SA NewsSA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
SA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Politics
  • Educational
  • Tech
  • History
  • Events
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Follow US
© 2024 SA News. All Rights Reserved.

Home » दिल्ली-एनसीआर में स्कूलों को मिले धमकी भरे ई-मेल, बोम से उड़ानें की धमकी से मची हलचल

Hindi News

दिल्ली-एनसीआर में स्कूलों को मिले धमकी भरे ई-मेल, बोम से उड़ानें की धमकी से मची हलचल

SA News
Last updated: February 21, 2026 12:08 pm
SA News
Share
दिल्ली-एनसीआर में स्कूलों को मिले धमकी भरे ई-मेल
SHARE

दिल्ली एनसीआर में गुरुवार को तीन स्कूलों को धमकी भरें ईमेल मिले। जिसमें दिल्ली की स्कूलों को ईमेल के जरिए बोम से उड़ानें की धमकियां दी गई। जिसकी जानकारी दिल्ली फायर सर्विसेज के एक अधिकारी ने दी। 

Contents
  • दिल्ली-एनसीआर में स्कूलों को मिले धमकी भरे ई-मेल से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदु :
  • दिल्ली-एनसीआर में धमकी भरे ई-मेल से मची खलबली
  • कई सुरक्षा एजेंसियां हुई अलर्ट
  • नोएडा में भी देखने को मिले धमकी भरे ई-मेल
  • धमकी भरें ईमेल निकलें फर्जी

जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों के जरिए स्कूलों को खाली करवाया गया और भारी अलर्ट जारी किया गया। वहीं नोएडा के कई स्कूलों को भी ईमेल के माध्यम से धमकी भरे मैसेज किए। जिसके पश्चात् ईमेल से संबंधित साइबर टीम द्वारा जांच कि गईं। साथ ही लोगों को सतर्क रहने और अफवाहों से सावधान रहने के निर्देश दिए गए। 

दिल्ली-एनसीआर में स्कूलों को मिले धमकी भरे ई-मेल से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदु :

  • दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार को सुबह तीन स्कूलों को धमकी भरे ई-मेल मैसेज भेंजे गए। 
  • ई-मेल मैसेज की पूरी जानकारी के लिए पुलिस प्रशासन और रेस्क्यू टीमों को अलर्ट किया गया। 
  • नोएडा में भी कुछ ऐसे ही 10 से अधिक स्कूलों को बम से उड़ानें की धमकियां मिली। 
  • दिल्ली-एनसीआर में स्कूलों को मिलने वाले धमकी भरे ई-मेल फर्जी साबित हुई। 

दिल्ली-एनसीआर में धमकी भरे ई-मेल से मची खलबली

दिल्ली के तीन स्कूलों को गुरुवार को धमकी भरे ई-मेल मिलने के बाद पूरे इलाके में खलबली मच गई। जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों को तत्काल प्रभाव से भेजा गया। इन धमकी भरे ई-मेल के बाद स्कूलों को खाली करवाया गया और रेस्क्यू टीमों को तैनात किया गया। 

वहीं नोएडा के कई स्कूलों को भी धमकी भरे ई-मेल मैसेज भेजे गए।  इन ई-मेल की जानकारी दिल्ली फायर सर्विसेज अधिकारी से प्राप्त हुई। अधिकारी ने कहा कि, ‘हमें तीन स्कूलों को भेजे गए बम धमकी वाले ईमेल की सूचना मिली थी, जिनमें द्वारका स्थित सीआरपीएफ पब्लिक स्कूल, सेंट थॉमस स्कूल और पश्चिम एन्क्लेव स्थित डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल शामिल हैं, एहतिहात के तौर पर फायर टेंडर और रेस्क्यू टीमों को तुरंत मौके पर भेजा गया’ 

कई सुरक्षा एजेंसियां हुई अलर्ट

दिल्ली एनसीआर में स्कूलों को मिले धमकी भरे ई-मेल के बाद रेस्क्यू टीमों, फायर टेंडर को तत्काल प्रभाव से तैनात किया गया। सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट किया गया। अधिकारीयों ने बताया कि अलर्ट की जानकारी मिलते ही तुरंत प्रभाव से पुलिस प्रशासन, रेस्क्यू टीम बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड के साथ ही स्थानीय पुलिस अधिकारीयों को भी तैनात किया गया।

स्कूलों को खाली करवाया गया और काफ़ी एहतिहात के साथ जांच कि गईं। अधिकारीयों ने कहा कि पहली वारदात में कोई सबूत नहीं मिला। हालांकि सभी स्कूल परिसरों की सम्पूर्ण सैनेटाइजेशन जांच की जा रही है। 

पुलिस ने कहा कि ईमेल किए गए मैसेज कु पूरी वारदात की जानकारी के लिए साइबर टीमों को अलर्ट किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि ‘ईमेल की जांच कर उनके स्त्रोतों और सत्यता की जांच की जा रही है कि क्या इसी तरह की धमकियां अन्य संस्थाओं को की भेजीं गई है’

नोएडा में भी देखने को मिले धमकी भरे ई-मेल

दिल्ली के साथ ही नोएडा में भी ऐसे धमकी भरे ई-मेल की वारदात सामने आई है। जिसमें कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर क्षैत्र के 10 से ज्यादा स्कूलों में धमकी भरे ई-मेल आएं हैं। जिसके कारण पूरे शहर में हड़कंप मच गई है। पुलिस प्रशासन के द्वारा लगातार जांच की जा रही है। 

साथ ही ईमेल से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए साइबर टीमों को अलर्ट किया गया। पुलिस द्वारा एएस चेक टीम,बाॅम्ब डिस्पोजल स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड आदि की मदद से स्कूल परिसरों का बारिकी से निरीक्षण किया जा रहा है। पुलिस की सघन जांच के बाद मालूम हुआ कि स्कूल परिसरों में अभी तक कोई संदिग्ध या प्रतिकूल वस्तु नहीं मिली है। 

धमकी भरें ईमेल निकलें फर्जी

दिल्ली एनसीआर में तीन स्कूलों में मिले धमकी भरे ई-मेल फर्जी साबित हुई। जिसमें सभी स्कूलों की जांच के दौरान कोई संदिग्ध और आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। दमकल अधिकारियों के मुताबिक द्वारका के गोयला डेयरी स्थित सेंट थॉमस स्कूल , द्वारका सेक्टर 16 स्थित सीआरपीएफ पब्लिक स्कूल और पश्चिम एन्क्लेव में डीएवी पब्लिक स्कूल को धमकी मिली थी। 

धमकी मिलने के पश्चात् मौके पर पुलिस ने पूरी जांच पड़ताल की साथ ही रेस्क्यू टीमों और डाॅग स्क्वॉड के जरिए स्कूलों की सघन जांच की गई। जिसमें कोई बाॅम्ब से संबंधित वस्तु या संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। जिसके पश्चात् सभी दिल्ली में आएं धमकी भरे ई-मेल फर्जी साबित हुए।

Share This Article
Email Copy Link Print
What do you think?
Love1
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
BySA News
Follow:
Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.
Previous Article INS Aridhaman S4 से भारत की परमाणु पनडुब्बी शक्ति को नई मजबूती INS अरिधमन 2026: भारत की सेकंड स्ट्राइक क्षमता में बड़ा इजाफा, समुद्री परमाणु ताकत मजबूत!
Next Article Free Stay in India A State-wise Guide to Satlok Ashrams Free Stay in India: A State-wise Guide to Satlok Ashrams
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Popular Posts

जैव विविधता: सृष्टि का संतुलन और मानवता का आधार

धरती पर जीवन का अस्तित्व उसकी जैव विविधता पर निर्भर है — यह वही अनमोल…

By SA News

Wi-Fi Calling क्या होती है और कब ये Mobile Network से बेहतर है?

आजकल लगभग हर इंसान के पास स्मार्टफोन होता है, लेकिन क्या आपने कभी Wi-Fi Calling…

By SA News

भारत में सड़क सुरक्षा को नई उड़ान: Rapido और परिवहन मंत्रालय ने शुरू की ‘राहवीर’ योजना

नई दिल्ली: भारत में हर साल लाखों लोग सड़क दुर्घटनाओं का शिकार होते हैं। इनमें…

By SA News

You Might Also Like

Solar Brick: अब दीवारें भी बनाएंगी बिजली, BIPV तकनीक से बनेंगे स्मार्ट एनर्जी भवन
Hindi NewsLifestyle

Solar Brick: अब दीवारें भी बनाएंगी बिजली, BIPV तकनीक से बनेंगे स्मार्ट एनर्जी भवन

By SA News
PM धन धान्य कृषि योजना 2025 किसानों को मिलेगी हर एकड़ पर बड़ी सब्सिडी!
Govt SchemeHindi News

PM धन धान्य कृषि योजना 2025: किसानों को मिलेगी हर एकड़ पर बड़ी सब्सिडी!

By SA News
क्या है यह मृत्यु, क्यों मरते हैं‌ हम सब?
Hindi News

क्या है यह मृत्यु, क्यों मरते हैं‌ हम सब?

By SA News
2025 का नोबेल शांति पुरस्कार मारिया कोरिना माचाडो को, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप नहीं बने विजेता
Hindi News

2025 का नोबेल शांति पुरस्कार मारिया कोरिना माचाडो को, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप नहीं बने विजेता

By Tuleshwar
SA NEWS LOGO SA NEWS LOGO
748KLike
340KFollow
13KPin
216KFollow
1.8MSubscribe
3KFollow

About US


Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.

Top Categories
  • Politics
  • Health
  • Tech
  • Business
  • World
Useful Links
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Copyright Notice
  • Contact Us
  • Official Website (Jagatguru Sant Rampal Ji Maharaj)

© SA News 2025 | All rights reserved.