SA NewsSA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
SA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Politics
  • Educational
  • Tech
  • History
  • Events
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Follow US
© 2024 SA News. All Rights Reserved.

Home » दिल्ली मेट्रो में नए नियम की तैयारी, अब छोटी गलती भी पड़ेगी भारी, जुर्माना ₹10,000 तक हो सकता है

Utility

दिल्ली मेट्रो में नए नियम की तैयारी, अब छोटी गलती भी पड़ेगी भारी, जुर्माना ₹10,000 तक हो सकता है

SA News
Last updated: April 5, 2026 1:02 pm
SA News
Share
दिल्ली मेट्रो में नए नियम की तैयारी
SHARE

अगर आप रोज़ाना दिल्ली मेट्रो से यात्रा करते हैं, तो आने वाले समय में आपको नियमों को लेकर ज़्यादा सतर्क रहना होगा। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) नियम उल्लंघन पर जुर्माने की रकम बढ़ाने की योजना बना रहा है। प्रस्ताव के अनुसार नियम तोड़ने पर अधिकतम जुर्माना 10,000 रुपये तक हो सकता है। इसमें मेट्रो के अंदर गंदगी फैलाना, कोच में लिखावट करना, फर्श पर बैठना या महिलाओं के कोच में पुरुषों का प्रवेश जैसे मामलों पर सख्ती बढ़ाने की योजना है। हालांकि, ये बदलाव अभी विचाराधीन हैं और इन्हें लागू होने में कुछ समय लग सकता है।

Contents
  • मेट्रो नियम तोड़ने पर जुर्माने में बढ़ोतरी से संबंधित मुख्य बिंदु: 
  • मेट्रो में जरा सी गलती पड़ेगी भारी, सरकार ला रही नए नियम, जुर्माना अब ₹2500 तक
  • मेट्रो में अब लापरवाही नहीं चलेगी! नियम तोड़े तो देना पड़ेगा भारी जुर्माना
  • अब मेट्रो में शरारत नहीं चलेगी! दीवार पर लिखना, गलत कोच में जाना पड़ेगा भारी जुर्माना ₹10,000 तक
  • मेट्रो नियम तोड़ने पर जुर्माने में होगा बड़ा इज़ाफ़ा से संबंधित मुख्य FAQs 

मेट्रो नियम तोड़ने पर जुर्माने में बढ़ोतरी से संबंधित मुख्य बिंदु: 

  • मेट्रो नियम तोड़ने पर जुर्माने में बड़ा इज़ाफ़ा प्रस्तावित
  • अधिकतम जुर्माना ₹5,000 से बढ़कर कुछ मामलों में ₹10,000 तक
  • नशे में सफर, गंदगी फैलाने और गलत कोच में जाने पर सख्ती बरतने की तैयारी।
  • IPC की जगह भारतीय न्याय संहिता के प्रावधान लागू करने की तैयारी ।
  • पुराने आपराधिक प्रावधान हटाकर सीधे जुर्माने पर ज़ोर 
  • संसद में पेश हो चुका है जन विश्वास संशोधन विधेयक 2026

यह भी पढ़ें : National Lok Adalat 10 जनवरी 2026: दिल्ली में ट्रैफिक चालान कैसे निपटाएं

मेट्रो में जरा सी गलती पड़ेगी भारी, सरकार ला रही नए नियम, जुर्माना अब ₹2500 तक

केंद्र सरकार मेट्रो से जुड़े नियमों को और मजबूत बनाने की तैयारी कर रही है। मेट्रो रेलवे (संचालन और रखरखाव) अधिनियम, 2002 में बदलाव का प्रस्ताव जन विश्वास (विधियों में संशोधन) विधेयक, 2026 के मुताबिक रखा गया है। प्रस्ताव के मुताबिक, अगर कोई यात्री नशे की हालत में पाया जाता है, आपत्तिजनक सामान लेकर चलता है या मेट्रो परिसर में किसी तरह का प्रदर्शन करता है, तो उस पर लगने वाला जुर्माना ₹500 से बढ़ाकर ₹2,500 तक किया जा सकता है। 

यह विधेयक शुक्रवार को लोकसभा में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने पेश किया। इन बदलावों का मकसद नियमों को मज़बूत और, पुराने आपराधिक प्रावधानों की जगह सीधे जुर्माने का प्रावधान करना और यात्रियों के लिए मेट्रो सफर को ज्यादा सुरक्षित व व्यवस्थित बनाना है।

मेट्रो में अब लापरवाही नहीं चलेगी! नियम तोड़े तो देना पड़ेगा भारी जुर्माना

सरकार मेट्रो से जुड़े नियमों को और साफ और सख्त बनाने की तैयारी में है। प्रस्ताव के मुताबिक, धारा 10 में बदलाव करते हुए भारतीय दंड संहिता, 1860 की धारा 21 का उल्लेख हटाकर उसकी जगह भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 2 के खंड (28) को शामिल किया जाएगा।

image 4

इसके साथ ही, धारा 59(1) में आने वाले मामलों जैसे नशे की हालत में होना, उपद्रव करना, थूकना, ट्रेन के फर्श पर बैठना या झगड़ा करना और धारा 60(1) में आपत्तिजनक सामग्री ले जाने से जुड़े प्रावधानों में भी बदलाव का प्रस्ताव है। अभी इन मामलों में अधिकतम ₹500 तक का जुर्माना लगता है, लेकिन अब इसे बढ़ाकर ₹2,500 तक करने की तैयारी है।

अब मेट्रो में शरारत नहीं चलेगी! दीवार पर लिखना, गलत कोच में जाना पड़ेगा भारी जुर्माना ₹10,000 तक

अब मेट्रो में छोटी-छोटी गलतियों को भी हल्के में नहीं लिया जाएगा। नए प्रस्ताव के मुताबिक, अगर कोई यात्री कोच के अंदर कुछ लिखता है, पोस्टर चिपकाता है और हटाने से इनकार करता है, तो धारा 62(3) के तहत पहले जहां 6 महीने तक की सजा या ₹1,000 तक जुर्माना या दोनों का प्रावधान था, उसे बदलकर अब सीधे अधिकतम ₹10,000 तक का जुर्माना करने की तैयारी है।

इसी तरह, धारा 64(1) के तहत अवैध प्रवेश जैसे महिलाओं के लिए आरक्षित कोच में घुसने पर भी सख्ती बढ़ाई जा रही है। अभी तक इसमें 3 महीने तक की सजा या ₹250 जुर्माना या दोनों का प्रावधान था, लेकिन अब इसे बढ़ाकर ₹5,000 तक करने का प्रस्ताव है।

फिलहाल, मौजूदा नियमों के अनुसार धारा 59(1) और 60(1) में ₹200, धारा 62(3) में ₹500 और धारा 64(1) में ₹250 तक का जुर्माना लगता है। साफ है कि आने वाले समय में मेट्रो में अनुशासन तोड़ना पहले से कहीं ज्यादा महंगा पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें : Delhi Metro Fare Hike: 8 साल बाद बढ़े किराए, देखें नए स्लैब

मेट्रो नियम तोड़ने पर जुर्माने में होगा बड़ा इज़ाफ़ा से संबंधित मुख्य FAQs 

Q1. नए प्रस्ताव के अनुसार अधिकतम जुर्माना कितना हो सकता है?

नए नियमों के मुताबिक कुछ मामलों में अधिकतम जुर्माना ₹10,000 तक करने की तैयारी है।

Q2. किन गतिविधियों पर सख्त जुर्माना लगाया जाएगा?

कोच में लिखना, पोस्टर चिपकाना, गंदगी फैलाना, नशे में सफर करना और गलत कोच में प्रवेश करना जैसी गतिविधियों पर सख्ती होगी।

Q3. महिलाओं के कोच में प्रवेश करने पर क्या दंड प्रस्तावित है?

महिलाओं के लिए आरक्षित कोच में अवैध प्रवेश करने पर ₹5,000 तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।

Q4. नशे में यात्रा या उपद्रव करने पर कितना जुर्माना लगेगा?

ऐसे मामलों में जुर्माना बढ़ाकर ₹2,500 तक करने का प्रस्ताव रखा गया है।

Q5. इन नियमों में बदलाव करने का मकसद क्या है?

इन बदलावों का उद्देश्य मेट्रो में अनुशासन, सुरक्षा और साफ-सफाई को बेहतर बनाना है, ताकि सभी यात्रियों को बेहतर अनुभव मिल सके।

Share This Article
Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
BySA News
Follow:
Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.
Previous Article जनगणना 2026: 1 अप्रैल से देशभर में प्रक्रिया शुरू, गलत जानकारी देने पर लगेगा भारी जुर्माना; जानें नए नियम
Next Article नेपाल सरकार का बड़ा फैसला 15 दिन में बंद होंगे कोचिंग सेंटर नेपाल सरकार का बड़ा फैसला: 15 दिन में बंद होंगे कोचिंग सेंटर
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Popular Posts

CYCLONE DANA (2024): चक्रवात दाना की आहट से तटीय इलाकों में अलर्ट

मौसम विभाग ने पश्च‍िम बंगाल से लेकर उड़ीसा तक तेज बार‍िश का अलर्ट जारी कर…

By SA News

Decoding the Numbers: A Practical Guide to Understanding Financial Statements

Today, the craze for running startups and freelancing are taking over any other interest in…

By SA News

2025 MAMA Awards — संगीत, स्टारडम और आध्यात्मिक अर्थ की गहरी चर्चा

2025 MAMA Awards का मंच इस वर्ष भी वैश्विक स्तर पर सबसे चर्चित संगीत आयोजनों…

By SA News

You Might Also Like

Aadhaar Update Guide: Online Vs. Offline Update Process Explained
Utility

Aadhaar Update Guide: Online Vs. Offline Update Process Explained

By Prashant Chhabra
EPFO, DOE Update: PF का पूरा पैसा निकालने के लिए स्वयं से ऑनलाइन अपडेट करें Date Of Exit,  , जानें तरीका
Utility

EPFO, DOE Update: PF का पूरा पैसा निकालने के लिए स्वयं से ऑनलाइन अपडेट करें Date Of Exit,  , जानें तरीका

By SA News
What is E20 Petrol, and Why is Everyone Talking About It
Utility

What is E20 Petrol, and Why is Everyone Talking About It?

By SA News
क्या ड्यूल पाइपिंग सिस्टम बदल देगा राजधानी दिल्ली की जल व्यवस्था
Utility

दिल्ली में जल संकट का स्थायी समाधान तलाश रही सरकार, ड्यूल पाइपिंग सिस्टम पानी बचाने का नया मॉडल

By SA News
SA NEWS LOGO SA NEWS LOGO
748KLike
340KFollow
13KPin
216KFollow
1.8MSubscribe
3KFollow

About US


Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.

Top Categories
  • Politics
  • Health
  • Tech
  • Business
  • World
Useful Links
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Copyright Notice
  • Contact Us
  • Official Website (Jagatguru Sant Rampal Ji Maharaj)

© SA News 2025 | All rights reserved.