SA NewsSA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
SA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Politics
  • Educational
  • Tech
  • History
  • Events
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Follow US
© 2024 SA News. All Rights Reserved.

Home » दिल्ली में कब पड़ेगी कड़ाके की ठंड? दिल्ली में बारिश की संभावना, IMD ने किया अलर्ट

Weather

दिल्ली में कब पड़ेगी कड़ाके की ठंड? दिल्ली में बारिश की संभावना, IMD ने किया अलर्ट

SA News
Last updated: December 7, 2024 12:44 pm
SA News
Share
दिल्ली में कब पड़ेगी कड़ाके की ठंड दिल्ली में बारिश की संभावना, IMD ने किया अलर्ट
SHARE

दिसंबर का महीना आते ही जब आमतौर पर लोग कड़ाके की ठंड से बचने के लिए रजाइयों में दुबक जाते हैं या अलाव के पास गर्मी का आनंद लेते हैं, इस बार शुरुआती समय में स्थिति कुछ अलग दिखाई दे रहा है। दिल्ली-एनसीआर में पहले हफ्ते में ही दिन की धूप लोगों के पसीने छुड़ा रही है। हालांकि, मौसम विभाग ने एक राहत भरी खबर दी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में आज पश्चिमी विक्षोभ के दस्तक देने की संभावना है, जो 8 और 9 दिसंबर को सक्रिय हो सकता है।

Contents
  • मुख्य बिंदु
  • दिल्ली में सीजन का सबसे कम तापमान 
  • फिलहाल दिल्ली में ठंड
  • दिल्ली NCR में कैसा रहेगा मौसम
  • हरियाणा, राजस्थान और उत्तरप्रदेश में मौसम

इसके प्रभाव से मैदानी इलाकों का मौसम भी प्रभावित हो सकता है। इसके साथ ही, दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में आज बारिश होने की संभावना जताई गई है।

मुख्य बिंदु

  • दिल्ली में तापमान गिरने के आसार।
  • दिल्ली में बढ़ने लगी ठंड। 
  • दिल्ली एनसीआर का मौसम।
  • उत्तर भारत में अब बदलेगा मौसम।

दिल्ली में सीजन का सबसे कम तापमान 

दिसंबर का महीना अपनी (गति) रफ्तार में है, लेकिन इस बार भारत दो हिस्सों में बिखरा हुआ सा नजर आ रहा है। एक ओर, कुछ इलाकों में बारिश हो रही है, तो दूसरी ओर, कई जगहों पर सामान्य से अधिक गर्मी महसूस की जा रही है।

■ यह भी पढ़ें: दिसंबर 2024: सर्दी की छुट्टियां और चक्रवात फेंगल के कारण स्कूलों की छुट्टियां

मौसम विभाग ने राहतभरी जानकारी साझा की है। गुरुवार को दिल्ली में इस सीजन का सबसे कम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले दो-तीन दिनों में तापमान में और कमी की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, एक नया पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ी क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी का वजह बन सकता है। इसके प्रभाव से दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के मौसम में ठंडक बढ़ने की संभावना है, और तापमान में गिरावट हो सकती है।

फिलहाल दिल्ली में ठंड

मौसम विज्ञान के अनुसार राजधानी दिल्ली में बीते दिनों के मुकाबले सुबह और शाम के समय में ठंड बढ़ने लगी है। लेकिन दोपहर के समय सूर्य लोगों के पसीने छुड़ा रहे हैं। वहीं हल्की हवा के चलते वायु प्रदूषण में भी कमी हुई है। लेकिन, मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में दिल्ली को लेकर अलर्ट जारी किया है।

उनका कहना है कि कुछ दिनों में दिल्ली में शरीर कंपा देने वाली ठंड पड़ने वाली है। ऐसे में लोगों को रजाई-कंबल और स्वेटर के साथ आने वाली सर्दी के लिए तैयार हो जाना चाहिए। साथ ही कुछ ही दिनों के अंदर दिल्ली वालों को सर्दी की पहली बारिश भी देखने को मिल सकती है।

दिल्ली NCR में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने सूचना दी है कि शुक्रवार 6 दिसंबर को आसमान साफ रहेगा। सुबह स्मॉग या धुंध पड़ सकती है। इसके अलावा शाम और रात के समय भी ऐसा ही मौसम रह सकता है। विभाग ने बताया है कि एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिम हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। साथ ही इसका असर 8 दिसंबर से उत्तर पश्चिम भारत के मैदानों पर भी पड़ सकता है।

हरियाणा, राजस्थान और उत्तरप्रदेश में मौसम

हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के मौसम में अगले कुछ दिनों में बदलाव की संभावना है। हरियाणा में आज न्यूनतम तापमान 13.49 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20.98 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि 7 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 12.46 डिग्री और अधिकतम तापमान 24.27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। राजस्थान में मौसम विभाग ने बताया है कि अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

7 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभावी होने और 9 दिसंबर से उत्तरी हवाओं के चलते ठंड बढ़ने की संभावना है। उत्तर प्रदेश में 6 और 7 दिसंबर को मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन कुछ स्थानों पर मध्यम कोहरा और तेज सतही हवाएं चल सकती हैं। 8 दिसंबर को कुछ इलाकों में हल्की बारिश के साथ सुबह कोहरे की संभावना जताई गई है।

Share This Article
Email Copy Link Print
What do you think?
Love1
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
BySA News
Follow:
Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.
Previous Article बांग्लादेश में हिंदुओं पर नही थम रहे हमले, मोहम्मद यूनुस की धर्मगुरुओं से बैठक पर सवाल बांग्लादेश में हिंदुओं पर नही थम रहे हमले, मोहम्मद यूनुस की धर्मगुरुओं से बैठक पर सवाल
Next Article Armed Forces Flag Day A Day of Gratitude and Generosity Armed Forces Flag Day: A Day of Gratitude and Generosity
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Popular Posts

Sant Rampal Ji Maharaj Eradicates Ismailapur’s Seven-Years Flood Ordeal

JIND, HARYANA – In an inspiring act of selfless service, Sant Rampal Ji Maharaj has…

By SA News

What Is a QR Code and How to Use It Safely: A Complete Guide

In the digital age, quick access to information and seamless online transactions have become essential…

By SA News

Empowering India through Indigenous AI: BharatGen

BharatGen is a significant new project in generative AI, a type of artificial intelligence that…

By SA News

You Might Also Like

हिमालय का खतरा 33 हजार झीलों की डरावनी तस्वीरें आईं सामने
NatureWeather

हिमालय का खतरा: 33 हजार झीलों की डरावनी तस्वीरें आईं सामने

By SA News
India Heatwave 2026 IMD Alerts North & Central India
Weather

India Faces Severe Heatwave in Late April–Early May 2026: IMD Issues Alerts for North & Central India

By SA News
Cyclone Arnab Kills Five, Floods Crops After Hitting Andhra Pradesh
Weather

Cyclone Arnab Kills Five, Floods Crops After Hitting Andhra Pradesh

By SA News
बाढ़ की मार: नेपाल और चीन में बाढ़ से तबाही, 9 लोगों की मौत, कई लोग लापता
Weather

बाढ़ की मार: नेपाल और चीन में बाढ़ से तबाही, 9 लोगों की मौत, कई लोग लापता

By SA News
SA NEWS LOGO SA NEWS LOGO
748KLike
340KFollow
13KPin
216KFollow
1.8MSubscribe
3KFollow

About US


Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.

Top Categories
  • Politics
  • Health
  • Tech
  • Business
  • World
Useful Links
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Copyright Notice
  • Contact Us
  • Official Website (Jagatguru Sant Rampal Ji Maharaj)

© SA News 2027| All rights reserved.