SA NewsSA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
SA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Politics
  • Educational
  • Tech
  • History
  • Events
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Follow US
© 2024 SA News. All Rights Reserved.

Home » श्री ब्रह्मा पुराण

Spirituality

श्री ब्रह्मा पुराण

SA News
Last updated: April 23, 2025 12:09 pm
SA News
Share
श्री ब्रह्मा पुराण
SHARE

इस पुराण के वक्ता श्री लोमहर्षण ऋषि जी हैं। वे श्री व्यास ऋषि के शिष्य थे, जिन्हें सूत जी भी कहा जाता है। श्री लोमहर्षण जी (सूत जी) ने बताया कि यह ज्ञान पहले श्री ब्रह्मा जी ने दक्षादि श्रेष्ठ मुनियों को सुनाया था। वही मैं सुनाता हूँ।

Contents
  • Q.1 ब्रह्मा पुराण में मुख्य क्या जानकारी मिलती है?
  • Q.2 ब्रह्मा पुराण के अनुसार सर्वोच्च भगवान कौन है?
  • Q. 3 संसार में पूजा योग्य एकमात्र भगवान कौन है?
  • Q.4 ब्रह्मा पुराण में किसके अनुभव लिखे गए हैं?
  • Q.5 अठारह पुराणों में से कौन से पुराण में सृष्टि रचना की सही जानकारी बताई गई है?
  • Q.6 ब्रह्मा जी के एक दिन में कितने वर्ष होते हैं?
  • Q.7 ब्रह्मा जी इतने महत्वपूर्ण देवता क्यों हैं?
  • Q.8 कौन सा लोक सबसे ऊपर है?
  • Q.9 विष्णु जी किस लोक में निवास करते हैं?
  • Q.10 सभी ब्रह्माण्डों की रचना किसने की थी?

इस पुराण के सृष्टि वर्णन नामक अध्याय में (पृष्ठ 277 से 279 तक) कहा है कि श्री विष्णु जी सर्व विश्व के आधार हैं। वे ब्रह्मा, विष्णु तथा शिव रूप से जगत की उत्पत्ति, पालन और संहार करते हैं। उन भगवान विष्णु को मेरा नमस्कार है।

जो नित्य सद्सत स्वरूप तथा कारणभूत अव्यक्त प्रकृति है, उसी को प्रधान कहते हैं। उसी से पुरुष ने इस विश्व का निर्माण किया है। अमित तेजस्वी ब्रह्मा जी को ही पुरुष समझो। वे समस्त प्राणियों की सृष्टि करने वाले तथा भगवान नारायण के आश्रित हैं।

स्वयंभू भगवान नारायण ने जल की सृष्टि की। नारायण से उत्पन्न होने के कारण जल को नार कहा जाने लगा। भगवान ने सर्व प्रथम जल पर विश्राम किया। इसलिए भगवान को नारायण कहा जाता है। भगवान ने जल में अपनी शक्ति छोड़ी, जिससे एक स्वर्णमय अंड प्रकट हुआ। उसी में स्वयंभू ब्रह्मा जी की उत्पत्ति हुई ऐसा सुना जाता है। एक वर्ष तक अंडे में निवास करके श्री ब्रह्मा जी ने उसके दो टुकड़े कर दिए। एक से धूलोक बन गया और दूसरे से भूलोक।

तत्पश्चात् ब्रह्मा जी ने अपने रोष से रूद्र को प्रकट किया। उपरोक्त ज्ञान ऋषि लोमहर्षण (सूत जी) का कहा हुआ है, जो सुना सुनाया (लोक वेद) है और पूर्ण नहीं है। क्योंकि वक्ता कह रहा है कि ऐसा सुना है।

पूर्ण जानकारी के लिए श्री देवीमहापुराण, श्री शिवमहापुराण, श्रीमद् भगवद् गीता तथा चारों वेद और पूर्ण परमात्मा द्वारा तत्व ज्ञान, जो स्वसम वेद अर्थात् कविर्वाणी (कबीर वाणी) कहा जाता है, पढ़ें।

इसके लिए  निम्नलिखित पुस्तकें पढ़ें:

  • ‘गहरी नजर गीता में‘
  • ‘परमेश्वर का सार संदेश‘
  • ‘परिभाषा प्रभु की’
  • ‘यथार्थ ज्ञान प्रकाश में‘

(वास्तविक ज्ञान को स्वयं कलयुग में प्रकट होकर कविर्देव (कबीर परमेश्वर) ने अपने शिष्य धर्मदास साहेब जी (बांधवगढ़ वाले) को बताया। जो इसी पुस्तक में ‘सृष्टी रचना’ में वर्णित है, कृपया वहाँ पढ़ें।)

श्री पारासर जी ने काल ब्रह्म को परब्रह्म भी कहा है, ब्रह्म भी तथा विष्णु भी, और इसी को अनादि अर्थात् अमर भी कहा है। इस ब्रह्म अर्थात् काल की जन्म-मृत्यु नहीं होती। इसी से ऋषि की बाल बुद्धि सिद्ध होती है।

विचार करें:

  • विष्णु पुराण का ज्ञान एक ऋषि द्वारा कहा गया है, जो लोकवेद (सुने सुनाए ज्ञान अर्थात् दंत कथा) पर आधारित है।
  • ब्रह्मा पुराण का ज्ञान श्री लोमहर्षण ऋषि ने दक्षादि ऋषियों से सुना था और लिखा था।

उपरोक्त दोनों (विष्णु पुराण और ब्रह्मा पुराण) को समझने के लिए श्री देवी पुराण और श्री शिव पुराण का सहयोग लिया जाएगा। श्री ब्रह्मा जी ने स्वयं यह ज्ञान अपने पुत्र नारद जी को सुनाया, जो श्री व्यास ऋषि द्वारा ग्रहण किया व लिखा गया।

अन्य पुराणों का ज्ञान श्री ब्रह्मा जी के ज्ञान के समान नहीं हो सकता। इसलिए अन्य पुराणों को समझने के लिए देवी पुराण और श्री शिव पुराण का सहयोग लिया जाएगा। यह ज्ञान दक्षादि ऋषियों के पिता श्री ब्रह्मा जी का दिया हुआ है।

श्री देवी पुराण और श्री शिवपुराण को समझने के लिए श्रीमद् भगवद् गीता और चारों वेदों का सहयोग लिया जाएगा। यह ज्ञान स्वयं भगवान काल रूपी ब्रह्म द्वारा दिया गया है, जो ब्रह्मा, विष्णु और शिव जी का उत्पत्ति कर्ता (जनक) अर्थात् पिता है।

पवित्र वेदों और पवित्र श्रीमद् भगवद् गीता जी के ज्ञान को समझने के लिए स्वसमवेद अर्थात् सूक्ष्म वेद का सहयोग लेना होगा। यह ज्ञान काल रूपी ब्रह्म के उत्पत्ति कर्ता अर्थात् पिता परम अक्षर ब्रह्म (कविर्देव) का दिया हुआ है। उन्होंने यह ज्ञान (कविर्गीभिः) कविर्वाणी द्वारा स्वयं सतपुरुष के रूप में प्रकट होकर बोला था। (ऋग्वेद मण्डल 9 सूक्त 96 मंत्र 16 से 20 तक प्रमाण है।) तथा श्रीमद् भगवत गीता में भगवान काल अर्थात् ब्रह्म ने अपनी स्थिति स्वयं बताई है जो सत्य है।

गीता अध्याय 15 श्लोक 18 में गीता ज्ञान दाता (क्षर पुरुष) कहता है कि वह अपने इक्कीस ब्रह्मांडों में सभी प्राणियों से श्रेष्ठ है। वह कहता है कि वह नाशवान स्थूल शरीरों और अविनाशी आत्माओं दोनों से श्रेष्ठ है। इसलिए, लोकवेद (सुने हुए ज्ञान) के आधार पर उसे पुरुषोत्तम माना जाता है।

हालांकि, गीता ज्ञान दाता यह भी कहता है कि वास्तविक पुरुषोत्तम तो उससे (क्षर पुरुष) और अक्षर पुरुष (परब्रह्म) से भी परे है। वह तीनों लोकों में प्रवेश करके सभी का धारण और पोषण करता है। वह वास्तव में अविनाशी परमेश्वर है (गीता अध्याय 15 श्लोक 16.17)। वही वास्तव में उत्तम पुरुष अर्थात परमात्मा कहा जाता है।

गीता ज्ञान दाता ब्रह्म स्वयं कह रहा है कि हे अर्जुन! तेरे तथा मेरे बहुत जन्म हो चुके हैं। तू नहीं जानता, मैं जानता हूँ। श्रीमद् भगवद् गीता अध्याय 4 श्लोक 5, अध्याय 2 श्लोक 12 में प्रमाण है तथा अध्याय 7 श्लोक 18 में अपनी साधना को भी (अनुत्तमाम्) अति अश्रेष्ठ कहा है। इसलिए अध्याय 18 श्लोक 62 में कहा है कि हे अर्जुन! सर्व भाव से उस परमेश्वर की शरण में जा जिसकी कृपा से ही तू परमशांति को प्राप्त होगा तथा कभी न नष्ट होने वाले लोक अर्थात् सतलोक को प्राप्त होगा। अध्याय 15 श्लोक 4 में कहा है कि जब तुझे तत्वदर्शी प्राप्त हो जाए (जो गीता अध्याय 4 श्लोक 34 में तथा अध्याय 15 श्लोक 1 में वर्णित है) उसके पश्चात् उस परम पद परमेश्वर की खोज करनी चाहिए जिसमें गए साधक फिर लौट कर संसार में नहीं आते अर्थात् पूर्ण मोक्ष प्राप्त करते हैं। जिस परमेश्वर से यह सर्व संसार उत्पन्न हुआ तथा वही सर्व का धारण-पोषण करने वाला है। मैं (गीता ज्ञान दाता ब्रह्म रूपी काल) भी उसी आदि पुरुष परमेश्वर की शरण में हूँ। पूर्ण विश्वास के साथ उसी की भक्ति साधना अर्थात पूजा करनी चाहिए।

FAQs : “श्री ब्रह्मा पुराण”

Q.1 ब्रह्मा पुराण में मुख्य क्या जानकारी मिलती है?

ब्रह्मा पुराण हिंदू धर्म के 18 पुराणों में से एक प्रमुख पुराण है। पुराणों की सूची में इस पुराण को प्रथम स्थान पर रखा जाता है और इसे पुराणों में महापुराण भी कहा जाता है। इसमें सृष्टि, जल की उत्पत्ति, ब्रह्मा जी की उत्पत्ति तथा देव-दानव जन्म, मनुवंश, प्राणी, पृथ्वी, भूगोल, नरक, स्वर्ग, मंदिर, तीर्थ आदि का विवरण है। शिव-पार्वती विवाह, कृष्ण लीला, विष्णु अवतार, विष्णु पूजन, वर्णाश्रम, श्राद्धकर्म आदि की भी जानकारी है। पुराणों की परम्परा के अनुसार ‘ब्रह्मा पुराण’ में सृष्टि के समस्त लोकों और भारतवर्ष का भी वर्णन किया गया है। कलियुग का वर्णन भी इस पुराण में विस्तार से उपलब्ध है।

Q.2 ब्रह्मा पुराण के अनुसार सर्वोच्च भगवान कौन है?

इसमें ‘ब्रह्मा’ को सर्वोपरि भगवान माना गया है। इसीलिए इस पुराण को प्रथम स्थान भी दिया गया है। परंतु सर्वशक्तिमान ईश्वर केवल कबीर साहेब जी हैं जिन्होंने सर्व सृष्टि की रचना की है। पूर्ण परमात्मा कबीर साहेब जी ही सारी सृष्टि का धारण-पोषण करते हैं। अधिक जानकारी के लिए पढ़ें पवित्र पुस्तक ‘ज्ञान गंगा’।

Q. 3 संसार में पूजा योग्य एकमात्र भगवान कौन है?

पूजा के योग्य एकमात्र भगवान कबीर साहेब जी हैं। केवल वे ही संपूर्ण ब्रह्मांडों के निर्माता हैं। वे प्रत्येक युग में हमें ज्ञान देने इस पृथ्वी लोक में आते हैं ताकि हम सभी को इस ब्रह्म-काल (ज्योति निरंजन) के लोक की जेल से आज़ाद करवा सकें। इसका प्रमाण पवित्र गीता जी अध्याय 8 श्लोक 3 तथा श्लोक 8 से 10 में भी मिलता है।

Q.4 ब्रह्मा पुराण में किसके अनुभव लिखे गए हैं?

ब्रह्मा पुराण में ब्रह्मा जी, अन्य संतों, ऋषियों तथा मुनियों के व्यक्तिगत अनुभव लिखे गए हैं। यह अनुभव सही भी हो सकते हैं और नहीं भी क्योंकि इनमें से जो ज्ञान पवित्र गीता जी और पवित्र वेदों से मेल खाता है केवल वह ही सही ज्ञान है, मान्य है अन्यथा नहीं।

Q.5 अठारह पुराणों में से कौन से पुराण में सृष्टि रचना की सही जानकारी बताई गई है?

सभी पुराणों में किसी न किसी रूप में सृष्टि की रचना का वर्णन है। लेकिन इनमें जो ज्ञान वर्णित है वह वास्तविकता से बिल्कुल दूर है क्योंकि सृष्टि की वास्तविक रचना का ज्ञान सूक्ष्मवेद और पवित्र गीता जी अध्याय 15 श्लोक 1-4  में है। इनमें उल्टे लटके संसार रूपी वृक्ष का वर्णन है और केवल तत्वदर्शी संत ही इसके सभी विभागों की सही जानकारी देता है। वर्तमान में संत रामपाल जी महाराज जी पृथ्वी पर एकमात्र तत्वदर्शी संत हैं।

Q.6 ब्रह्मा जी के एक दिन में कितने वर्ष होते हैं?

हमारे धार्मिक ग्रंथों में ब्रह्मा जी की आयु 100 वर्ष बताई गई है। ब्रह्मा जी का एक दिन 1000 चतुर्युग (चार युगों का) के बराबर है और ऐसे ही 1000 चतुर्युग एक रात के बराबर होते है। ब्रह्मा जी के पास 30 दिन का 1 महीना और 12 महीने का 1 साल होता है। ऐसे-ऐसे 100 साल की ब्रह्मा जी की आयु है। एक चतुर्युग 43,20,000 वर्ष के बराबर होता है।

Q.7 ब्रह्मा जी इतने महत्वपूर्ण देवता क्यों हैं?

ब्रह्म काल (ब्रह्मादि के पिता) के लिए ब्रह्मा जी बहुत महत्वपूर्ण हैं क्योंकि ब्रह्मा जी रजोगुण प्रधान हैं। इसके अलावा ब्रह्मा जी 21 ब्रह्मांडों में सृजन कार्य के लिए भी जिम्मेदार हैं। ब्रह्म काल के दो अन्य पुत्र श्री विष्णु जी सतोगुण प्रधान और शिव जी तमोगुण प्रधान हैं।

Q.8 कौन सा लोक सबसे ऊपर है?

एकमात्र सतलोक यानि कि अमर लोक ही सर्वोच्च लोक है। सतलोक में परमेश्वर कबीर साहेब जी रहते हैं और हम सब भी पहले वहीं पर रहते थे। लेकिन हम अपनी गलती के कारण ही इस मृत लोक में आए थे। हमारा मुख्य उद्देश्य मोक्ष प्राप्त करके सतलोक जाना है। हम तत्वदर्शी संत से मोक्ष मंत्र प्राप्त करके इस जन्म-मृत्यु के चक्र से छुटकारा पा सकते हैं।

Q.9 विष्णु जी किस लोक में निवास करते हैं?

भगवान विष्णु जी विष्णु लोक में निवास करते हैं।

Q.10 सभी ब्रह्माण्डों की रचना किसने की थी?

कबीर परमेश्वर जी ने सभी ब्रह्माण्डों की रचना की थी और वे ही इन ब्रह्मांडों को चला रहे हैं।

Share This Article
Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy1
Sleepy0
Angry1
Dead0
Wink0
BySA News
Follow:
Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.
Previous Article कहानी: आदि सनातन धर्म, सनातन धर्म और वैदिक धर्म आखिर में हिंदू धर्म कैसे कहलाया! कहानी: आदि सनातन धर्म, सनातन धर्म और वैदिक धर्म आखिर में हिंदू धर्म कैसे कहलाया!
Next Article Bhutan’s Green Cryptocurrency Mining: A Sustainable Digital Revolution Bhutan’s Green Cryptocurrency Mining: A Sustainable Digital Revolution
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Popular Posts

कक्षा 5वीं और 8वीं के छात्रों के लिए, ‘नो डिटेंशन पॉलिसी’ खत्म

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने 23 दिसंबर को बड़ा फैसला लिया है। ‘नो डिटेंशन पॉलिसी’ को…

By SA News

April 2026 Bank Holiday Matrix: Detailed List, Key Dates and Significance

April 2026 Bank Holiday Matrix: In the month of April 2026, several bank holidays are…

By SA News

जानिए FLN का जादू: नई शिक्षा नीति में क्यों है प्राथमिकता?

देश में शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर लंबे समय से यह सवाल उठता रहा है…

By SA News

You Might Also Like

Kailash Mansarovar Yatra 2025 Kailash Mansarovar Yatra Returns in 2025 Is Lord Shiva The Supreme God
Spirituality

Kailash Mansarovar Yatra 2025: Kailash Mansarovar Yatra Returns in 2025: Is Lord Shiva The Supreme God?

By SA News
संत रामपाल जी महाराज का बोध दिवस: 11 सतलोक आश्रमों में 35 लाख श्रद्धालुओं ने भंडारा किया
Spirituality

संत रामपाल जी महाराज का बोध दिवस: 11 सतलोक आश्रमों में 35 लाख श्रद्धालुओं ने भंडारा किया, अद्भुत आध्यात्मिक समागम का हुआ आयोजन

By SA News
Renaissance A New Dawn of Art, Culture, and Ideas An Outline of History
ScienceSpirituality

Renaissance: A New Dawn of Art, Culture, and Ideas | An Outline of History

By SA News
योग: आत्मा, मन और शरीर का समन्वय | सच्चा मोक्ष तत्वज्ञान से
Spirituality

योग: आत्मा, मन और शरीर का समन्वय | सच्चा मोक्ष तत्वज्ञान से

By SA News
SA NEWS LOGO SA NEWS LOGO
748KLike
340KFollow
13KPin
216KFollow
1.8MSubscribe
3KFollow

About US


Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.

Top Categories
  • Politics
  • Health
  • Tech
  • Business
  • World
Useful Links
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Copyright Notice
  • Contact Us
  • Official Website (Jagatguru Sant Rampal Ji Maharaj)

© SA News 2025 | All rights reserved.