SA NewsSA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
SA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Politics
  • Educational
  • Tech
  • History
  • Events
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Follow US
© 2024 SA News. All Rights Reserved.

Home » Train Accident: इटारसी रेलवे स्टेशन पर रानी कमलापति-सहरसा समर स्पेशल एक्सप्रेस के 2 कोच हुए बेपटरी, जानमाल की नहीं हुई कोई हानि

Local

Train Accident: इटारसी रेलवे स्टेशन पर रानी कमलापति-सहरसा समर स्पेशल एक्सप्रेस के 2 कोच हुए बेपटरी, जानमाल की नहीं हुई कोई हानि

SA News
Last updated: August 13, 2024 11:50 am
SA News
Share
Itarsi Train Accident
SHARE

Itarsi Train Accident: बीते सोमवार की शाम रानी कमलापति (मध्यप्रदेश) से चलकर सहरसा (बिहार) जा रही रानी कमलापति-सहरसा समर स्पेशल एक्सप्रेस (01663) के दो कोच B1, B2 इटारसी रेलवे स्टेशन पर पटरी से नीचे उतर गए, ट्रेन यात्रियों से भरी हुई थी। जैसे ही दोनों कोच पटरी से नीचे उतरे उस समय ट्रेन में सवार यात्रियों मे अफरा तफरी मच गई। लेकिन गनीमत यह रही कि किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आई। जब यह हादसा हुआ उस समय ट्रेन पांच किलोमीटर की रफ्तार से चल रही थी, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया क्योंकि कुछ समय पहले भी इटारसी में ट्रेन से जुड़ी इस तरह की घटना घट चुकी थी। फिलहाल दोनों कोच को अलग कर दिया गया है।

यह घटना कल शाम करीब 6:10 बजे की है, जब ट्रेन धीमी गति से इटारसी रेलवे स्टेशन पर पहुंच रही थी। हादसे की जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर रेल्वे अधिकारी और स्टाफ, आरपीएफ, जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। इस घटना के कारण ट्रेन 2 घण्टे तक इटारसी स्टेशन पर ही खड़ी रही। ट्रेन को इटारसी रेलवे स्टेशन से 8 बजकर 10 मिनिट पर 1 घण्टा 45 की देरी से अपने अगले गंतव्य की ओर रवाना हुई । हालांकि जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि जानमाल की कोई हानि नहीं हुई। लेकिन इस हादसे की वजह से कई गाड़ियां घंटो तक दूसरे रेल्वे स्टेशनों पर खड़ी रहीं और कई महत्वपूर्ण सेवाएं बाधित हुईं। इस घटना के बाद रेलवे अधिकारियों ने जल्दी से रेल्वे मार्ग खुलवाने का कार्य शुरू कर दिया है। 

रेलवे सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर सवालों के कठघरे में

मोदी सरकार को बने हुए अभी 2 महीने ही हुए हैं, परन्तु इन 2 महीनों में ही 17 रेल हादसे हो चुके हैं और इन रेल हादसों में कई लोगों की जान जा चुकी है। लगातार हो रहे इन रेल हादसों ने रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर कई सारे सवाल खड़े कर दिए हैं। चूंकि इस हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं, तकनीकी टीम भी हादसे के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।

Share This Article
Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad3
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
BySA News
Follow:
Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.
Previous Article ओलंपिक खेल समापन 2024 ओलंपिक खेल समापन 2024
Next Article Best Online Universities Worldwide 15 Best Online Universities Worldwide: Learn From Home with the Best Educators
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Popular Posts

NASA का “Your Name in Landsat” टूल: सैटेलाइट से अपने नाम की अनोखी तस्वीर बनाएं

अंतरिक्ष अनुसंधान केवल वैज्ञानिकों तक सीमित नहीं रहा है, बल्कि अब आम लोगों के लिए…

By SA News

Lok Sabha Clears Waqf Amendment Bill 2025 – What You Need To Understand 

Waqf Amendment Bill 2025: The Waqf amendment bill was presented again in the Lok Sabha…

By SA News

Apple Siri AI at WWDC 2026: Game-Changer or Another Big Hype? Full Breakdown of New Features

Apple's Worldwide Developers Conference (WWDC) 2026 marked one of the most important moments in the…

By Gudya Maddheshiya

You Might Also Like

cm-omar-abdullah-son-joins-protests-against-reservation-policy-in-jammu-and-kashmir-hindi
Local

जम्मू कश्मीर में आरक्षण नीति के खिलाफ नेशनल कांफ्रेंस के सांसद का विरोध प्रदर्शन 

By SA News
भौतिक वस्तुओं के त्याग का प्रचार करतीं जया किशोरी नहीं कर पा रहीं अपनी शिक्षाओं पर अमल
LifestyleLocal

भौतिक वस्तुओं के त्याग का प्रचार करतीं जया किशोरी नहीं कर पा रहीं अपनी शिक्षाओं पर अमल

By SA News
Farming the Future: Karnataka is Urging a Shift to Drought-Resilient Indigenous Crops
Local

Farming the Future: Karnataka is Urging a Shift to Drought-Resilient Indigenous Crops

By SA News
UP Encounter बहराइच सांप्रदायिक हिंसा मामले के दो आरोपी पुलिस एनकाउंटर में हुए घायल 
Hindi NewsLocal

UP Encounter: बहराइच सांप्रदायिक हिंसा मामले के दो आरोपी पुलिस एनकाउंटर में हुए घायल 

By SA News
SA NEWS LOGO SA NEWS LOGO
748KLike
340KFollow
13KPin
216KFollow
1.8MSubscribe
3KFollow

About US


Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.

Top Categories
  • Politics
  • Health
  • Tech
  • Business
  • World
Useful Links
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Copyright Notice
  • Contact Us
  • Official Website (Jagatguru Sant Rampal Ji Maharaj)

© SA News 2025 | All rights reserved.