SA NewsSA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
SA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Politics
  • Educational
  • Tech
  • History
  • Events
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Follow US
© 2024 SA News. All Rights Reserved.

Home » Rakesh Pal: भारतीय तट रक्षक बल के महानिदेशक राकेश पाल का हार्ट अटैक से निधन

National

Rakesh Pal: भारतीय तट रक्षक बल के महानिदेशक राकेश पाल का हार्ट अटैक से निधन

SA News
Last updated: August 19, 2024 12:09 pm
SA News
Share
Rakesh Pal भारतीय तट रक्षक बल के महानिदेशक राकेश पाल का हार्ट अटैक से निधन
SHARE

भारतीय तट रक्षक बल (Indian Coast Guard) के 25वें महानिदेशक राकेश पाल (Rakesh Pal) का दिल का दौरा पड़ने से चेन्नई के एक अस्पताल में हुआ निधन। बताया जा रहा है कि कल 18 अगस्त 2024 को महानिदेशक राकेश पाल, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के साथ किसी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे तभी उन्हें सीने मे तेज दर्द होने व बेचैनी होने पर राजीव गांधी हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया जहाँ इलाज के दौरान शाम 7 बजे उनका निधन हो गया। वे 59 साल के थे।

Contents
  • महानिदेशक राकेश पाल के निधन से सम्बंधित मुख्यबिन्दु
  • राकेश पाल कहां के रहने वाले थे 
  • राकेश पाल विभिन्न श्रेणी के सैन्य जहाजों की कर चुके थे अगुवाई 
  • राकेश पाल की विशेष उपलब्धियां 
  • रक्षा मत्रीं राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर जताया शोक 

महानिदेशक राकेश पाल के निधन से सम्बंधित मुख्यबिन्दु

  • भारतीय तटरक्षक बल के 25वें महानिदेशक राकेश पाल का हार्ट अटैक से निधन
  • चेन्नई के राजीव गांधी अस्पताल में ली अंतिम सांस
  • पिछले साल 19 जुलाई को संभाला था 25वें महानिदेशक का पदभार
  • 1989 में जॉइन किया था तटरक्षक बल

राकेश पाल कहां के रहने वाले थे 

सन 1965 में जन्में कोस्ट गार्ड राकेश पाल मूलतः उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे। स्कूली शिक्षा के बाद, कोच्चि भारतीय नौसेना के गनरी स्कूल INS द्रोणाचार्य में अध्ययन किया। वे हथियार चलाने में निपुणता के साथ-साथ हथियार प्रणाली के जानकर थे। राकेश पाल ICG के पहले गनर भी नियुक्त हुए थे।

राकेश पाल विभिन्न श्रेणी के सैन्य जहाजों की कर चुके थे अगुवाई 

महानिदेशक राकेश पाल के बारे में बताया जाता हैं कि वे लगभग सभी श्रेणी के जहाजों की कमान संभाल चुके थे। जो इस प्रकार हैं।

  • अपतटीय गश्ती पोत ICGS विजित 
  • अग्रिम अपतटीय गश्ती पोत ICGS समर्थ 
  • तटरक्षक स्टेशन ओखा और वाडिनार 
  • इंटरसेप्टर बोट ICGS  C-03 
  • तटीय गश्ती पोत ICGS अहिल्याबाई
  • तेज गश्ती पोत ICGS सुचेता कृपलानी

राकेश पाल की विशेष उपलब्धियां 

राकेश पाल 25 वें भारतीय नौ सेना के तटरक्षक महानिदेशक थे। भारतीय नौ सेना अकादमी के छात्र रहे राकेश पाल साल 1989 के जनवरी माह में भारतीय तट रक्षक बल में शामिल हुये थे। राकेश पाल हर श्रेणी में निपुण थे। उन्होंने समुद्री चक्रवात जैसी प्राकृतिक घटनाओं से निपटने के लिए अभ्यास किया। समुंद्र में होने वाले हमलों और लुटेरों से बचने के लिए, तटीय सुरक्षा के लिए अभ्यास किए।

■ Also Read: हरियाणा और जम्मू कश्मीर में चुनावी तारीखों का ऐलान : 18, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को होगा मतदान, नतीजे 4 अक्टूबर को

उनकी इस उत्कृष्टता को देखते हुए सन 2013 में तटरक्षक पदक और सन 2018 में राष्ट्रपति तटरक्षक पदक से सम्मानित किया गया। राकेश पाल तटरक्षक मुख्यालय दिल्ली में पदोन्नत हुए। इससे पहले वे फरवरी 2022 में अतिरिक्त महानिदेशक के पद पर थे। उन्होंने अपने कार्यकाल में कई बड़े ऑपरेशन को अन्जाम दिया जिनमें करोड़ों रुपए की ड्रग्स, हिरोहिन, मादक पदार्थ तथा सोने की जब्ती शामिल थी।

रक्षा मत्रीं राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर जताया शोक 

ICG महानिदेशक राजेश पाल को कल रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के साथ एक निर्धारित कार्यक्रम में शामिल होना था लेकिन इससे पहले ही यह हादसा हो गया और दिल का दौरा पड़ने से कल शाम सात बजे उनका निधन हो गया। उनके निधन पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि “आज नौ सेना के तटरक्षक बल के महानिदेशक राकेश पाल के असायमिक निधन पर मुझे गहरा दुख हुआ है।” उन्होंने आगे कहा कि “वे एक योग्य और प्रतिबद्ध अधिकारी थे उनके नेतृत्व में देश समुद्री सीमाओं को मजबूत करने में बड़ी प्रगति कर रहा था। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनायें हैं।”

Deeply saddened at the untimely demise of Shri Rakesh Pal, DG, Indian Coast Guard in Chennai today. He was an able and committed officer under whose leadership ICG was making big strides in strengthening India’s maritime security. My heartfelt condolences to his bereaved family.

— Rajnath Singh (@rajnathsingh) August 18, 2024

Share This Article
Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad1
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
BySA News
Follow:
Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.
Previous Article vidhansbha chunav jammu kashmir assembly election date announcement हरियाणा और जम्मू कश्मीर में चुनावी तारीखों का ऐलान : 18, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को होगा मतदान, नतीजे 4 अक्टूबर को
Next Article Mother Teresa A Life of Compassion and Service Mother Teresa: A Life of Compassion and Service
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Popular Posts

The Story of Nigana Village in Rohtak: Floods, Disease, and the Hope of a New Beginning

A small village named Nigana in Rohtak district of Haryana had been going through such…

By SA News

Unveiling iQOO Neo 10R Pre-Launch Insights: Expected Specs & Features

iQOO, the Chinese manufacturer of smartphones built for high-performance and multitasking, has announced the launch…

By SA News

Aadhaar Update Guide: Online Vs. Offline Update Process Explained

Aadhaar Update Guide: Today, one of the most important documents and Identity proof in India…

By Prashant Chhabra

You Might Also Like

पति ने मांगे 36 लाख, न मिलने पर पत्नी को मौत के हवाले किया
Hindi NewsNational

पति ने मांगे 36 लाख, न मिलने पर पत्नी को मौत के हवाले किया

By SA News
ई-नाम (e-NAM) क्या है? किसानों के लिए डिजिटल कृषि बाज़ार की सम्पूर्ण जानकारी
National

ई-नाम (e-NAM) क्या है? किसानों के लिए डिजिटल कृषि बाज़ार की सम्पूर्ण जानकारी

By SA News
From Puri to Global Glory: Sudarsan Pattnaik Wins Fred Darrington Award
National

From Puri to Global Glory: Sudarsan Pattnaik Wins Fred Darrington Award

By SA News
कन्या भ्रूण हत्या : मानव समाज  पर एक अभिशाप
National

कन्या भ्रूण हत्या : मानव समाज  पर एक अभिशाप

By SA News
SA NEWS LOGO SA NEWS LOGO
748KLike
340KFollow
13KPin
216KFollow
1.8MSubscribe
3KFollow

About US


Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.

Top Categories
  • Politics
  • Health
  • Tech
  • Business
  • World
Useful Links
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Copyright Notice
  • Contact Us
  • Official Website (Jagatguru Sant Rampal Ji Maharaj)

© SA News 2027| All rights reserved.