SA NewsSA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
SA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Politics
  • Educational
  • Tech
  • History
  • Events
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Follow US
© 2024 SA News. All Rights Reserved.

Home » कुतुब मीनार: पत्थरों में बसी अनमोल दास्तां

History

कुतुब मीनार: पत्थरों में बसी अनमोल दास्तां

SA News
Last updated: February 10, 2026 12:49 pm
SA News
Share
कुतुब मीनार: पत्थरों में बसी अनमोल दास्तां
SHARE

कुतुब मीनार दक्षिणी दिल्ली के महरौली इलाके में स्थित दुनिया की सबसे ऊँची ईंटों वाली मीनार है। इसे यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर का दर्जा प्राप्त है और यह दिल्ली सल्तनत के शुरुआती दौर की इंडो-इस्लामिक शैली की वास्तुकला का शानदार उदाहरण है।

Contents
  • कुतुब मीनार का परिचय 
  • कुतुब मीनार के निर्माण का इतिहास
  • कुतुब मीनार के रोचक तथ्य
  • आखिर क्यों बंद है कुतुब मीनार का गेट?
  • कुतुब मीनार का महत्व और वर्तमान स्थिति
  • सतलोक है सर्व सुखों का भंडार

कुतुब मीनार का परिचय 

कुतुब मीनार की ऊँचाई लगभग 73 मीटर (239 फीट) है। इसके आधार का व्यास 14.32 मीटर चौड़ा और शीर्ष का व्यास 2.75 मीटर संकरा है। यह कुल 5 मंजिला इमारत है, जिसमें ऊपर चढ़ने के लिए 379 घुमावदार सीढ़ियाँ हैं।

कुतुब मीनार का निर्माण प्राचीन ईंटों, लाल बलुआ पत्थर और संगमरमर से किया गया है। इसकी ऊँची दीवारों पर कुरान की आयतें, फूल-पत्तियों की बारीक नक्काशी, आकर्षक ज्यामितीय डिज़ाइन तथा गोल-कोणीय नालीदार बनावट देखने को मिलती हैं। इसमें अरबी भाषा के साथ-साथ नागरी लिपि के शिलालेख भी हैं, जो इसके निर्माण इतिहास की गवाही देते हैं।

कुतुब मीनार के निर्माण का इतिहास

कुतुब मीनार का निर्माण कई शासकों के योगदान से हुआ और इसे पूरा होने में लगभग 175 वर्ष लगे। इसकी शुरुआत 1192-1193 ईस्वी में हुई, जब दिल्ली सल्तनत के संस्थापक कुतुबुद्दीन ऐबक (मोहम्मद गोरी के सेनापति) ने इसे बनवाना शुरू किया।

कुतुबुद्दीन ऐबक ने पृथ्वीराज चौहान को हराने के बाद इसे विजय स्तंभ के रूप में बनवाया। यह मीनार अफगानिस्तान की जाम मीनार से प्रेरित थी और इसका उद्देश्य इस्लामी शक्ति का प्रतीक या अजान के लिए था।

उन्होंने पहली मंजिल तक का काम पूरा किया और 1210 ई. में उनकी मृत्यु हो गई। कुतुबुद्दीन ऐबक की मृत्यु के बाद उनके दामाद और उत्तराधिकारी शम्सुद्दीन इल्तुतमिश (1211-1236 ई.) ने तीन और मंजिलें जोड़ीं। इल्तुतमिश एक महत्वाकांक्षी और दूरदर्शी शासक थे, जिन्होंने मीनार को और भव्य बनाया। 

1368-1369 ईस्वी में बिजली गिरने से मीनार का ऊपरी भाग जीर्ण-शीर्ण हो गया। फिरोजशाह तुगलक ने इसे पुनर्निर्मित किया। उन्होंने जीर्ण-शीर्ण मंजिल हटाकर पाँचवीं और अंतिम मंजिल जोड़ी तथा मीनार को मजबूत बनाया। इस प्रकार, कुतुब मीनार को एक शासक ने नहीं, बल्कि तीन शासकों की मेहनत से पूरा किया गया।

कुतुब मीनार के रोचक तथ्य

आइए जानते है कुतुब मीनार के विषय में कुछ रोचक तथ्य: 

  • कुतुब मीनार दुनिया की ईंटों से बनी सबसे ऊँची मीनार है।  
  • इसमें आज भी अरबी और देवनागरी लिपियों के शिलालेख मौजूद हैं।  
  • इसके पास में ही लौह स्तंभ (आयरन पिलर) है जो 1600 वर्ष पुराना है। इसमें आज तक जंग नहीं लगी है।
  • मीनार कई बार भूकंप और बिजली गिरने से क्षतिग्रस्त हुई लेकिन आज भी मजबूती के साथ उभरी हुई है। 
  • यह दिल्ली का सबसे ज्यादा पर्यटकों द्वारा देखा जाने वाला स्मारक है।  

आखिर क्यों बंद है कुतुब मीनार का गेट?

4 दिसंबर 1981 को कुतुब मीनार के अंदर भयानक हादसा हुआ था। उस दिन स्कूली छात्रों सहित पर्यटक ऊपर चढ़ रहे थे। अचानक लाइट चली गई और अंधेरा छा गया। फिर अफवाह फैली कि मीनार गिर रही है।संकरी घुमावदार सीढ़ियों में भगदड़ मच गई। मीनार के दरवाजे अंदर की ओर खुलते थे, जिससे बाहर निकलना असंभव हो गया था। लोगों की दम घुटने और कुचलने से लगभग 45 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हुए। 

जांच में प्रकाश की कमी, सीढ़ियों की खराब हालत और भीड़ नियंत्रण की कमी पाई गई। इस घटना के पश्चात् ASI (भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण) ने मीनार के अंदरूनी हिस्से को आम जनता के लिए स्थायी रूप से बंद कर दिया। आज भी केवल बाहर से ही इसकी भव्यता देखी जा सकती है। यह कदम ऐतिहासिक धरोहर और पर्यटकों को हादसे से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से उठाया गया है।

Save Aravalli विवाद: सुप्रीम कोर्ट की नई परिभाषा पर देशव्यापी पर्यावरण बहस  

कुतुब मीनार का महत्व और वर्तमान स्थिति

कुतुब मीनार दिल्ली सल्तनत के उदय और इस्लामी शासन के विस्तार का प्रतीक मानी जाती है। यह भारतीय इतिहास की जीवित गवाह और पर्यटन का केंद्र बनी हुई है। इसकी ऊँचाई और उच्च स्तर की कारीगरी (नक्काशी) देख हर कोई आश्चर्यचकित हो जाता है। कुछ लोग इसे विष्णु स्तंभ या हिंदू स्तंभ से जोड़ते हैं, लेकिन इसका मुख्य ऐतिहासिक प्रमाण दिल्ली सल्तनत काल से जुड़ा हुआ है।

कुतुब मीनार न सिर्फ पत्थरों की इमारत है, बल्कि समय की धारा, सत्ता की शक्ति और स्थायित्व की जीती-जागती दास्तां है। यह भारतीय सांस्कृतिक धरोहर का अनमोल और गौरवपूर्ण हिस्सा है।

सतलोक है सर्व सुखों का भंडार

सतलोक ही वह सनातन परम धाम है, जहां जाने के बाद साधक कभी संसार में नहीं आते। सतलोक में दूध की नदियां है, सुंदर बाग बगीचे है, प्रत्येक परिवार के विशाल महल है। सतलोक में कोई कष्ट नहीं है और न कोई रोग है। सतलोक की पूर्ण जानकारी जगतगुरू तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज ने अपने दिव्य सतसंगों में बताई है। अधिक जानकारी के लिए संत रामपाल जी महाराज यूट्यूब चैनल पर विजिट करें।

Share This Article
Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
BySA News
Follow:
Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.
Previous Article A Gen Z Roadmap for Financial Independence and Early Retirement A Gen Z Roadmap for Financial Independence and Early Retirement
Next Article स्वास्थ्य सेवाओं में तकनीक और आध्यात्म स्वास्थ्य सेवाओं में तकनीक और आध्यात्म: आधुनिक चिकित्सा और मानसिक शांति का संगम
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Popular Posts

An Electrician turned President: The Lech Walesa Story 

Lech Wałęsa is a true story of a courageous and resilient life, transitioning from being…

By SA News

Free Stay in Haryana: Explore Opportunities for Travellers and Spiritual Seekers

Free Stay in Haryana: Travelling across the Indian state Haryana offers a unique blend of…

By SA News

Union Cabinet Approves 2% Increase in Dearness Allowance for Central Government Employees and Pensioners

The Union Cabinet, led by Prime Minister Narendra Modi, has approved a 2% increase in…

By SA News

You Might Also Like

The French Revolution
History

The French Revolution: A Transformative Period That Shaped Modern Europe

By SA News
From Playwright to President The Story of Vaclav Havel  
History

From Playwright to President: The Story of Vaclav Havel  

By SA News
The American Civil War: Reshaped America’s Future
History

The American Civil War: Reshaped America’s Future

By SA News
आदिवासी इतिहास जिसे हम लोग नहीं जानते: गोंड, भील और संथाल विद्रोह की अनकही गाथा
History

आदिवासी इतिहास जिसे हम लोग नहीं जानते: गोंड, भील और संथाल विद्रोह की अनकही गाथा

By SA News
SA NEWS LOGO SA NEWS LOGO
748KLike
340KFollow
13KPin
216KFollow
1.8MSubscribe
3KFollow

About US


Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.

Top Categories
  • Politics
  • Health
  • Tech
  • Business
  • World
Useful Links
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Copyright Notice
  • Contact Us
  • Official Website (Jagatguru Sant Rampal Ji Maharaj)

© SA News 2025 | All rights reserved.