SA NewsSA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
SA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Politics
  • Educational
  • Tech
  • History
  • Events
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Follow US
© 2024 SA News. All Rights Reserved.

Home » सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए कैशलेस उपचार योजना: नई सुविधा की पूरी जानकारी

Govt Scheme

सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए कैशलेस उपचार योजना: नई सुविधा की पूरी जानकारी

SA News
Last updated: January 13, 2025 1:43 pm
SA News
Share
सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए कैशलेस उपचार योजना: नई सुविधा की पूरी जानकारी
SHARE

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 7 जनवरी 2025 को एक महत्वपूर्ण योजना की घोषणा की, जिसके तहत सड़क दुर्घटना के पीड़ित नागरिकों को कैशलेस उपचार प्रदान किया जाएगा। सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा इस योजना को पूरे राष्ट्र में लागू किया जाएगा।

Contents
  • क्या है कैशलेस उपचार योजना?
  • कब लागू हुई थी प्रारंभिक योजना?
  • कैसे उठाया जा सकेगा इस योजना से लाभ?
  • सड़क दुर्घटनाएं बनी चिंता का विषय
  • सड़क दुर्घटना का मुख्य कारण
  • कैसे बचा जा सकता है अकाल मृत्यु से?
  • संत रामपाल जी का ज्ञान

क्या है कैशलेस उपचार योजना?

कैशलेस उपचार योजना के अंतर्गत, सड़क दुर्घटना के 24 घंटे के भीतर पुलिस को सूचना देने पर प्रत्येक पीड़ित व्यक्ति को 7 दिवस तक डेढ़ लाख रुपये तक का उपचार प्रदान किया जाएगा। यदि दुर्घटना के बाद वाहन चालक भाग जाता है, तो पीड़ित को सूचना देने पर 2 लाख रुपये दिए जाएंगे।

कब लागू हुई थी प्रारंभिक योजना?

14 मार्च 2024 को चंडीगढ़ में इस योजना का पायलट प्रोग्राम शुरू किया गया था, जिसके माध्यम से पीड़ितों को कैशलेस उपचार प्रदान किया जाता था। इसका मुख्य उद्देश्य एक ऐसा ढांचा तैयार करना था, जिसके माध्यम से पीड़ितों को दुर्घटना के एक घंटे के भीतर उपचार प्रदान किया जा सके। इस प्रोग्राम की सफलता के बाद इसे 6 अन्य राज्यों में भी लागू किया गया।

कैसे उठाया जा सकेगा इस योजना से लाभ?

कैशलेस उपचार योजना मार्च 2025 तक पूरे राष्ट्र में लागू की जाएगी। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण, राज्य स्वास्थ्य एजेंसी, स्थानीय पुलिस, चिकित्सालय, सामान्य बीमा परिषद् और राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के साथ एक IT प्लेटफार्म तैयार किया जाएगा। इसके माध्यम से सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के ई-विस्तृत दुर्घटना रिपोर्ट (eDAR) आवेदन और एनएचए के लेनदेन प्रबंधन प्रणाली की कार्यक्षमताओं को मिलाया जाएगा, जिससे पीड़ितों को सहायता प्रदान की जा सके।

सड़क दुर्घटनाएं बनी चिंता का विषय

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने हैरान कर देने वाले आंकड़े प्रस्तुत किए। जिसमें 2024 में 1 लाख 80 हजार लोगों की मृत्यु सड़क दुर्घटना में हुई। जिसमें 30 हजार व्यक्तियों की मृत्यु हेलमेट न पहनने की वजह से हुई। लगभग 10 हजार 18-34 वर्ष के युवाओं ने अपनी जान खोई, जिसकी वजह सड़कों पर होने वाली असुविधाएं पाई गई।

सड़क दुर्घटना का मुख्य कारण

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के अनुसार, वाहन चालक के अत्यधिक कार्यकाल और थकान को दुर्घटना का मुख्य कारण बताया गया है। उन्होंने बताया कि भारत में 22 लाख चालकों की कमी है। वर्तमान में सरकार श्रमिक कार्यनीतियों का अध्ययन कर रही है ताकि वाहन चालकों का कार्यकाल निर्धारित किया जा सके।

कैसे बचा जा सकता है अकाल मृत्यु से?

वर्तमान समय में सड़क दुर्घटना में कई लोगों की अकाल मृत्यु हो जाती है। क्या इन दुर्घटनाओं से पूर्णतः बचा जा सकता है? उत्तर है, हाँ।

ऋग्वेद मंडल 9 सूक्त 82 मंत्र 1, ऋग्वेद मंडल 10 सूक्त 161 मंत्र 2 और ऋग्वेद मंडल 9 सूक्त 80 मंत्र 2 में बताया गया है कि परमात्मा अपने साधक के पाप नाश करके उसकी 100 वर्ष आयु बढ़ा सकता है। शास्त्रानुकूल भक्ति साधना करने से परमात्मा साधक की मृत्यु भी टाल देते हैं।

संत रामपाल जी का ज्ञान

संत रामपाल जी महाराज के अनुसार, जीवन की अनिश्चितता और आकस्मिक मृत्यु की वास्तविकता को स्वीकार करते हुए हमें अपने आध्यात्मिक विकास पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। संसारिक सुख और भौतिकवादी महत्वाकांक्षाएं अस्थायी हैं और हमें जीवन के वास्तविक उद्देश्य से भटका सकती हैं। सच्चे भक्ति मार्ग का अनुसरण कर और परमात्मा की शरण में जाकर, हम मृत्यु के भय को दूर कर सकते हैं और सच्ची शांति प्राप्त कर सकते हैं। संत रामपाल जी महाराज के अनुयायियों ने अपने साक्षात्कार के दौरान अपने अनुभव साझा किए, जिनमें उन्होंने बताया कि किस प्रकार उनकी सतभक्ति से उनकी जीवन रक्षा हुई।

Share This Article
Email Copy Link Print
What do you think?
Love1
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
BySA News
Follow:
Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.
Previous Article असम की खतरनाक कोयला खदानें: गरीबी और जोखिम के बीच फंसी जिंदगी असम की खतरनाक कोयला खदानें: गरीबी और जोखिम के बीच फंसी जिंदगी
Next Article India's EAM Jaishankar to Attend Trump's Swearing-In: A Diplomatic Landmark India’s EAM Jaishankar to Attend Trump’s Swearing-In: A Diplomatic Landmark
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Popular Posts

India’s Education at Crossroads: 89,441 Government Schools Shut While Private Institutions Expand Rapidly

India, once celebrated for expanding access to primary education post-independence, is now witnessing a major…

By SA News

पिघलते ग्लेशियर: प्रकृति की चेतावनी या भविष्य का संकट?

ग्लेशियर, जिन्हें धरती के मीठे पानी का भंडार कहा जाता है, आज बहुत ही तेज…

By Manpreet

​Sant Rampal Ji Maharaj Provided a Permanent Solution to Waterlogging in Rakhota Village of Palwal District, Haryana

​In Rakhota village, falling under Palwal district of Haryana state, there was an extremely severe…

By SA News

You Might Also Like

PM Kisan Samman Nidhi 21st Installment: Update, Eligibility, and Status
Govt Scheme

PM Kisan Samman Nidhi 21st Installment: Update, Eligibility, and Status

By SA News
Annapurna Yojana 2026: Relief or Bigger Questions?
Govt Scheme

Annapurna Yojana 2026: Will ₹3,000 Monthly Really End Poverty and Family Struggles in West Bengal?

By SA News
VB-G RAM G Act 2025 Replaces MGNREGA from July 1
Govt Scheme

The Viksit Bharat – Guarantee for Rozgar and Ajeevika Mission (Gramin) Act, 2025

By SA News
Government Extends Atal Pension Yojana to 2030–31
Govt Scheme

Government Extends Atal Pension Yojana to 2030–31: The Big Retirement Security Boost That Could Change the Future of Millions

By Dolly Singh
SA NEWS LOGO SA NEWS LOGO
748KLike
340KFollow
13KPin
216KFollow
1.8MSubscribe
3KFollow

About US


Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.

Top Categories
  • Politics
  • Health
  • Tech
  • Business
  • World
Useful Links
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Copyright Notice
  • Contact Us
  • Official Website (Jagatguru Sant Rampal Ji Maharaj)

© SA News 2025 | All rights reserved.