SA NewsSA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
SA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Politics
  • Educational
  • Tech
  • History
  • Events
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Follow US
© 2024 SA News. All Rights Reserved.

Home » CJP के 10 अक्टूबर प्रदर्शन से पहले दिल्ली मेट्रो अलर्ट, 57 स्टेशनों के गेट बंद रखने का फैसला!

Hindi News

CJP के 10 अक्टूबर प्रदर्शन से पहले दिल्ली मेट्रो अलर्ट, 57 स्टेशनों के गेट बंद रखने का फैसला!

SA News
Last updated: October 10, 2026 11:44 am
SA News
Share
CJP के 10 अक्टूबर प्रदर्शन से पहले दिल्ली मेट्रो अलर्ट
SHARE

10 अक्टूबर को होने वाले CJP प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है क्योंकि दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार रात से शनिवार तक 57 मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार बंद रखने का निर्देश दिया है। 

Contents
  • Cjp प्रदर्शन से जुड़े कुछ मुख्य बिंदु:- 
  •  57 मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
  • कई प्रमुख मेट्रो स्टेशन पुलिस की सूची में शामिल
  • ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी कम करने का भी प्रस्ताव
  • 9 अक्टूबर रात 9 बजे से लागू होगी व्यवस्था
  • ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जुटेंगे युवा

इसके अलावा, पुलिस ने मेट्रो ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी कम करने का सुझाव भी दिया है। इस समस्या के समाधान हेतु यात्रियों को  कहीं भी जाने से पहले संबंधित स्टेशनों की स्थिति की जानकारी लेना जरूरी होगा।

Cjp प्रदर्शन से जुड़े कुछ मुख्य बिंदु:- 

1. दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद करने का लोया गया फैसला। 

2. प्रमुख मेट्रो स्टेशनों पर रहेगी पुलिस की नजर, सूची में बड़े नाम शामिल

3. ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी घटाने से बढ़ सकती हैं मेट्रो यात्रियों की मुश्किलें

4. 9 अक्टूबर की रात 9 बजे से ही लगेगी पाबंदी, बंद होंगे 57 मेट्रो स्टेशनों के गेट, जानें क्या रहेगा खुला

5. ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP का 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर होगा बड़ा प्रदर्शन

 57 मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर होने वाले CJP प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है जिसकी तैयारियां एक रात पहले से ही शुरू हो चुकी हैं। 

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) को पत्र लिखकर 57 मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार बंद रखने का प्रस्ताव दिया है। 

इसके अलावा, कुछ स्टेशनों पर मेट्रो ट्रेनों की आवाजाहि कम करने की आशंका जताई जा रहीं है जिससे दिल्ली के लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

दिल्ली पुलिस की ट्रांसपोर्ट रेंज के जॉइंट कमिश्नर की ओर से गुरुवार को DMRC को यह पत्र भेजा गया। इसमें प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर एहतियाती कदम उठाने और चिह्नित मेट्रो स्टेशनों पर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया है।

कई प्रमुख मेट्रो स्टेशन पुलिस की सूची में शामिल

दिल्ली पुलिस की सूची में राजधानी के कई प्रमुख मेट्रो स्टेशन शामिल हैं। इनमें राजीव चौक, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, पटेल चौक, जनपथ, नई दिल्ली, मंडी हाउस, ITO, सुप्रीम कोर्ट और इंद्रप्रस्थ प्रमुख हैं। 

इसके अलावा कश्मीरी गेट, करोल बाग, INA, हौज खास, लाजपत नगर, जामिया मिल्लिया इस्लामिया, सीलमपुर, वेलकम, शाहदरा, रिठाला, रोहिणी ईस्ट और रोहिणी वेस्ट समेत कुल 57 मेट्रो स्टेशनों को भी सूची में शामिल किया गया है।

ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी कम करने का भी प्रस्ताव

दिल्ली पुलिस ने मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार बंद रखने के अलावा, कुछ चिन्हित स्टेशनों पर ट्रेनों की आवाजाही कम करने का सुझाव भी दिया है। 

पुलिस को आशंका है कि प्रदर्शन के दौरान संवेदनशील इलाकों की ओर भीड़ बढ़ सकती है जिसको देखते हुए DMRC से संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश जारी करने का अनुरोध किया गया है।

9 अक्टूबर रात 9 बजे से लागू होगी व्यवस्था

दिल्ली पुलिस के अनुरोध पर DMRC ने कुछ प्रमुख मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षा कड़ी करने के लिए वहाँ के प्रवेश और निकास द्वार बंद रखने का फैसला किया है। 

यह व्यवस्था 9 अक्टूबर की रात 9 बजे से लागू होकर 10 अक्टूबर को अगले आदेश तक जारी रहेगी। हालांकि, संबंधित स्टेशनों पर यात्रियों को इंटरचेंज की सुविधा मिलती रहेगी। लेकिन नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर इंटरचेंज की सुविधा भी बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जुटेंगे युवा

CJP ने वोट चोरी के मुद्दे और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर युवाओं के नेतृत्व में प्रदर्शन करने की घोषणा की है। प्रस्तावित प्रदर्शन के ऊपर नजर बनाए हुए है। नई दिल्ली जिले सहित आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

Share This Article
Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
BySA News
Follow:
Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.
Previous Article Sant Rampal Ji Resolves Water Crisis in Bad Chhapar, Haryana Sant Rampal Ji Maharaj Permanently Resolves Decades-Old Drinking Water Crisis in Village Bad Chhapar, Hansi, Haryana
Next Article India–Côte d’Ivoire Relations: Strengthening Ties with Africa through S. Jaishankar’s Diplomacy India–Côte d’Ivoire Relations: Strengthening Ties with Africa through S. Jaishankar’s Diplomacy
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Popular Posts

हज 2025: सीट आवंटन प्रक्रिया, ऐतिहासिक संदर्भ और धार्मिक महत्व

हज इस्लाम के पांच स्तंभों में से एक है, जिसे हर सक्षम मुस्लिम के लिए…

By SA News

Atul Subhash Suicide Case: Wife & In-Laws Booked; Know Details

Atul Subhash News: The Atul Subhash suicide case has shocked the entire nation, questioning the…

By SA News

वैज्ञानिकों को ब्रह्मांड में नई रहस्यमय सिग्नल: वैज्ञानिकों की नई खोज!

वैज्ञानिकों ने ब्रह्मांड में उत्पन्न हो रहे फास्ट रेडियो बर्स्ट (FRBs) नामक रहस्यमय रेडियो सिग्नल्स…

By SA News

You Might Also Like

कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने 6 जनवरी को अपने पद से दिया इस्तीफा
Hindi News

कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने 6 जनवरी को अपने पद से दिया इस्तीफा 

By SA News
Indian Railways New Rules 2026
Hindi News

Indian Railways New Rules 2026: सावधान!आज से ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करने पर दोगुना जुर्माना लगाया जाएगा, ये 5 महत्वपूर्ण नियम बदल गए हैं।

By SA News
Aravali Mining Trouble: कैसे नष्ट हो रही हैं प्रकृति और जैव विविधता
Hindi News

Aravali Mining Trouble: कैसे नष्ट हो रही हैं प्रकृति और जैव विविधता

By SA News
pak-former-pm-imran-khan
Hindi News

मानवाधिकार और लोकतंत्र के संरक्षक: पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामांकित

By SA News
SA NEWS LOGO SA NEWS LOGO
748KLike
340KFollow
13KPin
216KFollow
1.8MSubscribe
3KFollow

About US


Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.

Top Categories
  • Politics
  • Health
  • Tech
  • Business
  • World
Useful Links
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Copyright Notice
  • Contact Us
  • Official Website (Jagatguru Sant Rampal Ji Maharaj)

© SA News 2025 | All rights reserved.