SA NewsSA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
SA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Politics
  • Educational
  • Tech
  • History
  • Events
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Follow US
© 2024 SA News. All Rights Reserved.

Home » तुलना की आदत और मानसिक स्वास्थ्य पर इसका प्रभाव एवं बचाव के उपाय

Lifestyle

तुलना की आदत और मानसिक स्वास्थ्य पर इसका प्रभाव एवं बचाव के उपाय

SA News
Last updated: March 31, 2026 11:29 am
SA News
Share
तुलना की आदत और मानसिक स्वास्थ्य पर इसका प्रभाव एवं बचाव के उपाय
SHARE

आज के प्रतिस्पर्धी दौर में दूसरों से अपनी तुलना करना एक सामान्य मानवीय व्यवहार बन गया है लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह आदत आपके मानसिक सुकून और आत्मविश्वास को धीरे-धीरे खत्म कर सकती है। अक्सर हम सोशल मीडिया की बनावटी दुनिया को देखकर अपनी असल जिंदगी को कमतर आंकने लगते हैं। यह लेख तुलना की इस आदत के पीछे के मनोविज्ञान इसके हानिकारक प्रभावों और खुद को स्वीकार कर आत्मविश्वास बढ़ाने के व्यावहारिक तरीकों पर विस्तार से चर्चा करता है।

Contents
  • तुलना कैसे आत्मविश्वास को कमजोर करती है?
    • मानसिक स्वास्थ्य पर तुलना का प्रभाव 
    • तुलना से बाहर निकलने का प्रभावी तरीका 
  • आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण कैसे अपनाएं?
  • सच्ची भक्ति और संतोष: मानसिक अशांति से मुक्ति का आध्यात्मिक मार्ग

तुलना की आदत क्या है और यह कैसे बनती है?

तुलना करने की आदत असल में हमारे दिमाग का वो तरीका है जिसमें हम अपनी खुशी और कामयाबी को दूसरों के तराजू में तोलने लगते हैं, फिर चाहे वो पढ़ाई हो, करियर हो या फिर दिखने का अंदाज। जबकि इसकी शुरुआत बचपन से ही हो जाती है, जब घर-परिवार या सचूलम में हमें दूसरों से आगे निकलने की सीख देते है। धीरे-धीरे यह हमारी आदत बन जाती है और हम अपनी वैल्यू खुद तय करने के बजाय दूसरों की तरक्की देखकर तुलना करने लगते हैं।

आज के सोशल मीडिया के जमाने में यह बेचैनी और बढ़ गई है, क्योंकि वहाँ हर कोई सिर्फ अपनी चमक-धमक वाली लाइफ ही दिखाता है, जिसे देखकर हम अपनी असल जिंदगी को उनसे कम समझने की गलती कर बैठते हैं। धीरे-धीरे यह बड़ी चुनौती बन जाती है हमारे लिए।

तुलना कैसे आत्मविश्वास को कमजोर करती है?

जब हम बार-बार अपनी तुलना दूसरों से करने लगते है, तो अनजाने में अपनी ही खूबियाँ को भूलने लगते हैं। हमे बस यही लगने लगता है की हम किसी से पीछे से, फिर चाहे हमने खुद कितनी भी बड़ी कामयाबी क्यों न पाई हो। यह सोच धीरे-धीरे हमारे अंदर के भरोसे को खत्म करने लगती है। हम हर बात पर खुद पर शक करने लगते है की क्या हम कभी दूसरों जीतने अच्छे बन पाएंगे? यही नेगेटिविटी हमारे फैसले लेने की हिम्मत छीन लेती है और हम नए अवसरों को आजमाने से भी घबराने लगते हैं। 

आत्मविश्वास (Confidence) जीवन का मजबूत आधार, जानिए कुछ टिप्स 

मानसिक स्वास्थ्य पर तुलना का प्रभाव 

तुलना की आदत सिर्फ आत्मविश्वास को ही नहीं, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य को भी बुरी तरह प्रभावित करती है। इससे तनाव, चिंता और हिन भावना बढ़ती है। व्यक्ति खुद को हमेशा दवाब में महसूस करता है और उसे लगता है की वह दूसरों की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतर पा रहा है।

कई बार यह स्थिति डिप्रेशन तक पहुँच जाती है, जहाँ व्यक्ति खुद को बेकार और असफल समझने लगता है। लगातार तुलना करने से व्यक्ति अपनी खुशियों को भी महसूस नहीं कर पता, क्योंकि उसका ध्यान हमेशा दूसरों की उपलब्धियों पर रहता है। 

तुलना से बाहर निकलने का प्रभावी तरीका 

तुलना की आदत छोड़ने के लिए सबसे पहले खुद को अच्छे से समझो और सोच बदलो। अपनी ताकते पहचानें और ये मान लें कि हर इंसान अलग है, हर किसी की ज़िन्दगी का सफर भी अलग होता है किसी और से खुद को आँकना बेकार है। बस अपने छोटे-छोटे लक्ष्य बनाएं और अपनी पुरानी हालत से तुलना करें।

इससे प्रगति का अहसास होगा और मन खुश रहेगा। सोशल मीडिया पर दिखाई जाने वाली हर चीज सही नहीं होती इसीलिए उसे देखर खुद को मत नापो, क्योंकि ये तुलना की आग लगाता है। सकारात्मक सोच रखो और खुद को वैसा ही अपनाओ जैसा हो। आत्म-स्वीकृति से मन शांत रहता है। धीरे-धीरे ये आदत बनेगी और जिंदगी बेहतर होगी। 

आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण कैसे अपनाएं?

आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए जरूरी है की आप अपने अंदर सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करें।  इसके लिए आप रोजाना अपने अच्छे गुणों और उपलब्धियों को याद करें और खुद को सराहें।  नई चीजें सीखने को कोशिश करें और अपने कम्फर्ट ज़ोन से बाहर निकले। जब आप अपनी क्षमताओं पर भरोसा करने लगते हैं, तो धीरे-धीरे तुलना की आदत खत्म होने लगती है।  साथ ही, ऐसे लोगों के साथ समय बिताएं जो आपको प्रेरित करते है और आपकी काबिलियत पर विश्वास रखते है । सकारात्मक माहौल और सही सोच आपको आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने में मदद करती है। 

सच्ची भक्ति और संतोष: मानसिक अशांति से मुक्ति का आध्यात्मिक मार्ग

संत रामपाल जी महाराज बहुत ही सरल शब्दों में समझाते हैं कि आज का इंसान दूसरों की सुख-सुविधाएं देखकर इसलिए दुखी है क्योंकि उसे आत्म-ज्ञान नहीं है। महाराज जी बताते हैं कि हर इंसान अपने साथ पिछले जन्मों के कर्मों का फल (प्रारब्ध) लेकर आता है। किसी को ज्यादा मिला है तो वह उसके पूर्व जन्म के शुभ कर्मों का फल है, उससे अपनी तुलना करके दुखी होना केवल अज्ञानता है।

संत रामपाल जी महाराज का ज्ञान सिखाता है कि यह संसार ‘काल’ का लोक है जहाँ सब कुछ नाशवान है, इसलिए यहाँ की चमक-धमक देखकर अपना मानसिक संतुलन बिगाड़ना व्यर्थ है। जब इंसान पूर्ण परमात्मा की सच्ची भक्ति शुरू करता है, तो उसके अंदर ‘संतोष’ का धन आता है। फिर उसे किसी और की प्रगति देखकर जलन या बेचैनी नहीं होती।

इतना ही नहीं, इस सतभक्ति से न केवल वर्तमान जीवन सुखमय बनता है, बल्कि जीव को जन्म-मरण के इस दीर्घ चक्र से मुक्ति यानी पूर्ण मोक्ष भी प्राप्त होता है। असली शांति और सुख केवल राम नाम की कमाई में है, भौतिक वस्तुओं की तुलना में नहीं। जब इंसान को यह समझ आ जाता है कि सब कुछ परमात्मा के हाथ में है और सतभक्ति ही एकमात्र रास्ता है जो उसे अविनाशी लोक (सतलोक) ले जा सकती है, तो उसके मन की सारी चिंता और तुलना की बीमारी हमेशा के लिए खत्म हो जाती है।

Share This Article
Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
BySA News
Follow:
Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.
Previous Article टेक्नोलॉजी का मानव मस्तिष्क पर प्रभाव: क्या सच में कम हो रही है हमारी याददाश्त? टेक्नोलॉजी का मानव मस्तिष्क पर प्रभाव: क्या सच में कम हो रही है हमारी याददाश्त?
Next Article दिमाग का खेल: क्यों नहीं रुक पाते हम स्क्रॉलिंग से दिमाग का खेल: क्यों नहीं रुक पाते हम स्क्रॉलिंग से
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Popular Posts

Iran Confirms Launch of 200 Missiles at Israel; Israel Issues Warning of Consequences

Tel Aviv: On Tuesday, Iran fired missiles at Israel, triggering alarms throughout the nation as…

By SA News

Human Genetics: Understanding Our DNA and Heredity

Have you ever thought about why you resemble your parents? Or why certain illnesses appear…

By SA News

आसमान से जुड़ता इंटरनेट: भारत में सैटेलाइट इंटरनेट का भविष्य

कुछ साल पहले तक यह केवल सपना जैसा लगता था कि सैटेलाइट से सीधा इंटरनेट…

By SA News

You Might Also Like

माता-पिता की उच्च अपेक्षाएँ: बच्चों के तनाव का मुख्य कारण
Lifestyle

माता-पिता की उच्च अपेक्षाएँ: बच्चों के तनाव का मुख्य कारण

By SA News
Brain power Tips to Enhance Memory, Focus & Cognitive Function
HealthLifestyle

Brain power Tips to Enhance Memory, Focus & Cognitive Function

By SA News
मोबाइल: जेब में रखा दोस्त या छुपा हुआ दुश्मन?
Lifestyle

मोबाइल: जेब में रखा दोस्त या छुपा हुआ दुश्मन?

By SA News
World Art Day 2025 जहाँ शब्द कम पड़ें, वहाँ कला बोलती है
Lifestyle

World Art Day 2025: जहाँ शब्द कम पड़ें, वहाँ कला बोलती है

By SA News
SA NEWS LOGO SA NEWS LOGO
748KLike
340KFollow
13KPin
216KFollow
1.8MSubscribe
3KFollow

About US


Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.

Top Categories
  • Politics
  • Health
  • Tech
  • Business
  • World
Useful Links
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Copyright Notice
  • Contact Us
  • Official Website (Jagatguru Sant Rampal Ji Maharaj)

© SA News 2025 | All rights reserved.