SA NewsSA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
SA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Politics
  • Educational
  • Tech
  • History
  • Events
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Follow US
© 2024 SA News. All Rights Reserved.

Home » Republic Day 2026: सिमरन बाला बनेंगी पहली महिला अधिकारी जो CRPF की पुरुष टुकड़ी का नेतृत्व करेंगी

National

Republic Day 2026: सिमरन बाला बनेंगी पहली महिला अधिकारी जो CRPF की पुरुष टुकड़ी का नेतृत्व करेंगी

SA News
Last updated: January 25, 2026 12:13 pm
SA News
Share
सिमरन बाला बनेंगी पहली महिला अधिकारी जो CRPF की पुरुष टुकड़ी का नेतृत्व करेंगी
SHARE

Simran Bala: देश के 77वें गणतंत्र दिवस (Republic Day 2026) पर कर्तव्य पथ एक ऐतिहासिक पल का गवाह बनेगा। जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले की रहने वाली 26 वर्षीय सीआरपीएफ (CRPF) अधिकारी सिमरन बाला इस साल परेड में नारी शक्ति का परचम लहराने जा रही हैं। सिमरन बाला सीआरपीएफ के ऑल मेल मार्चिंग कंटिजेंट यानी पुरुष दस्ते का नेतृत्व करेंगी। यह पहली बार है जब सीआरपीएफ के इतिहास में कोई महिला अधिकारी गणतंत्र दिवस पर पूरी तरह पुरुषों की टुकड़ी को कमांड देंगी।

Contents
  • Simran Bala से जुड़े मुख्य बिंदु: 
  • राजौरी से कर्तव्य पथ तक का सफर
  • फुल ड्रेस रिहर्सल में दिखा जोश 
  • क्यों खास है यह मौका
  • FAQs about Simran Bala 

Simran Bala से जुड़े मुख्य बिंदु: 

  • वे सीआरपीएफ में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर तैनात Simran Bala
  • 26 जनवरी को सीआरपीएफ की पुरुष टुकड़ी का नेतृत्व करेंगी सिमरन।
  • छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तरिया बटालियन में हुई थी, सिमरन की पहली पोस्टिंग।

राजौरी से कर्तव्य पथ तक का सफर

image 31

सिमरन बाला जम्मू कश्मीर के सीमावर्ती जिले राजौरी (नौशेरा) की रहने वाली हैं। बचपन से ही उन्होंने सेना और सुरक्षा बलों को अपने आसपास देखा, जिससे उनके मन में वर्दी पहनने का जज़्बा जागा। उन्होंने पहले ही प्रयास में UPSC की CAPF की परीक्षा पास की और साल 2023 बैच की अधिकारी के रूप में सीआरपीएफ ज्वाइन की। ट्रेनिंग के दौरान उन्हें बेस्ट ऑफिसर इन ट्रेनिंग का खिताब भी मिला था। 

फुल ड्रेस रिहर्सल में दिखा जोश 

26 जनवरी से ठीक दो दिन पहले, कर्तव्य पथ पर फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित की जाती है। इसमें सिमरन बाला ने 148 पुरुष जवानों की टुकड़ी का नेतृत्व किया। उनके बुलंद हौसले और कदमताल ने वहां मौजूद दर्शकों का दिल जीत लिया। मीडिया से बात करते हुए सिमरन ने बताया कि यह उनके लिए सिर्फ एक ड्यूटी नहीं, बल्कि एक सपना है। एक कश्मीरी लड़की होने के नाते, इतने बड़े मंच पर देश का प्रतिनिधित्व करना गर्व की बात है।

क्यों खास है यह मौका

सीआरपीएफ देश का सबसे बड़ा अर्धसैनिक बल है। अब तक महिलाएं केवल महिला टुकड़ी या मिक्स्ड टुकड़ी को लीड करती थीं, लेकिन ऑल मेल कंटिजेंट को लीड करना यह साबित करता है कि अब योग्यता जेंडर से ऊपर है। सिमरन बाला की यह उपलब्धि जम्मू कश्मीर की हजारों लड़कियों के लिए एक नई उम्मीद बनकर उभरी है जो सेना में जाना चाहती हैं। 

Also Read: https://sanews.in/high-alert-before-republic-day-hindi/

FAQs about Simran Bala 

सिमरन बाला कौन हैं?

सिमरन बाला जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले की रहने वाली सीआरपीएफ की असिस्टेंट कमांडेंट हैं।

इस बार रिपब्लिक डे परेड में क्या रिकॉर्ड बनेगा?

पहली बार कोई महिला अधिकारी Simran Bala सीआरपीएफ की पुरुष टुकड़ी का नेतृत्व करेंगी।

सिमरन बाला की उम्र कितनी है?

2023 बैच की अधिकारी सिमरन बाला की उम्र 26 वर्ष हैं।

क्या परेड की रिहर्सल हो चुकी है?

जी हां, 23 और 24 जनवरी को फुल ड्रेस रिहर्सल सफलतापूर्वक पूरी हो गई है।

गणतंत्र दिवस 2026 के मुख्य अतिथि कौन हैं?

इस साल यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा मुख्य अतिथि होंगे।

Share This Article
Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy2
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
BySA News
Follow:
Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.
Previous Article Delhi Water Crisis दिल्ली का पानी बना धीमा ज़हर, 55% सैंपल फेल और 4 फरवरी तक सूखे रहेंगे नल Delhi Water Crisis: दिल्ली का पानी बना धीमा ज़हर, 55% सैंपल फेल और 4 फरवरी तक सूखे रहेंगे नल
Next Article कस्टम जांच में बड़ा बदलाव कस्टम जांच में बड़ा बदलाव: रेड चैनल पर तैनात अधिकारियों को अब पहनना होगा बॉडी-वॉर्न कैमरा
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Popular Posts

​Reclaiming the Lost Lands: How Spiritual Benevolence Revived Deeg’s ​Sanwai  Village

​Sanwai village, located in the newly formed Deeg district (formerly part of Bharatpur, Rajasthan), was…

By SA News

दिवाली के बाद दिल्ली की हवाओं में ज़हर किसने घोला?

सोमवार की अंधेरी रात थी, चारों ओर दीपों की रौशनी से दिल्ली जगमगा रही थी…

By SA News

Indian Railways New Rules 2026: सावधान!आज से ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करने पर दोगुना जुर्माना लगाया जाएगा, ये 5 महत्वपूर्ण नियम बदल गए हैं।

भारतीय रेलवे से यात्रा करने वाले करोड़ों यात्रियों के लिए आज से सफर के कायदे…

By SA News

You Might Also Like

Indian Army Day 2026 Inside India’s Data-Centric Army Vision
National

Indian Army Day 2026: How a Historic Jaipur Parade and AI-Driven Warfare Are Redefining the Future of the Indian Army

By SA News
Tahawwur Hussain Rana Extradited: 26/11 Mumbai Terror Attacks Accused in 18-Day NIA Custody
National

Tahawwur Hussain Rana Extradited: 26/11 Mumbai Terror Attacks Accused in 18-Day NIA Custody

By SA News
Vice Admiral Arti Sarin, First Woman To Head Indian Armed Forces Medical Services (AFMS
National

Vice Admiral Arti Sarin, First Woman To Head Indian Armed Forces Medical Services (AFMS)

By SA News
बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट: 2029 तक दौड़ेगी मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन, किफायती होगा किराया
National

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट: 2029 तक दौड़ेगी मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन, किफायती होगा किराया

By SA News
SA NEWS LOGO SA NEWS LOGO
748KLike
340KFollow
13KPin
216KFollow
1.8MSubscribe
3KFollow

About US


Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.

Top Categories
  • Politics
  • Health
  • Tech
  • Business
  • World
Useful Links
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Copyright Notice
  • Contact Us
  • Official Website (Jagatguru Sant Rampal Ji Maharaj)

© SA News 2027| All rights reserved.