SA NewsSA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
SA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Politics
  • Educational
  • Tech
  • History
  • Events
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Follow US
© 2024 SA News. All Rights Reserved.

Home » Edge Computing – डेटा प्रोसेसिंग अब आपके डिवाइस के पास ही

Artificial Intelligence

Edge Computing – डेटा प्रोसेसिंग अब आपके डिवाइस के पास ही

SA News
Last updated: June 9, 2026 12:17 pm
SA News
Share
Edge Computing – डेटा प्रोसेसिंग अब आपके डिवाइस के पास ही
SHARE

क्या आपने कभी ऑनलाइन  गेम खेलते समय या वीडियो डाउनलोड या कॉल के दौरान स्क्रीन पर घूमता हुआ “Loading” या “Buffering” का चिन्ह देखा है? हाई-स्पीड इंटरनेट और 5G नेटवर्क के दौर में भी कई बार डेटा लैग और लेटेंसी की समस्या सामने आती है। इसकी एक बड़ी वजह यह है कि आपका डेटा प्रोसेस होने के लिए अक्सर हजारों किलोमीटर दूर स्थित क्लाउड सर्वरों तक जाता है और फिर वापस लौटता है। इसी चुनौती का समाधान बनकर उभरी है एक नई तकनीक—Edge Computing।

Contents
  • एज कंप्यूटिंग क्या है?
  • क्लाउड कंप्यूटिंग से कैसे अलग है एज कंप्यूटिंग?
  • एज कंप्यूटिंग की जरूरत क्यों बढ़ रही है?
  • एज कंप्यूटिंग कैसे काम करती है?
  • एज कंप्यूटिंग के प्रमुख फायदे
    • स्लो लेटेंसी और तेज स्पीड
    • बेहतर सुरक्षा
    • नेटवर्क ट्रैफिक में कमी
  • किन क्षेत्रों में हो रहा है उपयोग?
  • 5G के साथ और बढ़ेगा महत्व

एज कंप्यूटिंग क्या है?

वर्तमान में एज कंप्यूटिंग एक ऐसी तकनीक है जिसमें डेटा को किसी दूर स्थित क्लाउड सर्वर तक भेजने के बजाय उसके मूल के नजदीक ही प्रोसेस किया जाता है। आसान भाषा में कहें तो डेटा वहीं प्रेषित किया जाता है, जहां वह उत्पन हो रहा होता है।उदाहरण के लिए। जैसे यदि कोई स्मार्ट कैमरा किसी संदिग्ध गतिविधि को पहचानता है, तो उसे हर वीडियो क्लिप क्लाउड पर भेजने की जरूरत नहीं पड़ती। कैमरा या नजदीकी एज सर्वर स्वयं डेटा की जांच पड़ताल कर सकता है और जरूरत पड़ने पर ही महत्वपूर्ण जानकारी आगे भेजता है। इससे प्रतिक्रिया का समय कम हो जाता है और सिस्टम अधिक तेज़ी से काम करता है।

क्लाउड कंप्यूटिंग से कैसे अलग है एज कंप्यूटिंग?

अब तक ज्यादातर डिजिटल सेवाएं क्लाउड कंप्यूटिंग मॉडल पर आधारित रही हैं। इसमें स्मार्टफोन, लैपटॉप, कैमरे और अन्य डिवाइस का डेटा इंटरनेट के जरिए बड़े डेटा ऑपरेटर सेंटरों तक भेजा जाता है, जहां उसकी प्रोसेसिंग होती है। वहीं एज कंप्यूटिंग इस प्रक्रिया को उपयोगकर्ता के करीब ले आती है। इसे एक आसान उदाहरण से समझा जा सकता है। अगर आपको भूख लगी है और आप अपने घर की रसोई में तुरंत खाना बना लेते हैं, वैसे ही यह एज कंप्यूटिंग की तरह है। लेकिन यदि आप किसी दूर शहर के रेस्टोरेंट से खाना ऑर्डर करते हैं और उसके पहुंचने का इंतजार करते हैं, तो यह क्लाउड कंप्यूटिंग जैसा है। दोनों उपयोगी हैं, लेकिन तुरंत प्रतिक्रिया के लिए एज कंप्यूटिंग अधिक प्रभावी साबित होती है।

एज कंप्यूटिंग की जरूरत क्यों बढ़ रही है?

तकनीकी विशेषज्ञों के अनुसार दुनिया भर में इंटरनेट से जुड़े उपकरणों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। स्मार्टफोन, स्मार्ट वॉच, स्मार्ट होम डिवाइस, सीसीटीवी कैमरे आदि उपकरण हर सेकंड भारी मात्रा में डेटा उत्पन्न कर रहे हैं। ऐसे में हर डेटा को क्लाउड तक भेजना नेटवर्क पर अतिरिक्त दबाव डाल सकता है। इसके अलावा कुछ सेवाओं में मिलीसेकंड की देरी भी गंभीर परिणाम पैदा कर देती है। उदाहरण के लिए, स्वचालित वाहनों को तत्काल निर्णय लेने होते हैं। ऐसे मामलों में एज कंप्यूटिंग बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

एज कंप्यूटिंग कैसे काम करती है?

एज कंप्यूटिंग में डेटा पहले स्थानीय डिवाइस, सेंसर, राउटर तक पहुंचता है। वहां उसका पहले विश्लेषण किया जाता है और इसमे केवल आवश्यक डेटा को ही क्लाउड तक भेजा जाता है। जैसे किसी इंडस्ट्री में हजारों सेंसर लगे हैं। यदि हर सेंसर का पूरा डेटा क्लाउड पर भेजा जाए, तो नेटवर्क पर भारी दबाव पड़ जाता है।  एज कंप्यूटिंग ऐसे डेटा को पहले अपने स्तर पर फिल्टर करती है और फिर केवल जरूरी जानकारी को आगे भेजती है।

एज कंप्यूटिंग के प्रमुख फायदे

एज कंप्यूटिंग के प्रमुख फायदे कुछ इस प्रकार है:–

स्लो लेटेंसी और तेज स्पीड

डेटा को लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ती, जिससे प्रतिक्रिया समय काफी कम हो जाता है। ऑनलाइन गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और रियल-टाइम एप्लिकेशन के लिए यह बेहद फायदेमंद है।

यह भी पढ़ें: क्वांटम कंप्यूटिंग क्या है? कैसे काम करती है और क्यों इसे भविष्य की सबसे बड़ी तकनीकी क्रांति माना जा रहा है?

बेहतर सुरक्षा

डेटा स्थानीय स्तर पर प्रोसेस होने से संवेदनशील जानकारी को बार-बार इंटरनेट पर भेजने की आवश्यकता कम होती है। इससे साइबर सुरक्षा मजबूत होती है।

नेटवर्क ट्रैफिक में कमी

सिर्फ जरूरी डेटा ही क्लाउड तक पहुंचता है, इससे नेटवर्क के डेटा संचारण क्षमता पर दबाव कम होता है। इंटरनेट पर कम निर्भरता इंटरनेट कनेक्शन बाधित होने की स्थिति में भी कई एज डिवाइस स्थानीय स्तर पर काम जारी रख सकते हैं।

किन क्षेत्रों में हो रहा है उपयोग?

एज कंप्यूटिंग का उपयोग वर्तमान में कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में किया जा रहा है। जैसे स्मार्ट सिटी  परियोजना, ट्रैफिक प्रबंधन और सुरक्षा निगरानी के लिए इसका इस्तेमाल हो रहा है। स्वास्थ्य क्षेत्र में मरीजों की निगरानी करने वाले उपकरण रियल-टाइम डेटा विश्लेषण कर रहे हैं। वहीं स्वचालित वाहन सड़क की परिस्थितियों को तुरंत समझकर निर्णय लेने के लिए एज कंप्यूटिंग पर निर्भर हैं। औद्योगिक इकाइयों में भी मशीनों की निगरानी और खराबियों का पहले से पता लगाने में यह तकनीक मदद कर रही है।

5G के साथ और बढ़ेगा महत्व

विशेषज्ञों का मानना है कि 5G नेटवर्क के विस्तार के साथ एज कंप्यूटिंग का महत्व और आगे बढ़ेगा, 5G जहां तेज इंटरनेट स्पीड और कम लेटेंसी प्रदान करता है, वहीं एज कंप्यूटिंग डेटा प्रोसेसिंग को उपयोगकर्ता के और करीब ले आती है। दोनों तकनीकों का मिलना भविष्य की स्मार्ट सेवाओं की नींव बन सकता है। डिजिटल दुनिया जितनी तेजी से विकसित हो रही है और डेटा की मात्रा निरंतर बढ़ती जा रही है। ऐसे  ही वर्तमान में एज कंप्यूटिंग एक महत्वपूर्ण तकनीक के रूप में उभर रही है, जो तेज़ प्रतिक्रिया देती है समय, बेहतर सुरक्षा और अधिक दक्षता प्रदान करती है। इसका मूल सिद्धांत है कि डेटा को वहीं संसाधित किया जाए, जहाँ वह उत्पन्न हो रहा है। 

इसी प्रकार आध्यात्मिक दृष्टिकोण में संत रामपाल जी महाराज भी यह संदेश देते हैं कि पूर्ण परमात्मा सत्य और समाधान की खोज बाहरी भटकाव में नहीं, बल्कि अपने भीतर और सही आध्यात्मिक तत्वज्ञान में करनी चाहिए। जिस प्रकार एज कंप्यूटिंग डेटा को उसके स्रोत के निकट प्रोसेस करते समय और संसाधनों की बचत करती है, उसी प्रकार सही शास्त्रानुकूल आध्यात्मिक तत्वज्ञान मानव को सीधे आत्मकल्याण के मार्ग की ओर ले जाने का प्रयास करता है।

आने वाले वर्षों में जहाँ 5G, IoT और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी तकनीकें डिजिटल दुनिया को नई दिशा देंगी, वहीं आध्यात्मिक मूल्यों और नैतिकता का महत्व भी संत रामपाल जी महाराज द्वारा दिए गया तत्वज्ञान मानव जीवन में बना रहेगा। अधिक जानकारी के लिए आप Sant Rampal Ji Maharaj App डॉउनलोड करें 

Share This Article
Email Copy Link Print
What do you think?
Love1
Sad0
Happy3
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
BySA News
Follow:
Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.
Previous Article इलेक्ट्रिक गाड़ियाँ भविष्य की सवारी या सिर्फ एक नया पर्यावरणीय भ्रम इलेक्ट्रिक गाड़ियाँ: भविष्य की सवारी या सिर्फ एक नया पर्यावरणीय भ्रम? 
Next Article Digital Inequality in India Tech Access Gap और डिजिटल असमानता की बढ़ती चुनौती Digital Inequality – Tech Access में बढ़ती खाई
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Popular Posts

Sant Rampal Ji Maharaj Ends Matlauda’s Flood Nightmare: A Historic 2000-Acre Land Recovery in Hisar, Haryana

The story of Matlauda village in the Hisar district of Haryana is a testament to…

By SA News

फूड पॉइजनिंग: आखिर है क्या यह बीमारी?

आमतौर पर कहें तो फूड पॉइजनिंग का अर्थ है भोजन या पेय पदार्थों में मौजूद…

By SA News

Decades Of Despair End In Nagla Chahar | Sant Rampal Ji Maharaj Gifts A New Life To Farmers

DEEG, RAJASTHAN – In a transformative act of philanthropy, Sant Rampal Ji Maharaj has extended…

By SA News

You Might Also Like

Digital Immortality – तकनीक, यादें और भविष्य की नई दुनिया
Artificial IntelligenceLifestyle

Digital Immortality – तकनीक, यादें और भविष्य की नई दुनिया

By SA News
AI vs Human: क्या 2028 तक मशीनें इंसानों से आगे निकल जाएंगी?
Artificial Intelligence

AI vs Human: क्या 2028 तक मशीनें इंसानों से आगे निकल जाएंगी?

By SA News
ब्रेकिंग न्यूज़: OpenAI का बड़ा फैसला, AI वीडियो टूल ‘Sora’ होगा बंद
Artificial Intelligence

ब्रेकिंग न्यूज़: OpenAI का बड़ा फैसला, AI वीडियो टूल ‘Sora’ होगा बंद

By SA News
Anthropic Unveils Claude Opus 4.7 with Powerful New Features
Artificial IntelligenceTech

Anthropic Unveils Claude Opus 4.7 with Powerful New Features

By SA News
SA NEWS LOGO SA NEWS LOGO
748KLike
340KFollow
13KPin
216KFollow
1.8MSubscribe
3KFollow

About US


Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.

Top Categories
  • Politics
  • Health
  • Tech
  • Business
  • World
Useful Links
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Copyright Notice
  • Contact Us
  • Official Website (Jagatguru Sant Rampal Ji Maharaj)

© SA News 2025 | All rights reserved.