SA NewsSA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
SA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Politics
  • Educational
  • Tech
  • History
  • Events
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Follow US
© 2024 SA News. All Rights Reserved.

Home » किसानों के समर्थन में 30 दिसंबर 2024 को रहा पंजाब बंद

Local

किसानों के समर्थन में 30 दिसंबर 2024 को रहा पंजाब बंद

SA News
Last updated: December 31, 2024 12:12 pm
SA News
Share
किसानों के समर्थन में 30 दिसंबर 2024 को रहा पंजाब बंद
SHARE

पंजाब में 30 दिसंबर 2024 को किसानों के समर्थन में एक राज्यव्यापी बंद आयोजित किया गया। यह बंद सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक चला और इसका नेतृत्व किसान मजदूर मोर्चा (KMM) और संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) ने किया। आंदोलन का मुख्य उद्देश्य किसान नेता जगजीत सिंह डाल्लेवाल का समर्थन करना था, जो 13 प्रमुख मांगों को लेकर एक महीने से अनशन पर हैं। इन मांगों में सबसे अहम फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी है।

Contents
  • क्यों की गई हड़ताल
  • किन सेवाओं पर पड़ा प्रभाव
  • क्या रही जनता की प्रतिक्रिया
  • सरकार और राजनीतिक प्रतिक्रियाएं
  • मुख्य मांगे और आंदोलन की पृष्ठभूमि
  • तत्वज्ञान है हर समस्या का समाधान 

क्यों की गई हड़ताल

किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने पुष्टि की कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सुप्रीम कोर्ट को लिखे गए पत्रों का जवाब न मिलने के कारण पंजाब बंद का निर्णय लिया गया। संयुक्त किसान मोर्चा ने राज्य के अलग-अलग इलाकों में किसान नेताओं की ड्यूटी लगाई और सभी किसानों से इस बंद को सफल बनाने की अपील की।

किन सेवाओं पर पड़ा प्रभाव

पंजाब बंद का प्रभाव पूरे पंजाब में देखने को मिला, जिसमें:

  • बंद का सबसे अधिक असर परिवहन पर पड़ा। राज्यभर में 280 से अधिक जगहों पर रास्ते बंद किए गए।
  • इसमें लगभग 150 से अधिक ट्रेनें रद्द की गईं और 13 ट्रेनों का समय बदला गया।
  • PRTC ने सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक अपनी सेवाएं रोक दीं। निजी बस ऑपरेटरों ने सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक बसें बंद रखीं।
  • मुख्य बाजार और अनाज मंडियां पूरी तरह बंद रहीं। हालांकि, कुछ स्थानों पर व्यवसाय सामान्य रहे।
  • दूध, फल और सब्जियों की आपूर्ति प्रभावित हुई। कई व्यापार संगठनों ने भी बंद का समर्थन किया।

लेकिन आपातकालीन सेवाएं जैसे कि चिकित्सा सेवाओं,हवाई अड्डे की यात्रा, दूल्हा-दुल्हन की गाड़ी, छात्रों को बंद से छूट दी गई।

क्या रही जनता की प्रतिक्रिया

पंजाब बंद को समाज के विभिन्न वर्गों का समर्थन मिला। व्यापारियों, परिवहन कर्मचारियों, कर्मचारी यूनियनों, मजदूर संगठनों, पूर्व सैनिकों, सरपंचों और शिक्षकों की यूनियनों ने इसमें भाग लिया। किसानों ने लंगर लगाकर सड़कों पर यात्रा कर रहे लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की।

सरकार और राजनीतिक प्रतिक्रियाएं

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह यानि कि राजा वड़िंग ने मुख्यमंत्री भगवंत मान और केंद्र सरकार की आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों के आंदोलन को दबाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं का हल निकालना राज्य सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए।

मुख्य मांगे और आंदोलन की पृष्ठभूमि

सूत्रों की मानें तो यह आंदोलन 13 फरवरी 2024 से संगरूर जिले के खनौरी बॉर्डर पर चल रहा है। कहा जा रहा है कि किसानों की मुख्य मांगे हैं कि:

  • MSP की कानूनी गारंटी: फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानूनी रूप से सुनिश्चित करना।
  • कर्ज माफी और पेंशन: किसानों और खेतिहर मजदूरों के लिए कर्ज माफी और पेंशन की मांग रखी।p
  • बिजली दरों का विरोध: बिजली के बढ़ते दामों को रोकना।
  • भूमि अधिग्रहण कानून: 2013 के कानून को फिर से लागू करना।
  • न्याय की मांग: लखीमपुर खीरी कांड के पीड़ितों के लिए न्याय की मांग रखी।

30 दिसंबर का पंजाब बंद किसानों की समस्याओं के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रयास था। हालांकि, इसने राज्य में परिवहन और बाजार सेवाओं को प्रभावित किया। लेकिन समाज के विभिन्न वर्गों ने किसानों का समर्थन किया। यह बंद कृषि और किसानों के अधिकारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है।

तत्वज्ञान है हर समस्या का समाधान 

जिंदगी में सांसारिक कार्य करते हुए भगवान की भक्ति करना भी आवश्यक है और इससे ही इंसान का जीवन सफल होता है। हमारे पवित्र शास्त्रों में प्रमाण है कि पूर्ण संत से तत्वज्ञान समझना चाहिए और यही हर समस्या का हल है।यदि इस कलयुग में सतभक्ति नहीं की ,तो ये मनुष्य जन्म व्यर्थ है। सतभक्ति से ही मोक्ष संभव है, जो सद्गुरु हमें प्रदान करते हैं ।

इससे ही संसार में भी लाभ होता है और मोक्ष की भी प्राप्ति होती है। अधिक जानकारी हेतु विजिट करें हमारा यूट्यूब चैनल संत रामपाल जी महाराज।

Share This Article
Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
BySA News
Follow:
Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.
Previous Article विश्व अंतर्मुखी दिवस 2025 (World Introvert Day) जानिए इतिहास , महत्त्व , थीम और उद्देश्य  विश्व अंतर्मुखी दिवस 2025 (World Introvert Day): जानिए इतिहास , महत्त्व , थीम और उद्देश्य 
Next Article बिहार की राजधानी पटना में बीपीएससी (BPSC) छात्रों पर ठंडे पानी की बौछार और लाठी चार्ज बिहार की राजधानी पटना में बीपीएससी (BPSC) छात्रों पर ठंडे पानी की बौछार और लाठी चार्ज
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Popular Posts

Farming the Future: Karnataka is Urging a Shift to Drought-Resilient Indigenous Crops

​Mysuru — With changing weather patterns bringing deficient rainfall and the looming threat of the…

By SA News

WhatsApp Ends Support for Android 5.0 and 5.1: Check If Your Phone Is Affected

WhatsApp has officially ended support for smartphones running Android 5.0 Lollipop and Android 5.1 Lollipop.…

By SA News

How a Cloudy Day Led to the Discovery of Radioactivity and Changed the World

In the annals of scientific history, few discoveries have emerged so unexpectedly and with such…

By SA News

You Might Also Like

Government Approves Skymap Pharmaceuticals’ ₹121 Crore Acquisition of IMPCL Through Strategic Disinvestment Process

By SA News
Satgama Khap Park in Baland, Rohtak Gets a Grand Main Gate Through the Initiative of Sant Rampal Ji Maharaj
LocalSocial Welfare Work

A New Benchmark of Public Service in Baland Village, Rohtak: Sant Rampal Ji Maharaj Facilitates the Construction of a Grand Main Gate for Satgama Khap Chabutra Park

By SA News
Shared Auto Not Workplace Under POSH Act: Bombay High Court Clarifies ICC Jurisdiction
Local

Shared Auto Not Workplace Under POSH Act: Bombay High Court Clarifies ICC Jurisdiction

By SA News
भारत का 58वां बाघ रिज़र्व मध्य प्रदेश का माधव राष्ट्रीय उद्यान राज्य का 9वां टाइगर रिज़र्व घोषित
Local

भारत का 58वां बाघ रिज़र्व: मध्य प्रदेश का माधव राष्ट्रीय उद्यान राज्य का 9वां टाइगर रिज़र्व घोषित

By SA News
SA NEWS LOGO SA NEWS LOGO
748KLike
340KFollow
13KPin
216KFollow
1.8MSubscribe
3KFollow

About US


Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.

Top Categories
  • Politics
  • Health
  • Tech
  • Business
  • World
Useful Links
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Copyright Notice
  • Contact Us
  • Official Website (Jagatguru Sant Rampal Ji Maharaj)

© SA News 2027| All rights reserved.