SA NewsSA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
SA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Politics
  • Educational
  • Tech
  • History
  • Events
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Follow US
© 2024 SA News. All Rights Reserved.

Home » प्रशांत किशोर ने बिहार चुनाव से पहले बनाई अपनी खुद की पार्टी

Politics

प्रशांत किशोर ने बिहार चुनाव से पहले बनाई अपनी खुद की पार्टी

SA News
Last updated: October 4, 2024 2:12 pm
SA News
Share
प्रशांत किशोर ने बिहार चुनाव से पहले बनाई अपनी खुद की पार्टी
SHARE

प्रशांत किशोर बिहार की राजनीति में भूचाल लाने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने अपनी एक नई पार्टी, जनसुराज पार्टी, के नाम से गांधी जयंती पर बना दी है। सूत्रों के मुताबिक, इस पार्टी में मुसलमानों और महिलाओं को भी जगह दी जाएगी, और चुनाव लड़ने के लिए टिकट दिए जाएंगे। बिहार चुनाव से पहले लॉन्च हुई प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी बिहार चुनाव में काफी असर डाल सकती है।

पटना के वेटेरिनरी कॉलेज ग्राउंड में चल रहे एक कार्यक्रम में प्रशांत किशोर ने जनसुराज पार्टी की घोषणा की और इस पार्टी का प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मनोज भारती को घोषित किया। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्री मनोज भारती जी पूर्व ISF और कई देशों में राजदूत के पद पर भी कार्य कर चुके हैं। प्रशांत किशोर ने यह भी बताया कि बिहार चुनाव में हर सीट पर जनसुराज पार्टी के उम्मीदवार उतारे जाएंगे।

प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज पार्टी में कार्यकर्ताओं के पास विधायक के प्रति अविश्वास प्रस्ताव लाने के भी अधिकार रहेंगे। यदि कार्यकर्ताओं को लगेगा कि हमारे द्वारा चुना गया विधायक सही से काम नहीं कर रहा है, तो वे उसके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाकर उसकी कुर्सी खतरे में डाल सकते हैं। यह एक अच्छा तरीका है राजनीति को सुधारने का, लेकिन देखना यह होगा कि यह फार्मूला कब तक सफलतापूर्वक अपना असर दिखाता है।

प्रशांत किशोर का दावा है कि बिहार में जनसुराज पार्टी की सरकार बनने पर मात्र 15 मिनट में प्रदेश से शराब बंदी कर दी जाएगी। यह वायदा प्रशांत किशोर कर रहे हैं। हालांकि, यह दावा भी कि प्रशांत किशोर की पार्टी को चुनाव जिताने में कितना प्रतिशत लाभ देगा, यह चुनावी परिणाम ही बताएंगे। प्रदेश में शराबबंदी हो और शराब पीने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, जिससे समाज से गुंडागर्दी खत्म हो और समाज के लोग सुरक्षित रहें, यह भी एक अच्छा वादा है। लेकिन इसे जनसुराज पार्टी कितना निभा पाएगी, यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

प्रशांत किशोर का दावा है कि शराब बंदी के बाद शराब में लगने वाला पैसा बच्चों की शिक्षा में लगाया जाएगा। वे शिक्षा व्यवस्था को इस तरह से बनाएंगे कि विदेशों से बच्चे बिहार पढ़ने आएं और पंद्रह वर्ष की उम्र में बच्चे इतनी पढ़ाई कर सकें कि वे खुद अपने परिवार का पालन-पोषण कर सकें। पंद्रह से पचास वर्ष की उम्र के व्यक्तियों के लिए 12 से 15 हजार रुपये की नौकरी की व्यवस्था करेंगे।

Share This Article
Email Copy Link Print
What do you think?
Love1
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
BySA News
Follow:
Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.
Previous Article गांधी जयंती पर आदेश का उल्लंघन: आगरा में मीट विक्रेताओं पर लगाया गया 2 लाख रुपये का जुर्माना गांधी जयंती पर आदेश का उल्लंघन: आगरा में मीट विक्रेताओं पर लगाया गया 2 लाख रुपये का जुर्माना
Next Article दिल्ली बॉर्डर पर सोनम वांगचुक सहित करीब 126 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया दिल्ली बॉर्डर पर सोनम वांगचुक सहित करीब 126 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Popular Posts

साइबर सुरक्षा: ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के उपाय

आज के डिजिटल युग में ऑनलाइन बैंकिंग, शॉपिंग, सोशल मीडिया और अन्य डिजिटल प्लेटफार्मों का…

By SA News

New Labour Codes 2025 लागू: 21 नवंबर से देशभर में बदले श्रम कानून, जानिए वर्कर्स, महिलाओं और गिग वर्कर्स पर क्या पड़ेगा असर

नई दिल्ली, 21 नवंबर 2025: केंद्र सरकार ने आज से देशभर में चार नए लेबर…

By SA News

Plastic Notes: RBI कब लाएगा नई पॉलीमर करेंसी? जानिए लॉन्च टाइमलाइन, फील्ड ट्रायल और पूरी योजना

भारत में Plastic Notes को लेकर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अहम अपडेट साझा किया…

By SA News

You Might Also Like

कावेरी जल विवाद: केंद्र ने मेकेदातु परियोजना की DPR लौटाई, कर्नाटक से मांगी संशोधित रिपोर्ट
Politics

कावेरी जल विवाद: केंद्र ने मेकेदातु परियोजना की DPR लौटाई, कर्नाटक से मांगी संशोधित रिपोर्ट

By SA News
SHANTI Bill Explained: India Moves Toward Limited Private Participation in the Nuclear Power Sector
Politics

SHANTI Bill and India’s Nuclear Power Sector: A New Policy Direction

By SA News
मीनाक्षी नटराजन को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राज्यसभा नामांकन रद्द होने के खिलाफ याचिका खारिज
Hindi NewsPolitics

मीनाक्षी नटराजन को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राज्यसभा नामांकन रद्द होने के खिलाफ याचिका खारिज

By SA News
केरल से केरलम
Politics

केरल से केरलम: एक राज्य के नामकरण के संवैधानिक, भाषाई और राजनीतिक आयाम

By SA News
SA NEWS LOGO SA NEWS LOGO
748KLike
340KFollow
13KPin
216KFollow
1.8MSubscribe
3KFollow

About US


Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.

Top Categories
  • Politics
  • Health
  • Tech
  • Business
  • World
Useful Links
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Copyright Notice
  • Contact Us
  • Official Website (Jagatguru Sant Rampal Ji Maharaj)

© SA News 2025 | All rights reserved.