SA NewsSA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
SA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Politics
  • Educational
  • Tech
  • History
  • Events
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Follow US
© 2024 SA News. All Rights Reserved.

Home » ट्रंप के आदेश से 1963 में बंद हुई अलकाट्राज़ जेल दोबारा कैदियों के लिए होगी तैयार

World

ट्रंप के आदेश से 1963 में बंद हुई अलकाट्राज़ जेल दोबारा कैदियों के लिए होगी तैयार

SA News
Last updated: May 11, 2025 11:32 am
SA News
Share
alcatraz-federal-penitentiary-trump-hindi
SHARE

अलकाट्राज़ जेल, अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को खाड़ी में स्थित एक द्वीप पर बनी थी, जिसे ‘द रॉक’ के नाम से भी जाना जाता है। यह जेल 1934 से 1963 तक चालू रही और देश की सबसे खतरनाक और कुख्यात अपराधियों को रखने के लिए जानी जाती थी। हालांकि इसकी सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी थी, लेकिन इसके संचालन में अत्यधिक खर्च आने के कारण 1963 में इसे बंद कर दिया गया। इसके बाद 1972 में इसे एक ऐतिहासिक स्थल और पर्यटन केंद्र के रूप में आम जनता के लिए खोल दिया गया। अलकाट्राज़ हर साल लाखों पर्यटकों को आकर्षित करता है, जो इसके इतिहास और रहस्यमयी कहानियों को जानने आते हैं।

Contents
  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के आदेश से 1963 में बंद हुई अलकाट्राज़ जेल दोबारा कैदियों के लिए होगी तैयार
  • अलकाट्राज़ आइलैंड पुनः खोलने के आदेश से संबंधित मुख्य बिंदु
  • अलकाट्राज़ आइलैंड: अमेरिका की सबसे कुख्यात जेल का इतिहास
  • अलकाट्राज़ जेल और हॉलीवुड: जब हकीकत बनी सिनेमा की कहानी
  • अलकाट्राज़ जेल ब्रेक प्लान: चार कैदियों की चौंकाने वाली साज़िश 
  • अलकाट्राज़: जब सुरक्षा पर भारी पड़ा खर्च
  • अलकाट्राज़ जेल फिर होगी कैदियों के लिए तैयार
  • अलकाट्राज़ जेल से संबंधित मुख्य FAQs

लेकिन अब ट्रंप प्रशासन के नए प्रस्ताव के तहत इस जेल को फिर से बंद कर खतरनाक कैदियों को रखने की योजना बनाई जा रही है। यह फैसला आने वाले समय में अमेरिका के सुरक्षा ढांचे और पर्यटन क्षेत्र दोनों पर असर डाल सकता है। एक समय पर जहां से कोई भाग नहीं सकता था, अब वहां फिर से सख्त निगरानी देखने को मिल सकती है। अलकाट्राज़ जेल फिर से अपने पुराने रूप में लौटने की तैयारी में है। 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के आदेश से 1963 में बंद हुई अलकाट्राज़ जेल दोबारा कैदियों के लिए होगी तैयार

रहस्य और रोमांच के कई किस्सों तथा कैदियों को दी गई यातनाओं के लिए कुख्यात, दुनिया की सबसे खतरनाक अलकाट्राज़ जेल को 62 साल बाद फिर से खोलने की तैयारी चल रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने सोमवार को कारागार ब्यूरो के साथ न्याय विभाग, एफबीआई और होमलैंड सिक्योरिटी को जेल दोबारा खोलने का निर्देश दिया। उन्होंने ट्रुथ सोशल साइट पर लिखा, “लंबे समय से अमेरिका क्रूर, हिंसक और बार-बार अपराध करने वाले अपराधियों से त्रस्त है। इसलिए मैं अलकाट्राज़ जेल खोलने का निर्देश दे रहा हूं। इसका दोबारा खुलना कानून, व्यवस्था और न्याय का प्रतीक होगा।”

अलकाट्राज़ आइलैंड पुनः खोलने के आदेश से संबंधित मुख्य बिंदु

  • अलकाट्राज़ जेल को 1963 में बंद कर दिया गया था।
  • इसका खर्च अन्य अमेरिकी जेलों की तुलना में तीन गुना अधिक था, जो इसकी मुख्य वजह बनी।
  • फेडरल ब्यूरो ऑफ प्रिज़न्स के अनुसार, अलकाट्राज़ का संचालन आर्थिक रूप से व्यावहारिक नहीं था।
  • 1972 में इसे आम जनता के लिए पर्यटन स्थल के रूप में खोल दिया गया।
  • योजना के अनुसार, इस ऐतिहासिक जेल में एक बार फिर से खतरनाक कैदियों को रखा जा सकता है।
  • यह जेल कुख्यात अपराधियों के लिए प्रसिद्ध रही है और अमेरिकी इतिहास में इसका विशेष स्थान है।

अलकाट्राज़ आइलैंड: अमेरिका की सबसे कुख्यात जेल का इतिहास

एलए टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, डिटेंशन सेंटर के रूप में अलकाट्राज़ आइलैंड का इतिहास 1868 से शुरू होता है, जब अमेरिकी सेना ने इस स्थल पर एक अनुशासनात्मक बैरक का निर्माण किया। हालांकि इसका वास्तविक विकास 1912 में हुआ, जब इसे एक पूर्ण जेल के रूप में विकसित किया गया।

“द रॉक” के नाम से प्रसिद्ध इस जेल की मुख्य इमारत 1912 में तैयार हुई और इसे 1933 में अमेरिकी न्याय विभाग को फेडरल जेल के रूप में उपयोग के लिए स्थानांतरित कर दिया गया।

हालांकि, यह जेल 1963 में बंद कर दी गई। वर्तमान में अलकाट्राज़ आइलैंड एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल (Tourist Spot) के रूप में कार्य कर रहा है। इसका रहस्यमय और रोमांचक इतिहास इसे दुनियाभर के पर्यटकों के बीच लोकप्रिय बनाता है।

इस जेल में कभी अमेरिका के कुख्यात गैंगस्टर्स जैसे अल कैपोन, मिकी कोहेन, और जॉर्ज “मशीन गन” केली को कैद किया गया था। यहां से भागने के हजारों प्रयासों में सिर्फ एक प्रयास सफल माना जाता है जिसमें तीन कैदियों के भागने की कहानी आज भी एक रहस्य बनी हुई है।

अलकाट्राज़ जेल और हॉलीवुड: जब हकीकत बनी सिनेमा की कहानी

अलकाट्राज़ जेल को 1962 में बर्ट लैंकेस्टर की फिल्म “Birdman of Alcatraz” ने दुनियाभर में मशहूर कर दिया।

1996 में “The Rock” फिल्म में शॉन कॉनरी और निकोलस केज ने इस जेल को एक्शन का मंच बनाया।

1979 की “Escape from Alcatraz” में दिखाया गया कि कैसे तीन कैदी इस अति-सुरक्षित जेल से भागने में सफल हुए।

इन फिल्मों ने अलकाट्राज़ को सिर्फ एक जेल नहीं, बल्कि रहस्य और रोमांच का प्रतीक बना दिया।

अलकाट्राज़ जेल ब्रेक प्लान: चार कैदियों की चौंकाने वाली साज़िश 

1960 में फ्रैंक मॉरिस नाम का एक नया कैदी अलकाट्राज़ जेल में लाया गया। वहां उसकी दोस्ती तीन अन्य कैदियों, जॉन ऐंग्लिन, क्लैरेन्स ऐंग्लिन और ऐलन वेस्ट से हुई। दिसंबर 1961 में इन चारों ने जेल से भागने की योजना बनाई।

उन्होंने देखा कि उनके कमरे में बने वेंटिलेशन सिस्टम में सिर्फ एक जाली लगी थी। चूंकि जेल एक आइलैंड पर स्थित थी और वहां की उमस के कारण सीमेंट जल्दी कमजोर हो जाता था, इसलिए उस जाली को हटाना आसान हो गया था।

उन्होंने चम्मच, फोर्क और नेलकटर जैसी चीजों की मदद से वेंटिलेशन शाफ्ट तक रास्ता बनाया और फिर जेल की ऊपरी मंजिल तक पहुंच गए। वहां से वेंटिलेशन के जरिए भागने का रास्ता तैयार हो गया।

कैदियों ने कागज़ से पुतले बनाए ताकि रातभर गार्ड्स को बेवकूफ़ बनाया जा सके।

समंदर पार करने के लिए उन्होंने रेनकोट्स की मदद से एक राफ्ट (नाव) तैयार की।

हालांकि, अंत में एक साथी वक्त पर वेंटिलेशन तक नहीं पहुंच पाया और बाकी के तीन कैदी उसे लिए बिना भाग निकले।

अलकाट्राज़: जब सुरक्षा पर भारी पड़ा खर्च

अपनी उच्च सुरक्षा के बावजूद, अलकाट्राज़ एक वित्तीय बोझ साबित हुआ। यू.एस. जनरल सर्विसेज एडमिनिस्ट्रेशन (GSA) द्वारा उद्धृत 1959 की रिपोर्ट में कहा गया कि प्रति कैदी प्रति दिन इसकी लागत 10 डॉलर थी  जो अन्य संघीय जेलों की लागत से तीन गुना अधिक थी।

खारे पानी से होने वाला क्षरण एक और बड़ी समस्या थी। समुद्री हवा के लगातार संपर्क में रहने से जेल की कंक्रीट संरचना नष्ट हो रही थी, और इसकी मरम्मत पर लगभग 5 मिलियन डॉलर का खर्च आने का अनुमान लगाया गया था।

अलकाट्राज़ जेल फिर होगी कैदियों के लिए तैयार

1963 में अलकाट्राज़ जेल को बंद कर दिया गया था। जेल को बंद करने के पीछे इसका बढ़ा हुआ बजट बताया गया। अमेरिका के फेडरल ब्यूरो ऑफ प्रिज़न्स की वेबसाइट के मुताबिक, अलकाट्राज़ को इसलिए बंद किया गया क्योंकि इसका खर्च किसी भी अन्य अमेरिकी जेल के मुकाबले तीन गुना अधिक था।

जेल के बंद होने के बाद, 1972 में इसे पर्यटकों के लिए खोल दिया गया था, लेकिन अब ट्रंप के आदेश के बाद अलकाट्राज़ जेल पर्यटकों के लिए बंद की जा सकती है। अब इस जेल में एक बार फिर से खतरनाक कैदियों को रखा जाएगा।

अलकाट्राज़ जेल से संबंधित मुख्य FAQs

Q1. अलकाट्राज़ जेल को कब और क्यों बंद किया गया था?

Ans: अलकाट्राज़ जेल को 1963 में बंद कर दिया गया था क्योंकि इसका संचालन खर्च अन्य जेलों के मुकाबले तीन गुना ज्यादा था।

2 . अलकाट्राज़ जेल किसके अधीन थी?

Ans: यह जेल अमेरिका के फेडरल ब्यूरो ऑफ प्रिज़न्स के अधीन थी।

Q3. अलकाट्राज़ जेल किस लिए प्रसिद्ध है?

Ans: यह जेल अमेरिका के सबसे खतरनाक और कुख्यात अपराधियों को रखने के लिए जानी जाती थी, जैसे अल कैपोन।

Q4. अलकाट्राज़ जेल कहां स्थित है?

Ans: यह जेल अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया राज्य में सैन फ्रांसिस्को खाड़ी में स्थित एक द्वीप पर बनी है।

Q5. अलकाट्राज़ जेल को “द रॉक” क्यों कहा जाता है?

Ans: इसे “द रॉक” इसलिए कहा जाता है क्योंकि यह एक कठोर, चट्टानी द्वीप पर स्थित है और यहाँ से भागना लगभग नामुमकिन माना जाता था।

Share This Article
Email Copy Link Print
What do you think?
Love1
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
BySA News
Follow:
Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.
Previous Article How to Scale Your Startup Successfully: The Ultimate Growth Guide for 2025 How to Scale Your Startup Successfully: The Ultimate Growth Guide for 2025
Next Article सुप्रीम कोर्ट ने फार्मा कंपनियों की अनैतिक मार्केटिंग पर जताई सख्त आपत्ति सुप्रीम कोर्ट ने फार्मा कंपनियों की अनैतिक मार्केटिंग पर जताई सख्त आपत्ति
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Popular Posts

टेस्ला के सीईओ एलन मस्क की बहुप्रतीक्षित रोबोटैक्सी का अनावरण: बिना स्टीयरिंग व्हील और ड्राइवर के शहरी परिवहन में क्रांति

टेस्ला इस गुरुवार को कैलिफ़ोर्निया के बरबैंक में वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी के मूवी स्टूडियो में…

By SA News

How to Stay Active: A Simple Guide for Students

How to Stay Active: Being active is crucial for your physical and mental health. As…

By SA News

कृत्रिम बुद्धिमत्ता क्या है और यह कैसे काम करती है?

क्या मशीनें भी इंसानों की तरह सोच सकती हैं? आइए जानते हैं कैसे कृत्रिम बुद्धिमत्ता…

By SA News

You Might Also Like

PM Modi in Kuwait Strengthening Bilateral Relations
World

PM Modi in Kuwait: Strengthening Bilateral Relations

By SA News
pm-modi-on-west-asia-war-hindi
PoliticsWorld

स्थितिचिंता जनक; प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया युद्ध पर लोकसभा में भारत की रणनीति स्पष्ट की 

By SA News
London Protests Shake the City: Tension, Voices, and a Divided Nation
World

London Protests Shake the City: Tension, Voices, and a Divided Nation

By SA News
China Hosts the World’s First Humanoid Robot Half-Marathon: A Groundbreaking Moment in Robotics and AI
TechWorld

China Hosts the World’s First Humanoid Robot Half-Marathon: A Groundbreaking Moment in Robotics and AI

By SA News
SA NEWS LOGO SA NEWS LOGO
748KLike
340KFollow
13KPin
216KFollow
1.8MSubscribe
3KFollow

About US


Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.

Top Categories
  • Politics
  • Health
  • Tech
  • Business
  • World
Useful Links
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Copyright Notice
  • Contact Us
  • Official Website (Jagatguru Sant Rampal Ji Maharaj)

© SA News 2025 | All rights reserved.