रय की गंभीर कमी का सामना करना पड़ रहा है।

बिना सत्य मंत्र तीन लोक का राज व्यर्थ 

परमात्मा एक है। उस तक पहुंचने की विधि भी एक ही है। वही सबका रक्षक व सहायक है। वही सबका पालन पोषण करने वाला है। हम सब उसी परमात्मा के बच्चे हैं। इंसान ने शैतान द्वारा प्रेरित होकर अपने आप को धर्म और जातियों में बांट कर खुद को अपने पिता परमेश्वर से दूर कर दिया। परमात्मा की सच्ची इबादत व पूजा की विधि को भूलकर चंद जमीन के टुकड़ों पर कब्जा करने के लिए एक दूसरे से दुश्मनी मोड़कर युद्ध करने लगे, जिसका परिणाम विनाश के इलावा कुछ नहीं है। या पृथ्वी हमारा निज स्थान नहीं है। हमारा निजस्थान है सतलोक और जब तक हम कर्मबंधनों से मुक्त नहीं होते, सही भक्ति अपनाकर वहाँ जाने लायक़ नहीं होंगे तब तक चौरासी लाख योनियों में हम यहीं संघर्ष करते रहेंगे।

तीन लोक का राज, जै जीव को कोई देय |

लाख बधाई क्या करे, जै नहीं नाम से नेह ||

अर्थात् यदि जीव को तीनों लोकों का राज्य मिल जाए तब भी यदि उसके पास सच्चे तत्वदर्शी संत से प्राप्त मंत्र नहीं हैं तो उसका जीवन निरर्थक है। आज वर्तमान में संत रामपाल जी महाराज उस एक परमात्मा (जो पूर्ण है जो सबका मालिक है) की सच्ची इबादत अर्थात पूजा को बता रहे हैं। वे पूरे विश्व में एकमात्र तत्वदर्शी संत हैं  अधिक जानकारी के लिए विजिट करें संत रामपाल जी महाराज यूट्यूब चैनल और देखें रोजाना साधना टीवी शाम 7:30 बजे।

Share This Article
Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
BySA News
Follow:
Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.
Previous Article Green Chemistry Revolutionizing Sustainable Practices Green Chemistry Revolutionizing Sustainable Practices
Next Article आसमान से जुड़ता इंटरनेट: भारत में सैटेलाइट इंटरनेट का भविष्य आसमान से जुड़ता इंटरनेट: भारत में सैटेलाइट इंटरनेट का भविष्य
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Popular Posts

Understanding the Various Scans of the Human Body: CT, X-Ray, MRI and More

Do you ever realise that doctors can look into our body even without making an…

By SA News

ED Team Attacked During Cyber Fraud Raid in Delhi’s Bijwasan; Officer Injured

On Thursday, a team from the Enforcement Directorate (ED) was attacked during a raid on…

By SA News

Major Relief for Widows and Disabled: Delhi Cabinet Grants Health Security Under Pradhan Mantri Jan Arogya Yojana in Landmark Move

Pradhan Mantri Jan Arogya Yojana: In a major decision on Tuesday, the Delhi government approved…

By SA News

You Might Also Like

Raisina Dialogue 2025: A Global Platform for People, Peace, and Planet
World

Raisina Dialogue 2025: A Global Platform for People, Peace, and Planet

By SA News
No-Buy Year 2026: Why Millions Are Continuing to Spend Less
World

No-Buy Year 2026: Why Millions Are Continuing to Spend Less

By SA News
No More YouTube or Social Media If You’re Under 16 in Australia
World

No More YouTube or Social Media If You’re Under 16 in Australia

By SA News
इजरायल-हमास युद्ध हमास चीफ याह्या सिनवार की मौत, 3 महीने के अंदर ही हमास के 2 सरगना हुए ढेर
World

इजरायल-हमास युद्ध: हमास चीफ याह्या सिनवार की मौत, 3 महीने के अंदर ही हमास के 2 सरगना हुए ढेर

By SA News
SA NEWS LOGO SA NEWS LOGO
748KLike
340KFollow
13KPin
216KFollow
1.8MSubscribe
3KFollow

About US


Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.

Top Categories
  • Politics
  • Health
  • Tech
  • Business
  • World
Useful Links
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Copyright Notice
  • Contact Us
  • Official Website (Jagatguru Sant Rampal Ji Maharaj)

© SA News 2025 | All rights reserved.