SA NewsSA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
SA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Politics
  • Educational
  • Tech
  • History
  • Events
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Follow US
© 2024 SA News. All Rights Reserved.

Home » Google Maps का स्मार्ट सिस्टम: रंगों में छिपा है रास्तों का हाल

Tech

Google Maps का स्मार्ट सिस्टम: रंगों में छिपा है रास्तों का हाल

SA News
Last updated: May 20, 2025 12:53 pm
SA News
Share
Google Maps का स्मार्ट सिस्टम: रंगों में छिपा है रास्तों का हाल
SHARE

Google Maps: आज की भागती दौड़ती हुई जिंदगी में स्मार्टफोन ने बहुत से काम आसान कर दिए हैं जिनसे समय और ऊर्जा दोनों की बचत होती है। कई एप्लिकेशन ऐसे हैं जो रोजमर्रा के जीवन में बहुत मददगार साबित होते हैं। उन्हीं में से एक है गूगल मैप्स। स्मार्टफोन यूजर्स के लिए गूगल मैप एक महत्वपूर्ण टूल बन चुका है। यह GPS की मदद से कम करता है। आज हम जानेंगे इस ऐप में विभिन्न रंगों के अर्थ के विषय में।

Contents
  • गूगल मैप (Google Maps) क्या है?
    • गूगल मैप की प्रमुख सेवाएं
  • क्या है गूगल मैप के विभिन्न रंगों का अर्थ?

गूगल मैप (Google Maps) क्या है?

गूगल मैप एक निःशुल्क ऑनलाइन एप्लिकेशन है जिसे गूगल द्वारा विकसित किया गया है। इसका काम किसी भी स्थान विशेष की जानकारी देना है। यह रास्तों का नक्शा (Map) बताता है और अन्य जानकारी भी देता है।

Also Read: Fatal Accident in Bareilly: GPS Error Claims Three Lives

गूगल मैप की प्रमुख सेवाएं

  • स्थान ढूंढना – इस एप्लिकेशन के जरिए पूरी दुनिया में किसी विशेष स्थान, शहर, गाँव, दुकान, होटल, स्कूल का पता आसानी से खोजा जा सकता है।
  • दिशा निर्देश – एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने के दिशा निर्देश गूगल मैप प्रदान करता है। पैदल, गाड़ी या पब्लिक ट्रांसपोर्ट से हों गूगल अनुमानित समय आदि बताकर मदद करता है।
  • स्ट्रीट व्यू – कुछ शहरों या स्थान की असली तस्वीरें देखकर रास्ता समझ सकते हैं।
  • बिजनेस लिस्टिंग – इस ऐप की मदद से बिजनेस नज़दीकी अस्पताल, एटीएम या रेस्टोरेंट आदि की जानकारी मिल जाती है।
  • रिव्यू और रेटिंग – किसी भी स्थान के विषय में लोगों के अनुभव और रेटिंग देख सकते हैं।

क्या है गूगल मैप के विभिन्न रंगों का अर्थ?

Google Maps: बहुत लोगों का मानना है कि गूगल मैप पर अलग अलग रंग इसकी डिज़ाइन का हिस्सा हैं पर ऐसा नहीं है। आइए जानते हैं इन अलग अलग रंगों के क्या मायने हैं।

  1. हरा रंग – साफ रास्ता। यदि रास्ते में हरे रंग की रेखा दिखाई दे रही है तो मतलब है कि रास्ता एकदम साफ है कोई ट्रैफिक नहीं है। यात्रा तेज़ और बिना किसी रुकावट के होगी।
  2. पीला या नारंगी रंग – हल्का ट्रैफिक। ये रंग बताते हैं कि रास्ते में थोड़ा बहुत ट्रैफिक है। यात्रा थोड़ी धीमी हो सकती है किंतु अब भी यह सही रास्ता है।
  3. लाल रंग – भारी जाम। लाल रेखा एक चेतावनी है जिसका अर्थ है आगे भारी ट्रैफिक है या जाम की स्थिति है। अगर यह रेखा मोटी दिखे तो समझना चाहिए जाम गंभीर है और वैकल्पिक रास्ता लेना सुविधाजनक होगा। 
  4. नीला रंग – सुझाया गया मुख्य रास्ता। जब हम गूगल से नेविगेट करते हैं तो आरंभिक बिंदु से गंतव्य तक का रास्ता नीली रेखा द्वारा दर्शाया जाता है। इस रेखा का अनुसरण करते हुए है गंतव्य तक पहुँचते हैं।
  5. बैंगनी रंग – रास्ते में ट्रैफिक। कभी कभी गूगल मैप्स पर बैंगनी रंग देखने को मिलता है जिसका अर्थ है कि यह वैकल्पिक रास्ता है जिसमें थोड़ा बहुत ट्रैफिक हो सकता है। यह तब दिखाई देता है जब मुख्य रास्ते पर ट्रैफिक हो।
  6. भूरा रंग – पहाड़ी इलाका। यदि भूरा रंग गूगल मैप पर देखने को मिलता है इसका मतलब है कि रास्ता किसी ऊंची पहाड़ी इलाके से होकर गुजरता है। खासकर ग्रामीण या पर्वतीय क्षेत्रों में यह मदद करता है।
  7. स्लेटी / ग्रे रंग – कोई जानकारी उपलब्ध नहीं। ग्रे रंग तब आता है जब ट्रैफिक डेटा न मिल रहा हो और उस मार्ग की कोई रियल टाइम जानकारी न मिले। कम इंटरनेट वाले क्षेत्रों में यह दिखाई दे सकता है।
  8. काला रंग – अवरोध। किसी निर्माण कार्य के कारण या अन्य किसी दुर्घटना, मौसम आदि के कारण सड़क बंद होने पर यह रंग दिखाई देता है जो बताता है आगे की यात्रा असंभव है। कभी कभी एप क्रैश होने पर भी यह रंग दिखाई देता है।
  9. सफेद रंग – सामान्य। कोई भी जानकारी उपलब्ध न होने की स्थिति में मैप पर सफेद रंग की सड़कें दिखाई देती हैं जो सामान्य सड़क या सामान्य स्थान की परिचायक हैं।
  10. नीला और सफेद धारियों वाला रंग – टोल रोड। यह रंग बताता है कि आगे टोल प्लाजा है और इस रास्ते पर हमें टोल टैक्स भुगतान करना होगा। 
  11. गुलाबी/लाल पिन – महत्वपूर्ण लोकेशन। जब कोई महत्वपूर्ण स्थान या लोकेशन सर्च की जाए तो गूगल मैप उसे ऐसी पिन लगाकर दिखाता है।
  12. हरा पैच – हरियाली। हरा पैच हरियाली वाला स्थान दिखता है जैसे जंगल, पार्क, बाग या अन्य।
  13. नीला पैच – जलाशय। नीला कैच जल स्त्रोत दिखाता है जैसे नदी, तालाब, झील या समुद्र।

यदि गूगल मैप को सेटेलाइट व्यू में या टेरेन व्यू में रखते हैं तो और भी अन्य रंग, बनावट दिखाई देते हैं जो ज़मीन की ऊँचाई निचाई आदि प्रकृति को दर्शाते हैं। 

Share This Article
Email Copy Link Print
What do you think?
Love3
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
BySA News
Follow:
Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.
Previous Article Apple MacBook Air Vs Pro Get Your Perfect Match  Apple MacBook Air Vs Pro : Get Your Perfect Match 
Next Article योग: आत्मा, मन और शरीर का समन्वय | सच्चा मोक्ष तत्वज्ञान से योग: आत्मा, मन और शरीर का समन्वय | सच्चा मोक्ष तत्वज्ञान से
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Popular Posts

​Right to Protest in India: Constitutional Guarantees Under Article 19 and Key Limitations

​The right to protest in India is a fundamental democratic principle derived primarily from the…

By SA News

Record Breaker Sumit ki kahani: हिम्मत और दृढ़ता की मिसाल, जिसने पेरिस पैरालंपिक में जीता स्वर्ण पदक

भारत के स्टार पैरा एथलीट सुमित अंतिल ने पेरिस पैरालंपिक में पुरुष भाला फेंक एफ…

By SA News

UGC NET 2026 Notification Out: Key Dates, Eligibility & How to Apply

The UGC NET 2026 Notification has officially been released by the National Testing Agency, opening…

By Prashant Chhabra

You Might Also Like

AI Psychosis The Emerging Mental Health Risk of Chatbots in 2025
Tech

AI Psychosis: The Emerging Mental Health Risk of Chatbots in 2025

By Vishnu
6G Technology Redefining Limits In The Chase For Perfection
Tech

6G Technology: Redefining Limits In The Chase For Perfection

By SA News
The Best Noise-Cancelling Headphones for Every Budget
Artificial IntelligenceTech

The Best Noise-Cancelling Headphones for Every Budget

By SA News
ऑस्ट्रेलिया की नई सोशल मीडिया नीति पर Google की आपत्ति: “लागू करना अत्यंत जटिल”
Tech

ऑस्ट्रेलिया की नई सोशल मीडिया नीति पर Google की आपत्ति: “लागू करना अत्यंत जटिल”

By SA News
SA NEWS LOGO SA NEWS LOGO
748KLike
340KFollow
13KPin
216KFollow
1.8MSubscribe
3KFollow

About US


Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.

Top Categories
  • Politics
  • Health
  • Tech
  • Business
  • World
Useful Links
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Copyright Notice
  • Contact Us
  • Official Website (Jagatguru Sant Rampal Ji Maharaj)

© SA News 2025 | All rights reserved.