Adulting 101 In Hindi: स्कूल में हमें इतिहास, गणित और विज्ञान तो सिखाते हैं। लेकिन जिंदगी की सबसे जरूरी चीज़ यानी एडल्टिंग (Adulting) स्किल्स नहीं सिखाते हैं। जिस कारण 20-22 साल की उम्र में जाते ही अचानक जिम्मेदारियों को सही तरीके से संभालना मुश्किल होता है। इसके लिए हमें पहले से तैयार रहना चाहिए। जैसे कि फाइनेंस, मानसिक सेहत और अकेले रहना। तो आइए जानते है इस ब्लॉग के माध्यम से उन बुनियादी बातों को जो हमारे जिंदगी जीने के लिए बहुत जरूरी हैं।
पर्सनल फाइनेंस: पैसों का सही मैनेजमेंट (सबसे जरूरी सबक)
पैसे का सही तरीके से इस्तेमाल करना बहुत जरूरी है। क्योंकि ऐसा करने से हमें आर्थिक स्वतंत्रता और मानसिक शांति मिलती है। जैसे कि –
- बजट बनाने का 50-30-20 नियम: इस नियम के अनुसार आप अपनी कमाई का 50% जरूरतों (Needs) पर, 30% इच्छाओं (Wants) पर और 20% बचत (Savings) में डाल सकते हैं।

- इमरजेंसी फंड (Emergency Fund): इसमें आपको इमरजेंसी के लिए कम से कम 3-6 महीने का खर्च अलग रखना जरूरी होता है। ताकि अचानक नौकरी जाने या मेडिकल इमरजेंसी पर काम आ सके।
करियर और वर्कप्लेस स्किल्स (Professional Life)
कार्यस्थल पर सफल होने और करियर में तेजी से आगे बढ़ने के लिए केवल तकनीकी ज्ञान ही जरूरी नहीं होता है। बल्कि व्यावहारिक कौशल का होना जरूरी है। साथ ही, यह सिक्ल आपको एक अच्छा पेशेवर भी बनाती है।
- सिर्फ काम काफी नहीं है: करियर में आगे बढ़ने के लिए बेहतरीन काम करना ही काफी नहीं होता है। ब्लकि, अपनी बात को सही तरीके से रखना (Communication) और नेटवर्किंग करना भी उतना ही जरूरी है।
- वर्क-लाइफ बैलेंस: शुरुआत में ही पर्सनल लाइफ और काम के बीच एक सीमा तय करें, ताकि आप बर्नआउट (Burnout) से बच सकें। ऐसा करने से आप व्यक्तिगत जीवन, शौक और रिश्तों के लिए पर्याप्त समय निकाल सकते हैं और तनाव मुक्त रह सकते हैं।

सेल्फ-केयर और लाइफ स्किल्स (Survival Skills)
एक खुशहाल जीवन के दो मुख्य आधार हैं। पहला सेल्फ-केयर जो मानसिक और शारीरिक रूप से हमें ऊर्जावान बनाती है। दूसरा लाइफ स्किल्स जो दैनिक जीवन में निर्णय लेने में और समझदारी से चुनौतियों का सामना करना सिखाती है। जैसे कि –
- बुनियादी खाना पकाना (Basic Cooking): खुद के लिए कम से कम दाल-चावल, रोटी या हेल्दी नाश्ता बनाना आना चाहिए। क्योंकि बाहर का जंक फूड खाने से हमारी सेहत भी खराब होती है और पैसे भी अधिक खर्च होते हैं।
- अकेले रहना और मानसिक मजबूती: अकेले रहने पर आने वाले खालीपन या अकेलेपन से बचने के लिए आप अपनी पसंद की चीजों में व्यस्त रहें और अपनी दिनचर्या सेट करें। साथ ही, मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए अपनी सेहत का ध्यान दें।
निष्कर्ष (Conclusion)
एडल्टिंग कोई ऐसी रेस नहीं है जिसे आपको एक दिन में जीतना है। गलतियाँ सबसे होती हैं और हर कोई धीरे-धीरे ही सीखता है। पैसों को संभालना, करियर बनाना और अपनी मानसिक सेहत का ध्यान रखना एक धीमी प्रक्रिया है। शुरुआत में गलतियां होना बिल्कुल सामान्य है, क्योंकि हर कोई अपनी गलतियों से ही सीखता है। खुद पर भरोसा रखें और धीरे-धीरे आगे बढ़ें।
FAQS
Q. एडल्टिंग (Adulting) क्या है?
Ans – बिना किसी पर निर्भर रहे अपनी जिम्मेदारियाँ संभालना ही एडल्टिंग कहलाता है।
Q. ऑफिस में ‘वर्क-लाइफ बैलेंस’ कैसे बनाएं?
Ans – काम का समय तय करें। छुट्टी के बाद ऑफिस के काम से दूरी बनाएं और वीकेंड अपने परिवार और दोस्तों को दें।
Q. पहली सैलरी से निवेश (Investment) कैसे शुरू करें?
Ans – 50-30-20 नियम अपनाएं। अपनी कमाई का 20% हिस्सा हर महीने बचत में डालें।
बर्नआउट
Q. अकेलेपन (Homesickness) को कैसे दूर करें?
Ans – इसके लिए एक अच्छा रूटीन बनाएं, अपने पसंदीदा शौक को वक्त दें और परिवार व दोस्तों से फोन पर जुड़े रहें।
Q. क्या एडल्टिंग में गलतियाँ होना सामान्य है?
Ans – हाँ, बिल्कुल। गलतियाँ हर किसी से होती हैं, यह कोई रेस नहीं है। इसके लिए उनसे सीखकर आगे बढ़ना जरूरी है।

