यह घटना सूरत के पास स्थित बारडोली की है। जहां महाराष्ट्र के जलगांव से सूरत जा रहे, परिवार के 6 सदस्यों का अपहरण कर लिया गया। इसके बाद दंपति कविता और नितेश के साथ उनके अन्य चार बच्चों को नहर में फेंका गया, जिनमें से चार की मौत हो गई, एक 13 वर्षीय लड़के ने तैरकर अपनी जान बचाई और पुलिस को इस घटना की सूचना दी। जिसमें अभी भी 16 वर्षीय लड़का लापता है। पुलिस ने आरोपी दयानंद उर्फ खड़िया भदाने को गिरफ्तार किया और अन्य तीन आरोपियों की खोज जारी है जिसमें पुलिस की 6 टीमें में शामिल है।
इंश्योरेंस क्लेम के चलते पैसे ऐंठने से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदु :-
. सूरत हत्याकांड में कुल छः परिवार के सदस्य शामिल थें।
. परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई और 13 वर्षीय लड़के ने तैरकर बचाईं जान।
. इंश्योरेंस क्लेम के चलते 50 लाख रुपए ऐंठने की वारदात सामने आई।
. पुलिस ने 34 वर्षीय दयानंद उर्फ खड़िया भदाने को किया गिरफ्तार।
*एक ही परिवार के छः सदस्य शामिल*
यह खबर सूरत के बारडोली की है। जहां महाराष्ट्र के जलगांव जिले से एक परिवार के 6 सदस्य सूरत जा रहे थे।
21 नवंबर को यह परिवार जलगांव की एरंडोल से निकला था इसके बाद गुजरात के पास स्थित बारडोली में उनका अपहरण कर लिया गया। अपहरण के अगले दिन कविता का शव नहर में बरामद हुआ इसके साथ ही मंगलवार को उनके पति और नौ वर्षीय लड़की स्वीटी का शव, गुरुवार को उनके 2 वर्षीय लड़के प्रथमेश का शव नहर से बरामद हुआ।
जहां दो लड़के 13 वर्षीय और 16 वर्षीय को नहर में फेंक दिया गया।
13 वर्षीय लड़के ने दी खबर
महाराष्ट्र के जलगांव से गुजरात के सूरत में लौट रहे परिवार के 6 सदस्यों को नहर में फेंक दिया गया। जिसमें चार सदस्यों की मौत हो गई। वहीं 13 वर्षीय लड़के ने तैरकर, खंबे के सहारे अपनी जान बचाई और इस घटना की पूरी वारदात को पुलिस के सामने रखा जिसमें अभी भी 16 वर्षीय लड़का लापता है जिसकी जांच पुलिस कर रही है।
इंश्योरेंस क्लेम के चलते परिवार को बनाया निशाना
सूरत का यह हत्याकांड इंश्योरेंस क्लेम से संबंधित है। जहां इंश्योरेंस के द्वारा पैसे ऐंठने के लिए परिवार को निशाना बनाया गया।
बता दें की मृतक दंपति कविता और नितेश के खिलाफ मेहुनबारे पुलिस स्टेशन, जलगांव में 19 नवंबर को एफआईआर दर्ज की गई थी। यह एफआईआर बीमा कंपनी के सलाहकार ने दर्ज करवाई थी जिसमें मृतक दंपति के अलावा आकाश, प्रेमचंद पाटिल और एक जांच करता अधिकारी भी शामिल था।
शिकायतकर्ता ने बताया की कविता और नितेश ने, कविता के पूर्व पति संजय की हत्या को कार एक्सीडेंट का बात कर पैसे ऐंठे थे जबकि जांच में संजय की मौत टीबी से हुई थी। एफआईआर में दर्ज शिकायत में कई खामियां पाई गई जिसमें पकड़े जाने के डर से कविता ने अपना 50 लाख का दवा वापस ले लिया।
लेकिन लेकिन आरोपियों ने बीमा कवर के तहत डेबिट कार्ड से मिलने वाले 10 लाख रूपए ले लिए थे। सूरत के पुलिस अधीक्षक अशोक गढियां ने बताया कि इस जांच में और भी आरोपी शामिल थे जिस कारण से आरोपियों ने पकड़े जाने के डर से परिवार का अपहरण किया और इस वारदात को अंजाम दिया।
एक आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले के तहत दयानंद नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि दयानंद से करवाई के तहत पता चला कि उसे इस वारदात के बारे में अधिक जानकारी नहीं है उसने यह काम किसी के करने पर किया था।
पुलिस ने बताया कि इस घटनाक्रम में अभी तीन आरोपी फरार है उनकी गिरफ्तारी के बाद ही घटना का पूरा मामला सामने आएगा। फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की छः टीमें लगातार कार्यरत है जिसमें सूरत पुलिस के साथ जलगांव पुलिस भी कार्य में मददगार है।

