SA NewsSA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
SA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Politics
  • Educational
  • Tech
  • History
  • Events
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Follow US
© 2024 SA News. All Rights Reserved.

Home » गैंगस्टरों की सांसद पप्पू यादव को धमकी

Local

गैंगस्टरों की सांसद पप्पू यादव को धमकी

SA News
Last updated: October 29, 2024 11:19 am
SA News
Share
गैंगस्टरों की सांसद पप्पू यादव को धमकी
SHARE

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को दो अलग-अलग गैंगस्टरों ने धमकी दी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुंडे नदी धाम की कहा कि टीआरपी के चक्कर में ना पढ़ो वरना रेस्ट इन पीस कर देंगे 

Contents
  • लॉरेंस को कहा दो टके का गुंडा 
  • गृह मंत्रालय से सुरक्षा की गुहार लगाई 

लॉरेंस को कहा दो टके का गुंडा 

आपको बता दें कि यह धमकियों का सिलसिला तब शुरू हुआ जब पप्पू यादव ने की बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद लॉरेंस बिश्नोई को चुनौती दी थी और कहा था कि अगर कानून इजाजत दे तो मैं 24 घंटे में इस “दो टके” के गुंडे का जितना भी नेटवर्क है उसको खत्म कर दूंगा।  इस बयान के 13 दिन बाद पप्पू यादव को जान से मारने की धमकी मिली।

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर की रात को मुंबई के बांद्रा में तीन लोगों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। यह वारदात जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के पास हुई थी। इस मामले में पुलिस ने 10 लोगों को भी गिरफ्तार किया था।  सूत्रों के मुताबिक इस हत्या की जिम्मेदारी बिश्नोई गैंग ने ली थी। आपको बता दें, यह वही गैंग है जिसने सलमान खान और दाऊद गैंग के करीबियों को भी धमकी दी थी।

पप्पू यादव की ओर से राजनीतिक बयान जिसमें लॉरेंस बिश्नोई को “दो टके” का कहना उनके गुंडो को नाराज कर गया जैसे की बहुत बड़ी बेइज्जती हो गई हो। सुनने को आ रहा है कि आज कल गुंडों का भी कोई स्टैंडर्ड होता है। अमन साहू नाम से एक गुंडे का कॉल आता है और उस कॉल में अमन साहू की ओर से धमकी पर धमकी और पप्पू यादव की ओर से “भैया-मलिक” जैसे शब्द सुनने को मिले।

इस ऑडियो रिकॉर्डिंग में स्पष्ट होता है की धमकी देने वाले ने कई अपशब्द इस्तेमाल किए हैं। यह ऑडियो सोमवार को पुलिस के साथ-साथ पत्रकारों को भी उपलब्ध कराई गई थी। इस कॉल से पहले फेसबुक के मयंक सिंह के नाम से अकाउंट से 26 अक्टूबर को पोस्ट कर संसद पप्पू यादव को धमकी दी गई थी धमकी में स्पष्ट नसीहत दी कि, “पप्पू यादव तुम औकात में रहकर चुप-चाप राजनीति करो। ज्यादा इधर-उधर कर 3-5 कर TRP कमाने के चक्कर में मत पढ़ो, वरना रेस्ट-इन-पीस कर देंगे।”

गृह मंत्रालय से सुरक्षा की गुहार लगाई 

पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग द्वारा दी गई धमकी के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर सुरक्षा बढ़ाने की मांग की। पत्र में पप्पू यादव ने लिखा कि नेपाल के उग्रवादी संगठन द्वारा धमकी मिली तब 2015 में केंद्रीय गृह विभाग द्वारा मुझे Y+ सुरक्षा प्रदान की गई थी। फिर 2019 में इसे घटा कर केवल Y श्रेणी में कर दी गई थी। 

उन्होंने लिखा कि सुरक्षा में कमी का फायदा उठाते हुए लोकसभा चुनाव के दौरान घर में घुसकर जान से मारने की धमकी दी गई और अब लोरेंस बिश्नोई गैंग ने मेरे एक बयान का विरोध करते हुए मुझे जान से मारने की धमकी दे डाली। खत में उन्होंने अपनी सुरक्षा श्रेणी को बढ़ाने की मांग करते हुए लिखा कि मेरी सुरक्षा घेरा Y से बढाकर Z श्रेणी में कर दी जाए और साथ में बिहार के सभी जिला में कार्यक्रम स्थलों पर पुलिस सुरक्षा की सख्त व्यवस्था की मांग की।

उन्होंने यह भी लिखा कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो मेरी मौत के जिम्मेदार केंद्र तथा बिहार सरकार ही होगी। इस पत्र की कॉपी उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पूर्णिया के एसपी, बिहार के पुलिस महानिर्देशक तथा गृह विभाग के सचिव को भी भेजी।।

Share This Article
Email Copy Link Print
What do you think?
Love1
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
BySA News
Follow:
Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.
Previous Article Best Online Degree Programs Unlocking Your Future from Anywhere Best Online Degree Programs: Unlocking Your Future from Anywhere
Next Article pm-modi-and-spain-pm-hindi-news पीएम नरेन्द्र मोदी और स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने संयुक्त रूप से गुजरात के वडोदरा में C295 विमान के कारखाने का किया उद्घाटन 
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Popular Posts

AIBE Result 2025 Declared: AIBE 20 Result, Pass Percentage, Scorecard & AIBE 21 Schedule

The AIBE Result 2025 for the All India Bar Examination (AIBE) 20 has been officially…

By Prashant Chhabra

Sant Rampal Ji Maharaj Became a Hope for Farmers in Waterlogged Lakhan (Rajasthan), Nagla Kundan (Rajasthan), Nagla Asha (Uttar Pradesh) and Lohagarh (Rajasthan) Villages

Natural disasters do not only damage the standing crops in the fields, but they also…

By SA News

Delhi Yamuna Cleaning Project: दिल्ली सरकार ने यमुना सफाई के लिए खोले 1000 करोड़ के फंड, नजफगढ़ में लगेंगे 12 नए सीवेज प्लांट

Delhi Yamuna Action Plan: देश की राजधानी दिल्ली की जीवनरेखा 'यमुना नदी' को प्रदूषण से…

By SA News

You Might Also Like

दिल्ली EV Policy 2.0: पुरानी कार को इलेक्ट्रिक बनाने पर मिलेंगे 50,000 रुपये
Local

दिल्ली EV Policy 2.0: पुरानी कार को इलेक्ट्रिक बनाने पर मिलेंगे 50,000 रुपये, जानें पूरा सच।

By SA News
मोहनगढ़ में अनोखी भूगर्भीय घटना रेगिस्तान में पानी का फव्वारा
Local

मोहनगढ़ में अनोखी भूगर्भीय घटना रेगिस्तान में पानी का फव्वारा

By SA News
Delhi TOD Policy 2026
Local

Delhi TOD Policy 2026 Notified to Boost Housing

By SA News
बागेश्वर धाम हादसा: आंधी-बारिश में गिरा पंडाल, एक श्रद्धालु की मौत, कई घायल
Local

बागेश्वर धाम हादसा: आंधी-बारिश में गिरा पंडाल, एक श्रद्धालु की मौत, कई घायल

By SA News
SA NEWS LOGO SA NEWS LOGO
748KLike
340KFollow
13KPin
216KFollow
1.8MSubscribe
3KFollow

About US


Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.

Top Categories
  • Politics
  • Health
  • Tech
  • Business
  • World
Useful Links
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Copyright Notice
  • Contact Us
  • Official Website (Jagatguru Sant Rampal Ji Maharaj)

© SA News 2025 | All rights reserved.