SA NewsSA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
SA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Politics
  • Educational
  • Tech
  • History
  • Events
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Follow US
© 2024 SA News. All Rights Reserved.

Home » Delhi New CM Atishi: दिल्ली की युवा और तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनीं आतिशी

PoliticsPerson

Delhi New CM Atishi: दिल्ली की युवा और तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनीं आतिशी

SA News
Last updated: September 22, 2024 3:22 pm
SA News
Share
New CM Of Delhi Atishi: दिल्ली की युवा और तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनीं आतिशी
SHARE

सीएम आतिशी ने शपथ ग्रहण करने के बाद अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व सीएम केजरीवाल के लिए दिल्ली की जनता से अपील की और कहा कि “दिल्ली में सभी रुके हुए काम पूरे होंगे। अरविंद केजरीवाल वो व्यक्ति हैं जिन्होंने दिल्ली को मुफ्त शिक्षा, स्वास्थ्य, बस की सुविधा उपलब्ध कराई हैं। केजरीवाल जी ने दिल्ली की तस्वीर बदली है। वे जनता की अदालत में जाएंगे।”  

Contents
  • Delhi New CM Atishi पर मुख्य बिंदु
  • AAP की नेता Atishi ने CM के पद की शपथ ली 
  • कौन-कौन से विभाग देखेंगी CM Atishi
  • Who is Atishi?
  • Atishi ने अपना Surname क्यों बदला?
    • दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री कौन हैं? 
    • दिल्ली की वर्तमान मुख्यमंत्री कौन हैं?
    •  दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी किस पार्टी से हैं? 
    • आतिशी का पूरा नाम और उनका उपनाम क्या है? 
    • आतिशी का शिक्षा और करियर बैकग्राउंड क्या है?
    • मुख्यमंत्री बनने से पहले आतिशी किन विभागों की ज़िम्मेदारी संभाल चुकी हैं?

Delhi New CM Atishi पर मुख्य बिंदु

  • पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल के इस्तीफा देने के बाद दिल्ली की 8वीं मुख्यमंत्री बनीं, आतिशी।  
  • दिल्ली पुलिस ने आतिशी को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के तुरंत बाद एक पायलट वाहन के साथ-साथ सुरक्षा प्रदान की।  
  • 2020 के चुनावी हलफनामें के अनुसार 1 करोड़ से ऊपर चल और अचल संपत्ति रखती हैं, CM आतिशी।  

AAP की नेता Atishi ने CM के पद की शपथ ली 

Delhi New Cm Atishi: शनिवार, 21 सितंबर 2024 को आम आदमी पार्टी (AAP) की नेता आतिशी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। राज निवास में उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने CM आतिशी के साथ कैबिनेट के पांच मंत्रियों सौरभ भारद्वाज, कैलाश गहलोत, गोपाल राय, मुकेश अहलावत और इमरान हुसैन को भी शपथ दिलाई है। बता दें कि तीसरी महिला मुख्यमंत्री आतिशी दिल्ली की 8वीं मुख्यमंत्री बनी हैं।  

कौन-कौन से विभाग देखेंगी CM Atishi

विभागीय बंटवारे में CM आतिशी सबसे अधिक विभाग संभालने वाली हैं। उनको 13 विभाग मिले हैं। वहीं सौरभ भारद्वाज को 8 विभाग, कैलाश गहलोत को 5, गोपाल राय को 3, मुकेश अहलावत को 5 और इमरान हुसैन को 2 विभाग दिए गए हैं। इसके पहले 2023 में शराब मामले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के जेल जाने के बाद आतिशी शिक्षा मंत्री और दिल्ली कैबिनेट में मंत्री के रूप में वित्त विभाग, पीडब्ल्यूडी, सेवा, राजस्व, बिजली, महिला और बाल विकास विभाग भी संभाल चुकी हैं।  

Who is Atishi?

  • मुख्यमंत्री आतिशी (43) पंजाबी परिवार से हैं। उनका जन्म 8 जून 1981 को दिल्ली में हुआ था। माता डॉ. तृप्ता वाही और पंजाबी राजपूत पिता विजय सिंह दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रोफेसर थे। 
  • आतिशी का विवाह सन् 2006 में प्रवीण सिंह से हुआ था, जो पंजाबी क्षत्रिय समाज से ताल्लुक रखते हैं। प्रवीण सिंह संभावना इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक पॉलिसी एंड पॉलिटिक्स में शोधकर्ता और शिक्षक के तौर पर कार्य कर रहे हैं।  
  • दिवंगत शीला दीक्षित और सुषमा स्वराज जी के बाद दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनने वाली आतिशी ने स्प्रिंगडेल्स स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की। 
  • उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफंस कॉलेज से इतिहास में सर्वोच्च स्थान के साथ स्नातक की डिग्री हासिल की एवं ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से शिक्षा और इतिहास में परास्नातक की डिग्री भी हासिल की है। 
  • CM आतिशी ने 2013 में आम आदमी पार्टी में शामिल होकर राजनीति में कदम रखा था। 
  • 2013 में आम आदमी पार्टी में राजनीति में पर्दे के पीछे रहकर शिक्षा संबंधी नीतियों पर सरकार की सलाहकार के तौर पर काम किया।  
  • 2015 से 2018 तक दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की सलाहकार के रूप में काम किया।  
  • साल 2019 में पूर्वी दिल्ली से भाजपा के नेता गौतम गंभीर के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ा, लेकिन वह हार गईं।  
  • सन् 2020 में आतिशी ने कालकाजी निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा चुनाव लड़कर विधायक बनीं।  

Atishi ने अपना Surname क्यों बदला?

राजनीति में आने के बाद CM आतिशी के उपनाम को लेकर कई तरह की अफवाहें उड़ाई जा रही थीं। विपक्ष उन्हें ईसाई समुदाय से जोड़ रहा था। ऐसे अनावश्यक विवादों से बचने के लिए साल 2018 में आतिशी ने अपना उपनाम मार्लेना छोड़ दिया। उनके माता-पिता वामपंथी विचारधारा से जुड़े होने के कारण कार्ल मार्क्स और व्लादिमीर लेनिन के उपनामों को मिलाकर अपनी बेटी आतिशी को मार्लेना की उपाधि देकर यह उपनाम रखा था।  

2019 के लोकसभा चुनाव और 2020 के विधानसभा चुनाव के एफिडेविट में आतिशी का उपनाम मार्लेना है। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में सरनेम पर विवाद होने के कारण तत्कालीन उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने उन्हें क्षत्राणी बताया था।  

FAQs about Delhi New CM Atishi 

दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री कौन हैं? 

दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री आतिशी हैं, जिन्होंने 21 सितंबर 2024 को मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ ग्रहण की।  

दिल्ली की वर्तमान मुख्यमंत्री कौन हैं?

आतिशी, राजनीति में कदम रखने के 11 साल बाद 21 सितम्बर 2024 को 43 साल की उम्र में दिल्ली की आठवीं मुख्यमंत्री बनीं।

 दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी किस पार्टी से हैं? 

आम आदमी पार्टी। आतिशी ने 2013 में राजनीति में कदम रखा और तब से पार्टी की एक प्रमुख नेता बनी हुई हैं।

आतिशी का पूरा नाम और उनका उपनाम क्या है? 

आतिशी का पूरा नाम आतिशी सिंह है। पहले वह “आतिशी मार्लेना” नाम से जानी जाती थीं, जिसे उन्होंने 2018 में छोड़ दिया था।

आतिशी का शिक्षा और करियर बैकग्राउंड क्या है?

आतिशी ने दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफंस कॉलेज से इतिहास में स्नातक किया और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से शिक्षा और इतिहास में परास्नातक की डिग्री प्राप्त की है। वह दिल्ली सरकार की शिक्षा नीतियों की सलाहकार भी रही हैं।

मुख्यमंत्री बनने से पहले आतिशी किन विभागों की ज़िम्मेदारी संभाल चुकी हैं?

मुख्यमंत्री बनने से पहले आतिशी ने दिल्ली सरकार में शिक्षा, वित्त, पीडब्ल्यूडी, सेवा, राजस्व, महिला और बाल विकास जैसे विभागों की ज़िम्मेदारी निभाई है।

TAGGED:Atishidelhi cm
Share This Article
Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
BySA News
Follow:
Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.
Previous Article असम जानिए पूर्वोत्तर भारत के इस राज्य के बारे में, सब कुछ एक नजर में असम: जानिए पूर्वोत्तर भारत के इस राज्य के बारे में, सब कुछ विस्तार से 
Next Article Live Updates: Iran Confirms Launch of 200 Missiles at Israel; Israel Issues Warning of Consequences Iran Confirms Launch of 200 Missiles at Israel; Israel Issues Warning of Consequences
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Popular Posts

Rupee Plunges Past ₹90 Per Dollar: Triggering Economic Strain While Offering Select Benefits

Rupee Plunges Past ₹90 Per Dollar: On Wednesday, December 03, 2025, the Indian Rupee hit…

By Dolly Singh

How to Manage a Remote Team Effectively: A Comprehensive Guide

Remote work is no longer just a trend—it’s a revolution. Businesses across the globe have…

By SA News

Understanding The key Difference Between Comets, Asteroids, and Meteors

When we gaze into a clear night sky, we often see sparkling stars, distant planets,…

By SA News

You Might Also Like

Kathua Terrorist Attack जम्मू कश्मीर के कठुआ में हुए आतंकी हमले में 5 जवान शहीद
Politics

Kathua Terrorist Attack: जम्मू कश्मीर के कठुआ में हुए आतंकी हमले में 5 जवान शहीद

By SA News
How a Bill Becomes a Law in India: A Simple and Complete Guide 
Politics

How a Bill Becomes a Law in India: A Simple and Complete Guide 

By Reetesh Pal
Delhi Election 2025
Politics

Delhi Election 2025:Kejriwal Accepts Defeat as BJP Marks a Resounding Victory in Delhi after 26 years

By SA News
From an Engineer to Philanthropist and a Literary Icon: Sudha Murty’s Story 
Person

From an Engineer to Philanthropist and a Literary Icon: Sudha Murty’s Story 

By SA News
SA NEWS LOGO SA NEWS LOGO
748KLike
340KFollow
13KPin
216KFollow
1.8MSubscribe
3KFollow

About US


Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.

Top Categories
  • Politics
  • Health
  • Tech
  • Business
  • World
Useful Links
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Copyright Notice
  • Contact Us
  • Official Website (Jagatguru Sant Rampal Ji Maharaj)

© SA News 2025 | All rights reserved.